Wednesday, September 2सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

बांदा में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया अविरल जल अभियान का शुभारंभ, योजनाओं की समीक्षा भी

बांदा में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया अविरल जल अभियान का शुभारंभ, योजनाओं की समीक्षा भी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश के जलशक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आज बांदा पहुंचे। यहां उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। अविरल जल अभियान का शुभारंभ किया। मलिन बस्ती में भोज किया। साथ ही अधिकारियों के साथ केंद्रीय व राज्य की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। अपने लगभग 9 घंटे के कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री के धुआंधार कार्यक्रम रहे। बांदा डीएम की जलसंरक्षण की पहल को सराहा आज सुबह कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बांदा पहुंचे तो सबसे पहले रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज पहुंचकर अविरल जल अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रेक्षागृह में नेताओं, अधिकारियों को संबोधित भी किया। कहा कि 'बांदा की हर बूंद, बांदा के नाम' से जिलाधिकारी बांदा दुर्गा शक्ति नागपाल द्वारा चलाया जा रहा अभियान बेहद सराहनीय है। इसकी जितनी प्रशंसा की जा...
कंपटीशन की तैयारी कर रही छात्रा ने लगाई फांसी, छोटी सी वजह..

कंपटीशन की तैयारी कर रही छात्रा ने लगाई फांसी, छोटी सी वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : उच्चस्तरीय कंपटीशन की तैयारी कर रही एक छात्रा ने जरा सी बात पर खौफनाक कदम उठा लिया। छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार चिल्ला थाना क्षेत्र के गुगौली गांव में रामशरण अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनकी बेटी महक (16) ने हाल में इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। अब आगे उच्चस्तरीय परीक्षा की तैयारी कर रही थी। परिजनों ने बताई यह वजह, पुलिस जांच में जुटी बताते हैं कि बुधवार सुबह वह कमरे से बाहर नहीं आई। परिवार के लोगों ने जाकर देखा तो पंखे से उसका शव फांसी पर लटक रहा था। शव को फांसी को नीचे उतारा गया। पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस ने परिवार के लोगों से पूछताछ की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के चचेरे भाई आदित्य का कहना है कि महक की मा...
मशहूर टीवी Actress वैभवी उपाध्याय की दुर्घटना में मौत

मशहूर टीवी Actress वैभवी उपाध्याय की दुर्घटना में मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क : पापुलर टीवी सीरियल साराभाई वर्सेज साराभाई फेम एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय की एक दुर्घटना में मौत हो गई। उनके निधन की खबर आते ही टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। यह टीवी इंडस्ट्री के लिए बेहद शाकिंग न्यूज है। टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर जानकारी के अनुसार वैभवी की कार का एक्सीडेंट दो दिन पहले हुआ था। वह अपने मंगेतर के साथ कार से ट्रैवल कर रही थीं। इसी दौरान तीर्थन घाटी में कार अनियंत्रित होकर पलट गई। वहीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने इस हादसे पर दुख जताया है। इंस्टा पर फोटो शेयर करते हुए रूपाली ने लिखा है कि इतनी जल्दी चली गईं। ये भी पढ़ें : हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट में भोजपुरी एक्ट्रेस सुमन गिरफ्तार, कई माॅडल रेस्क्यू  ये भी पढ़ें : मशहूर एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने की सुसाइड, वाराणसी के होटल में.. https://samarneetinews.com/bhojpur...
आज बांदा में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, यह है पूरा कार्यक्रम..

आज बांदा में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, यह है पूरा कार्यक्रम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : प्रदेश के जल शक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आज बुधवार 24 मई को बांदा पहुंच रहे हैं। बांदा में उनका तूफानी दौरा है। कई कार्यक्रम तय हैं। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुबह करीब 10 बजे बांदा पहुंचेंगे। यहां साढ़े 11:30 बजे रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज के प्रेक्षागृह में आयोजित होने वाली जल संरक्षण गोष्ठी में शामिल होंगे। दोपहर करीब 1 बजे मेडिकल कालेज का निरीक्षण करेंगे। योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी 1:45 बजे दोपहर को नगर क्षेत्र की मलिन बस्ती का भ्रमण करने के साथ ही सहभोज भी करेंगे। फिर दोपहर करीब 2:30 बजे कलेक्ट्रेट में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ केंद्र व राज्य की योजनाओं की समीक्षा करेंगे। इसके बाद बिसंडा के पुनाहुर गांव पहुंचकर जन चौपाल करेंगे। फिर अमृत सरोवर, पंचायत भवन, प्रथामिक/उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं गौ आश्रय स्थल का निरीक्षण करेंगे। इसके ...
UPSCResult : प्रधानाध्यापक का बेटा आमिर बना IAS, यूपीएससी में 154वीं रैंक

