Thursday, August 27सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

बांदा की विवादित बरियारी बालू खदान पर बवाल, छात्र को ट्रक ने कुचला-पुलिस ने पहुंचकर..

बांदा की विवादित बरियारी बालू खदान पर बवाल, छात्र को ट्रक ने कुचला-पुलिस ने पहुंचकर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा की विवादित बरियारी बालू खदान पर आज एक छात्र की संदिग्ध हालात में ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। बताते हैं कि छात्र खदान पर मजदूरी करने वाले अपने पिता को खाना देने गया था। तभी एक मिनी ट्रक ने उसे कुचल दिया। परिजनों ने खदान संचालकों पर कार्रवाई की मांग को लेकर शव नहीं उठने दिया। परिजनों के साथ आक्रोशित ग्रामीणों ने भी हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले। चौंकाने वाली बात यह है कि खदान पर कई ट्रक बिना नंबर प्लेट के मिले। नरैनी क्षेत्र में घटना, बिना नंबर की गाड़ी पर बालू बताया जाता है कि बरियारी के कोलावल मौरंग खदान में गांव के रामशरण मजदूरी करते हैं। शनिवार दोपहर उनका बेटा 17 साल का अंकित पिता को खाना देने पहुंचा था। तभी खदान में बैक हो रहे मिनी ट्रक ने उसे कुचल दिया। ये भी पढ़ें : ‘बालू किंग मल्होत्रा’, MP का वो माफिया जिसके आगे घुटनों पर UP क...
UP : दो-दो तमंचे और नोटों की गड्डी दिखाते युवक का वीडियो वायरल

UP : दो-दो तमंचे और नोटों की गड्डी दिखाते युवक का वीडियो वायरल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, वीडियो
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में तेजी से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक दो तमंचे हाथों में लेकर लहरा रहा है। वहीं एक जगह नोटों की गड्डियां लेकर साथी के साथ कार में बैठा है। वीडियो देखने से साफ लग रहा है कि तमंचे लहराने वाला युवक और वीडियो में दिखने उसका साथी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। चर्चा है कि वीडियो बांदा शहर का है। ये भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव : आपके जिले में कब पड़ेंगे वोट, यहां पढ़िए पूरी जानकारी..  ये भी पढ़ें : BreakingNews : दर्दनाक हादसे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर कार सवार समेत 5 लोगों की मौत...
आज 3 बजे लोकसभा चुनाव का ऐलान, आयोग की प्रेस कांफ्रेंस..

आज 3 बजे लोकसभा चुनाव का ऐलान, आयोग की प्रेस कांफ्रेंस..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ : लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज 3 बजे हो जाएगा। चुनाव आयोग शनिवार दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाला है। इसके साथ ही आचार संहिता भी लागू हो जाएगी। इसमें लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान होना तय है। खुद चुनाव आयोग ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा है कि लोकसभा और राज्यों के विधानसभा चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा होगी। ये भी पढ़ें : लखनऊ : पेपर लीक मामले में STF ने मास्टर माइंड समेत 3 को पकड़ा, डीजीपी ने प्रेसवार्ता में.. ये भी पढ़ें : चुनाव आयुक्त : सुखबीर संधू और ज्ञानेश कुमार बने नए चुनाव आयुक्त...
मोदी सरकार का बड़ा एक्शन, आतंकी यासीन मलिक के संगठन JKLF पर प्रतिबंध

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन, आतंकी यासीन मलिक के संगठन JKLF पर प्रतिबंध

Breaking News, Feature, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ : केंद्र की मोदी सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। जेल में बंद आतंकी यासीन मलिक के नेतृत्व वाले जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (JKLF) पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर पीपुल्स फ्रीडम लीग और जम्मू-कश्मीर पीपुल्स लीग के चार गुटों पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। यह जानकारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर साझा की है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने साफ कहा है कि देश की सुरक्षा, संप्रभुता और अखंडता को चुनौती देने वाले किसी भी व्यक्ति को कठोर कानूनी परिणाम भुगतने ही होंगे। ये भी पढ़ें : लखनऊ : पेपर लीक मामले में STF ने मास्टर माइंड समेत 3 को पकड़ा, डीजीपी ने प्रेसवार्ता में..  ...
‘मिट्टी बने सोना’ विषय पर किसानों की गोष्ठी, जैविक खेती से पर दिया जोर

