Sunday, August 30सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

बांदा : दुर्गा पूजा को लेकर पदाधिकारियों-अधिकारियों की बैठक में ये निर्देश..

बांदा : दुर्गा पूजा को लेकर पदाधिकारियों-अधिकारियों की बैठक में ये निर्देश..

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में दुर्गा पूजा को लेकर केंद्रीय पूजा महोत्सव समिति और अधिकारियों की एक जरूरी बैठक हुई। इसमें सभी पंडालों के महामंत्री और पदाधिकारी भी मौजूद रहे। बांदा शहर के सभी दुर्गा पंडालों के पदाधिकारियों को दुर्गा महोत्सव और विसर्जन जुलूस के लिए जरूरी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। https://samarneetinews.com/friend-and-boyfriend-murderer-in-jhansi-body-of-tuition-student-pallavi-found-on-railway-track/ समिति के अध्यक्ष अमित से भोलू ने बताया कि सभी को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रशासन की ओर से नगर मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी गवेंद्र पाल गौतम तथा जलसंस्थान और बिजली विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। पंडाल पदाधिकारियों को बताया गया कि धीमी मधुर आवाज में डीजे बजाएं। ताकि आसपास के बच्चों को पढ़ाई में दिक्कत न हो। पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज ने अधिकारियों का ध्यान सड़क के गड्ढ...
बांदा में टेंपो से उतरा युवक भागकर ट्रेन के आगे कूदा, उड़े चीथड़े

बांदा में टेंपो से उतरा युवक भागकर ट्रेन के आगे कूदा, उड़े चीथड़े

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में सुसाइड की एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है। एक युवक रेलवे क्रासिंग पर पहुंचकर टेंपो से उतरा और फिर भागते हुए वहां से गुजर रही ट्रेन के आगे कूद गया। इससे युवक के चीथड़े उड़ गए। टुकड़ों में शव बंट गया। आसपास के लोगों ने देखा तो होश उड़े गए। लोगों की भीड़ वहां इकट्ठा हो गई। बताते हैं कि युवक मानसिक रूप से तनाव में था। इसी के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मानसिक तनाव बताई वजह जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली के अरबई गांव के रहने वाले सुंदर पाल (25) पुत्र भगवती प्रसाद ने दोपहर मथना खेड़ा स्थित रेलवे क्रासिंग के पास टेंपो खड़ी कर दी।  इसके बाद भागकर वहां से गुजर रही ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। इससे युवक के चीथड़े उड़ गए। ये भी पढ़ें : बांदा में एक बस के कंडक्टर को दूसरी ने कुचला, ऐसे हुआ हादसा..  व...
Kanpur : 10वीं के छात्र को दिल दे बैठी बड़े स्कूल की टीचर, बिगड़ी प्रेम-कहानी में शारीरिक संबंध और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप..

Kanpur : 10वीं के छात्र को दिल दे बैठी बड़े स्कूल की टीचर, बिगड़ी प्रेम-कहानी में शारीरिक संबंध और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर के कैंट क्षेत्र के एक बड़े स्कूल की टीचर 10वीं के छात्र को दिल दे बैठी। दोनों में रात-रातभर आईलवयू से लेकर अश्लील चैटिंग भी होने लगी। अब यह लव स्टोरी बिगड़ चुकी है। छात्र के पिता ने पुलिस के पास पहुंचकर टीचर पर उनके बेटे को यौन प्रलोभन देकर प्रेम जाल में फंसाने का आरोप लगाया है। यह भी आरोप लगाया है कि टीचर उनके बेटे पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रही है। साथ ही धर्म परिवर्तन भी कराना चाहती थी। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामला काफी चौंकाने वाला है और चर्चा में है। छात्र के पिता ने लगाए महिला टीचर पर ये गंभीर आरोप जानकारी के अनुसार उन्नाव के रहने वाले छात्र के पिता ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। उनका आरोप है कि स्कूल शिक्षिका उनके बेटे को प्रेम जाल में फंसाकर उसपर शारीरिक संबंध बनाने ...
Bihar Train Accident : बिहार ट्रेन हादसा, 4 लोगों की मौत और करीब 100 यात्री घायल

