Wednesday, September 2सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

बांदा में 2000 से ऊपर पहुंचे कोरोना संक्रमित, 51 नए मरीज मिले

बांदा में 2000 से ऊपर पहुंचे कोरोना संक्रमित, 51 नए मरीज मिले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब कुल संक्रमितों की संख्या 2000 से ऊपर पहुंच चुकी है। जिले में बीते 24 घंटे के दौरान आई कोरोना जांच रिपोर्ट में 51 और संक्रमित केस मिले हैं। इसके साथ ही कुल पाजिटिव केस की संख्या बढ़कर 2036 हो गई है। इनमें एक्टिव केस 480 बताए जा रहे हैं। चित्रकूटधाम मंडलायुक्त गौरव दयाल की ओर से जारी जांच रिपोर्ट से इस बात की जानकारी मिली। इन इलाकों में मिले कोरोना संक्रमित केस बताया जाता है कि रिपोर्ट के मुताबिक मूंगुस गांव में 1, ब्रह्मनगर लखन कालोनी अतर्रा में 5, शहर के श्रीनाथ बिहार में 1, बंगालीपुरा में 1, महुआ ब्लाक क्षेत्र के चटसरा, गुमाई, बछेही, गोखिया, पूरन, अकबरपुर में 1-1, राघौपुर में 1, रक्सी गांव में 8, कंचन पुरवा में 1, मंडी समिति में 1, परसौली गांव में 1, बबेरू में 2, विकास भवन में 1, मेडिकल कालेज में 8...
बांदा : लगातार विधायक प्रकाश द्विवेदी ने दूसरे दिन किया सड़कों का लोकार्पण, चेहरे खिल उठे

बांदा : लगातार विधायक प्रकाश द्विवेदी ने दूसरे दिन किया सड़कों का लोकार्पण, चेहरे खिल उठे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी क्षेत्र में विकास कार्यों का सिलसिला जारी है। जिले में लगातार सदर विधायक द्वारा दूसरे दिन भी कई सीसी सड़कों का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर सदर विधायक ने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनके प्रयास होंगे कि लोगों की समस्या का निस्तारण करते रहें। उधर, गांवों में पक्की सीसी सड़कें पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। इन क्षेत्रों में सड़कों का लोकार्पण सदर विधायक ने आधा दर्जन सीसी सड़कों का लोकार्पण जिन क्षेत्रों में किया उनमें जिला पंचायत से निर्मित गांव अधरोरी, हस्तम, पिंडखर, कुलकी का पुरवा, तेंदुरा, चौसड़ में आधा दर्जन सड़कें शामिल हैं। ये भी पढ़ें : बांदा : अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासभा के पदाधिकारियों का सम्मान समारोह  सदर विधायक द्वारा विभिन्न कार्यस्थलों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जनचौपाल भी लगाई गईं। साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं को भी...
बड़ी खबर : हाथरस के SP समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पैंड 

बड़ी खबर : हाथरस के SP समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पैंड 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : हाथरस में बेटी की हत्या के बाद मचे हो-हल्ले के बीच आज शुक्रवार देर शाम बड़ी खबर सामने आई है। यूपी की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने हाथरस के एसपी समेत पांच पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। दरअसल, हाथरस केस को लेकर सरकार द्वारा गठित एसआईटी यानि विशेष जांच दल की प्राथमिक जांच रिपोर्ट पर सरकार ने यह बड़ा कदम उठाया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में अभी कुछ और पुलिस कर्मियों व अधिकारियों पर कार्रवाई हो सकती है। लापरवाही पर कार्रवाई यह जांच दल सचिव गृह भगवान स्वरूप की अध्यक्षता में गठित किया गया था। बताते हैं कि सीएम योगी ने युवती की हत्या में मौजूदा एसपी विक्रांत वीर, डीएसपी रामशब्द, प्रभारी निरीक्षक दिनेश वर्मा, वरिष्ठ उप निरीक्षक जगवीर सिंह और हेड कांस्टेबल महेश पाल को लापरवाही पाते हुए निलंबन की यह कार्रवाई की है। इसके साथ ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। ...
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या को कोरोना, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या को कोरोना, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, डेस्क : यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या को भी कोरोना हो गया है। वह कोरोना की जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई है। यह जानकारी डिप्टी सीएम मौर्या ने खुद अपने आफिशियल ट्विटर हैंडल से दी है। साथ ही उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से अपील की है कि सभी लोग अपनी कोरोना की जांच करा लें। उधर, इसकी जानकारी होने पर भाजपा के कई नेता-कार्यकर्ताओं ने उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआएं मांगना शुरू कर दिया है। ट्वीटर पर डिप्टी सीएम ने खुद दी जानकारी बताते हैं कि डिप्टी सीएम ने अपने ट्वीटर पर लिखा है कि उनको कुछ दिक्कत हुई, कोरोना के लक्षण प्रतीत हुए। इसके बाद उन्होंने जांच कराई तो जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद वह इलाज के लिए भर्ती हो गए हैं। वहीं उनके समर्थकों द्वारा जल्द स्वास्थ होने की दुआएं की जा रही हैं। ये भी पढ़ें : यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री महाना भी कोरोना...
Update : बांदा के कुसरेजाधाम में कोविड-19 किट का वितरण हुआ

