Saturday, September 5सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

बड़ी खबर : यूपी में 11 अप्रैल तक 8वीं तक के सभी स्कूल बंद

बड़ी खबर : यूपी में 11 अप्रैल तक 8वीं तक के सभी स्कूल बंद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सीतापुर, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊ : कोरोना वायरस के संक्रमण संकट को देखते हुए यूपी में कक्षा 1 से 8वीं तक के स्कूलों को 11 अप्रैल तक बंद कर दिया गया है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए इसके निर्देश दिए हैं। सीएम योगी के निर्देशों के बाद 8वीं तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को 11 अप्रैल तक के लिए बंद कर दिया गया है। सीएम योगी ने यह फैसला कोरोना वायरस के संकट पर एक समीक्षा बैैठक के बाद किया है। टीम-11 के साथ बैठक के बाद सीएम योगी के निर्देश बताते चलें कि यूपी में कोरोना वायरस फिर से रफ्तार पकड़ चुका है। दरअसल, आज शुक्रवार को सीएम योगी ने अपने सरकारी आवास पर कोरोना वायरस को लेकर टीम-11 के साथ बैठक की। इसमें कोरोना संकट के खतरे को लेकर सभी बातों की गंभीरता से समीक्षा की गई। इसके बाद सीएम योगी ने यह निर्देश दिए हैं। इस बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार...
Breaking News : बांदा में होटल मालिक के घर करोड़ों की चोरी का खुलासा, नौकर ही..

Breaking News : बांदा में होटल मालिक के घर करोड़ों की चोरी का खुलासा, नौकर ही..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर कोतवाली क्षेत्र में हुई करोड़ों की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दरअसल, इस चोरी की बड़ी घटना में घर का नौकर ही चोर निकला। हालांकि, कोतवाली प्रभारी जयश्याम शुक्ला ने बताया कि नौकर की बातों की पूरी बारीकि से तस्दीक की गई। बताया कि पुलिस की पूछताछ में नौकर ने चोरी की करोड़ों की ज्वैलरी, नगदी और बाकी सामान बरामद करा दिया। अच्छी बात यह है कि पुलिस ने चोर की निशानदेही पर चोरी हुआ सारा का सारा सामान बरामद कर लिया है। उधर, पीड़ित होटल मालिक ने पुलिस टीम को डेढ़ लाख रुपए ईनाम दिया है। परिवार गया था घूमने, नौकर ने कर दिया हाथ साफ बताया जाता है कि शहर में बलखंडीनाका में रहने वाले होटल मालिक प्रदीप कृष्ण पोरवार के घर से उन्हीं के नौकर ने करोड़ों के जेवर, नकदी और दूसरा कीमती सामान चोरी कर लिया था। चोरी की यह घटना तब हुई थी जब होटल मालिक अपने परिवार के साथ बाहर घूमने ग...
Update-बांदा : तपती धूप में डीएम पहुंचे किसानों के बीच, क्राप कटिंग भी जांची..

Update-बांदा : तपती धूप में डीएम पहुंचे किसानों के बीच, क्राप कटिंग भी जांची..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज तपती धूप में जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने लामा गांव के किसानों से उनके खेतों पर जाकर मिले। जिलाधिकारी ने क्राप कटिंग का निरीक्षण किया। किसानों से बातचीत की, उनकी समस्याएं सुनीं। किसान भी जिलाधिकारी को अपने बीच पाकर खुश नजर आए। वहीं जिलाधिकारी सिंह ने गेहूं की फसल की क्राप कटिंग देखी। किसानों से बात की। उनकी समस्याएं सुनीं। अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के आदेश भी दिए। दरअसल, जिलाधिकारी की यह पहल फसलों की उत्पादकता को जानने के लिए रही। बताया जाता है कि जिलाधिकारी ने लामा गांव के किसान भगवानदीन पुत्र मैकुवा के गाटा संख्या 290 में फसल गेहूं की क्राप कटिंग अपने सामने कराई। इसमें 0.280 हेक्टेयर क्षेत्रफल वाले खेत में त्रिभुजाकार प्लाट बनवाया गया। इसका क्षेत्रफल 43.3 वर्ग मीटर होता है। इस त्रिभुजाकार प्लाट में 11.550 किलोग्राम फसल गेहूं की उपज प्राप्त हुई। ...
UP : कोरोना टीकाकरण में बड़ी लापरवाही, एएनएम ने दो बार लगा दी वैक्सीन, फोन में थीं बिजी

