Saturday, September 5सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

Mukhtar Ansari : 100 पुलिसकर्मी वज्र वाहन लेकर पंजाब रवाना, बांदा जेल लाया जाएगा मुख्तार अंसारी

Mukhtar Ansari : 100 पुलिसकर्मी वज्र वाहन लेकर पंजाब रवाना, बांदा जेल लाया जाएगा मुख्तार अंसारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को पंजाब की रोपड़ जेल से लेने आज सोमवार सुबह वज्रवाहन लेकर पुलिस फोर्स बांदा से रवाना हो गया है। सुरक्षा के लिहाज से भारी-भरकम फोर्स भेजा गया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि 10 गाड़ियों से पुलिस और जेल प्रशासन के तेज तर्रार जवान पंजाब की रोपण जेल के लिए रवाना हुए हैं। माफिया विधायक को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पंजाब से बांदा लाने की तैयारी की गई है। एक डिप्टी एसपी, दो इंस्पेक्टर, 6 दरोगा शामिल बताया जाता है कि बांदा से आज रवाना हुए पुलिस फोर्स में एक डिप्टी एसपी के साथ दो इंस्पेक्टर और 6 सब इंस्पेक्टर (दरोगा) शामिल हैं। इसके अलावा 40 कांस्टेबल और हेड-कांस्टेबल और बाकी अन्य जवान शामिल हैं। ये भी पढ़ें : Mukhtar Ansari : 8 अप्रैल से पहले बांदा जेल पहुंचेगा माफिया विधायक मुख्तार अंसारी  बताते हैं कि कुल 100 लोगों की पुलिस फोर्स पंजा...
खास खबर : बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को पंजाब जेल से लाने बांदा से रवाना होंगी पुलिस टीमें

खास खबर : बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को पंजाब जेल से लाने बांदा से रवाना होंगी पुलिस टीमें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को पंजाब जेल से लेने के लिए बांदा से जल्द ही पुलिस टीमें रवाना हो रही हैं। पुलिस टीम में तेजतर्रार पुलिस कर्मियों को रखा गया है, ताकि सुरक्षा में कोई खामी न रहे। मुख्तार को लाने के लिए पुलिस सुरक्षा काफी दुरुस्त की गई है। इसके लिए आईजी चित्रकूटधाम मंडल के.सत्यानारायण ने रात में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्तार को बांदा लाने के लिए पूरा रोडमैप तैयार किया गया। आईजी ने जरूरी दिशा-निर्देश देने के साथ ही तैयारियों को परखा। देर रात IG ने पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक बताया जाता है कि बांदा से जाने वाली टीमें सोमवार को रवाना होंगी। प्रिजन वैन से मुख्तार को बांदा लाया जाएगा। बताते हैं कि एडीजी प्रेमप्रकाश और आईजी नारायण ने रात 11 बजे गूगल मीट पर वार्ता के बाद इसे अंतिम रूप दिया। ये भी पढ़ें : माफिया MLA मुख्तार अंसारी को पंजाब...
Banda Corona News : बांदा में 19 नए कोरोना पाॅजिटिव, कुल संख्या 82..

Banda Corona News : बांदा में 19 नए कोरोना पाॅजिटिव, कुल संख्या 82..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में कोरोना वायरस के नए केस लगातार सामने आ रहे हैं। आज रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी कोरोना जांच रिपोर्ट में 19 नए केस सामने आए हैं। इनमें 7 महिलाएं शामिल भी हैं। वहीं एक 3 साल का बच्चा और 15 साल का किशोर बालक भी पाॅजिटिव पाया गया है। शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। रविवार की जांच रिपोर्ट में मिले नए केस आज की जांच रिपोर्ट के बारे में बात करें तो कुल 19 कोरोना पाॅजिटिव केस में शहर के इंदिरा नगर में एक 15 साल का किशोर बालक, छोटी बाजार निवासी एक 62 साल के बुजुर्ग की जांच रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आई है। इसी क्रम में रामलीला रोड निवासी 28 साल के युवक, कालूकुआं निवासी 36 वर्षीय महिला, शंकर नगर निवासी 59 वर्षीय महिला भी कोरोना पाॅजिटिव पाई गई हैं। माॅस्क और सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी 64 वर्षीय बुजुर्ग, कालू कुआं के ही 42 साल के व्य...
Mukhtar Ansari : 8 अप्रैल से पहले बांदा जेल पहुंचेगा माफिया विधायक मुख्तार अंसारी

