Thursday, September 3सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

बांदा सदर विधायक ने जन जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

बांदा सदर विधायक ने जन जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत बुधवार को सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने जनजागरूता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रथ के माध्यम से लोगों को यातायात के नियमों के साथ ही सड़क सुरक्षा और कोविड-19 से बचाव से संबंधित जानकारी दी जाएगी। परिवहन विभाग के अधिकारी रहे मौजूद सदर विधायक श्री द्विवेदी ने जन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाने के साथ कहा कि इस रथ के माध्यम से शहरी और ग्रामीण इलाकों में जाकर लोगों को जागरुक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे कहीं न कहीं हादसों को लेकर लोग जागरुक होंगे। हादसे कम होंगे और जागरुकता बढ़ेगी। इस मौके पर आरटीओ देवमणि भारती, पीटीओ एसके मिश्र आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : बांदा DAV कालेज का छात्र मोहित बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में तारा बनकर चमका   ...
बांदा में रामकथा से पहले शहर में निकली कलश यात्रा

बांदा में रामकथा से पहले शहर में निकली कलश यात्रा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज बुधवार को यहां विश्व कल्याण की कामना को लेकर आठ दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ स्टेशन रोड स्थित रामलीला मैदान में हुआ। कथा के प्रारंभ में महिलाओं ने मंगल कलश यात्रा निकाली। पीले वस्त्र धारण कर महिलाएं सिर पर कलश लेकर भक्तिभाव से चलीं। बग्घी में विराजमान भगवान के स्वरूप भव्य कलश यात्रा में आकर्षण का केंद्र रहे। कलश यात्रा का जगह-जगह सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने स्वागत किया। छोटी बाजार में लक्ष्मी नारायण मंदिर से निकली कलश यात्रा छोटी बाजार स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर से गाजेबाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। महिलाएं व बेटियां पीले वस्त्र में चल रही थीं। बेटियों ने सिर पर पीली पगड़ी बांधे थीं। महिलाएं सिर पर पीला कलश लेकर चल रही थीं। एक बग्घी में राधा-कृष्ण तो दूसरी में शंकर-पार्वती के स्वरूप बैठे थे। लक्ष्मी प्रसाद सोनी ने बताया कि आठ दिनों तक कथा व्यास हेमलता शास्...
देर रात हटे लखनऊ के पुलिस कमिश्नर, डीके ठाकुर नए आयुक्त

देर रात हटे लखनऊ के पुलिस कमिश्नर, डीके ठाकुर नए आयुक्त

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में पुलिस प्रशासन में मंगलवार देर रात बड़ा फेरबदल हुआ। राजधानी के पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे को देर रात हटा दिया गया। उनके स्थान पर नए पुलिस कमिश्नर की नियुक्त की गई है। बताया जा रहा है कि ऐसा काम में शिथिलता के चलते किया गया है। हालांकि, तबादले के आदेश के तुरंत बाद ही नए पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने अपना कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है। नए कमिश्नर ने रात में संभाला कार्यभार इतना ही नहीं उन्होंने रात में ही कमिश्नरी के सभी डिप्टी एसपी व जेसीपी कानून व्यवस्था के साथ बैठकें भी की हैं। नए पुलिस कमिश्नर ने कहा कि महिला सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता होगी। हालांकि, नए पुलिस कमिश्नर के लिए कानून व्यवस्था एक बड़ी चुनौती होगी। चर्चा इस बात की भी है कि जहरीली शराब कांड के चलते लखनऊ के पुलिस कमिश्नर पांडे को हटाया गया है। बता दें कि पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे के नेतृत्व ...
लखनऊ में जहरीली शराब कांड में नपे जिला आबकारी अधिकारी और निरीक्षक

लखनऊ में जहरीली शराब कांड में नपे जिला आबकारी अधिकारी और निरीक्षक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बंथरा में जहरीली शराब कांड में 6 लोगों की मौत और कई लोगों की हालत बिगड़ने के मामले में सरकार ने सख्त कार्रवाई की है। मंगलवार देर रात शासन ने जिला आबकारी अधिकारी को हटा दिया गया है। उनको प्रयागराज से संबद्ध कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर आबकारी निरीक्षक आलोक पांडे को भी निलंबित कर दिया गया है।  नहीं किया था शराब दुकानों का सत्यापन  बताते हैं कि छानबीन में पता चला है कि आबकारी विभाग की ओर से 9 से 13 नवंबर के बीच शराब की दुकानों पर स्टाक सत्यापन नहीं किया था। इतना ही नहीं जांच में स्टाक में अनियमितता भी सामने आई हैं।  संबंधित खबर भी पढ़ें : लखनऊ में जहरीली शराब से एक और ने तोड़ा दम, 4 हुई मरने वालों की संख्या उधर, इस मामले में देर रात बंथरा के कोतवाली प्रभारी रमेश सिंह समेत तीन पुलिस कर्मियों को सस्पैंड कर दिया गया है। निलंबित हुए पुलिस कर्मियों में इंस्पेक्टर बंथरा रमेश...
UP में 23 नवंबर से खुलेंगे सभी विश्वविद्यालय, गाइड लाइन जारी

