Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

UP : दूल्हे संग 7 फेरे लेकर दुल्हन प्रेमी संग रफूचक्कर

Corona positive information reached between marriage, groom quarantine, Bridegroom returned empty-handed
प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, डेस्क : जिंदगी में कुछ घटनाएं ऐसी हो जाती हैं जिनपर एकदम से विश्वास करना मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही एक वाक्या यूपी से सामने आया है। जहां एक युवती ने अपने दूल्हे के साथ सात फेरे लिए। सबकुछ ठीक-ठाक हुआ, लेकिन सुहागरात से पहले अपने प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई।

गोंडा के छपिया क्षेत्र से जुड़ा है मामला

हालांकि, लोक-लाज के चलते परिवार के लोग अभी दुल्हन को अपने स्तर से तलाशने में जुटे हैं। दरअसल, पूरा मामला गोंडा के छपिया थाना क्षेत्र से जुड़ा है। वहां एक गांव में बीती 26 नवंबर की रात गोंडा के मनकापुर क्षेत्र से एक युवक बारात लेकर पहुंचा था।

ये भी पढ़ें : सुहागरात पर दुल्हन का घूंघट उठाते ही पति के होश उड़े, पुलिस भी हैरान..

बताते हैं बाराती बड़ी ही खुशी-खुशी नाचते-झूमते हुए वहां पहुंचे थे। सभी मांगलिक कार्य भी बड़ी धूमधाम के साथ संपन्न हुए। फेर की रस्म भी सभी की मौजूदगी में पूरे रीति-रिवाज के साथ पूरी हुई। इसके बाद घराती और बाराती आराम करने लगे। बताते हैं कि तड़के सुबह मौका पाते ही दुल्हन अपने प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई।

तड़के सुबह प्रेमी के संग खिसकी दुल्हन

जानकारी होने पर परिवार के लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। सभी बिना किसी को बताए अपने-अपने स्तर से दुल्हन को तलाशने में जुट गए। बताते हैं कि लड़के वाले इस उम्मीद में है कि शायद दुल्हन मिल जाए तो उसे लेकर विदा हो जाएंगे। उधर, छपिया पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मामले में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

ये भी पढ़ें : निकाह के बाद सुहागरात पर दुल्हन कर रही थी पति का इंतजार, लेकिन नपुंसक पति ने दूसरे को भेजा..