Thursday, August 27सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

कानपुरः 11 साल बाद सीओडी पुल की दूसरी लेन भी चालू

कानपुरः 11 साल बाद सीओडी पुल की दूसरी लेन भी चालू

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः 11 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार वह घड़ी आ गई, जब कानपुर शहर का सीओडी पुल पूरी तरह चालू हो गया। देश में 71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर इन पुल की दोनों लेन पर वाहनों ने फर्राटा भरना शुरू कर दिया है। इसका उद्घाटन केंद्रीय औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने फीता काटते हुए किया। इतना ही नहीं पुल की दूसरी लेन पर मंत्री ने इस मौके पर खुद ई-रिक्शा भी चलाया। वर्ष 2009 से शुरू हुआ था निर्माण बताते चलें कि वर्ष 2009 में यह सीओडी पुल बनना शुरू हुआ तो जैसे बीरबल की खिचड़ी बन गया। लोगों की उम्मीदें टूट सी गईं। भारी जाम और अधूरे निर्माण कार्य की धूल-धक्कड़ के बीच होकर गुजरना पड़ता था। आए दिन यहां जाम की समस्या रहती थी। 71 गणतंत्र दिवस पर मंत्री ने काटा फीता लगभग 11 साल बाद आज इस पुल की दोनों लेन चालू हुईं। बताते हैं कि पुल निर्माणी संस्था बिश्वा इंफ्राटेक कंपनी को गड़बड़ी ...
भगवान कृष्ण की कर्मभूमि मथुरा में दो बांग्लादेशी गिरफ्तार, साधु भेष में थे छिपे

भगवान कृष्ण की कर्मभूमि मथुरा में दो बांग्लादेशी गिरफ्तार, साधु भेष में थे छिपे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, मथुराः भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा से पुलिस ने दो साधु भेषधारी बांग्लादेशी गिरफ्तार किए हैं। दोनों को पूछताछ के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उनको जेल भेज दिया है। दोनों से हुई पूछताछ से संबंधित रिपोर्ट लखनऊ भी भेज दी गई है। बताया जाता है कि दोनों कई वर्षों से यहां रह रहे थे और अपने स्थानीय निवास संबंधित दस्तावेज भी बनवा लिए थे। इनमें से एक 8 साल पहले और दूसरा करीब 7 साल पहले बांग्लादेश से भारत आया था। दोनों ने दिल्ली में फर्जी कागजात पर अपने-अपने आधार कार्ड और वोटर कार्ड तथा पासपोर्ट बनवा लिए थे। पुलिस ने इंटेलीजेंस ब्यूरो (IB) को भेजी रिपोर्ट इस मामले में मथुरा के एसएसपी शलभ माथुर को कुछ दिन पहले शिकायत मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। शिकायत थी कि वृंदावन के इमलीतला के सेवाकुंज मंदिर में दो बांग्लादेशी हैं। खुफिया विभाग ने पड़ताल की तो शिकायत सही...
नसीरुद्दीन शाह की बेटी हीबा खान के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट

नसीरुद्दीन शाह की बेटी हीबा खान के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः अपने बयानों को लेकर हाल ही में र्चचा में छाए रहे फिल्म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के बाद अब उनकी बेटी भी सुर्खियों में है। इसकी वजह है कि उनकी बेटी हीबा खान द्वारा एक वेटनरी क्लीनिक में दो महिला कर्मचारियों के साथ मारपीट करना। हालांकि, हीबा इन आरोपों को नकार रही हैं, लेकिन उनके द्वारा मारपीट करने का वीडियो भी जारी हुआ है। मामला मुंबई की एक वेटनरी क्लीनिक से जुड़ा है, जहां हीबा खान अपनी दोस्त के साथ दो बिल्लियों की नसबंदी कराने पहुंची थीं। वहां इन्होंने नसबंदी न होने पर किसी बात को लेकर मारपीट शुरू कर दी। अब पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। मामला बीती 16 जनवरी का बताया जा रहा है। वेटनरी अस्पताल के स्टाफ से मारपीट का आरोप बताया जाता है कि बीती फेलाइन फाउंडेशन के अनुसार बीती 16 जनवरी को हीबा अपनी दोस्त के साथ दो बिल्लियों की नसबंदी कराने वहां पहुंची थीं। किन्ह...
लखनऊः घंटाघर पर पुलिस एक्शन, प्रदर्शन कर रहीं कई महिलाएं-पुरुष गिरफ्तार-RAF तैनात