UP में 23 नवंबर से खुलेंगे सभी विश्वविद्यालय, गाइड लाइन जारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : कोरोना संकट को लेकर बंद यूपी के सभी विश्वविद्यालय अब 23 नवंबर से खुल जाएंगे। इसे लेकर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव ने सभी जिलों के डीएम, उच्च शिक्षा निदेशकों व सभी विश्वविद्यालयों के कुल सचिवों को आदेश दिए हैं। अधिकतम 50 प्रतिशत छात्र ही रहेंगे मौजूद हालांकि, आदेशों में कहा गया है कि कक्षा में अधिकतम 50 प्रतिशत विद्यार्थी ही मौजूद रहेंगे। साथ ही सभी विद्यार्थियों को मास्क/कवर पहनना जरूरी होगा। साथ ही छात्र-छात्राओं के मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउन होना जरूरी है। साथ ही सभी विद्यार्थियों का मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ होना अनिवार्य है। इसके अलावा अन्य गाइड भी दी गई हैं। ये भी पढ़ें : UP Lockdown: यूपी में फिर लाॅकडाउन, आज रात से सबकुछ होगा बंद  ...
Update : UP : CBI ने पकड़ा बच्चों के यौन शोषण का आरोपी सिंचाई विभाग का जेई, बांदा-चित्रकूट..

Update : UP : CBI ने पकड़ा बच्चों के यौन शोषण का आरोपी सिंचाई विभाग का जेई, बांदा-चित्रकूट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में बाल यौन शोषण का एक मामला सामने आया है। सीबीआई ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, 50 से अधिक बच्चों के यौन शोषण के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सिंचाई विभाग के एक जेई को गिरफ्तार किया है। यह जेई चित्रकूट का रहने वाला है जिसका नाम रामभवन है। जूनियर इंजीनियर को सीबीआई ने चित्रकूट से गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया है। विभाग ने जेई को निलंबित किया बताया जाता है कि मुख्य आरोपी जूनियर इंजीनियर रामभवन की उम्र 40 से भी कम है। घटना को लेकर दिनभर चर्चाएं होती रहीं। वहीं विभाग में भी हड़कंप की स्थिति रही। देर शाम खबर मिली है कि सीबीआई की सूचना के बाद जेई को विभाग से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उसके खिलाफ पास्को, दुष्कर्म और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं आयुक्त गौरव दयाल ने आरोपी के निलंबन की पुष्टि की है। चित्रकूट में तैनात...
बांदा की ऊंची छलांग : कमासिन-बिसंडा स्वास्थ केंद्रों को ‘कायाकल्य अवार्ड’

बांदा की ऊंची छलांग : कमासिन-बिसंडा स्वास्थ केंद्रों को ‘कायाकल्य अवार्ड’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह के लगातार प्रयासों के चलते राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कार्यक्रम के तहत वर्ष 2019-20 के लिए जिले के दो प्राथमिक स्वास्थ केंद्रों को कायाल्प अवार्ड मिला है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कमासिन ने 76.4 और बिसंडा ने 71.1 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। अवार्ड के रूप में कमासिन को 2 लाख और बिसंडा को 50 हजार मिले हैं। हालांकि, इससे पहले जिला महिला अस्पताल को भी कायाकल्प अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। जिलाधिकारी लगातार दे रहें हैैं स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान मंडलीय अपर निदेशक डा. आरबी गौतम, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एनडी शर्मा, मंडलीय सलाहकार क्वालिटी एश्योरेंस डा. तरन्नुम सिद्दीकी के निर्देशन में स्वास्थ्य केंद्रों के प्रयासों से कायाकल्प कार्यक्रम के तहत निर्धारित छह मानकों को पूरा किया गया। इसके बाद यह अवार्ड हासिल हुआ है। कमासिन को पुरस्कार...
CM योगी बोले, कुंभ से पहले हरिद्वार में श्रद्धालुओं के लिए बनेगा ‘भागीरथी अतिथि गृह’

