Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊः घंटाघर पर पुलिस एक्शन, प्रदर्शन कर रहीं कई महिलाएं-पुरुष गिरफ्तार-RAF तैनात

police take action against protester

समरनीति न्यूज, लखनऊः बीते कई दिनों से राजधानी लखनऊ के हुसैनाबाद में घंटाघर पर चल रहे सीएए के विरोध प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई कर दी। पुलिस ने वहां से सपा नेता पूजा समेत कई महिलाओं और पुरुषों को गिरफ्तार किया। घंटाघर पर आरएएफ के जवान बड़ी संख्या में तैनात कर दिए गए हैं। बताते हैं कि शनिवार को पहले पुलिस ने घंटाघर पर जमा पुरुषों की भीड़ को वहां हटाया। कई पुरुषों को गिरफ्तार भी किया। इसके बाद प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं में शामिल सपा नेता पूजा शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने दर्ज की है रिपोर्ट भी

बताते हैं कि पुलिस ने पुरुषों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है और वहां मौजूद होने पर गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर आरएफ तैनात है। आसपास के इलाके में पुलिस बल गश्त कर रहा है। स्थिति पर पूरी नजर रखी जा रही है। बताते चलें कि राजधानी में धारा-144 लागू होने के बावजूद यह प्रदर्शन किया जा रहा है।

मौके पर तैनात हुई आरएएफ

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद घंटाघर पर तुरंत ही आरएएफ तैनात कर दी गई। दूसरी ओर घंटाघर पर प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं ने पुलिस पर अभद्र भाषा बोलने का आरोप लगाया है। इस कार्रवाई के बाद से पुलिस घंटाघर के आसपास गश्त कर रही है। बताते चलें कि बीते लगभग 9 दिन से राजधानी लखनऊ में दिल्ली के शाहीनबाग की तर्ज पर मुस्लिम महिलाओं ने सीएए और एनआरसी के खिलाफ धरना-प्रदर्शन शुरू किया था।

ये भी पढ़ेंः कानपुरः विपक्ष पर सीएम योगी का तगड़ा हमला, बोले-पुरुष घरों में रजाई ओढ़कर सो रहे, महिलाओं को चौराहों पर बैठाया

बता दें कि शुक्रवार को लगातार 8वें दिन महिलाएं ने प्रदर्शन जारी रखा था। इसके बाद शाम को ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक भी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे थे। कल्बे सादिक ने भी प्रदर्शनकारियों की हां में हां मिलाते हुए उनकी हौंसलाफजाई की थी। इतना ही नहीं स्वामी सारंग ने भी वहां पहुंचकर महिलाओं का समर्थन किया। उधर, गोमतीनगर में आज पांचवे दिन भी महिलाओं का प्रदर्शन जारी है।

ये भी पढ़ेंः एक्ट्रेस शबाना आजमी के एक्सीडेंट पर कुछ ट्रोलर्स के आपत्तिजनक ट्वीट, कुछ ने सलामती मांगी