Saturday, September 5सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

Breaking News : दुष्कर्म के विचाराधीन बंदी ने जेल में फांसी लगाकर जान दी

Breaking News : दुष्कर्म के विचाराधीन बंदी ने जेल में फांसी लगाकर जान दी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूट : बुंदेलखंड के चित्रकूट की जिला जेल में बंद एक दुष्कर्म के विचाराधीन बंदी ने आज शुक्रवार सुबह फांसी लगा ली। बताते हैं कि जिले के मऊ थाने की पुलिस ने उसे दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसे जेल भेजा गया था। जेल अधिकारियों का कहना है कि गमछे के जरिए उसने बैरक के शौचालय में फांसी लगाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छानबीन में जुटी पुलिस बताया जाता है कि चित्रकूट के राजापुर थाना क्षेत्र के छीबों के रहने वाले 51 साल के संतोष शुक्ला को मऊ पुलिस ने नाबालिग से रेप के मामले में पकड़ा था। 28 दिसंबर 2020 को उसे गिरफ्तारी के बाद जेल भेजा गया था। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह बीते कई दिनों से तनाव में चल रहा था। जेल चौकी प्रभारी अजय कुमार जायसवाल का कहना है कि आत्महत्या का कार...
बांदा से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में प्रभा गुप्ता समेत 3 नेता शामिल

बांदा से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में प्रभा गुप्ता समेत 3 नेता शामिल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : भारतीय जनता पार्टी ने लखनऊ में 15 मार्च को होने वाली कार्यसमिति की बैठक से ठीक पहले 323 सदस्यों वाली कार्य समिति की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने प्रदेश पार्टी कार्यालय में इसकी घोषणा की। इसमें बांदा जिले से राज्य महिला आयोग की सदस्या प्रभा गुप्ता को भी प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। लवलेश सिंह और राजेश द्विवेदी भी शामिल उनके अलावा पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह और राजेश द्विवेदी भी इस कार्यसमिति में शामिल हैं। अगर क्षेत्रवार इसमें शामिल किए गए सदस्यों पर नजर डालें तो कानपुर व बुंदेलखंड से पार्टी के कुल 45 लोगों को शामिल किया गया है। दरअसल, भाजपा ने पंचायत चुनाव के साथ ही आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव की भी तैयारी कर ली है। उधर, प्रभा गुप्ता ने कहा है कि उनकी पूरी कोशिश रहेगी कि वह इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाएं। बताते चलें कि...
UP : योगी सरकार का अहम फैसला, सड़क किनारे से हटेंगे सभी धार्मिक स्थल

UP : योगी सरकार का अहम फैसला, सड़क किनारे से हटेंगे सभी धार्मिक स्थल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार सार्वजनिक स्थलों और सड़क किनारे अतिक्रमण कर बनाए गए सभी धार्मिक स्थलों को हटाएगी। सरकार की ओर से गृह विभाग ने इस संबंध में प्रदेश के सभी आयुक्तों और जिलाधिकारियों को आदेश दे दिए हैं। इतना ही नहीं इन आदेशों में यह भी कहा गया है कि अतिक्रमण हटाने की तय समय सीमा हो। हटाने के बाद शासन को इसकी जानकारी भी दी जाए। सभी आयुक्तों-जिलाधिकारियों को भेजे निर्देश दरअसल, यूपी सरकार ने यह कदम हाई कोर्ट के आदेशों के क्रम में उठाया है। अब सरकार ने राजमार्गों से लेकर आम सड़कों और गलियों में बने धार्मिक स्थलों को हटाने के लिए निर्देश दिए हैं। कहा गया है कि अगर कोई भी निर्माण एक जनवरी 2011 या उसके बाद कराया गया है तो उसे तुरंत हटवाया जाए। इसके साथ ही अधिकारियों को आदेश दिया गया है कि कार्रवाई करने के बाद इसकी रिपोर्ट शासन को तय स...
Update-हीरोपंती : चलती स्कार्पियों की छत पर सपा नेता के बेटे ने लगाए पुशअप, पुलिस ने लपेटा..