UP : कोरोना टीकाकरण में बड़ी लापरवाही, एएनएम ने दो बार लगा दी वैक्सीन, फोन में थीं बिजी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुर : काम चाहे जितना अहम और गंभीर क्यों न हो, लोग लापरवाही से बाज नहीं आते हैं। अब एक एनएनएम की लापरवाही ने अजीबो-गरीबों हालात पैदा कर दिए। मैडम फोन में बिजी थीं तो गलती कर बैठी। एक महिला को दो बार कोरोना वैक्सीन लगा दी। महिला ने बाद में टोका तो एएनएम मैडम को भी गलती का एहसास हुआ। स्वास्थ्य कर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। हालांकि, एएनएम ने अपनी गलती मानी। परिजनों आरोप है कि एएनएम उल्टा-सीधा बोलने लगीं। इसपर महिला के परिजन हंगामा करने लगे। उधर, प्रभारी चिकित्साधिकारी ने कार्रवाई की संस्तुति करते हुए सीएचसी अधीक्षक अकबरपुर को पत्र भी भेजा है। मामला कानपुर देहात जिले का है। कानपुर देहात के अकबरपुर ब्लाक का मामला बताया जाता है कि कानपुर देहात के अकबरपुर ब्लाक के स्वास्थ्य केंद्र मड़ौली में कोविड वैक्सीन लगाने का काम चल रहा है। मड़ौली गांव के रहने वाले विपिन कुमार की पत्नी ...
बांदा DM कोविड19 पर सख्त : गैरहाजिर अधिकारी पर कार्रवाई के निर्देश, बाकियों को चेतावनी

बांदा DM कोविड19 पर सख्त : गैरहाजिर अधिकारी पर कार्रवाई के निर्देश, बाकियों को चेतावनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने इंटीग्रेटेड कोविड-19 कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया। अधिशासी अभियंता लघु डाल के अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। रोष प्रकट करते हुए उनसे स्पष्टीकरण की तलब किया। साथ ही उनसे स्पष्टीकरण व अन्य कार्रवाई के लिए मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया। इसके साथ ही कोविड-19 कंट्रोल रूम में चार टेलीफोन समर्पित किए गए हैं, ताकि प्रतिदिन कोविड-19 मरीजों की जानकारी ली जा सके। 4 नंबरों पर कर्मचारियों की तैनाती एक टेलीफोन एंबुलेंस के लिए समर्पित किया गया है। कोविड-19 के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 24 घंटे के लिए 8-8 घंटे की पाली में तीन डॉक्टर की ड्यूटी कोविड-19 रूम में लगाई गई है। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है कि प्रत्येक कर्मचारी अपनी ड्यूटी कोविड-19 कॉल सेंटर में पूरी जिम्मेदारी से निभाए। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्द...
अभिनेता रजनीकांत को मिलेगा 51वां दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

अभिनेता रजनीकांत को मिलेगा 51वां दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्क : सुपर स्टार रजनीकांत को 51वां दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिलेगा। इसका ऐलान कर दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिनेमा जगत के 'थलाइवा' अभिनेता और दक्षिण के सुपरस्टार रजनीकांत को बधाई दी है। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इसकी घोषणा की है। दरअसल, जावड़ेकर ने यह घोषणा करते हुए कहा है कि उनको इसकी जानकारी देते हुए काफी खुशी हो रही है। कहा कि इस बार 51वां दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड भारतीय सिनेमा के सबसे शानदार अभिनेता को दिया जाएगा। पीएम मोदी ने बधाई दी दरअसल, केंद्रीय मंत्री जावड़ेकर ने अपने ट्विटर एकाउंट से इसकी जानकारी देते हुए खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि 5 मेंबर की ज्यूरी इसपर एकमत हुई है। इन पांचों ज्यूरी मैंबर्स में मशहूर गायिका आशां भोंसले, मोहनलाल, विश्वजीत चटर्जी, शंकर महादेवन और सुभाष घई शामिल हैं। बताते चलें कि रजनीकांत को...
लखनऊ : युवती ने FB पर दोस्ती कर की अश्लील वीडियो काॅल, फिर युवक से की यह डिमांड..

