Thursday, September 3सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

बांदा डीएम के सख्त निर्देश, धान में नमी बताकर किसानों को न लौटाएं

बांदा डीएम के सख्त निर्देश, धान में नमी बताकर किसानों को न लौटाएं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने धान क्रय केंद्रों के प्रभारियों से दो टूक कहा है कि किसानों को यह कहकर कतई न लौटाया जाए कि धान में नमी है। जिलाधिकारी ने कहा कि अगर नमी ज्यादा है तो किसानों को उसे सुखाने का अवसर दिया जाए। जिलाधिकारी ने धान क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण कहा कि किसानों को परेशान करने की मंशा से काम किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, शनिवार को जिलाधिकारी अतर्रा क्षेत्र में धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर रहे थे। जिलाधिकारी मंडी स्थल अतर्रा धान क्रय केंद्रों पर पहुंचे। वहां मंडी स्थल में भारतीय खाद्य निगम, विपणन शाखा खेत किसान फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी, यूपी एग्रो व पीसीएफ के क्षेत्रीय सहकारी समिति तथा कृषक सेवा केंद्र के क्रय केंद्र संचालित हैं।   जिलाधिकारी ने वहां पूरी व्यवस्था देखी। साथ ही धान क्रय की धीमी गति पर केंद...
UP : कानपुर में विक्षिप्त पिता ने मासूम बेटे की गला घोटकर हत्या की

UP : कानपुर में विक्षिप्त पिता ने मासूम बेटे की गला घोटकर हत्या की

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर के सीसामऊ की लकड़मंडी में रहने वाले एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने अपने ही 7 साल के मासूम बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी। पत्नी ने सुबह देखा तो शोर मचाया। इसके बाद आसपास के लोगों को इसकी जानकारी हुई। बाद में आरोपी पिता ने खुद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। सीसामऊ के गांधी लकड़मंडी की घटना बताया जाता है कि गांधीनगर लकड़मंडी निवासी अलंकार श्रीवास्तव का इकलौता बेटा रूशांक इस वक्त कक्षा-2 में पढ़ रहा था। मां कन्नौज में सरकारी शिक्षिका है और परिवार में बेटे से बड़ी दो बहनें तूलिका और गीतिका हैं। बताते हैं कि आरोपी की पिछले कई महीने से मानसिक हालत खराब चल रही थी। बताते हैं शुक्रवार देर रात अलंकार ने अपने बेटे की गला घोटकर हत्या कर दी। बताते हैं कि बच्चे की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ये भी पढ़ें : ‘समरनीति न्यूज’ आ...
बांदा में आयुक्त ने गैरहाजिर 3 BLO का वेतन रोका

बांदा में आयुक्त ने गैरहाजिर 3 BLO का वेतन रोका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आयुक्त गौरव दयाल ने शनिवार को जीआईसी में उपस्थित 19 बीएलओ के कार्यों का संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में निरीक्षण किया। अनुपस्थित 3 बीएलओ का वेतन रोकने के निर्देश दिए। कार्यों का निरीक्षण भी किया आयोग के बिंदुओं पर कार्यों को परखा गया। सुबह 11.20 बजे तक केवल 1 मतदाता ने अपना फार्म 6 जमा किया था। अपर जिलाधिकारी को व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक मतदाता इन अभियानों का लाभ ले सके। निरीक्षण में अपर आयुक्त चंद्रशेखर, अपर जिलाधिकारी संतोष बहादुर सिंह, तहसीलदार सदर अवधेश निगम उपस्थित रहे। ये भी पढ़ें : बांदा जिलाधिकारी बैंकों की हीलाहवाली पर नाराज, सख्त निर्देश...
Update – Big News : केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति कोरोना पाॅजिटव, हैलट के ICU में भर्ती, एम्स रेफर