Mukhtar Ansari : 8 अप्रैल से पहले बांदा जेल पहुंचेगा माफिया विधायक मुख्तार अंसारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी से लेकर पंजाब तक की राजनीति में हलचल मचाने के बाद आखिरकार माफिया विधायक मुख्तार अंसारी यूपी की बांदा जेल पहुंचने वाला है। 8 अप्रैल से पहले मुख्तार को बांदा जेल में शिफ्ट कर दिया जाएगा। पंजाब सरकार का पत्र यूपी सरकार को मिल गया है। दरअसल, पंजाब की रोपड़ जेल में बंद मुख्तार को सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद वापस यूपी लाया गया है। यूपी सरकार को मिला पंजाब सरकार का हैंडओवर पत्र अब पंजाब सरकार का एक हैंडओवर के सिलसिले में पत्र यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी को मिल गया है। हालांकि, इस पत्र से भी पंजाब सरकार की मुख्तार पर मेहरबानी की बातें स्पष्टतौर पर दिखाई दे रही हैं। बताते हैं कि इस पत्र में मुख्तार अंसारी को 8 अप्रैल से पहले यूपी सरकार को हैंडओवर करने के बारे में लिखा है। बताते हैं कि मुख्तार की पंजाब के मामले में एक पेशी 12 अप्रैल को है। इस पेशी...
Covid19 in Bollywood : अभिनेता अक्षय कुमार को भी हुआ कोरोना, ऐसे बताया..

Covid19 in Bollywood : अभिनेता अक्षय कुमार को भी हुआ कोरोना, ऐसे बताया..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्क : बाॅलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार भी अब कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। इसकी जानकारी खुद अभिनेता ने ट्वीट करते हुए अपने फैंस को दी है। अपील की है कि जो लोग हाल ही में जो लोग उनके संपर्क में आए हैं, वे भी अपनी कोरोना जांच जरूर कराएं। अक्षय ने अपने ट्वीट में लिखा है कि वह अपने घर पर ही क्वारंटीन है। दवाएं ले रहे हैं और लगातार अपने डाक्टर्स के संपर्क में हैं। खुद ट्वीट कर दी जानकारी अक्षय ने अपने ट्वीट में कहा है कि आज सुबह उनकी कोविड-19 जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। बताते चलें कि एक्टर अक्षय आजकल फिल्म रामसेतू की शूटिंग में व्यस्त चल रहे थे। फिलहाल उन्होंने इससे छुट्टी ले ली है और अपना ख्याल रख रहे हैं। आपको बताते चलें कि मुंबई में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में हर किसी को भारी नुकसान का भी सामना करना पड़ ...
Banda Corona News : बांदा में 12 और कोरोना पाॅजिटिव मिले, जिलाधिकारी ने बनाई टीमें..

Banda Corona News : बांदा में 12 और कोरोना पाॅजिटिव मिले, जिलाधिकारी ने बनाई टीमें..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में कोरोना वायरस का संकट बढ़ता दिखाई दे रहा है। लगातार दूसरे दिन जिले में 12 और कोरोना संक्रमित केस सामने आए हैं। शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में 12 कोरोना पाॅजिटिव केस सामने आए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि सभी संक्रमित केस बांदा शहर में मिले हैं। उधर, जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के साथ बैठक करते हुए लगातार सक्रिय रहने के निर्दश दिए हैं। बताया जा रहा है कि जिलाधिकारी की ओर से 900 से ज्यादा टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें कोरोना संक्रमण की स्थिति पर पूरी तरह से नजर रखेंगी। कोरोना मामलों की समीक्षा करने के साथ जरूरी कदम उठाएंगी। इन इलाकों में मिले कोरोना संक्रमित स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी जांच रिपोर्ट के अनुसार शहर के मर्दननाका फूटाकुआं में 1, स्वराज कालोनी गली नंबर-9 में 2, शहर के अन्य स्थानों पर 2, स्वराज कालोनी में 2, जरैली कोठी मजार ...
पर्यावरण संरक्षण : छोटा प्रयास और बड़ा संदेश, दूल्हे को गिफ्ट ‘मनोकामिनी पौधा’

