Monday, August 10सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

यूपी में विशेष TET: लाखों शिक्षकों को योगी सरकार ने दी बड़ी राहत

यूपी में विशेष TET: लाखों शिक्षकों को योगी सरकार ने दी बड़ी राहत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने प्रदेश के सभी प्राइमरी शिक्षकों को बड़ी राहत दी है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्राथमिक स्तर के शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य की गई है। इसी क्रम में यूपी सरकार ने अपने प्राइमरी शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने का फैसला लिया है। कार्ययोजना तैयार करने के दिए निर्देश शासन ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग से विशेष टीईटी के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव अवधेश कुमार तिवारी की ओर से एक पत्र जारी हुआ है। ये भी पढ़ें: Good News: यूपी के सरकारी स्कूलों में अब 10 दिन बिना बैग स्कूल जाएंगे बच्चे इस पत्र में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश से प्राथमिक स्तर के 64062, उच्च प्राथमिक स्तर के 76256 और विशेष शिक्षक 2500 कुल 142818 शिक्षक प्रभावित हैं। शासन ने निर्णय लिया है कि शिक्षक...
बांदा जिपं तहबाजारी बनाम रंगदारी! प्रशासन-पुलिस की नाक तले अवैध वसूली-ठेंगे पर शासनादेश

बांदा जिपं तहबाजारी बनाम रंगदारी! प्रशासन-पुलिस की नाक तले अवैध वसूली-ठेंगे पर शासनादेश

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जिला पंचायत का वर्ष 2026-27 का खनिज परिवहन शुल्क वसूली का ठेका विवादों से घिर गया है। 'पांडेय समूह' के नाम हुआ यह ठेका 19,04,99,368 रुपए में स्वीकृत हुआ है, जो बीते वर्ष की अपेक्षा दो गुने से ज्यादा है। 30 अप्रैल 2026 को ई-नीलामी के जरिए हुए इस ठेके के बाद जिले में तहबाजारी के नाम पर सीधे गुंडा टैक्स वसूली शुरू हो गई। नियम-कानून ताक पर रख सड़कों पर वसूली होने लगी। ट्रांसपोर्ट यूनियन ने आयुक्त से शिकायत की है। एएमए ने शिकायतों की बात स्वीकार की है। इसके बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। अवैध वसूली जारी है। महोबा के पांडे ग्रुप ने लिया है तहबाजारी ठेका दरअसल, यह ठेका पूरी तरह से विवादों से घिर गया है। 9 करोड़ के ठेके को पांडे ग्रुप ने सीधे 19 करोड़ में लिया। चर्चा है कि इस ठेके को बढ़ी कीमतों पर लेने का लेने के पीछे सड़कों पर अवैध वसूली की योजना थी। जो अब खुल...
बांदा में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, छानबीन में जुटी पुलिस

बांदा में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में अतर्रा-नरैनी मार्ग पर सड़क के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र लगभग 34 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। मृतक की पहचान कराने में जुटी पुलिस अतर्रा की सीओ प्रतिज्ञा सिंह का कहना है कि ग्राम इटरा खुर्द के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। स्थानीय लोगों से इसकी सूचना मिली थी। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। मृतक फुल शर्ट और हाफ पैंट पहने हुए है। ये भी पढ़ें: बांदा जिपं: तहबाजारी या रंगदारी! खेल के पीछे क्या कोई सत्ताधारी?  https://samarneetinews.com/banda-zilla-panchayat-tahbazari-goon-tax/...
बांदा: अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन

बांदा: अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन

Breaking News, Feature, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की दिल्ली में गिरफ्तारी के विरोध में यूपी के कई जिलों में प्रदर्शन हुए। बांदा में भी मंगलवार देर रात सपा कार्यकर्ताओं ने बाबूलाल चौराहे पर प्रदर्शन किया। साथ ही सपा मुखिया अखिलेश यादव की गिरफ्तारी का विरोध किया। सपाइयों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। सपाइयों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद सपाई बाबूलाल चौराहे से गुलरनाका होते हुए माहेश्वरी देवी मंदिर की ओर बढ़े। साथ में पुलिस भी रही। हालांकि, पूरा प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से नारेबाजी के साथ निपट गया। ये भी पढ़ें: पीएम मोदी के आवास के बाहर राहुल गांधी का धरना, मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री   ये भी पढ़ें: दिल्ली: दूसरे दिन भी सीजेपी का प्रदर्शन जारी, लाठीचार्ज के बाद भी नहीं हटे युवा https://samarneetinews.com/delhi-cjp...
पीएम मोदी के आवास के बाहर राहुल गांधी का धरना, मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री 