Update-हीरोपंती : चलती स्कार्पियों की छत पर सपा नेता के बेटे ने लगाए पुशअप, पुलिस ने लपेटा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : यूपी के एक सपा नेता के बेटे का चलती स्कार्पियों पर स्टंट का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में नेता पुत्र चलती स्कार्पियों पर पुशअप करते हुए दिखाई दे रहा है। हालांकि, मामले में पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए युवक और सपा नेता को थाने में तलब किया। इसके बाद गाड़ी का चालान भी काटा है। उधर, मामले में एसएसपी का कहना है कि सपा नेता और उनके बेटे को बुलाकर समझा दिया गया है, कि दोबारा कानून उल्लंघन किया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। पूरा मामला यूपी के फिरोजाबाद जिले का है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान सोशल मीडिया पर इस स्टंड का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया से ही पुलिस का ध्यान इस मामले पर गया। पुलिस का कहना है कि दोषी के खिलाफ चालान काटने की कार्रवाई की गई है। साथ ही थाने बुलाकर दोबारा ऐसा न करने की चेतावनी भी दी गई है। बताया जाता है कि जिले क...
Update : मासूम के गुनाहगार का मुंह काला कर सिर मुंडवाया, पीटकर पुलिस को सौंपा

Update : मासूम के गुनाहगार का मुंह काला कर सिर मुंडवाया, पीटकर पुलिस को सौंपा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर के कल्याणपुर में आज लोगों ने एक मासूम बच्ची से छेड़छाड़ करने वाले को अच्छा सबक सिखाया। दरअसल, यह दरिंदा एक 3 साल की बच्ची से छेड़छाड़ कर रहा था। इतना ही नहीं बुरी नियत से किसी भी हद तक जाने को तैयार था। इससे पहले ही बच्ची रोने लगी तो लोगों का ध्यान उस ओर गया। इसके बाद उसे पकड़कर पीटा गया। उनकी इस घिनौनी हरकत के लिए उसका सिर मुंडवाया गया। फिर मुंह पर कालिख पोती गई। तबतक सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। घर के सामने खेल रही थी बच्ची दरअसल, उसने घर के सामने गली में खेल रही बच्ची को गोद में उठा लिया। इसके बाद उसे बुरी तरह छूने लगा। बच्ची रोने लगी तभी मुहल्ले के लोगों की उसपर नजर पड़ गई। लोगों ने उसे पकड़कर जमकर पीटा। फिर मुंह काला करके उसके सिर मुंडवाया। बाद में पुलिस को बुलाकर सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जेल भेजा...
Update : परिजनों ने शव सड़क पर रखकर मांगा मुआवजा, पुलिस पहुंची

Update : परिजनों ने शव सड़क पर रखकर मांगा मुआवजा, पुलिस पहुंची

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एक दिन पहले सीएम योगी आदित्यनाथ के कायक्रम में जीआईसी मैदान में उनके संबोधन को सुनने गए युवक की गश खाकर गिरने से मौत हो गई थी। आज गुरुवार को उसी मामले में परिजनों ने शव को क्योटरा चौराहे पर रखकर जाम लगा दिया। मरने वाला युवक सब्जी विक्रेता 30 साल का विजय कुमार था, जो कि शहर के नोनिया मोहाल मोहल्ले में रहते थे। लोगों का कहना है कि वह काफी मिलनसार स्वभाव के थे। घर से यह कहकर निकले थे कि वह किसी काम से जा रहे हैं। वहां से सीएम के कार्यक्रम को देखने जाएंगे। पुलिस अधिकारियों ने समझाकर शांत किया बताते हैं कि वह सीएम योगी का भाषण सुनने के लिए वहां पहुंचे थे, लेकिन कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही गश खाकर गिर पड़े थे। उनको अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। आज मृतक के परिवार के लोगों ने शव को क्योटरा चौराहे पर रखकर जाम लगा दिया। परिजन मामले की जांच औ...
Big News : सजेती गैंगरेप आरोपी का दरोगा पिता गायब, अब रहस्य बनी पीड़िता के पिता की मौत

