Thursday, September 3सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

बरेली में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, बोले- डाक्टर सरकारी महकमे में इसलिए नहीं आते, क्योंकि..

बरेली में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, बोले- डाक्टर सरकारी महकमे में इसलिए नहीं आते, क्योंकि..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक रविवार को बरेली में रहे। यहां 300 बेड के अस्पताल पहुंचकर उन्होंने 50 टीबी रोगियों को गोद लिया। साथ ही उनको पौष्टिक आहार भी बांटा। इस दौरान डिप्टी उपमुख्यमंत्री श्री पाठक ने कहा कि प्रदेश में चिकित्सकों की काफी कमी है। कहा, सरकार बढ़ा रही मानदेय उन्होंने कहा कि प्राइवेट डॉक्टर सरकारी महकमे में नहीं आना चाहते, क्योंकि उन्हें सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। ऐसे में सरकार ने अब सरकारी महकमे में आने वाले डॉक्टरों का मानदेय बढ़ाया है। ये भी पढ़ें : जाम में फंसे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, आधा किमी पैदल चले-फिर वापस लौटे डिप्टी सीएम ने कहा कि जल्द ही बरेली के 300 बेड अस्पताल में डॉक्टरों को भर्ती कर नियुक्त किया जाएगा। इसके बाद अस्पताल बेहतर ढंग से संचालित हो सकेगा। कहा कि अस्पताल में बरेली से सभी नागरिकों को उच्...
बांदा : गुमटी में घुसा ट्रक, 1 मासूम की मौत, 4 अन्य बच्चे घायल

बांदा : गुमटी में घुसा ट्रक, 1 मासूम की मौत, 4 अन्य बच्चे घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के नरैनी कस्बे में आज रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर गुटखा बेचने वाले की गुमटी में घुस गया। इससे एक 5 साल के बच्चे की मौत हो गई। वहीं 4 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। पुलिस का कहना है कि घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है। एक बच्चे की मौके पर ही मौत जानकारी के अनुसार अतर्रा की तरफ से आ रहा डंपर नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पड़मई गांव के एक गुटखा बेचने वाले की गुमटी में जा घुसा। उस समय गुटमी में कई बच्चे भी मौजूद थे। ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा में बड़ा हादसा, पति-पत्नी और बच्चे समेत तीन की मौत बताते हैं कि एक बच्चे 5 साल के बक्कू पुत्र अवध बिहारी निवासी पड़मई की मौके पर मौत हो गई। वहीं अन्य बच्चों को गंभीर हालत में अस्पताल भिजाया गया। घायल बच्चों मे...
बांदा : दोस्त का बर्थ-डे मनाकर लौट रहे युवकों को डंपर ने मारी टक्कर, एक की मौत-दो घायल

बांदा : दोस्त का बर्थ-डे मनाकर लौट रहे युवकों को डंपर ने मारी टक्कर, एक की मौत-दो घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में तेज रफ्तार चार पहिया वाहनों पर लगाम नहीं लग पा रही है। इसी वजह से हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। बीती देर शाम एक बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार मां-बाप और बच्ची की मौत का दर्दनाक हादसा लोग भूले भी नहीं थे कि आज रविवार सुबह एक अन्य हादसे में देहात कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरे को कानपुर रेफर करना पड़ा। तीसरे का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। डंपर को पुलिस ने कब्जे में लिया बांदा में देहात कोतवाली क्षेत्र में एक गिट्टी लदे डंपर की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो घायल हो गए। घायलों में एक को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार पारा गांव के रहने वाले दीपक (20) पुत्र छोटेलाल कुशवाह अपने साथी अंकित व एक अन्य के साथ महोखर गांव से घर लौट रहे थे...
फ्लाईओवर से गिरी SUV, 3 की मौत, एक गंभीर

