Saturday, August 29सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

दुखदः औरंगाबाद में ट्रेन ने 17 मजदूरों को रौंदा, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख

दुखदः औरंगाबाद में ट्रेन ने 17 मजदूरों को रौंदा, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः आज शुक्रवार तड़के सुबह एक दर्दनाक हादसे की खबर ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में ट्रेन से कटकर 17 मजदूरों की मौत हो गई। ये सभी मजदूर जलगांव में स्थित आयरन फैक्ट्री में काम करते थे और औरंगाबाद से मध्यप्रदेश के लिए चली विशेष ट्रेन को पकड़ना चाहते थे। इसके लिए पैदल चलकर भूसावल पहुंच रहे थे। बताया जाता है कि वहां करीब 45 किमी सभी पैदल रेलवे ट्रैक पर चले। इसके बाद थककर ट्रैक पर ही सो गए। शुक्रवार सुबह 5.22 को हुआ हादसा गहरी नींद में इन सभी को आज शुक्रवार सुबह करीब 5.22 मिनट पर वहां से गुजरी माल गाड़ी ने रौंद दिया। इससे सभी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख प्रकट किया है। उन्होंने लिखा कि वह इस घटना से काफी दुखी हैं। उन्होंने कहा कि वह घटना से बेहद दुखी हैं। रेल मंत्री को जरूरी कदम उठाने और मदद को कहा गया है। औरंग...
लाॅकडाउन-3: बांदा में निरंतर जारी सदर विधायक का राशन वितरण कार्यक्रम

लाॅकडाउन-3: बांदा में निरंतर जारी सदर विधायक का राशन वितरण कार्यक्रम

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी द्वारा लाॅकडाउन-1 से शुरू हुआ लंच पैकेट और राशन वितरण का कार्यक्रम लाकडाउन-3 तक निरंतर जारी है। राशन वितरण के लिए गुरुवार को सदर विधायक द्विवेदी खुद शहर के छोटी बाजार स्थित मैरिज हाल पहुंचे। इसके अलावा क्योटरा और गायत्री नगर में भी राशन किट वितरित की गईं। यह जानकारी विधायक द्विवेदी के मीडिया प्रभारी रजत सेठ ने दी। बताया कि राशन वितरण का यह कार्यक्रम पूरे लाॅकडाउन में चलेगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में सदर विधायक के समर्थक व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। ये भी पढ़ेंः Lockdown: ‘राजनीति’ से परे राजनीति के योद्धा, कानून मंत्री ब्रजेश पाठक और.....
बांदा में DM आवास से भाजपा विधायक को पहुंची एक ऐसी काॅल, कि मुकदमे पर थमी बात..

बांदा में DM आवास से भाजपा विधायक को पहुंची एक ऐसी काॅल, कि मुकदमे पर थमी बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में फर्जी काॅल का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिले की तिंदवारी विधानसभा से भाजपा विधायक ब्रजेश प्रजापति को जिलाधिकारी के आवास कार्यालय से  काॅल गई, जिसमें कहा गया कि एक जज उनसे बात करना चाहते हैं। काॅल करने वाले ने उनको एक नंबर भी दिया। विधायक का कहना है कि उस नंबर पर बात करने पर उनको एहसास हुआ कि खुद को जज बताने वाला व्यक्ति कोई नटवरलाल है। विधायक ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। साथ ही जिलाधिकारी बांदा को भी पत्र लिखकर पूरे मामले की जानकारी दी है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश की जा रही है। विधायक का डीएम को भेजा गया पत्र उधर, जिलाधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। उनके ओएसडी मुहीब खान ने बताया कि डीएम आवास के कार्यालय पर एक काॅल आई थी। काॅल करने वाले ने खुद को जस्टिस बताकर तिंदवारी विधायक से बात क...
WWE महिला रेसलर का बड़ा निजी खुलासा, इस वजह से कई साल डिप्रेशन में गुजारे..

