Friday, August 28सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

बांदा में हादसे, कालेज कर्मी के पुत्र समेत 3 की मौत

बांदा में हादसे, कालेज कर्मी के पुत्र समेत 3 की मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में बीते 24 घंटों के दौरान हुए अलग-अलग सड़क हादसों में एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। डीएवी कालेज के कर्मचारी का पुत्र था मृतक बताया जाता है कि शहर के राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय कैंपस निवासी विजय सेन (20) पुत्र कालीचरण मंगलवार दोपहर बाबूलाल चैराहे से बाइक लेकर वापस घर जा रहे थे। इसी दौरान गूलरनाका के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ये भी पढ़ेंः बांदा में इंटर के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या की आशंका लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उनको अस्पताल ले जाया गया। ...
बड़ी खबरः बांदा में छोटे ने बड़े भाई का कत्ल किया, पैसों का लेन-देन बना वजह

बड़ी खबरः बांदा में छोटे ने बड़े भाई का कत्ल किया, पैसों का लेन-देन बना वजह

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः पैसों के लिए रिश्तों के कत्ल की एक ऐसी वारदात जिले में सामने आई है जिसने आसपास के इलाके में सनसनी फैला दी है। एक छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को इसलिए पीट-पीटकर मार डाला, क्योंकि दोनों के बीच पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। पैसों के लिए दरिंदे बने इस छोटे भाई ने बड़े को होली पर वाकयदा पहले गले लगाया। बाद में शराब पिलाकर धुत्त कर दिया। इसके बाद लाठियों से ताबड़तोड़ प्रहार किए। इससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी खुद मृतक और हत्यारोपी शख्स की मां ने पुलिस को दी। पुलिस मौके से फरार हत्यारोपी की तलाश में जुटी है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। मां ने पुलिस को बताई बेटों में विवाद की वजह बताया जाता है कि गिरवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर बुजुर्ग गांव के रहने वाले राधेश्याम (42) पुत्र श्रीपाल मंगलवार दोपहर अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे। इसी दौरान उनका छोटा भाई श्यामलाल वहां पह...
बारिश ने दिया साथ, पुलिस ने खोला राज, शाहीन के कत्ल में बाप और चाचा गिरफ्तार

बारिश ने दिया साथ, पुलिस ने खोला राज, शाहीन के कत्ल में बाप और चाचा गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः कई बार वारदातों में सबूत खुद ही दरिंदगी की दास्तां बयां कर देते हैं। जरूरत सिर्फ उनको सुनने और समझने की होती है। लखीमपुर खीरी जिले में हुए नवविवाहिता शाहीन हत्या कांड में भी कुछ ऐसा ही हुआ। इस हत्या कांड में हत्यारों ने बड़ी ही चालाकी से काम किया, लेकिन प्रकृति ने भी पुलिस का साथ दिया। फिर जो खुलासा हुआ जानकर सभी दंग रह गए। हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि शाहीन के बाप और चाचा ने की थी। बाद में दोनों ने उसके प्रेमी समेत पांच लोगों के खिलाफ योजनाबद्ध ढंग से मुकदमा लिखा दिया था। हालांकि, जांच में सबकुछ खुल गया। पुलिस का कहना है कि हत्यारोपियों ने गुनाह भी कबूल कर लिया है। प्रेमी के घर जाने पर बाप-चाचा ने की हत्या हत्या की वजह शाहीन के ससुराल के सामने रहने वाले प्रेमी के घर जाने के रूप में सामने आई है। बताते चलें कि धौरहरा के शेखनपुरवा गांव में रहने वाले मुबारक अली की बेटी...
चित्रकूटः मां ने बेटी को खेत भेजा था, फिर कुएं में मिली लाश