UPSCResult : प्रधानाध्यापक का बेटा आमिर बना IAS, यूपीएससी में 154वीं रैंक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : परीषदीय स्कूल के प्रधानाध्यापक के बेटे आमिर खां यूपीएससी में 154वीं रैंक हासिल की है। खास बात यह है कि उसने कोई कोचिंग नहीं की। बल्कि घर पर रहकर ही तैयारी की। दूसरे प्रयास में उनको सफलता मिल गई। आमिर ने बताया कि सोशल मीडिया का सदुपयोग करते हुए उन्होंने यह सफलता हासिल की है। एएमयू से किया है बीटेक बांदा शहर के मोहल्ला जरैली कोठी के रहने वाले रफाकत हुसैन विसंडी गांव में जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक हैं। उनके बड़े बेटे आमिर खां ने प्रारंभिक शिक्षा अपने पिता के निर्देशन में हासिल की। हाईस्कूल के बाद इंटर और बीटेक अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से पास किया। मूलरूप से इनका परिवार बबेरू कोतवाली क्षेत्र के गौरीखानपुर गांव का रहने वाला है। ये भी पढ़ें : UPSC-2022 में नोएडा की इशिता आल इंडिया टाॅपर, गरिमा दूसरे नंबर पर.. ये भी पढ़ें : STF को इस इंजीनियर की सरगर्मी ...
बांदा में हादसे, सर्राफा व्यवसाई समेत 4 लोगों की मौत, कई घायल

बांदा में हादसे, सर्राफा व्यवसाई समेत 4 लोगों की मौत, कई घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पिछले 24 घंटों में हुए सड़क हादसों में एक सर्राफा व्यवसाई समेत 4 लोगों की मौत हो गई। ये हादसे बांदा जिले के अतर्रा, गिरवां और जसपुरा और चिल्ला थाना क्षेत्रों में हुए। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार अतर्रा कस्बा के राजेंद्र नगर निवासी राहुल गुप्ता (30) पुत्र सत्यनारायण गुप्ता सर्राफा का काम करते थे। वह सोमवार को अपने साथी शिवा वर्मा (30) के साथ बांदा जेवर आए थे। नरैनी रोड पर थी सर्राफा की दुकान दोनों रात में खरीददारी करके वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अतर्रा कस्बे के साईं मंदिर के पास सामने से आ रहे लोडर से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। राहुल लोडर के नीचे आ गए। उनकी मौके पर ही दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। पीछे बैठे शिवा घायल हो गए। मृतक अविवाहित थे। नरैनी रोड पर उनकी सर्राफा की दुकान थी। ये भी पढ़ें : अवैध खनन पर ‘समरनीति ...
UPSC-2022 में नोएडा की इशिता आल इंडिया टाॅपर, गरिमा दूसरे नंबर पर..

UPSC-2022 में नोएडा की इशिता आल इंडिया टाॅपर, गरिमा दूसरे नंबर पर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : UPSC CSE Result 2022 : संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 का रिजल्ट मंगलवार को घोषित कर दिया। रिजल्ट के अनुसार गौतमबुद्ध नगर की दो बेटियों ने टॉप करते हुए जिले ही नहीं यूपी का नाम रोशन कर दिया है। ग्रेटर नोएडा की जलवायु विहार सोसाइटी की इशिता किशोर ने इस परीक्षा में देशभर में टाॅप किया है। वहीं स्मृति मिश्रा का देशभर में इस परीक्षा में चौथा नंबर आया है। वहीं परीक्षा में दूसरे नंबर पर गरिमा लोहिया और तीसरे पर उमा हरथी एन रही हैं। बताते चलें कि संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा के फाइनल रिजल्ट में कुल 933 उम्मीदवारों को पास किया है। इनमें से 345 कैंडिडेट्स अनारक्षित, 99 ईडब्ल्यूएस, ओबीसी से 263 एससी से 154 और एसटी कैटेगरी से 72 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। दरअसल, इशिता का ऑल इंडिया टॉप करना इसलिए भी खास बात है क्योंकि उन्होंने घर में प...
Lucknow : मैरिज हाॅल और कोर्ट परिसर में आग, गर्ल्स हास्टल से 40 लड़कियां सुरक्षित बचाईं, बाइकें जलकर राख