फ्लाईओवर से गिरी SUV, 3 की मौत, एक गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : लखनऊ में देर रात पॉलीटेक्निक चौराहे से मुंशी पुलिया जा रही एक एसयूवी गाड़ी अनियंत्रि हो गई। इसके बाद गाड़ी फ्लाईओवर से नीचे आ गिरी। गाड़ी में चार युवक सवार थे। इनमें से 3 की मौत हो गई। वहीं एक का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी में फंसे युवकों को बाहर निकाला। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शादी समारोह से लौट रहे थे युवक डीसीपी नॉर्थ कासिम आब्दी का कहना है कि रात करीब 12.30 बजे एसयूवी से चार लोग अयोध्या हाइवे से मुंशी पुलिया की तरफ फ्लाईओवर से जा रहे थे। तभी अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे गिर पड़ी। ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा में बड़ा हादसा, पति-पत्नी और बच्चे समेत तीन की मौत हादसे में इंदिरानगर के प्रियांशु, निशातगंज के अमित, तकरोही के हर्ष और डूडा कालोनी के राजकुमार गाड़ी में फंस गए। गाजीपुर पुलिस सभी को निक...
Breaking : बांदा में बड़ा हादसा, पति-पत्नी और बच्चे समेत तीन की मौत

Breaking : बांदा में बड़ा हादसा, पति-पत्नी और बच्चे समेत तीन की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज शनिवार देर शाम बांदा में एक दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी और उनके मासूम बच्चे की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने बाइक को टक्कर मारते हुए तीनों को रौंद डाला। बताते हैं कि पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मासूम बच्चे ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ा दिया। परिवार में कोहराम मच गया है। बांदा से एमपी वापस बाइक से घर लौट रहे थे दंपती जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के छतरपुर के गौरिहार थाना क्षेत्र के पड़वार गांव के रहने वाले सुघर सिंह उर्फ रज्जू (30) अपनी पत्नी अनीता (25) और 8 माह की बेटी मिस्टी के साथ बांदा आए थे। यहां बबेरू थाना क्षेत्र के मझीला गांव में साली का गौना था। ये भी पढ़ें : CM Yogi बोले, बुंदेलखंड में बनीं तोपें गरजीं तो साफ हो जाएगा पाकिस्तान आज देर शाम दोनों पति-पत्नी अपनी बेटी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे।...
बांदा : शंकरनगर के संतोष का था सर्वोदयनगर में मिला शव

बांदा : शंकरनगर के संतोष का था सर्वोदयनगर में मिला शव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर के सर्वोदयनगर में मिला शव शंकरनगर मोहल्ले में रहने वाले संतोष (48) नाम के व्यक्ति का था। परिवार के लोगों का कहना है कि 4 दिन पहले संतोष घर से बिना बताए निकल गया था। इसके बाद वापस नहीं लौटा था। बाद में उसका शव मिलने की जानकारी मिली। मृतक के बहनोई श्यामबाबू का कहना है कि संतोष दो भाइयों में बड़े थे। वह कांशीराम कालोनी में कपड़ा सिलाई का काम करते थे। उनको नशे की आदत थी। नशे की लत पूरी न होने पर अजीबोगरीब हरकत करने लगते थे। परिवार में वह पत्नी और एक बेटा व बेटी छोड़ गए हैं। उधर, पुलसि ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया मामला नशे की लत पूरी न होने पर पानी में गिरकर मौत का लग रहा है। फिर भी जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें : ‘समरनीति न्यूज’ पहुंचे भाजपा के मानवेंद्र सिंह, बोले-निकाय चुनाव से पहले कसेंगे संगठन के पेंच...
‘समरनीति न्यूज’ पहुंचे भाजपा के मानवेंद्र सिंह, बोले-निकाय चुनाव से पहले कसेंगे संगठन के पेंच

‘समरनीति न्यूज’ पहुंचे भाजपा के मानवेंद्र सिंह, बोले-निकाय चुनाव से पहले कसेंगे संगठन के पेंच

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, डेस्क : कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के जिलों में निकाय चुनाव से पहले संगठन में बदलाव संभव है। पार्टी इन जिलों में थोड़ा-बहुत बदलाव कर सकती है। इस बात के संकेत क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने दिए। आपको बता दें कि मानवेंद्र सिंह संगठन की वह शख्सियत हैं जो खामोशी के साथ अपना काम करते रहते हैं। उनके संगठनात्मक नेतृत्व में ही कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में भाजपा ने पहले लोकसभा, फिर विधानसभा और जिला पंचायत के बाद अब एमएलसी चुनाव शानदार जीत दर्ज कराई है। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र रविवार को बांदा के समरनीति न्यूज ऑफिस में रहे। समरनीति न्यूज के मनोज सिंह शुमाली से बातचीत में उन्होंने कई सवालों पर खुलकर बात की। ये हैं बातचीत के अंश.. सवाल : कानपुर देहात के चालहा गांव में मां-बेटी के जिंदा जलकर मरने के मामले में क्या आपको लगता है कि अधिकारियों ने परिपक्वता से काम नहीं ...
UP : किन्नर से दोस्ती पड़ी भारी, गुस्से में काटा युवक का प्राइवेटपार्ट