पर्यावरण संरक्षण : छोटा प्रयास और बड़ा संदेश, दूल्हे को गिफ्ट ‘मनोकामिनी पौधा’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
सौम्या श्रीवास्तव, बांदा : गलोबल वार्मिंग के दौर में पर्यावरण संरक्षण एक ऐसा पहलू है जिसके प्रति समाज के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी बनती है। कोई इस बात से इंकार नहीं कर सकता है। सच तो यह है कि बस एक पेड़ लगाकर हम अपने साथ-साथ आने वाली कई पीढ़ियों को नया जीवन देते हैं। कुछ लोग हैं जो अपने छोटे-छोटे प्रयासों से न सिर्फ खुद इस दिशा में खास काम कर गुजरते हैं, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए लगातार प्रेरित करते हैं। ऐसे ही हैं बांदा के वृक्ष मित्र कहे जाने वाले राम मोहन गुप्ता। अब उन्होंने इसी दिशा में एक बेहद दिलचस्प पहल की है। एक शादी समारोह में दूल्हे को मनोकामनी पौधा गिफ्ट किया। इसे लेकर वह खासे चर्चा में हैं। लोग उनकी काफी प्रशंसा कर रहे हैं। उनके इस काम को सराह रहे हैं।  तालियां बजाकर लोगों ने किया 'पहल' का स्वागत  दरअसल, पर्यावरण संरक्षण के लिए लोग कितने जागरूक हैं, इसका जीता-जागता नमूना श...
बांदा में ट्रकों की टक्कर, एक की मौत, दो की हालत गंभीर

बांदा में ट्रकों की टक्कर, एक की मौत, दो की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूद, बांदा : जिले में नेशनल हाइवे पर दो ट्रकों की आमने-सामने तेज टक्कर में एक ट्रक चालक की मौत हो गई। वहीं दूसरे ट्रक का चालक और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल हालत में दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, मरने वाले ट्रक चालक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। बताया जाता है कि झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मटौंध थाना क्षेत्र में कस्बे के पास गिट्टी लेकर आ रहे ट्रक की सामने से आ रहे दूसरे ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। मृतक ट्रक चालक की पहचान में जुटी पुलिस इससे एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे ट्रक के चालक और क्लीनर को पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद ट्रक के केबिन से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की पहचान झांसी के सीपरी के रहने वाले ट्रक चालक वसीम बेग (40) पुत्र इस्माइल तथा ग...
Corona Update-बड़ी खबर : बांदा में फिर कोरोना की दस्तक, 2 साल के मासूम समेत 8 पाॅजिटिव मिले

Corona Update-बड़ी खबर : बांदा में फिर कोरोना की दस्तक, 2 साल के मासूम समेत 8 पाॅजिटिव मिले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक बार फिर वैश्विक महामारी कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार को कोरोना जांच रिपोर्ट में एक 2 साल के मासूम बच्चे समेत कुल 8 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन सभी पाॅजिटिव पाए गए मरीजों को क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ ही संबंधित इलाकों में सेनेटाइजेशन कराने की बात भी कही जा रही है। साथ ही चिकित्सकों ने सलाह दी है कि माॅस्क और सोशल डिस्टेंसिंग का जरूर पालन करें। किसी तरह की लापरवाही न बरतें। बबेरू में भी मिले पाॅजिटिव केस बताया जाता है कि शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय से जारी की गई कोरोना जांच रिपोर्ट में जिले में कुल 8 कोरोना संक्रमित केस मिलने की पुष्टि की गई है। यह चिंता की बात इसलिए भी है, क्योंकि सभी संक्रमित केस शहर में ही मिले हैं। बताते हैं कि शहर के शुकुल कुआं मोहल्ले में एक महिला, एक 2 साल का बच्चा, तथा एक अन्य 54 वर्षीय महिला कोरोना पाॅजिट...
लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पुलों का लोकार्पण-शिलान्यास किया, कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत

लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पुलों का लोकार्पण-शिलान्यास किया, कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज लखनऊ पहुंचे। उनके साथ केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी राजधानी पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ 280 करोड़ के दो फ्लाईओवर परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। रक्षामंत्री के साथ केंद्रीय परिवहन मंत्री भी रहे मौजूद रक्षामंत्री ने विकास नगर स्‍थ‍ित मिनी स्टेडियम से आज शुक्रवार को टेढ़ी पुलिया पर बने फ्लाइओवर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इससे लाखों लोगों को यातायात में बड़ी सुविधा मिलेगी। लोगों को जाम और दूसरी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। बता दें कि 1.83 किमी लंबे और 4 लेन के इस फ्लाइओवर के निर्माण का कामकाज बीते कई महीनों से चल रहा था। इससे पहले शुक्रवार सुबह रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी सेना के विमान से लखनऊ पहुंचे। यहां राजधानी लखनऊ के अंतरराष्ट्रीय एयरपो...