चित्रकूटः मां ने बेटी को खेत भेजा था, फिर कुएं में मिली लाश

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः जिले के मऊ थाना क्षेत्र में खंडेहा गांव में एक 9 साल की बच्ची की गला रेतकर नृशंस हत्या कर दी गई। हत्यारों ने हत्या के बाद बच्ची के शव को पास के कुएं में डाल दिया। बताते हैं कि यह बच्ची घर से मंगलवार दोपहर खेत की रखवाली करने के लिए गई थी। इसी बीत उसकी हत्या कर दी गई। हत्या की जानकारी परिवार के लोगों को उस वक्त हुई, जब वह घर नहीं लौटी। उसकी तलाश की गई। बांदा में गांव के कुएं में उसका शव पड़ा मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया। गला काटकर नृसंश ढंग से हुई हत्या बताया जाता है कि खंडेहा गांव के रहने वाले ब्रजलाल मौर्य की बेटी आरती (9) मंगलवार को मां के कहने पर खेत की रखवाली को गई थी। घर से लगभग दो सौ मीटर की दूर पर उन्होंने सुरेंद्र नाम के व्यक्ति का खेत बटाई पर ले रखा था। शाम साढ़े 6 बजे तक जब बच्ची घर नहीं पहुंची तो उसकी तलाश शुरू की गई। इस दौरा...
बड़ी खबरः कानपुर में गंगा में 3 दोस्त डूबे, होली पर गए थे नहाने

बड़ी खबरः कानपुर में गंगा में 3 दोस्त डूबे, होली पर गए थे नहाने

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः आज यहां मंगलवार को होली के त्योहार की खुशियां मना रहे तीन परिवारों पर उस वक्त वज्रपात हो गया, जब तीनों को बेटों के गंगा में डूबने की खबर मिली। तीनों युवक दोस्त थे और होली पर गंगा में नहाने गए थे। इसी दौरान वह डूब गए। देर शाम तक पुलिस उनकी तलाश कराती रही, लेकिन तीनों का कुछ पता नहीं चला। कार से पांच दोस्त गए थे गंगा में नहाने सूरज डूबने के बाद अब कल सुबह युवकों की तलाश फिर से शुरू की जाएगी। बताया जाता है कि कानपुर के शिवराजपुर के खेरेश्वर घाट पर आज होली के दिन करा से पांच दोस्त गंगा नहाने गए थे। इस दौरान पांच में तीन दोस्त नहाने लगे, जबकि दो किनारे खड़े थे। इसी दौरान नहाने वक्त तीनों गहरे पानी में चले गए। कानपुर के कल्याणपुर, पनकी के रहने वाले हैं तीनों इनमें कानपुर के कल्याणपुर आवास विकास निवासी दिव्यमणि तिवारी, सचिन वर्मा, सर्वेश मिश्रा व पनकी रतनपुर निवासी नरेश व...
खास खबरः होली पर एक हुआ मुलायम का कुनबा, अखिलेश ने छुए चाचा शिवपाल के पैर

खास खबरः होली पर एक हुआ मुलायम का कुनबा, अखिलेश ने छुए चाचा शिवपाल के पैर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, इटावा: आपसी रार में बिखरा मुलायम सिंह यादव का पूरा कुनबा बीते लगभग 4 वर्षों से सुखिर्यों में रहा है, लेकिन यह होली इस राजनीतिक परिवार के लिए अच्छी खबर लेकर आई है। होली के मौके पर सैफई गांव में मुलायम का पूरा का पूरा कुनबा एक मंच पर नजर आया। तमाम विरोधों को दर किनार करते हुए मुलायम के साथ अखिलेश यादव और शिवपाल यादव से लेकर रामगोपाल तक, सभी होली के मंच पर एक साथ खड़े दिखाई दिए। अखिलेश ने शिवपाल से लिया आशीर्वाद इतना ही नहीं अखिलेश यादव ने जहां अपने चाचा शिवपाल यादव के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। वहीं शिवपाल ने भी अपने बड़े भाई डा रामगोपाल के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। कुल मिलाकर यह होली पूरे परिवार के लिए एक अच्छा संदेश लेकर आई है। बताते चलें कि शिवपाल यादव द्वारा पारिवारिक बिखराव के बाद अपनी अलग पार्टी बना ली थी। ये भी पढ़ेंः कुमार विश्वास ने कमलेश तिवारी हत्याकांड प...
बांदा में होली के दिन युवक को मारी गोली, 3 साल पुरानी दुश्मनी निकाली