WWE महिला रेसलर का बड़ा निजी खुलासा, इस वजह से कई साल डिप्रेशन में गुजारे..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, खेलकूद, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः WWE की स्टार रेसलर (महिला पहलवान) निकी बेला ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि उनके साथ स्कूल टाइम में एक नहीं बल्कि दो बार बलात्कार हुआ था। इस वजह से वह 28 साल की होने तक लगातार डिप्रेशन में रही थीं। इसके लिए वह खुद को दोषी मानती थीं। खुद किया जिंदगी से जुड़ा बड़ा खुलासा आपको बता दें कि स्टेफनी निकोल गार्सिया कोलेस अमेरिकी रेसलिंग चैंपियनशिप (WWE) में निकी बेला के नाम से बेहद पापुलर हैं। उनके पूरी दुनिया में करोड़ों की संख्या में फैंस हैं। निक्की ने जुड़वा बहन के साथ मचाई धूम खास बात यह है कि जून 2007 में वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट से जुड़ने वाली निकी ने अपनी जुड़वा बहन के साथ अमेरिका में महिला पहलवानी में अपनी अलग पहचान बनाई। इन दोनों बहनों ने 2011 में डीवा चैंपियनशिप पर भी शानदार जीत हासिल की थी। इसके बाद पूर...
कानपुर के बजरिया में महिला की सनसनीखेज हत्या, पति गिरफ्तार

कानपुर के बजरिया में महिला की सनसनीखेज हत्या, पति गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के बजरिया थाना क्षेत्र में एक महिला की सनसनीखेज ढंग से हत्या कर दी गई। खून से लतपत शव उसी के घर में पड़ा मिला। हालांकि, पुलिस ने हत्या के मामले में उसी के पति को गिरफ्तार किया है। मायके पक्ष के लोगों ने पति के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर भी दी है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। साथ ही आरोपी से पूूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसे जेल भेजा जाएगा। आरोपी पति को जेल भेज रही पुलिस बताया जाता है कि शहर के बजरिया थाना क्षेत्र में कर्नलगंज में रहने वाले आटो चालक अनिल की पहली पत्नी का देहांत हो गया था। इसके बाद उसने मोहल्ले में ही रहने वाली दुर्गेश उर्फ रजनी (40) नाम की महिला से शादी कर ली थी। दोनों की शादी को करीब 4 साल हो चुके थे। मृतकका रजनी के भाई विनोद ने जानकारी दी है कि अनिल पैसे के लिए पत्...
कानपुर की महापौर प्रमिला पांडे ने पांडवनगर पहुंचकर देखीं समस्याएं

कानपुर की महापौर प्रमिला पांडे ने पांडवनगर पहुंचकर देखीं समस्याएं

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः पांडुनगर के लोगों द्वारा समस्या की ओर ध्यान दिलाए जाने पर महापौर प्रमिला पांडे आज वार्ड का निरीक्षण करने पहुंचीं। इस मौके पर मोहल्ले के लोग भी मौजूद रहे। लोगों ने महापौर से शिकायत की थी कि इलाके के कुछ लोग सार्वजनिक पार्क में न सिर्फ कूड़ा इकट्ठा कराकर उसे जला रहे हैं, बल्कि गड्डे खोदकर गंदगी बढ़ाने का भी काम कर रहे हैं। ऐसे में स्थानीय लोग गंदगी और सड़न से परेशान हैं। साथ ही इलाके में संक्रमण फैलने की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। इलाके के लोग रहे मौजूद महापौर पांडे ने इस शिकायत को काफी गंभीरता से लिया और बिना देरी किए आज गुरुवार को दोपहर करीब 2.30 बजे शहर के वार्ड नंबर-64 के पांडव नगर पहुंचकर इंदिरा पार्क का दौरा किया। पूरी स्थिति को देखा। साथ ही लोगों से बातचीत की। स्थानीय लोगों ने भी अपनी बात उनके सामने खुलकर रखी। इस दौरान लालजी श्रीवास्तव, राहुल श...
राहत की खबरः बांदा पहुंची सूरत में फंसे मजदूरों की स्पेशल ट्रेन

राहत की खबरः बांदा पहुंची सूरत में फंसे मजदूरों की स्पेशल ट्रेन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, महोबा, सेहत, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर दूसरे प्रदेशों में फंसे लोगों को अपने घर पहुंचाया जा रहा है। इसी क्रम में आज गुरुवार सुबह गुजरात के सूरत में फंसे 1220 मजदूरों को लेकर विशेष ट्रेन आज बांदा पहुंची। यह ट्रेन सुबह करीब 7 बजे ही बांदा पहुंच गई थी। इसमें बांदा और चित्रकूटधाम मंडल के दूसरे जिलों चित्रकूट, महोबा और हमीरपुर के वे मजदूर शामिल हैं। चेहरों पर दिखे चिंता संग राहत के भाव इनमें वे मजदूर शामिल हैं जो वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के बाद लागू लाॅकडाउन में सूरत में फंस गए थे। बांदा आने के बाद इन मजदूरों के चेहरों पर थोड़ी चिंता तो काफी राहत के भाव भी दिखाई दिए, जो बता रहे थे कि वह घर आ चुके हैं और अपनों के पास हैं। बड़े सुरक्षात्मक उपायों के बीच उतरे वह चाहकर भी अपने घरों को नहीं लौट पा रहे थे। ऐसे में यूपी सरकार की पहल पर इनको घर पहुंचाया जा रहा है। ...
खास खबरः यूपी में पेट्रोल-डीजल और शराब महंगी, योगी सरकार का बड़ा फैसला

