Saturday, August 29सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

Corona: कानपुर में कोरोना संदिग्ध युवती की मौत, मासूम समेत 15 और पाॅजिटिव मिले

Corona: कानपुर में कोरोना संदिग्ध युवती की मौत, मासूम समेत 15 और पाॅजिटिव मिले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले में कोरोना का प्रकोप थमता नजर नहीं आ रहा है। बुधवार को जनरलगंज के एक कपड़ा कारोबारी के 3 साल के बच्चे समेत 15 और कोरोना पाॅजिटिव केस सामने आए हैं। जिले में अब कोरोना पाॅजिटिव कुल मामले 288 हो गए हैं। वहीं हैलट के कोविड-19 अस्पताल के आईसीयू में भर्ती एक कोरोना संदिग्ध युवती की मौत हो गई है। बताते हैं कि 34 कोरोना पाॅजिटिव लोग इलाज के बाद ठीक होकर घर जा चुके हैं। ऐसे में कानपुर शहर में अब कुल एक्टिव केस 248 हैं। कपड़ा कारोबारी की 3 साल की बच्ची भी पाॅजिटिव कानपुर के सीएमओ डा. अशोक शुक्ला ने बताया है कि जीएसवीएम मेडिकल कालेज की जांच रिपोर्ट में 162 और लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल कालेज से कुल 95 सैंपुल की जांच रिपोर्ट आई है। इनमें कानपुर में कुल 15 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। बताते हैं कि कानपुर मेडिकल कालेज की जांच रिपोर्ट में चकेरी के शिव कटरा निवासी जनरलगंज के क...
बांदा प्रशासन का तगड़ा होमवर्क, चंद घंटों में विशेष ट्रेन से आ रहे 12 सौ मजदूर

बांदा प्रशासन का तगड़ा होमवर्क, चंद घंटों में विशेष ट्रेन से आ रहे 12 सौ मजदूर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के लिए एक बड़ी खबर आ रही है। अगले कुछ ही घंटों बाद सूरत में फंसे 1220 मजदूर बांदा पहुंच रहे हैं। इन मजदूरों को विशेष ट्रेन से सूरत से बांदा लाया जा रहा है। बताया जाता है कि आज गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे यह ट्रेन सूरत से चल चुकी है, जो गुरुवार सुबह करीब 8 बजे तक बांदा पहुंचेगी। इतनी बड़ी संख्या में मजदूरों के आने को लेकर प्रशासन ने भी कमर कस ली है। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने आज दिनभर तैयारियों का रोडमैप तैयार किया। मजदूरों के खाने-ठहरने की भी व्यवस्था तैयार की गई है। कुल मिलाकर प्रशासन ने दिनभर तगड़ा होमवर्क किया। तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक जिलाधिकारी अमित बंसल और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा ने आज बांदा रेलवे स्टेशन का दौरा भी किया। बताया जाता है कि कि दोनों उच्चाधिकारियों ने रेलवे स्टेशन का दौरा किया। अधिकारियों ने तैयारियों का पूरी तरह से ...
कानपुर शहर के पनकी में किन्नरों के गुरु का बेरहमी से कत्ल

कानपुर शहर के पनकी में किन्नरों के गुरु का बेरहमी से कत्ल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के पनकी इलाके में एक वारदात ने सभी को हिलाकर रख दिया। कुछ नशेबाज युवकों ने एक किन्नरों के गुरु की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। चौंकाने वाली बात यह है कि अपने किन्नर गुरु को पिटता देख चेला भागकर पास की पुलिस चौकी पहुंचा। बताते हैं कि वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे थाने जाने की सलाह देकर टरका दिया। हत्या की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची। बताते हैं कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है। चेले का आरोप बुलाने पर नहीं आई चौकी पुलिस बताया जाता है कि प्रयागराज के सिरसा गांव निवासी किन्नर गुरु काजल उर्फ कन्हैया (35) पनकी मंदिर पुलिस चौकी के पीछे झोपड़पट्टी में रहते थे। उनके साथ उनके चेले धर्मेंद्र और राहुल भी रहते थे। बताते हैं कि मंगलवार रात गुरु काजल से इलाके में रहने वाले शीलू राजपूत समेत अन्य यु...
सीतापुर में कोविड-19 टीम के सदस्य डाक्टर की मौत

