Saturday, September 5सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

समरनीतिन्यूज आफिस में आज Dear Doctor, आप पूछिए सेहत के सवाल-बीमारी हो कोई भी

समरनीतिन्यूज आफिस में आज Dear Doctor, आप पूछिए सेहत के सवाल-बीमारी हो कोई भी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, डेस्क : न लंबी लाइन, न भीड़भाड़ का झंझट। न फीस का बोझ और न कहीं आना-जाना। घर बैठे बस एक व्हाट्सअप मैसेज या काल करके पूछिए सेहत के सवाल। जी हां, आज मंगलवार 3 जनवरी को को बांदा के 'समरनीति न्यूज आफिस' में जिला अस्पताल के जाने-माने विशेषज्ञ डाक्टर आरके गुप्ता मौजूद रहेंगे। दोपहर 1 से 2 बजे तक हमारे साथ आप भी डाक्टर गुप्ता से अपने बच्चों की सेहत से जुड़े कोई भी सवाल पूछ सकते हैं। इन नंबरों पर करें काॅल या व्हाट्सअप मैसेज अपनी सेहत को लेकर भी सलाह ले सकते हैं। इसके लिए आपको इस नंबर- 6387173449 पर 1 बजे से 2 बजे के बीच काॅल करनी होगी। या फिर आप अपने सवाल इस मोबाइल नंबर - 9369428644 पर अभी से लेकर मंगलवार दोपहर 1 बजे तक व्हाट्सअप मैसेज के जरिए हमें भेज सकते हैं। डाक्टर का जबाव हम आपको खबर के जरिए बताएंगे। अपने मैसेज के साथ आपको अपना नाम, बच्चे का नाम-उम्र, पता और बीमारी का...
हाईकोर्ट के फैसले पर CM Yogi बोले- आरक्षण देने के बाद ही कराएंगे निकाय चुनाव, जरूरत पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट..

हाईकोर्ट के फैसले पर CM Yogi बोले- आरक्षण देने के बाद ही कराएंगे निकाय चुनाव, जरूरत पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो : उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी खबर आज निकाय चुनाव पर हाईकोर्ट के फैसले को लेकर रही। हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि ओबीसी आरक्षण रद्द करते हुए सरकार तुरंत निकाय चुनाव कराए। वहीं हाईकोर्ट के फैसले के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार ओबीसी आरक्षण को लागू करने के बाद ही निकाय चुनाव कराएगी। मुख्यमंत्री योगी ने बयान जारी करते हुए कहा है कि सरकार पिछड़ों को हक दिलाने के लिए सुप्रीमकोर्ट भी जाएगी। मुख्यमंत्री के इस बयान से राजनीतिक गलियारे में चुनावों के टलने की अटकलें लगाई जा रही हैं। सीएम ने कहा, ट्रिपल टेस्ट के आधार पर देंगे आरक्षण मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि सरकार पिछले वर्ग के नागरिकों को आरक्षण की सुविधा दिलाने के लिए निकाय चुनाव के लिए ट्रिपल टेस्ट के आधार पर अन्य पिछड़ा वर्ग के नागरिकों को आरक्षण की सुविधा देगी। मुख्यमंत्री ने कहा है...
कानपुर में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, अचानक हैलट पर रुका काफिला, न डाक्टर मिला-न स्टाफ

कानपुर में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, अचानक हैलट पर रुका काफिला, न डाक्टर मिला-न स्टाफ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुर : सोमवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक कानपुर में रहे। डिप्टी सीएम ने सोमवार को मैटरनिटी विंग में सौ बेड के पीआईसीयू का उद्घाटन किया। वहां से वापस लौटते समय अचानक कानपुर के हैलट अस्पताल के गेट पर अपना गाड़ी रुकवाई। ओपीडी के बाहर मरीज और तीमारदार खड़े थे। डिप्टी सीएम ने देखा कि वहां न डाक्टर थे और न स्टाफ। डिप्टी सीएम ने एक मरीज के परिजन को देखा। नर्स से उसका इलाज करने को कहा। साथ ही मरीज का नंबर भी लिया। कई मरीजों ने डिप्टी सीएम को अपनी समस्याएं भी बताईं। नर्स से इलाज को कहा, मरीज का नंबर भी लिया दरअसल, उस समय ओपीडी का समय खत्म हो चुका था। मरीज और तीमारदार बाहर खड़े थे। सभी से डिप्टी सीएम ने बात की। उनके इलाज के निर्देश भी दिए। इससे पहले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने हैलट अस्पताल में 100 बेड की पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट का उद्घाटन किया। इस मौके पर डिप्टी सीए...
Dear Doctor : ठंड में अपने बच्चों को बीमारियों से कैसे बचाएं, पढ़िए ! डाक्टर की सलाह

Dear Doctor : ठंड में अपने बच्चों को बीमारियों से कैसे बचाएं, पढ़िए ! डाक्टर की सलाह