Big News : सजेती गैंगरेप आरोपी का दरोगा पिता गायब, अब रहस्य बनी पीड़िता के पिता की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : जिले के सजेती थाना क्षेत्र में एक नाबालिग गैंगरेप पीड़िता के पिता की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। दरअसल, पीड़िता के पिता की मौत, हत्या और आत्महत्या या किसी बड़ी साजिश में उलझती जा रही है। इसकी वजह है कि एक आरोपी के पिता देवेंद्र यादव जो कि पुलिस में दरोगा हैं, अब गायब है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जांच में यह बात सामने आई है कि गैंगरेप का आरोपी दीपू यादव के दरोगा पिता देवेंद्र मंगलवार दोपहर से गायब हैं। सीएम कार्यक्रम में जालौन में लगी थी ड्यूटी उनकी ड्यूटी सीएम के कार्यक्रम में जालौन लगाई गई थी, लेकिन वह गैरहाजिर हो गए हैं। उधर, मामला संज्ञान में आने के बाद दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। आईजी मोहित अग्रवाल के आदेश पर विभागीय जांच शुरू हो चुकी है। जांच में पता चला है कि जालौन में ड्यूटी करने पहुंचने के बाद आमद कराकर दरोगा गायब ह...
CM Yogi in Banda : बांदा में मुख्यमंत्री योगी ने खटान परियोजना का हाल जाना

CM Yogi in Banda : बांदा में मुख्यमंत्री योगी ने खटान परियोजना का हाल जाना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जल शक्ति मिशन खटान परियोजना का निरीक्षण किया। योजना के तहत हर घर नल जल योजना को लेकर जानकारी ली। बता दें कि यह बेहद महत्वपूर्ण योजना है जो कि हर घर में स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का काम करेगी। सिंचाई की दिशा में भी जल संकट समाप्त होगा। यही वजह है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस योजना की प्रगति को लेकर बेहद गंभीर है। लगातार इसके लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे हैं। उनकी मंशा है कि गरीबों के घरों में जल्द से जल्द पेयजल आपूर्ति शुरू हो। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पौधरोपण भी किया। मुख्यमंत्री योगी के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और जलशक्ति मंत्री डा. महेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। योजना को जल्द पूरा करने के निर्देश आज मुख्यमंत्री योगी ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह के साथ...
बांदा में CM योगी की अफसरों को दो टूक, माफियाओं-अवैध खनन पर कसें लगाम

बांदा में CM योगी की अफसरों को दो टूक, माफियाओं-अवैध खनन पर कसें लगाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांदा कृषि विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में मंडल के विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की। सीएम योगी ने अधिकारियों से दो टूक कहा कि योजनाओं के क्रियांवयन में कोई लापरवाही न बरती जाए। साथ ही अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर हर हाल में रोक लगाई जाए। सीएम ने कहा कि माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने में हरगिज देरी न करें। साथ ही जल जीवन मिशन योजना के तहत सभी कार्यों को पूरे युद्धस्तर पर पूरा कराया जाए। इन कार्यों की उच्चाधिकारी समय-समय पर समीक्षा भी करते रहें। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। मंडल के सभी जिलों के DM-SP से ली रिपोर्ट सीएम योगी ने कहा कि हमीरपुर तथा महोबा जिलों में मिनरल फंड से 200 बेड वाले अस्पताल का निर्माण शुरू कराया जाए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने खा...
Update : बांदा में CM Yogi बोले, न गाय कटने देंगे और न फसल चरने देंगे, पढ़िए ! और क्या-क्या खास बातें कहीं..

Update : बांदा में CM Yogi बोले, न गाय कटने देंगे और न फसल चरने देंगे, पढ़िए ! और क्या-क्या खास बातें कहीं..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : अपने दो दिवसीय बुंदेलखंड दौरे पर आज बुधवार को बांदा पहुंचे मुख्यमंत्री ने यहां 1000 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान बांदा के जीआईसी मैदान में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि न तो गाय कटने देंगे और न ही किसानों फसलें चरने देंगे। भारत माता की जय के नारे से अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने गुरुवार को शिवरात्रि पर्व की सभी जनमानस को बधाई दी। पूरा पंडाल जय श्री राम के नारों से गूंज ऊठा। लोगों ने जमकर नारे लगाते हुए मुख्यमंत्री योगी का स्वागत किया। पंडाल भीड़ से खचाखच भरा हुआ है। कहा कि आप सभी पर मंगल के देवता शिव की कृपा बनी रही। कहा कि सरकार बुंदेलखंड के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए लगातार प्रयासरत है। सरकार का यही प्रयास है कि हर नागरिक के जीवन में खुशहाली आए। कहा कि बीते एक साल में देश ने कोरोना जैसी बड़ी च...