बांदा में होली के दिन युवक को मारी गोली, 3 साल पुरानी दुश्मनी निकाली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा में होली के दिन एक युवक को कुछ लोगों ने 3 साल पुरानी दुश्मनी में गोली मार दी। हालांकि, गोली युवक के पैर में लगी। उसे गंभीर हालत में बबेरू स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से बांदा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि बबेरू के तराया गांव में घर से शौच को गए युवक पिंटू (26) पुत्र बलवान श्रीवास को कुछ लोगों ने गोली मार दी। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया वहीं आरोप है कि गोली मारकर उसकी का प्रयास किया गया। गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग वहां पहुंच गए। इसके बाद परिजनों ने तुरंत ही पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए बबेरू स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां से उसे बांदा रेफर कर दिया गया। घायल को देखने पहुंचे ग्रामीणों की भीड़ को देखते हुए स्वास्थ्य केंद्र पर भी पुलिस तैन...
बड़ी खबरः बांदा में होली पर दो पक्षों में बवाल, कई घायल-फोर्स तैनात

बड़ी खबरः बांदा में होली पर दो पक्षों में बवाल, कई घायल-फोर्स तैनात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में होली पर उस वक्त जरा सी बात पर रंग में भंग पड़ गया जब दो पक्षों में विवाद शुरू हो गया। बताते हैं कि दोनों पक्षों में पुरानी चली आ रही टशन होली फाग के दौरान हंगामे में बदल गई। दोनों ओर के लोगों ने एक-दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों के साथ ही बरछी लेकर हमला बोल दिया। इससे वहां खलबली मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। रात में ही पहुंचे पुलिस अधीक्षक, स्थिति देखी मामला दो समुदायों के लोगों से जुड़ा होने के कारण रात में ही एसपी एसएस मीणा भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। हालांकि, सबकुछ सामान्य बताया जा रहा है। फिलहाल तनाव जैसी कोई बात नहीं है। तीन दिन से दोनों पक्षों में थी तनातनी बताया जाता है कि जिले के पैलानी थाना क्षेत्र में सोमवार रात को पिपरोदर गांव में होलिका दहन का...
Actress मोनालिसा Black मोनोकनी पहन पूल में उतरीं, वीडियो वायरल

Actress मोनालिसा Black मोनोकनी पहन पूल में उतरीं, वीडियो वायरल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, बांदाः भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की फेमस हाट एक्ट्रेस मोनालिसा फिर सुर्खियों में हैं। आजकल टीवी सीरियल नजर-2 में दिखाई दे रहीं मोनालिसा अपनी एक्टिंग के साथ-साथ लुक और ड्रेस को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। आज फिर उनको सोशल मीडिया पर सुर्खियां मिल रही हैं। ब्लैक मोनोकनी वाला हाॅट वीडियो हो रहा वायरल इस वक्त मोनालिसा का एक बेहद हाट वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें मोनालिसा ब्लैक मोनोकनी पहनकर पूल में उतरती दिख रही हैं। मोनालिसा स्विमिंग पूल में वीडियो शूट कराने के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं उनकी अदाएं और अंदाज फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा रहा है। वीडियो में वह पूल में खड़ी होकर अपने बालों को पीछे करते हुए भी दिखाई दे रही हैं। मोनालिसा पूल में एन्जॉय कर रही हैं तो वहीं बैकग्राउंड में इंग्लिश सांग भी चल रहा है। भोजपुरी इंडस्ट्री में बड़ी फैंस फाल...
बांदा में ‘वर्तमान में महिलाओं की स्थिति’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित

बांदा में ‘वर्तमान में महिलाओं की स्थिति’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः ऐपीजे अब्दुल कलाम एकेडमिक सोसायटी के तत्वावधान में 'वर्तमान में महिलाओं की स्थिति विषय' पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अक़ील अहमद ख़ान एवं प्रबंधक ग़ुलाम क़ादिर द्वारा की गई। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर हुए इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रुप में डाक्टर सबीहा रहमानी ने अपने विचार रखे। साथ ही उन्होंने इस मौके पर अपनी कविता मंज़र सुनाई। डा. सबीहा ने कहा कि 'इस अहद के सारे मंज़र बदलते जा रहे हैं, हम माहताब से आफ़ताब होते जा रहे हैं। वक्ताओं ने महिलाओं की शिक्षा पर दिया जोर उन्होंने कहा कि महिलाओं को शिक्षित और प्रशिक्षित होकर आत्मनिर्भर बनना चाहिए। साथ ही सतर्क और सजग रहते हुए स्वयं को सक्षम बनाने की जरूरत है। इस मौके पर AMITY university से आईं सदफ़ ख़ान ने भी अपने विचार रखे। प्रबंधक ग़ुलाम क़ादिर ने संचालन करते हुए अपने विचार प्रकट किए। इ...