Update – Big News : केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति कोरोना पाॅजिटव, हैलट के ICU में भर्ती, एम्स रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुर : शुक्रवार देर रात यूपी से बड़ी खबर सामने आ रही है। केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को तबियत बिगड़ने पर कानपुर के हैलट अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने उनकी जांच कराई। जांच के दौरान हुए एक्सरे में उनको निमोनिया होने की पुष्टि हुई है। खास बात यह है कि उनका एंटीजन टेस्ट हुआ तो कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। वहीं देर रात ट्रूनाट मशीन से दोबारा जांच हुई तो पाजिटिव पाई गई हैं। इसके बाद डाक्टरों ने उनकी आरटीपीसीआर से जांच कराने के लिए सैंपुल लिया है। बताते हैं कि देर रात उनको तबियत बिगड़ने पर दिल्ली के एम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया है। फेफड़ों में निमोनिया भी पाया गया मामले में कानपुर के सीएमओ डा. अनिल मिश्र का कहना है कि दो दिन पहले केंद्रीय मंत्री साध्वी फतेहपुर में घर गई थीं और वहां शुक्रवार शाम को उन्होंने सांस लेने में ...
UP : दूल्हे संग 7 फेरे लेकर दुल्हन प्रेमी संग रफूचक्कर

UP : दूल्हे संग 7 फेरे लेकर दुल्हन प्रेमी संग रफूचक्कर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : जिंदगी में कुछ घटनाएं ऐसी हो जाती हैं जिनपर एकदम से विश्वास करना मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही एक वाक्या यूपी से सामने आया है। जहां एक युवती ने अपने दूल्हे के साथ सात फेरे लिए। सबकुछ ठीक-ठाक हुआ, लेकिन सुहागरात से पहले अपने प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई। गोंडा के छपिया क्षेत्र से जुड़ा है मामला हालांकि, लोक-लाज के चलते परिवार के लोग अभी दुल्हन को अपने स्तर से तलाशने में जुटे हैं। दरअसल, पूरा मामला गोंडा के छपिया थाना क्षेत्र से जुड़ा है। वहां एक गांव में बीती 26 नवंबर की रात गोंडा के मनकापुर क्षेत्र से एक युवक बारात लेकर पहुंचा था। ये भी पढ़ें : सुहागरात पर दुल्हन का घूंघट उठाते ही पति के होश उड़े, पुलिस भी हैरान.. बताते हैं बाराती बड़ी ही खुशी-खुशी नाचते-झूमते हुए वहां पहुंचे थे। सभी मांगलिक कार्य भी बड़ी धूमधाम के साथ संपन्न हुए। फेर की रस्म भी सभी की मौजूदगी में प...
कानपुर के अटल घाट पर 11 हजार दीपों से मां गंगा की पूजा, देखें फोटो..

कानपुर के अटल घाट पर 11 हजार दीपों से मां गंगा की पूजा, देखें फोटो..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर के अटल घाट पर गंगा आरती के दौरान शुक्रवार रात हरिद्वार और काशी जैसा नजारा देखने को मिला। 11 हजार दीप जलाकर गंगा मईया की आरती की गई। पूरा दृश्य इतना मनमोहक और सुंदर था कि हर कोई देखता सा रह गया। पवित पावनी मां गंगा की आरती में शहर के गणमान्य लोग जुटे। दरअसल, जिला प्रशासन और नगर निगम की ओर से अटल घाट पर गंगा आरती और पूजन की व्यवस्था की गई। आरती की शुरुआत औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना और महापौर प्रमिला पांडेय के साथ मंडलायुक्त राजशेखर व नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी ने की। पं. शिवकांत भी मौजूद रहे। सभी ने मां गंगा को चुनरी अर्पित की। औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने कहा कि उनका सौभाग्य है कि उनके कार्यकाल में शुभ कार्य का शुभारंभ हुआ है। राज्यमंत्री इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी अजीत पाल भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : कानपुर में सीएम य...
बांदा जिलाधिकारी बैंकों की हीलाहवाली पर नाराज, सख्त निर्देश