सीतापुर में कोविड-19 टीम के सदस्य डाक्टर की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर, सेहत
समरनीति न्यूज, सीतापुरः जिले में कोविड-19 हास्पिटल खैराबाद में टीम-बी में शामिल रहे डाक्टर की आज सीतापुर जिला अस्पताल में आज बुधवार सुबह मौत हो गई। वहीं सीतापुर जिले के गोंदलामऊ में स्थित स्वास्थ्य केंद्र में तैनात थे, लेकिन आजकल कोविड टीम-बी का सदस्य होने की वजह से उनकी ड्यूटी खैराबाद में लगाई गई थी। आज उनके निधन से शोक की लहर दौड़ गई। वह मूल रूप से बलरामपुर के रहने वाले थे। अनहोनी की सूचना मिलने पर उनके माता-पिता यहां सीतापुर पहुंचे। उनके निधन से स्वास्थ्य विभाग के लोग भी सदमे में हैं। बाथरूम में गिरने से हुए थे घायल बताया जाता है कि करीब एक सप्ताह पहले बाथरूम में गिर गए थे। इसके बाद उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। आज बुधवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। सीएम डा आलोक वर्मा ने बताया कि डा. राकेश मिश्रा ने बताया है कि उनका कोरोना टेस्ट भी कराया गया था। ...
कानपुर में मजदूरों को ला रही पिकअप पलटी, बच्चों समेत 8 घायल

कानपुर में मजदूरों को ला रही पिकअप पलटी, बच्चों समेत 8 घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः मध्यप्रदेश में लाकडाउन में फंसे मजदूर जौनपुर के मजदूर और उनके परिजन आज बुधवार सुबह कानपुर देहात जिले में हाइवे पर हादसे में घायल हो गए। यह हादसा उस वक्त हुआ जब सभी एक भाड़े की पिकअप से अपने-अपने घर जौनपुर लौट रहे थे। इसी दौरान पिकअप हाइवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। उसपर सवार बच्चों समेत 8 मजदूर घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में सभी घायल लोग जौनपुर जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। बताते हैं कि सभी भाड़ा वाहन से घर लौट रहे थे। मध्यप्रदेश से जौनपुर जा रहे थे मजदूर बताया जाता है कि आज बुधवार सुबह कानपुर देहात में हाइवे पर गांव कांधी के पास तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में जौनपुर के बरसठी गांव निवासी रितेश (25), रोहित (20), रिंकू (22), विकास(15), आकाश (19), लालू (8), अजीत (10) गंभीर रूप से घायल हो गए। ये...
बड़ी खबरः बांदा सांसद के पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने लूटपाट की, पुलिस ने की नाकेबंदी

बड़ी खबरः बांदा सांसद के पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने लूटपाट की, पुलिस ने की नाकेबंदी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रूकटः बांदा-चित्रकूट संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद आरके सिंह पटेल के पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने जमकर लूटपाट की। इस दौरान बदमाश पेट्रोल पंप के मुनीम से करीब 60 हजार रुपए लूटकर ले गए हैं। घटना मंगलवार रात करीब साढ़े 8 बजे की बताई जा रही है। बताते हैं कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और बदमाशों की तलाश में नाकेबंदी शुरू कर दी। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक पुलिस किसी बदमाश को पकड़ नहीं पाई है। उधर, मामला भाजपा सांसद के पेट्रोलपंप का होने की वजह से जिले के पुलिस अधिकारी भी स्थिति का जायजा लेते रहे। रैपुरा थाना पुलिस को सांसद पुत्र ने जानकारी दी बताया जाता है कि रैपुरा थाना क्षेत्र में बोडीपोखरी से राजापुर मार्ग में बरहट के पास भाजपा सांसद आरके सिंह पटेल का पेट्रोल पंप है। सांसद के बेटे सुनील पटेल ने थाना रैपुरा पुलिस को पंप पर लूट होने की सूचना दी। बता...
बांदा में फूटा कोरोना बम, डाक्टर समेत 10 पाॅजिटिव मिले

बांदा में फूटा कोरोना बम, डाक्टर समेत 10 पाॅजिटिव मिले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः आज मंगलवार सुबह बांदा के लिए बेहद चिंताजनक खबर आई है। जिले में सीएचसी के एक डाक्टर समेत 10 लोग एक साथ पाजिटिव मिले हैं। इसके साथ प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। इन लोगों में मुंबई से लौटे नरैनी के युवक शफरुद्दीन (काल्पनिक नाम) की ननिहाल के लोग शामिल हैं। वहीं तिंदवारी सीएचसी में तैनात डाक्टर की रिपोर्ट भी पाजिटिव आई है। यह जानकारी आयुक्त गौरव दयाल की ओर से दी गई है। जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जुटा है। संबंधित क्षेत्रों को सील कर दिया गया है। साथ ही वहां सेनेटाइजेशन की तैयारियां चल रही हैं। मौके पर अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच रही हैं। शहर के कालूकुआं इलाके में कहीं रहते हैं डाक्टर बताया जाता है कि तिंदवारी सीएचसी में तैनात डाक्टर के पाजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग ने अपने प्रयासों को और तेज कर दिया है। यह डाक्टर कालूकुआं के बंगाल...
बाॅलीवुड हाॅट Beautiful Actress प्रियंका चोपड़ा का क्यूट लुक..