लखनऊ : युवती ने FB पर दोस्ती कर की अश्लील वीडियो काॅल, फिर युवक से की यह डिमांड..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में अश्लील चैटिंग का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने निजी कंपनी के कर्मचारी को फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर उससे दोस्ती की। फिर उसके साथ अश्लील चैटिंग की। इसके बाद उसे ब्लैकमेल करते हुए उससे गंदी डिमांड कर डाली। हालांकि, पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से जाकर की। अब पुलिस आरोपी महिला का पता तलाश रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला की तलाश कर रहे हैं। पीड़ित युवक मूलरूप से खरगापुर का रहने वाला है। गोमती नगर विस्तार थाने में रिपोर्ट दर्ज पीड़ित युवक ने मामले रिपोर्ट गोमतीनगर विस्तार थाने में दर्ज कराई है। थाने के इंस्पेक्टर पवन कुमार पटेल का कहना है कि पीड़ित युवक खरगापुर का रहने वाला है, जो कि एक निजी कंपनी में कार्यरत है। इंस्पेक्टर ने बताया है कि युवक ने अपनी शिकायत में कहा है कि बीती 21 मार्च को उसके पास आरती नाम की एक युवती की फे...
चित्रकूट में STF और पुलिस ने मार गिराया ईनामी डकैत भालचंद्र, कांबिंग जारी

चित्रकूट में STF और पुलिस ने मार गिराया ईनामी डकैत भालचंद्र, कांबिंग जारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूट : एसटीएफ ने चित्रकूट के बहिलपुरवा थाना के माढों बांध में बुधवार देर शाम करीब 6 बजे ईनामी डकैत भालचंद्र यादव को मार गिराया। बताते हैं कि मुठभेड़ में मारे गए इस 25 हजार के ईनामी डकैत का इलाके में काफी भय व्याप्त था। दरअसल, एसटीएफ को सूचना मिली थी कि डेढ़ लाख इनामी डकैत गौरी यादव अपने साथियों के साथ माढों बांध पर है। चित्रकूट के जंगलों में ढेर हुआ बदमाश इसके बाद चित्रकूट एसपी अंकित मित्तल के नेतृत्व में एसटीएफ और पुलिस टीम ने वहां घेराबंदी की। इसके बाद पुलिस और डकैतों के बीच वहां करीब 1 घंटे तक फायरिंग चली। इस दौरान 25 हजार का ईनामी डकैत भालचंद्र ढेर हो गया। बताते हैं कि गैंग का सरदार गौरी यादव भाग निकला। एसपी अंकित मित्तल ने बताया है कि मरने वाले ईनामी डकैत के पास से 315 बोर की एक राइफल और कारतूस बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि डकैत गौरी यादव गैंग का सदस...
Update : कानपुर में भाभी की हत्या कर देवर ने खुद को भी चाकू मारा

Update : कानपुर में भाभी की हत्या कर देवर ने खुद को भी चाकू मारा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर के सचेंडी के लाल सहायक का पुरवा में आज बुधवार को हुई एक घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया। एक देवर ने अपनी भाभी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। हत्या के बाद देवर ने खुद भी पेट में चाकू मार लिया। युवक की बहन घर लौटी तो दोनों को खून से लतपत पड़ा देखा। उसकी चीखने पर पड़ोसी वहां पहुंचे और पुलिस को भी सूचना दी। डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं युवक का इलाज चल रहा है। आरोपी युवक और परिवार मूलरूप से बांदा के अतर्रा के रहने वाले हैं। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे हैं। हालांकि, परिजन अभी घटना के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि इतनी बात जरूर सामने आई है कि देवर-भाभी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। मूलरूप से बांदा के अतर्रा का रहने वाला परिवार बताया जाता है कि मूलरूप से बांदा के अतर्रा के रहने वाले संत...
UP : CM योगी का बड़ा एक्शन, 3 चकबंदी अधिकारी निलंबित, FIR के आदेश

UP : CM योगी का बड़ा एक्शन, 3 चकबंदी अधिकारी निलंबित, FIR के आदेश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह, (विशेष संवाददाता) लखनऊ : यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भूमि आवंटन घोटाले में बड़ा एक्शन लिया है। सीएम योगी ने तगड़ी कार्रवाई करते हुए तीन चकबंदी अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। पूरा मामला पश्चिमी यूपी के मेरठ के बिसौला में हुए भूमि आवंटन घोटाले से जुड़ा है। बताया जाता है कि मेरठ के बिसौला में भूमि आवंटन में बड़ी गड़बड़ी सामने आई थी। मामले ने तूल पकड़ा और जांच शुरू कराई गई। बताते हैं कि जांच में गड़बड़ी की पुष्टि हुई तो दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। विभागीय जांच भी शुरू इस दौरान ग्रामसभा की जमीन अवैध ढंग से आवंटित कर दी गई थी। मामले की जांच के बाद तीन चंकबंदी अधिकारियों के खिलाफ मुकदमे के आदेश हुए हैं। मामले में बंदोबस्त अधिकारी राकेश कुमार, चकबंदी अधिकारी प्रभाकर, चकबंदी लेखपाल संजीव चौहान के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज होगा। इन सभी के खिलाफ विभागीय जांच भी चले...