Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा के डा बृजेश को सर्बिया से मिली डी लिट की मानद उपाधि

Dr. brajesh of Banda received honorary title of De Lit from Serbia
डा ब्रजेश गुप्ता।

समरनीति न्यूज, बांदाः उप्र गौरव सम्मान-2019 व गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड्स से सम्मानित एकलव्य महाविद्यालय में अंग्रेजी विषय के विभागाध्यक्ष डा बृजेश कुमार गुप्ता ‘मेवादेव’ ने एक बार फिर बांदा जिले का नाम रोशन किया। अब उनको ‘द इंस्टीट्यूट आफ द यूरोपियन रोमा स्टडीज एंड रिसर्च इन टू काइम्स अगेंस्ट ह्यूमिनिटि एंड इंटरनेशन लॅा-बेलग्रेड (सर्बिया गणराज्य) से डाक्टर आफ लिटरेचर की उपाधि मिली है। इस इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष डा बजराम हलीती हैं।

कर चुके हैं 5 पुस्तकों का लेखन

बताते चलें कि डा बृजेश अब तक 5 पुस्तकों का लेखन भी कर चुके हैं। लगातार पुस्तकें लिख रहें हैं जिनमें काव्य संग्रह व कहानी संग्रह शामिल हैं। साथ ही राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पुस्तकों का संपादन भी कर रहे हैं। उनको फ्रेजल किंग अरविंद चैधरी राष्ट्रीय कवि-2018 का सम्मान भी मिल चुका है। इसके साथ ही इंटरनेशनल राइटर्स एसोसिएशन के मेंबर आफ बोर्ड का सदस्य भी बनाया गया है। साथ ही वर्तमान में अफ्रीका की काव्य संस्था ‘हफ्रीकन प्रिंस आर्ट वर्ल्ड’के राजदूत व प्रबंधक भी हैं। इस मौके पर उनका कहना है कि यह सम्मान उनके परिवार व जिले के लोगों का सम्मान है। उनको सम्मान मिलने पर परिवार के सदस्यों सहित एकलव्य महाविद्यालय के प्राचार्य आदि ने खुशी जाहिर की।

ये भी पढ़ेंः बांदा से लौटे मुख्यमंत्री योगी, मंडल में बड़ा फेरबदल संभव..

ये भी पढ़ेंः बांदा में सीधे तिंदवारी में उतरा मुख्यमंत्री योगी का हेलीकाप्टर, निरीक्षण जारी