Bihar Train Accident : बिहार ट्रेन हादसा, 4 लोगों की मौत और करीब 100 यात्री घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ (डेस्क न्यूज) : बिहार के बक्सर जिले में नार्थ-ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन रघुनाथपुर स्टेशन पर हादसे का शिकार हो गई। बताते हैं कि ट्रेन के छह डिब्बी पटरी से उतर गए। इसमें चार लोगों की मौत हो गई। वहीं 100 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में 20 की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताते हैं कि ट्रेन में अचानक ब्रेक लगाने के कारण यह हादसा हुआ। हादसे के बाद तुरंत ही आसपास के लोग और पुलिस टीम बचाव के लिए वहां पहुंची। घायलों को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। 20 लोगों को पटना रेफर किया गया है। ये भी पढ़ें : MP-राजस्थान समेत 5 राज्यों में चुनाव का ऐलान, 3 दिसंबर को आएंगे नतीजे https://samarneetinews.com/friend-and-boyfriend-murderer-in-jhansi-body-of-tuition-student-pallavi-found-on-railway-track/...
बांदा में एक बस के कंडक्टर को दूसरी ने कुचला, ऐसे हुआ हादसा..

बांदा में एक बस के कंडक्टर को दूसरी ने कुचला, ऐसे हुआ हादसा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज एक सड़क हादसे में एक बस कंडक्टर की हादसे में मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक बस का कंडक्टर सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान दूसरी बस ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद बस चालक ने भागने के लिए रफ्तार बढ़ा दी। हालांकि, लोगों की मदद से पुलिस ने उसे घेरकर पकड़ लिया। भाग रहा चालक गिरफ्तार चालक को गिरफ्तार करते हुए बस को कब्जे में ले लिया गया है। जानकारी के अनुसार बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बरौली आजम गांव का राकेश (42) एक निजी बस में कंडक्टर था। ये भी पढ़ें : बांदा में कब्र से निकाला गया रोशनी का शव, सवालों में घिरा परिवार, पढ़िए चौंकाने वाली खबर.. बुधवार को बांदा से बबेरूर मुरवल स्टैंड पर बस पहुंची तो फुटकर पैसों के लिए सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान दूसरी बस ने कुचल दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी रेखा और दो बेटे व एक बेटी छोड़ गया है। कोतवाली प्रभारी पंकज सि...
बांदा में जिला पंचायत खनिज तहबाजारी के नाम पर रंगदारी की वसूली

बांदा में जिला पंचायत खनिज तहबाजारी के नाम पर रंगदारी की वसूली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिला पंचायत पर तहबाजारी ठेके को लेकर सवाल उठते रहे हैं। पहले टेंडर प्रक्रिया तो अब संचालन पर ऊंगलियां उठ रही हैं। अब सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि बांदा में खनिज तहबाजारी के नाम पर एमपी बार्डर से गुजरने वाले अवैध खनन के ट्रकों से रंगदारी वसूली जा रही है। फर्जी रसीदों के जरिए वसूली सूत्र बताते हैं कि फर्जी रसीदें छपवाकर कुछ लोग खनिज तहबाजारी के नाम पर प्रति ट्रक और डंफर 400 से 500 रुपए तक वसूल रहे हैं। बांदा की सीमाएं एमपी से मटौंध, गिरवां क्षेत्र में जुड़ती हैं। ये भी पढ़ें : बांदा में हावी एमपी का बालू सिंडीकेट, सरवई में कार्यालय बनाकर गुर्गे चला रहे सिस्टम सूत्र बताते हैं कि एमपी से आने वाले अवैध खनन के ट्रकों से जिला पंचायत खनिज तहबाजारी के नाम पर रंगदारी की वसूली हो रही है। इस संबंध में जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल से बात करने का प्रयास ...
UP के बांदा में हावी एमपी का बालू सिंडीकेट, सरवई में कार्यालय बनाकर गुर्गे चला रहे सिस्टम

UP के बांदा में हावी एमपी का बालू सिंडीकेट, सरवई में कार्यालय बनाकर गुर्गे चला रहे सिस्टम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड में भले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने सिंडीकेट की जड़े मिटा दी हों। लेकिन मध्यप्रदेश का एक बड़े बालू माफिया का सिंडीकेट यूपी के बुंदेलखंड के बांदा, हमीरपुर और आसपास के जिलों में गहरी जड़े जमाए है। इस कंपनी के कुछ गुर्गे बांदा जिले के सरकारी सिस्टम में गहरी पैठ बनाए हैं। मटौंध और गिरवां थाना क्षेत्रों से बालू की एमपी से यूपी में धड़ल्ले से सप्लाई करा रहे हैं। रात 12 बजे के बाद वाहनों का निकलना शुरू होता है। सख्ती के बाद कुछ दिन बंद, फिर शुरू हो जाता खेल बांदा प्रशासन की सख्ती के चलते कुछ दिन के लिए काम रोक दिया जाता है, फिर दोबारा वही काला धंधा शुरू हो जाता है। सूत्रों की माने तो एमपी सिंडीकेट के ये गुर्गे एमपी बार्डर के सरवई में अपना कार्यालय बनाकर पूरे सिस्टम को मैनेज कर रहे हैं। इनमें बांदा के नरैनी, गिरवां और कालिंजर के ...
लखनऊ : गेट फांदकर अखिलेश यादव JPNIC में पहुंचे, जय प्रकाश नारायण की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