Update : बांदा के कुसरेजाधाम में कोविड-19 किट का वितरण हुआ

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर परम पूज्य संत परमेश्वर दास महाराज की कृपा से तिंदवारी रोड पर स्थित कुरसेजाधाम में कोविड-19, रोकथाम किट का वितरण किया गया। इसमें तथागत चैरिटेबल ट्रस्ट खासतौर पर सहयोगी रहा। आयोजकों ने दावा किया है कि इस दौरान 500 से ज्यादा लोगों को दवाएं बांटी गई हैं। कुसरेजाधाम में हुआ आयोजन आयोजकों ने बताया है कि इस किट में जिंकोविट और लिम्सी जैसी अति महत्वपूर्ण दवाएं शामिल रही हैं। यह कार्य अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, भोपाल में तैनात पचनेही के रहने वाले आईपीएस अधिकारी राजा बाबू सिंह के मार्गदर्शन और सहयोग से संपन्न हुआ। ये भी पढ़े : Covid-19 : बांदा में 1985 पहुंची कोरोना मरीजों की संख्या, 26 और मिले बताया जाता है कि इस दौरान किट का वितरण बड़े पैमाने पर किया गया। आयोजकों ने कहा कि बुंदेलखंड की जनता का यह स्वभाव है कि वह संकट के घड़ी में अपने ...
बांदा आईजी ने गांधी जयंती पर पुलिस कर्मियों को दिलाई शपथ

बांदा आईजी ने गांधी जयंती पर पुलिस कर्मियों को दिलाई शपथ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के पुलिस महानिरीक्षक (चित्रकूट धाम परिक्षेत्र) के. सत्य नारायाणा ने आज महत्मा गांधी जयंती के अवसर पर अपने कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उनको नमन किया। इसके बाद कैंप कार्यालय प्रांगण में राष्ट्रपिता महत्मा गांधी की प्रतिमा को सलामी भी दी गई। इसके बाद कार्यालय में कार्यरत समस्त अधिकारियों व पुलिस कर्मचारियों को राष्ट्रपिता महत्मा गांधी की तरह जीवन में त्याग, दृढ़ निश्चय की बातें बताईं। साथ ही जीवन में समयबद्ध रहकर अपने कार्यों को करने के साथ ही धूम्रपान न करने तथा आसपास सफाई रखने की शपथ दिलाई गई। ये भी पढ़ें : यूपी : दिल दहलाने वाली घटना, बेटी जन्मी तो मां संग लटके मिले 3 बेटियों के शव ...
बांदा : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री को याद किया

बांदा : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री को याद किया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिलेभर में आज शुक्रवार को यहां राष्ट्र पिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। शिक्षण संस्थाओं के साथ-साथ पुलिस विभाग ने भी इसपर देश के राष्ट्रपिता के साथ-साथ महान नेता को नमन किया। जेएन कालेज और डीएवी कालेज में कार्यक्रम इस मौके पर बांदा शहर में पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय में प्राचार्य डा. केएस कुशवाहा ने राष्ट्रपिता के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उनको नमन किया। फिर महान नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को नमन किया। साथ ही मौजूद स्टाफ को गांधी के विचारों से अवगत कराते हुए उनको सदैव सच्चाई के मार्ग पर चलने और सकारात्मक सोच के साथ रहने की शपथ दिलाई। इस मौके पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ और एनसीसी कैडेट भी मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय में भी गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री ...
Covid-19 : बांदा में 1985 पहुंची कोरोना मरीजों की संख्या, 26 और मिले