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में ठंड में होने वाली बीमारियां जोर पकड़ रही हैं। खांसी, जुकाम और बुखार के साथ-साथ वैश्विक संकट कोरोना को लेकर भी अलर्ट जारी हो चुका है। ऐसे माहौल में बच्चों का हम सभी को खास ख्याल रखना है। अपने नौनिहालों को बीमारियों से बचाकर रखना है। सवाल है कि बच्चों का कैसे ख्याल रखें। इसके लिए हमने 'समरनीति न्यूज' आफिस में शहर के जाने-माने अपने डियर डाॅक्टर डाक्टर जे. विक्रम को आमंत्रित किया। बाल रोग विशेषज्ञ डाॅक्टर जे. विक्रम से हमने बच्चों को बीमारियों से बचाने, उनके वैक्सिनेशन और दूसरे हेल्थ टिप्स पर बात की। यह बातचीत सभी पेरेंट्स के लिए खास है। आप भी पढ़िए और डाक्टर की सलाह मानिए..  निमोनिया, कोल्ड डायरिया-इंफेक्शन का दौर डाॅक्टर विक्रम कहते हैं कि सर्दी का यह मौसम बच्चों के बीच निमोनिया, गले के इंफेक्शन, वायरल/डेंगू फीवर और कोल्ड डा...
Google का कमाल, डाॅक्टरों की खराब हैंडराइटिंग भी पढ़ सकेंगे आप..

Google का कमाल, डाॅक्टरों की खराब हैंडराइटिंग भी पढ़ सकेंगे आप..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, डेस्क : आपके शायद कभी कल्पना भी नहीं की होगी कि डाॅक्टरों की खराब हैंडराइटिंग को आसानी से पढ़ा जा सकेगा। गूगल में एक कमाल का फीचर आया है। अब इसके जरिए डाॅक्टरों की खराब हैंडराइटिंग को एक क्लिक में पढ़ा जा सकेगा। दरअसल, गूगल ने 19 दिसंबर को अपने एक इवेंट में इसकी घोषणा की है। इसके साथ कुछ और फीचर भी बताए गए हैं, जो इंडियन यूजर्स के लिए काफी इंपोर्टेंट हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सर्च इंजन जायंट का कहना है कि एक नया फीचर दे रहे हैं। इससे डाॅक्टरों के लिखे दवा के पर्चों को आसानी से पढ़ा जा सकेगा। ये भी पढ़ें : गूगल की इस एक गलती से पूरी दुनिया में प्रमोट हुई भारतीय क्रिकेट टीम, विदेशों में चमके विराट कोहली..  दरअसल, उनका कहना है कि प्रिस्क्रिप्शन पर लिखी दवा को AI और मशीन लर्निंग के सपोर्ट से हाई लाइट किया जा सकेगा। इसके बाद इसे पढ़ सकेंगे। इस नए फी...
बांदा की छात्रा नंदनी ने रांची में किया नाम रोशन, सम्मान..

बांदा की छात्रा नंदनी ने रांची में किया नाम रोशन, सम्मान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : सीबीएसई की जोनल खेलकूद प्रतियोगिता में बांदा के एक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने जिले का नाम रोशन किया है। रांची में आयोजित 10 मीटर एयर पिस्टल में इंटर की छात्रा नंदनी सिंह को इस प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल हुआ है। उन्हें रजत पदक मिला है। उन्हीं की क्लास की छात्रा सिमरन साहू ने छठवां स्थान हासिल किया है। वाराणसी में हुई ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 12वीं के छात्र कार्तिकेय प्रताप ने भी दूसरा स्थान पाया। सम्मान समारोह में हुए सम्मानित उनको भी रजत पदक मिला है। बुधवार को स्कूल की ओर से छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक समारोह आयोजित किया गया। इसमें हार्पर क्लब पूर्व सचिव रामेंद्र शर्मा ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। ये भी पढ़ें : Sports : बांदा में भागवत प्रसाद क्रिकेट लीग के 9वें दिन टीमों में जोरदार टक्कर बांदा के पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज, अमित सेठ भ...
‘समरनीति न्यूज’ आफिस पहुंचे CMS, स्वास्थ्य सेवाओं पर दीं खास जानकारियां, हेल्थ ATM से लेकर योगा क्लास..