लखनऊः घंटाघर पर पुलिस एक्शन, प्रदर्शन कर रहीं कई महिलाएं-पुरुष गिरफ्तार-RAF तैनात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः बीते कई दिनों से राजधानी लखनऊ के हुसैनाबाद में घंटाघर पर चल रहे सीएए के विरोध प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई कर दी। पुलिस ने वहां से सपा नेता पूजा समेत कई महिलाओं और पुरुषों को गिरफ्तार किया। घंटाघर पर आरएएफ के जवान बड़ी संख्या में तैनात कर दिए गए हैं। बताते हैं कि शनिवार को पहले पुलिस ने घंटाघर पर जमा पुरुषों की भीड़ को वहां हटाया। कई पुरुषों को गिरफ्तार भी किया। इसके बाद प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं में शामिल सपा नेता पूजा शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दर्ज की है रिपोर्ट भी बताते हैं कि पुलिस ने पुरुषों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है और वहां मौजूद होने पर गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर आरएफ तैनात है। आसपास के इलाके में पुलिस बल गश्त कर रहा है। स्थिति पर पूरी नजर रखी जा रही है। बताते चलें कि राजधानी में धारा-144 लागू होने के बावजूद यह प्रदर्शन किया जा रह...
बांदाः बेटी बनना चाहती थी डाक्टर और माता-पिता शादी, गले लगाई मौत

बांदाः बेटी बनना चाहती थी डाक्टर और माता-पिता शादी, गले लगाई मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक स्नातक छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला छात्रा का तनाव में होना बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया जाता है कि देहात कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी पूनम उर्फ क्षमा बाजपेई (19) पुत्री नारायण प्रसाद बाजपेई ने शुक्रवार रात छत में लगे पंखे के हुक में दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली। छात्रा की आत्महत्या का कारण पढ़ाई को लेकर उसका तनाव में रहना बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। घटना को लेकर पूरा परिवार सदमे में है। तनावग्रस्त छात्रा का आत्मघाती कदम परिवार के लोगों को इस घटना की जानकारी सुबह उस वक्त हुई, जब घर के कमरे में जाकर देखा। बेटी छत से दुपट्टे के सहारे फांसी पर ...
बांदाः शहर में कुछ देर पहले बाइक सवार की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

बांदाः शहर में कुछ देर पहले बाइक सवार की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर के कालू कुआं मुहल्ले में गल्ला मंडी के पास अभी कुछ देर पहले शाम करीब 6 एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंद दिया। इससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह बाइक और उसके चालक को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला। बताते हैं कि तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। हालांकि, उसे अस्पताल ले जाया गया, वहां भी चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस का कहना है कि ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। कालूकुआं में गल्ला मंडी के सामने हादसा मृतक के पास से मिले कागजातों के आधार पर उसकी पहचान बबली (35) पुत्र रामअवतार निवासी सेमरी, तिंदवारी के रूप में हुई है। बताते हैं कि बाइक सवार तिंदवारी की ओर जा रहा था। गल्ला मंडी के पास ट्रैक्टर ने टक्...
अलीगढ़ में JNU छात्र शरजील ईमाम पर देशद्रोह का मुकदमा, असम को देश से काटने की कर रहा था बातें