बांदा जिलाधिकारी बैंकों की हीलाहवाली पर नाराज, सख्त निर्देश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शुक्रवार को जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिलास्तरीय उद्योग बंधु की बैठक हुई। इसमें मुख्य रूप से प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वराजगार योजना तथा एक जिला-एक उत्पाद मार्जिन मनी योजना में खराब प्रगति पर अग्रणी जिला प्रबंधक को एक सप्ताह के भीतर लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। सभागार में ली उद्योग बंधुओं की बैठक उपायुक्त उद्योग द्वारा अध्यक्ष को अवगत कराया गया कि बैंकों के कारण जिला प्रदेश में खराब स्थिति में है। ज्यादातर बैंकों द्वारा अधिकतर पत्रावलियां बिना किसी ठोस कारण के निरस्त कर दी गई हैं। इस पर जिलाधिकारी ने सभी बैंको के जिला समन्वयकों, शाखा प्रबंधकों को निर्देशित किया कि उदासीनता के लिए वरिष्ठ अधिकारी, एसएलबीसी को अवगत कराते हुए संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाए। ये भी पढ़ें : बांदा डीएम...
बांदा शहर के अवनी परिधि अस्पताल का अल्ट्रासाउंड सेंटर सील, छापे में गड़बड़ी का खुलासा

बांदा शहर के अवनी परिधि अस्पताल का अल्ट्रासाउंड सेंटर सील, छापे में गड़बड़ी का खुलासा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह के निर्देशों पर आज शुक्रवार को शहर में अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर ताबड़तोड़ छापे मारे गए। इस दौरान महाराणाप्रताप चौराहे के पास स्थित अवनी परिधि अस्पताल में लाइसेंस एक्सपायर होने के बावजूद अल्ट्रासाउंड होते मिले। इस वजह से अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। संयुक्त टीम ने छापेमारी की आज शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह, स्वास्थ्य विभाग के डा. प्रसाद की की टीम ने संयुक्त रूप से अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापेमारी की। बताते हैं कि इस दौरान श्रीवास्तव नर्सिंग होम बंद मिला। ये भी पढ़ें : Breaking News : Update- बांदा शहर में ट्रिपल मर्डर, कुछ देर पहले सिपाही, बहन और मां का कत्ल वहीं महाराणा प्रताप चौराहे के पास स्थित अवनी परिधि नर्सिंग होम में छापे के दौरान वहां का अल्...
बांदा के बबेरू में घर लौटा युवक घरवालों से बोला, ‘मैंने खाया जहर’, फिर हुआ ऐसा..

बांदा के बबेरू में घर लौटा युवक घरवालों से बोला, ‘मैंने खाया जहर’, फिर हुआ ऐसा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में बीते 24 घंटे में दो दुखद घटनाएं सामने आई हैं। इनमें से एक में युवक ने जहर खाकर जान दे दी। वहीं दूसरी घटना में एक महिला ने अपने पति से विवाद के बाद अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। दोनों मामलों में पुलिस का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। डाक्टरों ने किया रेफर, रास्ते में सांसें थमीं पहली घटना के क्रम में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव निवासी शैलेंद्र (22) ने शाम को घर से परिवार के लोगों से यह कहकर निकला, कि वह बाजार जा रहा है। वहां से जब वापस लौटा तो परिवार के लोगों से बोला कि उसने जहर खा लिया है। उसके मुंह से यह बात सुनते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। परिजन आनन-फानन में उसे उठाकर अस्पताल पहुंचे। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उसकी सांसें थम गईं। बतात...
बांदा महिला कालेज की प्राचार्य शिक्षिका और छात्राएं सम्मानित

बांदा महिला कालेज की प्राचार्य शिक्षिका और छात्राएं सम्मानित

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति के तहत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कोरोना काल के दौरान लोगों की मदद करने वाले कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया गया। इसके बाद संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। सम्मान समारोह और संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम समन्वयक बुंदेलखंड विवि झांसी प्रोफेसर मुन्ना तिवारी रहे।समारोह में प्राचार्य डा. दीपाली गुप्ता, डा. सबीहा रहमानी को कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कोरोना संकट काल में अच्छे काम की सराहना साथ ही कोरोना काल के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेवी छात्राओं प्रियंका गुप्ता, प्रीती यादव, कहकशा मंसूरी, आफरीन, निकहत, परवीन, मंतशा, राबिया, कुलसुम, सबीना बानो, नरसीन खातून को मास्क वितरण, निर्माण, कोरोना योद्धाओं के सम्मान, पाकेट मनी से सेनेटाइजर, साबुन, खाद्य सामग्री के वितरण के लिए सम्मानित ...