Friday, May 3सही समय पर सच्ची खबर...

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यक्रम में महिला पुलिसकर्मी से छेड़खानी, गिरफ्तार

Jp nadda bjp national president

समरनीति न्यूज, नोएडाः भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत कार्यक्रम के दौरान ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी के साथ छेड़छाड़ हो गई। पुलिस ने आरोपी को तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया। पुलिस से नोकझोंक भी हुई, लेकिन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। बताया जाता है कि यह पूरा घटनाक्रम ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस-वे का है। वहां जीरो प्वाइंट पर भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्वागत कार्यक्रम तय था। सैकड़ों की संख्या में भीड़ जुटी थी और सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

हापुड़ का रहने वाला है आरोपी शोएब, गिरफ्तार

इसी बीच नड्डा वहां पहुंचे तो उनके साथ भाजपा कार्यकर्ताओं में फोटो खिंचाने की होड़ मच गई। पुलिस स्थिति को संभालने में जुटी थी। इसी दौरान वहां तैनात एक महिला पुलिसकर्मी के साथ किसी ने छेड़छाड़ करते हुए अभद्रता कर दी। महिला पुलिसकर्मी ने आरोपी का हाथ पकड़ लिया। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी को धर दबोचा। वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस का विरोध किया।

ये भी पढ़ेंः पुलिस भर्तीः लंबाई पूरी करने को सिर पर फेवीकाल से चिपाई थर्माकोल-नैपकीन वाली विग

पुलिस ने नोकझोंक तक हुई, लेकिन पुलिस पीछे नहीं हटी और आखिरकार आरोपी को गिरफ्तार करके बीटा-दो थाने ले आया गया। आरोपी की पहचान शोएब पुत्र तय्यब निवासी धौलाना, हापुड़ के रूप में हुई है। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी ने घटनाक्रम का वीडियो बना रहीं महिला सब इंस्पेक्टर से उनका मोबाइल भी छीन लिया। आरोपी शोएब के खिलाफ मामला दर्ज करके विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई। उसे जेल भेजा जा रहा है। मामले में अपर पुलिस आयुक्त श्रीपर्णा गांगुली का कहना है कि कार्यक्रम के बाद एक शख्स ने हमारी महिला पुलिसकर्मी से अभद्रता की। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ेंःयूपी में हिंसा की जांच तेज, पीएफआई (PFI) पर प्रतिबंध की तैयारी