लखनऊ : गेट फांदकर अखिलेश यादव JPNIC में पहुंचे, जय प्रकाश नारायण की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के बुधवार को नए तेवर देखने को मिले। दरअसल, जयप्रकाश नारायण की जयंती के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश लखनऊ में जेपीएनआइसी पहुंचे। वहां पुलिस ने उन्हें भीतर जाने की अनुमति नहीं दी। रोकने के लिए गेट पर ताला डाल दिया। अखिलेश गेट फांदकर भीतर घुसे और प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उसी तरह वापस लौटे। सरकार पर लगाया तानाशाही का आरोप दरअसल, एक दिन पहले ही गेट पर लोहे की चादर भी लगा दी थी। ताकि कोई गेट फांदकर भीतर न जा सके। आज वहां पहुंचे सपाइयों ने धरना शुरू कर दिया। कुछ देर में अखिलेश यादव भी पहुंच गए। जय प्रकाश नारायण की जयंती पर जेपीएनआईसी (जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर) बंद होने से नाराज सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गेट फांदकर भीतर पहुंचे। वह अपने रथ से वहां पहुंच थे। बताते हैं कि उनको मना करने के लिए जैसे ही ...
‘सहेली और बॉयफ्रेंड हत्यारे’, ट्यूशन गई छात्रा पल्लवी का शव रेलवे पटरी पर मिला

‘सहेली और बॉयफ्रेंड हत्यारे’, ट्यूशन गई छात्रा पल्लवी का शव रेलवे पटरी पर मिला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, कानपुर : झांसी के चिरगांव में रायसैनिया मंदिर के पास रेलवे ट्रैक पर एक 10वीं की छात्रा का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। सोमवार शाम वह घर से कोचिंग गई थी। इसके बाद न तो कोचिंग पहुंची और न वापस घर लौटी। छात्रा के पिता ने बेटी की सहेली और उसके बाॅयफ्रेंड पर हत्या का आरोप लगाया है। छात्रा के पिता ने लगाए ये गंभीर आरोप उनका कहना है कि सहेली और उसके बाॅयफ्रेंड का एक अश्लील आपत्तिजनक फोटो उनकी बेटी के पास थी, जिसके लिए उसे धमकियां मिल रही थीं। उधर, शव मिलने के बाद से छात्रा की सहेली और उसका बाॅयफ्रेंड फरार हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए छानबीन शुरू कर दी है। घर से कोचिंग की बात कहकर निकली जानकारी के अनुसार चिरगांव के नवल किशोर गुप्ता की बेटी पल्लवी उर्फ पलक (16) स्थानीय राजमाता लड़ई बिलैया इंटर कॉलेज में 10वीं की छात्रा थी। वह पलक सोमवार को स्कूल नहीं गई थ...
बांदा में कब्र से निकाला गया रोशनी का शव, सवालों में घिरा परिवार, पढ़िए चौंकाने वाली खबर..

बांदा में कब्र से निकाला गया रोशनी का शव, सवालों में घिरा परिवार, पढ़िए चौंकाने वाली खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : 10 साल की रोशनी की रहस्यमय हालात में मौत हो गई। पुलिस ने सच्चाई जानने के लिए कब्र से शव निकलवाया है। उसकी अचानक संदिग्ध परिस्थियों में तबियत बिगड़ी। इसके बाद सांसें थम गईं। परिवार वालों ने बिना किसी को बताए आनन-फानन में उसका शव को अंतिम संस्कार करते हुए उसे दफना दिया। मामला की जानकारी जब बच्ची के मामा को हुई तो उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अधिकारियों के निर्देश पर शव को कब्र से बाहर निकलवाकर जांच शुरू कर दी है। मामला काफी गंभीर बताया जा रहा है। मामा की शिकायत पर पुलिस एक्शन में.. जानकारी के अनुसार बांदा के बदौसा थाना क्षेत्र में पचपेड़िया गांव के रहने वाले स्व. चुनकाई की बेटी रोशनी (10) शनिवार को बकरी चराने गई थी। शाम को घर लौटी और बच्चों के साथ खेलती रही। ये भी पढ़ें : बांदा में ‘बीजेपी के भूमाफिया..’, कहीं अखिलेश के निशाने पर बांदा तो नहीं.. रात में ...