Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुरः 11 साल बाद सीओडी पुल की दूसरी लेन भी चालू

Second lane of COD bridge also started after 11 years in Kanpur

समरनीति न्यूज, कानपुरः 11 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार वह घड़ी आ गई, जब कानपुर शहर का सीओडी पुल पूरी तरह चालू हो गया। देश में 71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर इन पुल की दोनों लेन पर वाहनों ने फर्राटा भरना शुरू कर दिया है। इसका उद्घाटन केंद्रीय औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने फीता काटते हुए किया। इतना ही नहीं पुल की दूसरी लेन पर मंत्री ने इस मौके पर खुद ई-रिक्शा भी चलाया।

वर्ष 2009 से शुरू हुआ था निर्माण

बताते चलें कि वर्ष 2009 में यह सीओडी पुल बनना शुरू हुआ तो जैसे बीरबल की खिचड़ी बन गया। लोगों की उम्मीदें टूट सी गईं। भारी जाम और अधूरे निर्माण कार्य की धूल-धक्कड़ के बीच होकर गुजरना पड़ता था। आए दिन यहां जाम की समस्या रहती थी।

Second lane of COD bridge also started after 11 years in Kanpur

71 गणतंत्र दिवस पर मंत्री ने काटा फीता

लगभग 11 साल बाद आज इस पुल की दोनों लेन चालू हुईं। बताते हैं कि पुल निर्माणी संस्था बिश्वा इंफ्राटेक कंपनी को गड़बड़ी और दूसरे विवादों के बाद 2013 में बर्खास्त किया गया। इसके बाद एसएच इंफ्राटेक को पुल बनाने का जिम्मा सौंपा गया। लगातार काम चलने के बाद 5 फरवरी 2018 को इस सीओडी पुल की एक लेन चालू की गई। इसने लोगों को थोड़ी राहत दी। दिसंबर 2019 को पुल की दूसरी लेन का काम भी पूरा हो गया। आज गणतंत्र दिवस के मौके पर दोपहर करीब साढ़े 12 बजे औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने पुलिस की दूसरी लेन का फीता काटा।

ये भी पढ़ेंः कानपुर गंगा बैराज से लापता MBBS की छात्रा का शव उन्नाव में मिला

ये भी पढ़ेंः कानपुरः विपक्ष पर सीएम योगी का तगड़ा हमला, बोले-पुरुष घरों में रजाई ओढ़कर सो रहे, महिलाओं को चौराहों पर बैठाया