Covid-19 : बांदा में 1985 पहुंची कोरोना मरीजों की संख्या, 26 और मिले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : आज गुरुवार को आई जांच रिपोर्ट में कोरोना के 26 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 1985 पहुंच गई है। वहीं जिले में कुल एक्टिव केस 760 बताए जा रहे हैं। चित्रकूटधाम मंडलायुक्त गौरव दयाल की ओर से जारी रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गई। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित जगहों पर एहतियातन कदम उठाना शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार लोगों की जांच कर रही हैं। वहीं लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरुक भी कर रही हैं। इसके बाद भी कोरोना के केस लगातार सामने आ रहे हैं। जिले में इन जगहों पर मिले मरीज इस रिपोर्ट के अनुसार मेडिकल कालेज में 5, बड़ोखरखुर्द गांव में 2, बंगालीपुरा में 7, कटरा में 1, तिंदवारा गांव में 1, बगना पुरवा में 1, अंबेडकर नगर में 1, बबेरू में 1, गुलाबबाग में 1, महेश्वरी देवी में 1, ददरिया में 1, अंबेडकर नगर (बांदा) में 1, ...
यूपी : दिल दहलाने वाली घटना, बेटी जन्मी तो मां संग लटके मिले 3 बेटियों के शव

यूपी : दिल दहलाने वाली घटना, बेटी जन्मी तो मां संग लटके मिले 3 बेटियों के शव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर : यूपी में बेटियों की हत्याओं, रेप को लेकर हो-हल्ला मचा है। इसी बीच आज गुरुवार को बेटियों से जुड़ी एक और दिल दहला देने वाली घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया है। औरैया जिले के दिबियापुर में सेहुद गांव में गुरुवार को बेटी के जन्म लेने के बाद एक मां और उनकी तीन मासूम बेटियों के शव एक ही फंदे पर लटके मिले हैं। मामला से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। गांव के लोगों के साथ-साथ आसपास के लोग भी गमगीन हैं। सभी ने इस घटना के बाद दुख जताया। औरैया के दिबियापुर में ह्रदयविदारक घटना दिबियापुर के सेहुद गांव में गुरुवार को एक बेटी के जन्म लेने के बाद मां और तीनों बेटियों के शव फांसी के एक ही फंदे पर लटके मिले। पुलिस मृतक महिला और उनके पति से पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस अधीक्षक भी मामले में मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ले रहे हैं। दरअसल, मामले में गांव के लोगों का कहना है कि वहां रह...
Update : सीएम योगी पर मायावती का बड़ा हमला, नहीं संभल रहा यूपी-मठ में वापस जाएं

Update : सीएम योगी पर मायावती का बड़ा हमला, नहीं संभल रहा यूपी-मठ में वापस जाएं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी की राजनीति में इस समय काफी गहमागहमी है। खासकर आपराधिक वारदातों को लेकर विपक्ष लगातार यूपी की योगी आदित्यनाथ की सरकार पर हमलावर है। इसी बीच बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्षा मायावती ने यूपी की मुख्यमंत्री योगी पर तगड़ा हमला बोला है। मायावती ने कहा है कि सीएम योगी से यूपी नहीं संभल रहा है, ऐसे में उनको वापस मठ में भेजा जाना चाहिए। बता दें कि इस वक्त यूपी में हाथरस और दूसरी जगहों पर बेटियों के साथ दरिंदगी के बाद यूपी सरकार विपक्ष के निशान पर हैं। प्रेसकांफ्रेस करके बोला, सीएम पर हमला इसी क्रम में मायावती ने कहा कि यूपी की जनता की उम्मीदों पर सीएम योगी खरे नहीं उतरे हैं, इसलिए उनको तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। साथ ही केंद्र सरकार को यूपी में राष्ट्रपति शासन लागू करना चाहिए। बीएसपी मुखिया मायावती ने कहा कि यूपी में लगातार हो रही वारदातों के बाद वह काफी आहत हैं। इसलिए आज म...