पीएम मोदी के आवास के बाहर राहुल गांधी का धरना, मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, ब्यूरो: राहुल गांधी आज पीएम मोदी के आवास 7 लोक कल्याण मार्ग के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। उनके साथ प्रियंका गांधी समेत अन्य कांग्रेस सांसद भी बैठे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी धरने पर हैं। राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस सांसदों की मांग है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तुरंत इस्तीफा दें। बाद में पुलिस ने राहुल गांधी को जबरन हटा दिया। साथ ही प्रियंका गांधी और वहां पहुंचे अखिलेश यादव को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कई घंटे बाद सभी को रिहा कर दिया गया। मंत्री जितेंद्र सिंह पहुंचे मिलने, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा थोड़ी देर पहले पीएम आवास के पास धरने पर बैठे राहुल गांधी से मिलने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह पहुंचे। सोशल मीडिया पर धरना स्थल की फोटोज चल रही हैं। इन फोटोज में राहुल गांधी से मंत्री जितेंद्र सिंह बात करते न...
बांदा का नाम ‘बामदेव नगर’ हो, अधिवक्ता संघ की आयुक्त से मांग

बांदा का नाम ‘बामदेव नगर’ हो, अधिवक्ता संघ की आयुक्त से मांग

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने आज आयुक्त अजित कुमार से मुलाकात की। अधिवक्ताओं ने मांग की है कि बांदा का नाम बदलकर 'बामदेव नगर' किया जाए। अधिवक्ताओं ने कहा कि बांदा शहर में अत्यंत पवित्र बाम्बेशवर मंदिर है। यह मंदिर पवित्र ज्योतिर्लिंगों में एक है। अधिवक्ताओं ने रखा अपना पक्ष अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विमल कुमार सिंह ने कहा कि यहां प्राचीन समय में बामदेव ऋषि ने तपस्या की थी। सभी अधिवक्ताओं ने मांग की है कि पहले शहर का नाम बम्दा था। कालांतर में यह नाम बांदा हो गया। अधिवक्ताओं ने कहा है कि बांदा शहर को 'बामदेव नगर' के नाम से पहचान मिलनी चाहिए। इस मौके पर विनोद सिंह, विवेक सिंह गौर समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: बांदा जिपं: तहबाजारी या रंगदारी! खेल के पीछे क्या कोई सत्ताधारी? https://samarneetinews.com/banda-zilla-panchayat-tahbazari-go...
बांदा पुलिस ने स्कूली बच्चों को दिए सुरक्षित यातायात के टिप्स

बांदा पुलिस ने स्कूली बच्चों को दिए सुरक्षित यातायात के टिप्स

Breaking News, Feature, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज की अध्यक्षता में शहर के सेंट जॉर्ज स्कूल में यातायात जागरुकता अभियान चलाया गया। एएसपी शिवराज ने स्कूल बच्चों को सुरक्षित यातायात के टिप्स दिए। साथ ही यातायात नियमों की विस्तार से जानकारी भी दी। ASP ने बताईं सड़क सुरक्षा की बारीकियां पुलिस अधिकारियों ने छात्र/छात्राओं को कानूनी सहायता के नंबर भी उपलब्ध कराए गए। स्कूली बच्चों को बताया गया कि वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात न करें। सड़क पर निर्धारित स्पीड का पालन करते हुए बाइक-स्कूटी या कोई भी वाहन चलाएं। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य अल्बर्ट रस्किन तथा समस्त स्टाॅफ मौजूद रहा। ये भी पढ़ें: बांदा के प्राचीन मंदिर से कीमती प्रतिमा चोरी, तलाश में जुटी पुलिस https://samarneetinews.com/banda-students-protest-sonam-wangchuk/  ...
बांदा जिपं: तहबाजारी या रंगदारी! खेल के पीछे क्या कोई सत्ताधारी?