UP : किन्नर से दोस्ती पड़ी भारी, गुस्से में काटा युवक का प्राइवेटपार्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : किन्नर से दोस्ती युवक को भारी पड़ गई। किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। किन्नर ने युवक का प्राइवेट काटकर अलग कर दिया। खून से लहूलुहान हालत में युवक को अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं किन्नर मौके से फरार बताया जा रहा है। घटना से मचा हड़कंप मामला हरदोई जिले के शाहाबाद कस्बे का है। घटना से कस्बे में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक और किन्नर की दोस्ती थी। हालांकि, युवक को किन्नर से दोस्ती काफी भारी पड़ गई। अब वह जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। ये भी पढ़ें : UP : SP दिनेश सिंह को ब्रेन हेमरेज, IPS प्रभाकर चौधकी बिजनौर भेजे गए किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद किन्नर इस कदर गुस्से में पागल हो गया कि उसने युवक का प्राइवेट पार्ट ही काट डाला। युवक खून से लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना के बाद किन्नर मौक...
CMYogi ने की बांदा MLA के कार्यों की प्रशंसा, महाराणा प्रताप चौराहा बना विकास का माॅडल

CMYogi ने की बांदा MLA के कार्यों की प्रशंसा, महाराणा प्रताप चौराहा बना विकास का माॅडल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में राष्ट्र नायक महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चौराहे का सुंदरीकरण देख अभिभूत नजर आए। सीएम योगी ने मंच से कहा भी, कि इस चौराहे पर किसी अंजान व्यक्ति को लाकर खड़ा कर दिया जाए तो वह यही कहेगा कि यह जगह, चौड़ी सड़क गाजियाबाद या लखनऊ जैसे महानगर की है। CM Yogi बोले, शार्ट नोटिस में काम दरअसल, शहर में हुए इस विकास माॅडल की प्रशंसा कर मुख्यमंत्री ने एक तरह से सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी की पीठ थपथपाई है। मुख्यमंत्री योगी ने मंच से कहा, कि सदर विधायक समेत अन्य प्रतिनिधियों ने कई बार उनसे बांदा आकर राष्ट्र नायक महाराणाप्रताप की प्रतिमा का अनावरण करने का आग्रह किया था। ये भी पढ़ें : CM Yogi बोले, बुंदेलखंड में बनीं तोपें गरजीं तो साफ हो जाएगा पाकिस्तान सीएम योगी ने कहा कि इतने शार्ट नोटिस में यह कार्य करके जनप्रतिनिधिय...
Banda : सीएम ड्यूटी में लगे अभियंता बेहोश होकर गिरे

Banda : सीएम ड्यूटी में लगे अभियंता बेहोश होकर गिरे

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बांदा दौरे के दौरान ड्यूटी पर लगे एक अवर अभियंता की तबियत बिगड़ गई। वह बेहोश होकर गिर पड़े। आनन-फानन उनको अस्पताल ले जाया गया। वहां उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव के रहने वाले अजय प्रताप (35) भूमि संरक्षण जलागम विभाग में अवर अभियंता के पद पर तैनात हैं। होर्डिंग्स की व्यवस्था में थी ड्यूटी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान जगह-जगह होर्डिंग लगाई गईं थीं। होर्डिंग की देखरेख के लिए उप निदेशक कृषि ने अजय प्रताप की ड्यूटी लगाई थी। बताते हैं कि गुरुवार रात मवई बाईपास के समीप होर्डिंग की देखरेख कर रहे थे। इसी दौरान बेहोश होकर गिर पड़े। साथी कर्मचारियों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। https://samarneetinews.com/sensation-after-finding-dead-...