CM योगी बोले, कुंभ से पहले हरिद्वार में श्रद्धालुओं के लिए बनेगा ‘भागीरथी अतिथि गृह’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : देवभूमि उत्तराखंड में मौजूद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को भगवान बद्रीविशाल के दर्शन कर कर पूजन किया। साथ ही भगवान से लोकमंगल की कामना भी की। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने बद्रीनाथ धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक पर्यटक आवास गृह का शिलान्यास किया। ऐसा होगा 'भागीरथी अतिथि गृह' कहा कि यूपी सरकार हरिद्वार कुंभ से पहले 'भागीरथी अतिथि गृह' का काम पूरा करानेके साथ श्रद्धालुओं को अर्पित कर देगी। बताया जाता है कि यूपी पर्यटन विभाग की ओर से उत्तराखंड के चमोली के जोशीमठ में स्थित श्रीबद्रीनाथ धाम में इस अतिथि गृह में 40 कमरे प्रस्तावित हैं। इसकी निर्माण लागत करीब 11 करोड़ रुपए आएगी। इसमें आवास गृह के अलावा रेस्टोरेंट, कांफ्रेंस हाल, डारमेट्री और पार्किंग सुविधा उपलब्ध होगी। ये भी पढ़ें : Update : बुंदेलखंड से अयोध्या कारसेवा को जाएंगे भक्त : सीएम य...
प्रयागराज में सासंद रीता बहुगुणा जोशी की 6 साल की पोती का निधन

प्रयागराज में सासंद रीता बहुगुणा जोशी की 6 साल की पोती का निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : प्रयागराज से बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा की 6 साल की पोती का सोमवार देर रात निधन हो गया है। बताते हैं कि बच्ची किया पटाखों से झुलसी हुई हालत में अस्पताल में भर्ती थीं। वहां इलाज के दौरान उसकी सांसें थम गईं। हाल ही में कोरोना का इलाज कराकर लौटी हैं रीता बता दें कि हाल ही में रीता बहुगुणा अपने पति के साथ कोरोना से संक्रमित होने के बाद इलाज कराकर लौटी हैं। ये भी पढ़ें : लखनऊ में लिव-इन में युवती ने मनाया करवाचौथ, परिवार ने पुलिस चौकी में पीटा  बताया जाता है कि दिवाली की छुट्टी पर बच्ची किया अपने मामा अंकुर के घर दीपावली मनाने गई थी। वहां उनकी मां ऋचा जोशी भी मौजूद थीं। बच्ची सोमवार को पड़ोस में पटाखे से झुलस गई थी। सांसद के प्रवक्ता अभिषेक ने बताया है कि किया 3 दिन से अपनी ननिहाल में थीं। ये भी पढ़ें : Update : Big News- बिकरु कांड : IPS अनंत देव निलंबित, दूसरे SSP स...
फतेहपुर में बड़ी वारदात, दो सगी बहनों की निर्मम हत्या

फतेहपुर में बड़ी वारदात, दो सगी बहनों की निर्मम हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, फतेहपुर : जिले से सनसनीखेज हत्याकांड की वारदात सामने आई है। जंगल गईं दो सगी बहनों की हत्या करके शवों को तालाब किनारे फेंक दिया गया है। उधर, वारदात की सूचना से पुलिस महकमे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन की। बताते हैं असोथर थाना क्षेत्र में भैयादूज के दिन यानि सोमवार दोपहर गांव के एक व्यक्ति की दोनों बेटियां खेत में चने का साग तोडऩे गई थीं। दोनों देर शाम तक वापस नहीं लौटीं। परिवार के लोग ग्रामीणों के साथ उनकी तलाश करते रहे। देर रात उनके शव गांव में तालाब किनारे पड़े मिले। हर बिंदु पर जांच में जुटी पुलिस दोनों के पैर बंधे थे और उनकी आंखों से भी खून बह रहा था। आशंका है कि किसी नुकीली चीज से उनकी आंखों में चोट पहुंचाई गई है। एसओ रणजीत बहादुर सिंह कहा कि दोनों की हत्या पानी में डुबो-डुबोकर करने जैसा लग रहा है। कहा कि मामले की जांच की जा रही है। लड़कियों की मां ने बताया कि उ...