बांदा जिपं: तहबाजारी या रंगदारी! खेल के पीछे क्या कोई सत्ताधारी?

Breaking News, Feature, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जिला पंचायत से 9 करोड़ का ठेका सीधे 19 करोड़ में उठा। यानी दोगुने से ज्यादा। फिर उद्घम स्थल जैसे आधारभूत नियम ताक पर रखकर सड़कों पर खुलेआम अवैध वसूली का खेल शुरू हो गया। एमपी बार्डर से लेकर जिलेभर में कई जगहों पर रंगदारी वसूली। सवाल उठ रहा है कि यह तहबाजारी है या रंगदारी। लोग जानना चाहते हैं कि इस पूरे खेल के पीछे कौन सत्ताधारी है? लोग मान रहे बिना सत्ताधारी के इतना बड़ा खेल संभव नहीं! क्योंकि बिना किसी बड़े नेता की सहमति के संभव ही नहीं है। खुद जिला पंचायत के एएमओ अरविंद मोहन ने माना शिकायतें आ रहीं। नरैनी में पुलिस कार्रवाई कर चुकी है। आयुक्तों से ट्रांसपोर्टर शिकायत कर चुके हैं। सूत्रों की माने तो गिरवां-मटौंध में सबसे ज्यादा अवैध वसूली की जा रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि गुंडे-माफियाओं के लिए बेहद योगी सरकार में आखिर वो कौन है? इस पूरे वसूली ग...
दिल्ली: दूसरे दिन भी सीजेपी का प्रदर्शन जारी, लाठीचार्ज के बाद भी नहीं हटे युवा

दिल्ली: दूसरे दिन भी सीजेपी का प्रदर्शन जारी, लाठीचार्ज के बाद भी नहीं हटे युवा

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, ब्यूरो: आज सोमवार को देश की राजधानी दिल्ली में जेनरेशन जेड के नेतृत्व में "चलो संसद" मार्च के तहत ऐतिहासिक घटनाक्रम हुआ। इस घटनाक्रम ने राष्ट्रीय राजनीति में हलचल मचा दी। सड़क से लेकर संसद तक युवाओं के नारे गूंजे। हजारों की संख्या में युवा सड़कों पर नारेबाजी करते हुए संसद की ओर बढ़े। दिल्ली में सीजेपी के साथ छात्र और युवा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी है। हालांकि, सीजेपी के दो प्रवक्ताओं के बीजेपी नेता जेपी नड्डा से बात करने की खबरें भी हैं। पहले दिन सड़क से संसद तक गूंजे युवाओं के नारे बीते लगभग 1 महीने से जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे सोनम वांगचुक और सीजेपी के अभिजीत दीपके ने पहले ही आज के दिन चलो संसद का ऐलान किया था। पुलिस ने किया लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले चलाए बताते हैं कि आज सुबह से जंतर-मंतर ...
ध्यान रखें! यूपी में इन 63 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट..

ध्यान रखें! यूपी में इन 63 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 63 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही वज्रपात यानी बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की है। बताते चलें बीते दो दिन से यूपी में मानसूनी बारिश जारी है। लखनऊ क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार का कहना है कि अगले दो दिन यूपी में हल्की से मध्यम और भारी बारिश का अनुमान है। कुछ स्थानों पर तेज बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात (बिजली गिरने) के आसार हैं। इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट कानपुर देहात, हमीरपुर, बांदा, झांसी, चित्रकूट, फर्रुखाबाद, अलीगढ़, अमरोहा, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, कन्नौज, मथुरा, बिजनौर, एटा, कासगंज, आगरा, हाथरस, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, महोबा व आसपास का क्षेत्र। चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, मऊ, बलिया, गाजीपुर, देवरिया, गोरखपु...