‘समरनीति न्यूज’ आफिस पहुंचे CMS, स्वास्थ्य सेवाओं पर दीं खास जानकारियां, हेल्थ ATM से लेकर योगा क्लास..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : डेंगू से जंग में प्लेटलेट्स बनाकर मरीजों की जान बचाना। इतना ही नहीं जिला अस्पताल के मरीजों के अलावा बांदा मेडिकल कालेज और कुछ प्राइवेट अस्पतालों में प्लेटलेट्स की सप्लाई। यह बड़ी उपलब्धि बांदा जिला अस्पताल ने हासिल की है। हालांकि, आमतौर पर जिला अस्पताल के नाम पर एक ऐसी जगह दिलो-दिमाग में आती है जहां मरीज और तिमारदार सुविधाओं से असहमत रहते हैं। इसी बीच जिला अस्पताल अब मरीजों के साथ-साथ उनके तीमारदारों को योगा की झप्पी के साथ-साथ फिजियोथेरेपी भी दे रहा है। यह सबकुछ कैसे हो रहा है। 'समरनीति न्यूज' आफिस में CMS डा. एसएन मिश्रा बने अतिथि हमने बांदा के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (chief medical superintendent) डा. संपूर्णानंद मिश्रा से व्यापाक रूप से बातचीत की। वह 'समरनीति न्यूज' कार्यालय में अतिथि के रूप में उपस्थित थे। बातचीत में उन्होंने कई बड़ी बातें बताईं। सीएमएस डा....
Breaking : अमरोहा के मंडी धनौरा में हादसा, बिजनौर के 3 दोस्तों की मौत

Breaking : अमरोहा के मंडी धनौरा में हादसा, बिजनौर के 3 दोस्तों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, अमरोहा : अमरोहा के मंडी धनौरा थाना क्षेत्र में देर रात शेरपुर मार्ग पर गांव खावडी के पास हादसा हो गया। इसमें तीन दोस्तों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े पेड़ से जाकर टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीनों दोस्तों की मौत हो गई। टक्कर की आवास सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस भी पहुंची। तीनों युवकों को धनौरा स्वास्थ केंद्र ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पत्थरकुटी रिश्तेदारी में गए थे तीनों तीनों युवक बिजनौर जिले के चांदपुर के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार बिजनौर के थाना चांदपुर थाना क्षेत्र के सहानिया गांव के रहने वाले सुभाष (38) अपने दोस्त मुन्नू (40) और संदीप उर्फ संजू (41) के साथ बाइक से धनौरा के गांव पत्थर कुटी में अपनी रिश्तेदारी में गए थे। https://www.samarneetinews.com/major-road-accident-in-...
खास खबर : CM Yogi और RSS प्रमुख मोहन भागवत की मुलाकात, करीब 1 घंटे रहे साथ

खास खबर : CM Yogi और RSS प्रमुख मोहन भागवत की मुलाकात, करीब 1 घंटे रहे साथ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, प्रयागराज : आज उत्तर प्रदेश की संगम नगर यानी प्रयागराज में काफी खास पल रहा। आज यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघ चालक डा. मोहन भागवत के बीच मुलाकात हुई। बताते हैं कि दोनों करीब 1 घंटे तक साथ रहे। बातचीत हुई और साथ में भोजन भी। दरअसल, आज गुरुवार दोपहर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयागराज में गौहनिया पहुंचे। इस मौके पर सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त रही। अधिकारियों ने एक दिन पहले से ही सीएम योगी के आने की तैयारियां कर ली थीं। आज सीएम के पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। 69 मिनट तक संघ विचार परिवार संग रहे योगी वहां सीएम योगी लगभग 69 मिनट तक संघ विचार परिवार संग रहे। इसी बीच अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक में हिस्सा लेने के लिए सरसंघ चालक मोहन भागवत से मिलने सीएम योगी करीब 12.46 बजे सीएम योगी गौहनिया पहुंचे। मुलाकात के ब...
ताजे-ताजे भाजपाई बने कथित नेताजी पालिका की कतार में, होर्डिंग्स पर चुटकी ले रहे लोग

ताजे-ताजे भाजपाई बने कथित नेताजी पालिका की कतार में, होर्डिंग्स पर चुटकी ले रहे लोग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : राजनीतिक की मुख्यधारा में वजूद तलाश रहे एक कथित नेताजी/ठेकेदार के होर्डिंग्स बांदा शहर में सुर्खियों में छाए हैं। हाल में एक मंत्री को घर बुलाकर वेलकम करने के बाद चर्चा में आए यह जनाब नगर पालिका की दौड़ में खड़े दिखाई दे रहे हैं। जानकार बताते हैं कि विधानसभा चुनाव 2022 की वोटिंग से ठीक पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। यानी प्रचार तक कांग्रेसी रहे, ऐन वक्त पर भाजपा को पकड़ लिया। एक पुराने कांग्रेसी नेता का कहना है कि राजनीति से इनका कोई खास सरोकार नहीं हैं। इनको राजनीतिक उतनी ही पसंद है जितनी काम-धंधे को फायदा पहुंचाए। वोटिंग से ठीक पहले छोड़ी थी कांग्रेस पानी से जुड़े विभागों की ठेकेदारी इनका मूल व्यवसाय है, लेकिन अबकी बार नगर पालिका में किस्मत अजमाने के लिए कूदने को तैयार बैठे हैं। सूत्रों का कहना है कि एक मंत्री-विधायक को टिकट के लिए पकड़े हुए हैं। ब...