अलीगढ़ में JNU छात्र शरजील ईमाम पर देशद्रोह का मुकदमा, असम को देश से काटने की कर रहा था बातें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में हुए धरने के दौरान देश के खिलाफ जहर उगलने वाले छात्र शरजील ईमाम के खिलाफ आखिरकार शनिवार शाम को देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 16 जनवरी के वीडियो के जारी होने के बाद पूरा मामला लोगों के संज्ञान में आया। वीडियो में जेएनयू का यह छात्र शरजील ईमाम देश के खिलाफ न सिर्फ जहर उगल रहा है, बल्कि असम को हिंदुस्तान से अलग करने की बातें भी कर रहा है। हालांकि, पहले माना जा रहा था कि यह वीडियो दिल्ली के शाहीनबाग का है, लेकिन बाद में खुलासा हुआ कि वीडियो अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का है, जहां 16 जनवरी को इस सिरफिरे छात्र ने यह बयान दिया था। इतना ही नहीं देश द्रोह की बातें करने का वीडियो इस छात्र ने खुद अपने फेसबुक पर टैग कर रखा था। वीडियो 1 मिनट 16 सेकेंड का है। अपने फैसबुक पर टैग किए था वीडियो चौंकाने वाली बात यह है कि देशद्रोही छात्र शरज...
उन्नाव में मंत्री के सामने ब्लाक प्रमुख ने उठाई भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई की मांग

उन्नाव में मंत्री के सामने ब्लाक प्रमुख ने उठाई भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई की मांग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, उन्नावः स्थानीय विकास भवन सभागार में प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा ने जिलास्तरीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान नवाबगंज ब्लाक प्रमुख अरुण सिंह ने वर्ष 2012-13 और 13-14 में हुए बीआरजीएफ मनरेगा घोटालों की जांच में लापरवाही की बात उठाई। उन्होंने कहा कि तब इन घोटालों को लेकर मामले में एफआईआर दर्ज हुई थी, लेकिन संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसे लेकर ब्लाक प्रमुख द्वारा अपना विरोध दर्ज कराया गया। प्रशासन को कार्रवाई के निर्देश मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा ने अगली समीक्षा बैठक से पहले मामले में कठोर कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही ब्लाक प्रमुख अरुण सिंह ने जनहित में यह भी मांग की, कि विकासखंड मुख्यालय पर भी एक दिन पूर्ति निरीक्षक बैठें और लोगों की समस्याओं को सुनें। इसपर प्रभारी मंत्री ने जि...
उन्नाव के नवाबगंज में मंत्री मोहसिन रजा का जोरदार स्वागत

उन्नाव के नवाबगंज में मंत्री मोहसिन रजा का जोरदार स्वागत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, उन्नावः जिले के प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा का उन्नाव कस्बे में ब्लाक प्रमुख अरुण सिंह व उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख अरुण सिंह के आवास पर पहुंचे मंत्री मोहसिन रजा ने लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं भी सुनीं। साथ ही समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिलाया। कहा कि सरकार जरुरतमंदों की मदद के लिए तत्पर है। गरीबों और जरुरतमंदों की हर संभव मदद की जा रही है। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का जल्द निस्तारण जल्द कराया जाएगा। क्षेत्रीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं इस दौरान मंत्री मोहसिन रजा ने ब्लाक प्रमुख सिंह से क्षेत्र की समस्याओं को लेकर भी जानकारी ली। साथ ही समस्याओं के निस्तारण के लिए भी विचार-विमर्श किया। इस मौके ब्लाक प्रमुख द्वारा मंत्री रजा को राम दरबार प्रतीक चिह्न भेंट किया गया। इस मौके पर मंत्री रजा की ओर से ब्लाक प्रमुख के कार्यों की प्रशंसा क...
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यक्रम में महिला पुलिसकर्मी से छेड़खानी, गिरफ्तार

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यक्रम में महिला पुलिसकर्मी से छेड़खानी, गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नोएडाः भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत कार्यक्रम के दौरान ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी के साथ छेड़छाड़ हो गई। पुलिस ने आरोपी को तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया। पुलिस से नोकझोंक भी हुई, लेकिन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। बताया जाता है कि यह पूरा घटनाक्रम ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस-वे का है। वहां जीरो प्वाइंट पर भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्वागत कार्यक्रम तय था। सैकड़ों की संख्या में भीड़ जुटी थी और सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल की तैनाती की गई थी। हापुड़ का रहने वाला है आरोपी शोएब, गिरफ्तार इसी बीच नड्डा वहां पहुंचे तो उनके साथ भाजपा कार्यकर्ताओं में फोटो खिंचाने की होड़ मच गई। पुलिस स्थिति को संभालने में जुटी थी। इसी दौरान वहां तैनात एक मह...