Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

बांदाःमहिला हिंसा पर गोष्ठी में सख्त कानून की पैरवी, छात्राओं ने दी श्रद्धांजलि

Organizing seminar on women's safety in Women's College in Banda-2.jpg

समरनीति न्यूज, बांदाः राजकीय महिला महाविद्यालय में महिला हिंसा रोकने विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में वक्ताओं ने अपने विचार रखे। कहा कि महिला हिंसा को रोकने के लिए एक सख्त कानून बनाए जाने की जरूरत है। राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम व इकाई के तत्वावधान में गोष्ठी का आयोजन हुआ।  इसे संबोधित करते हुए डाक्टर सबीहा रहमानी ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में महिला हिंसा लगातार बढ़ती जा रही है।Organizing seminar on women's safety in Women's College in Banda-2.jpg

 

सख्त कानून पर रहा सभी का जोर

इसको रोकने के लिए सख्त कानून बनाया जाए। साथ ही महिलाओं को सशक्त बनाए जाने की आवश्यकता है। छात्राओं ने महिला हिंसा के विरुद्ध सजगता के लिए कविता पाठ भी किया। डॉ जेबा खान ने कहा कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार को महिलाओं की सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनाया जाना चाहिए। डॉक्टर अंकिता तिवारी ने महिला सुरक्षा के मुद्दे पर अपना वक्तव्य दिया।

इस मौके पर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरुकता के लिए कुमारी प्रियंका गुप्ता, आफरीन कहकशां, सोनाली, संध्या यादव, प्रीति यादव, यासमीन ने नुक्कड़ नाटक का प्रस्तुतीकरण किया। इस मौके पर जितेंद्र कुमार, विनोद सिंह, डॉक्टर माया, डॉ राज नारायण सिंह, प्राचार्य दीपाली गुप्ता आदि मौजूद रहीं।

ये भी पढ़ेंः बांदा महिला कालेज के वार्षिकोत्सव में छात्राओं ने दिखाईं प्रतिभाएं, शानदार प्रस्तुति पर पुरस्कृत

ये भी पढ़ेंः 73 ट्रेनें निरस्त, कहीं जाने कर रहे हैं प्लेनिंग तो जरूर पढ़ें ये खबर..