Lucknow : मैरिज हाॅल और कोर्ट परिसर में आग, गर्ल्स हास्टल से 40 लड़कियां सुरक्षित बचाईं, बाइकें जलकर राख

Breaking News, Feature, Latest Posts, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : लखनऊ में सिटी स्टेशन के पास सेलिब्रेशन मैरिज हाॅल के चौथे तल पर आज मंगलवार तड़के सुबह आग लग गई। आग तेजी से फैली और भीषण रूप ले लिया। बताते हैं आग लगने का कारण शार्ट सर्किट था। इस बिल्डींग के तीसरे फ्लोर पर गर्ल्स हास्टल चलता है। हास्टल में करीब 35-40 लड़कियां रहती हैं। आज चौथे तल पर आग की लपटें और धुआं देखकर चीख-पुकार मच गई। लड़कियों ने भी मदद के लिए शोर मचाया। आसपास के लोगों ने पानी डालकर किसी तरह आग पर काबू पाने की कोशिश की। दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया लोगों ने दमकल विभाग को भी सूचना दी। वजीरगंज पुलिस और चौक फायर स्टेशन से एफएसओ पुष्पेंद्र यादव टीम के साथ पहुंचे। दमकल टीम ने लड़कियों को जीने के रास्ते सुरक्षित निकाला। वहीं दूसरी टीम ने पानी डालकर आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। ये भी पढ़ें : खास खबर : चर्चा में खनन, बड़े नेताओं की एंट...
खास खबर : चर्चा में खनन, बड़े नेताओं की एंट्री..! 

खास खबर : चर्चा में खनन, बड़े नेताओं की एंट्री..! 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : बुंदेलखंड के बांदा में बालू का अवैध खनन एक बार फिर चर्चा में है। इसकी वजह खनन में स्थानीय बड़े नेताओं की एंट्री है। बांदा खनन और सत्ता का गर्भ नाल का रिश्ता कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। सपा सरकार को भर मन कोसने वाले नेता बीजेपी के सत्ता में आने के बाद खनन के धंधे को वैसे ही चला रहे हैं, जैसे पहले चलता रहा है। अधिकारियों की कार्रवाई पर खुद को बना रहे हीरो बांदा में बड़े नेता अपने गुर्गों की आड़ में खनन में वारा-न्यारा करने में जुटे हैं। अभी बांदा की मरौली खदान में जिला प्रशासन के एक्शन का श्रेय भी कुछ नेता खुद लूटते से नजर आए। अवैध खनन की खबरों के बाद प्रशासन ने सख्त एक्शन लिया। कार्रवाई होते ही कुछ नेताओं ने इसे ऐसे प्रचारित कराया, जैसे उनके कहने पर कार्रवाई हुई हो। गुर्गों को आगे कर आड़ में करोड़ों का वारा-न्यारा आप समझ सकते हैं कि जब बड़े नेता इस...
Lucknow : राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

Lucknow : राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लखनऊ के चिनहट थाने में रिपोर्ट दर्ज की है। लखनऊ पुलिस का कहना है कि आरोपी गोरखपुर का रहने वाला राहुल राय नाम का व्यक्ति है। उसने बीती 25 मार्च को कांग्रेस के मीडिया संयोजक लल्लन कुमार को फोन करके यह धमकी दी थी। लखनऊ के चिनहट में रिपोर्ट दर्ज इसके बाद लखनऊ के चिनहट थाने में यह मामला दर्ज किया गया है। दरअसल, धमकी देने वाले ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस मीडिया संयोजक ललन कुमार को जान से मारने की धमकी दी थी। 25 मार्च को ललन कुमार के फोन पर धमकी वाली काल आई थी। आरोपी ने खुद को गोरखपुर का रहने वाला मनोज राय बताया था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें : राहुल गांधी बोले- प्रधानमंत्री नहीं, राष्ट्रपति जी को करना चाहिए नए संसद भवन का उद्घाटन ये भी प...