बाॅलीवुड हाॅट Beautiful Actress प्रियंका चोपड़ा का क्यूट लुक..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट
  समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः खूबसूरत हाट बालीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इस वक्त अमेरिका के लास एंजिल्स में हैं। वहां अपने परिवार के साथ सेल्फ आइसोलेशन ले रही हैं। हालांकि, इस वक्त भी वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में प्रियंका चोपणा ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ फोटो शेयर की हैं जो दिल को छू लेने वाली हैं। इन फोटों को देखकर आप भी अपनी मुस्कुराहट रोक नहीं पाएंगी। भतीजी के साथ नजर आईं प्रियंका जी हां, प्रियंका ने अपनी भतीजी कृष्णा के साथ फोटो शेयर की हैं। इन फोटो में उनका न सिर्फ एक नया लुक फैंस के सामने आया है। इसमें भतीजी के साथ प्रियंका की फोटोज काफी पसंद की जा रही हैं। उनकी लिटिल भतीजी प्रियंका का मैकअप करती नजर आ रही हैं। प्रियंका भी काफी खुश हैं। इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा ने काफी फनी फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में प्रियंका और उनकी भतीजी दोनों ही क्यूट लग...
कानपुर में 5 और पाॅजिटिव केस मिले, कुल 269 हुए

कानपुर में 5 और पाॅजिटिव केस मिले, कुल 269 हुए

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुरः आज मंगलवार को कानपुर शहर में 5 और कोरोना पाॅजिटिव केस मिले हैं। इसके साथ ही शहर में कोरोना पाॅजिटिव की कुल संख्या 269 हो गई है। इनमें से 33 लोगों को इलाज के बाद स्वस्थ होने पर छुट्टी दी जा चुकी है। वहीं कोरोना से मरने वालों की संख्या छह है। जिले में कुल एक्टिव केस 230 हैं। यह जानकारी मुख्य चिकित्साधिकारी डा अशोक शुक्ला ने दी। 22 और लोगों की होगी जांच बताया कि आज आई जांच रिपोर्ट में मेडिकल कालेज की जांच रिपोर्ट में कुल 4 तथा प्राइवेट लैब से एक कोरोना पाॅजिटिव की पुष्टि हुई। इनमें एक व्यक्ति कर्नलगंज, 1 मुन्नापुरवा, 2 कुली बाजार तथा 1 दलेलपुरवा इलाके का है। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग की 192 टीमों ने गुजैनी, किदवई नगर, गीतानगर, अनवरगंज मोहल्लों में 14,417 घरों में जाकर लोगों की जांच की। इस दौरान 11 लोग संदिग्ध लक्षणों वाले मिले। 6 लोग ऐसे हैं जो कोरोना पाॅजिटिव पाए ...
CM योगी आदित्यनाथ की साफ-साफ, गंदी राजनीति वालों को जनता देगी जवाब

CM योगी आदित्यनाथ की साफ-साफ, गंदी राजनीति वालों को जनता देगी जवाब

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः कोरोना संकट से यूपी को बचाने के लिए दिन-रात एक करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फैसलों और कार्यों की प्रदेश ही नहीं बल्कि देश और विदेशों में भी प्रशंसा हो रही है। हालांकि, कुछ विपक्षी आदतन इनमें कमियां भी तलाश रहे हैं। ऐसे में आज मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी ने टीम-11 की बैठक से पहले विरोधी दलों को मुंहतोड़ जवाब भी दिया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बेहद संकट के इस वक्त में भी कुछ लोग हैं जो गंदी राजनीति से बाज नहीं आ रहे हैं। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। सीएम योगी ने कहा कि संकट के इस वक्त में राज्य और केंद्र सरकारें बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के लोगों के साथ खड़ी होकर उनकी मदद कर रही हैं। कहा, कुछ लोग राजनीतिक मुद्दे तलाश रहे कहा कि श्रमिक-कामगारों को सरकारी वाहनों से घर पहुंचाए जाने का काम चल रहा है। वहीं कुछ लोग गंदी सोच से राजनीति करने वाले हैं, इनको जन...