खास खबरः यूपी में पेट्रोल-डीजल और शराब महंगी, योगी सरकार का बड़ा फैसला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः कोरोना संकट के चलते लड़खड़ाई अर्थव्यवस्था में जान फूंकने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने बुद्धवार को कई अहम फैसले लिए हैं। दरअसल, लाकडाउन के चलते यूपी की अर्थव्यवस्थता बुरी तरह से लड़खड़ा गई है, ऐसे में मुख्यमंत्री योगी ने दोबारा इसे पटरी पर लाने के लिए कैबिनेट बैठक की। इसके बाद यूपी में पेट्रोल-डीजल के साथ ही शराब की कीमतों में भी बढ़ोत्तरी का फैसला लिया है। सरकार के इस कदम को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बताते चलें कि कोरोना संकट से लड़ रही यूपी सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिन-रात एक कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी ने यह फैसला प्रदेश की अर्थव्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए उठाया है। आज रात से लागू होंगी बढ़ी कीमतें ये बढ़ी हुई कीमतें आज रात 12 बजे से लागू हो जाएंगी। वहीं एक और महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। इस फैसले में उत्तर प्रदेश लोक स्वास्थ्...
बड़ी खबरः बांदा मेडिकल कालेज के वार्ड ब्याय-सफाईकर्मी समेत 4 और पाॅजिटिव मिले, संख्या 21 हुई

बड़ी खबरः बांदा मेडिकल कालेज के वार्ड ब्याय-सफाईकर्मी समेत 4 और पाॅजिटिव मिले, संख्या 21 हुई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः आज गुरुवार सुबह बांदा के लिए एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है। मेडिकल कालेज (बांदा) के एक वार्ड ब्याय व सफाई कर्मी समेत चार और कोरोना पाजिटिव लोग मिले हैं। इन चारों की रिपोर्ट गुरुवार सुबह सामने आई है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में खलबली मच गई है। चारों को भर्ती करके उनका इलाज शुरू कर दिया गया है। यह जानकारी मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. मुकेश यादव द्वारा दी गई। जिले में कुल एक्टिव केस 18 बताया जाता है कि आज सुबह आई रिपोर्ट में चार लोगों के सैंपुल की रिपोर्ट पाजिटिव पाई गई। इनमें दो बांदा मेडिकल कालेज के कर्मचारी है। एक वार्ड ब्याय हैं और दूसरा सफार्ई कर्मी। वहीं दो युवक जिले के अलग-अलग जगहों के हैं। एक युवक पैलानी के पिपरहरी गांव का बताया जा रहा है, जबकि दूसरी चिल्ला के शबादा गांव का है। इसी के जिले में कुल कोरोना पाजिटिव केस हो गए हैं। हालांकि, 21 में...
कार्रवाईः बांदा में प्रशासन ने शराब के ठेके पर बुल्डोजर चलवाया

कार्रवाईः बांदा में प्रशासन ने शराब के ठेके पर बुल्डोजर चलवाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिला प्रशासन ने आज एक अवैध जगह पर स्थापित शराब के ठेके के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बुल्डोजर चलवा दिया। अधिकारियों ने साफ संदेश दिया कि किसी तरह की गलत बात बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दरअसल, प्रशासन को यह सूचना मिली थी कि यह ठेका नजूल की भूमि पर अवैध रूप से आबकारी विभाग की मिलीभगत से स्थापित है। सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र कुमार सिंह ने इस मामले का संज्ञान लिया। जांच में शिकायत को सही पाया गया और दो दिन पहले जिला आबकारी अधिकारी से शराब के इस ठेके के बारे में जानकारी तलब की। साथ ही उनको अवगत कराया कि ठेका गलत जगह पर है, लिहाजा उसे खाली कराया जाए। मामले में आबकारी विभाग की बड़ी संलिप्तता उजागर हुई है। सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देशन में बड़ा एक्शन आबकारी विभाग ने ठेके से शराब के स्टाक को हटवाते हुए खाली कराया। आज बुधवार को खाली ठेके के ढांचे को प्रशासन ने ध्वस्त करा दिया। उसप...