Tuesday, April 30सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा डीएम के सख्त निर्देश, धान में नमी बताकर किसानों को न लौटाएं

Strict instructions from Banda DM, do not return farmers due to moisture in paddy

समरनीति न्यूज, बांदा : जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने धान क्रय केंद्रों के प्रभारियों से दो टूक कहा है कि किसानों को यह कहकर कतई न लौटाया जाए कि धान में नमी है। जिलाधिकारी ने कहा कि अगर नमी ज्यादा है तो किसानों को उसे सुखाने का अवसर दिया जाए।

जिलाधिकारी ने धान क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण

कहा कि किसानों को परेशान करने की मंशा से काम किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, शनिवार को जिलाधिकारी अतर्रा क्षेत्र में धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर रहे थे।

Strict instructions from Banda DM, do not return farmers due to moisture in paddy

जिलाधिकारी मंडी स्थल अतर्रा धान क्रय केंद्रों पर पहुंचे। वहां मंडी स्थल में भारतीय खाद्य निगम, विपणन शाखा खेत किसान फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी, यूपी एग्रो व पीसीएफ के क्षेत्रीय सहकारी समिति तथा कृषक सेवा केंद्र के क्रय केंद्र संचालित हैं।

Strict instructions from Banda DM, do not return farmers due to moisture in paddy

 

जिलाधिकारी ने वहां पूरी व्यवस्था देखी। साथ ही धान क्रय की धीमी गति पर केंद्र प्रभारियों को चेतावनी देते हुए धान क्रय गति बढ़ाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय उप जिलाधिकारी जेपी यादव, तहसीलदार अतर्रा व क्षेत्रीय विपणन अधिकारी अतर्रा उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें : बांदा शहर के अवनी परिधि अस्पताल का अल्ट्रासाउंड सेंटर सील, छापे में गड़बड़ी का खुलासा