‘मिट्टी बने सोना’ विषय पर किसानों की गोष्ठी, जैविक खेती से पर दिया जोर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेत किसान, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के बड़ोखरखुर्द में प्रगतिशील किसान प्रेम सिंह की बगिया में किसानों की एक गोष्ठी आयोजित हुई। किसानों को लगातार कम होती मिट्टी की उर्वरता को बढ़ाने के उपाय बताए गए। जैविद खेती और जैविक खाद की उपयोगिता समझायी गई। किसानों को आत्मनिर्भर बनने व खाद में खर्च कम करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कृषि विशेषज्ञों ने दिए किसानों को टिप्स इस मौके पर कृषि विशेषज्ञों ने रासायनिक और जैविक खाद के अंतर को बताया। साथ ही इसके फायदे और नुकसान भी बताए। सर्वेश सिंधू ने कहा कि जैविक खाद मिट्टी के स्वास्थ्य और उपजाऊपन को बेहतर बनाकर उसका पोषण करता है। मिट्टी में वायु संचार बढ़ाकर पानी को धारण करने की क्षमता बढ़ाता है। किसान प्रेम सिंह ने रासायनिक खाद से दूर रहकर जैविक खाद अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने किसानों से कहा कि रासायनिक खाद से दूर रहें। यह मिट्टी की उर्व...
लखनऊ : पेपर लीक मामले में STF ने मास्टर माइंड समेत 3 को पकड़ा, डीजीपी ने प्रेसवार्ता में..

लखनऊ : पेपर लीक मामले में STF ने मास्टर माइंड समेत 3 को पकड़ा, डीजीपी ने प्रेसवार्ता में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में आज एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस परीक्षा पेपर लीक मामले में मास्टर माइंड समेत 3 लोगों को पकड़ा गया है। यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार ने प्रेसवार्ता कर पूरी जानकारी दी। इस मौके पर एडीजी कानून व्यवस्था एवं एसटीएफ मुखिया अमिताभ यश भी मौजूद रहे। बताते चलें कि पेपर लीक मामले की जांच सरकार ने एसटीएफ को सौंपी है। बताते चलें कि यूपी पुलिस में सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले में अबतक बड़ी संख्या में आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उनके खिलाफ एक्शन लिया जा चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साफ कह चुके हैं कि दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेंगे। मास्टर माइंड समेत गाजियाबाद से 3 गिरफ्तार आज प्रेसवार्ता के दौरान दोनों उच्चाधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक कराने वाले गैंग के...
UPNews : ADG भानु भास्कर, DIG-SP और DM के साथ की खास मीटिंग, यह वजह..

UPNews : ADG भानु भास्कर, DIG-SP और DM के साथ की खास मीटिंग, यह वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एडीजी प्रयागराज जोन भानु भास्कर आज बांदा पहुंचे। यहां उन्होंने डीआईजी अजय सिंह, एसपी अंकुर अग्रवाल और डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के साथ बैठक की। इस दौरान होली के पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। साथ ही आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा संबंधित जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। हाल में सीसीए लागू होने के हालात की भी एडीजी ने जानकारी ली। एडीजी ने सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा के बिंदुओं पर कतई ढिलाई न बरतें। इस दौरान मंडल के लगभग सभी पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। https://samarneetinews.com/lucknow-dgps-press-conference-stf-caught-mastermind-of-police-paper-leak-case/ ये भी पढ़ें : यूपी में IAS तबादले, रमेश रंजन बने फिरोजाबाद के नए DM, कई और..  ...

BreakingNews : दर्दनाक हादसे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर कार सवार समेत 5 लोगों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में हुए अलग-अलग हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में शहर के क्योटरा के हर्षित शुक्ला भी शामिल हैं। वह प्रयागराज गए थे। वहां से लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के धरमपुर के पन्ना के राजाभइया (62) बांदा के गिरवां क्षेत्र में कछार पुरवा (गिरवां) आए थे। वहां से बाइक से साढ़ू प्रेम सिंह के घर पैगंबरपुर गांव जा रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी मौत हो गई। क्योटरा के रहने वाले थे हर्षित शुक्ला उधर, शहर के क्योटरा मोहल्ले में रहने वाले हर्षित शुक्ला (30) गुरुवार को अपने चाचा लक्ष्मी नारायण के साथ प्रयागराज गंगा स्नान के लिए गए थे। रात में ही कार से वह बुंदेलखंड एक्सप्रेस से होकर वापस लौट रहे थे। रास्ते में चाचा बृजेश ने लघुशंका के लिए कार रुकवाई। बताते हैं कि तभी...
बांदा-हमीरपुर में GST बड़ा छापा, मोबाइल सप्लायर की बड़ी टैक्स चोरी पकड़ी

बांदा-हमीरपुर में GST बड़ा छापा, मोबाइल सप्लायर की बड़ी टैक्स चोरी पकड़ी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में सेल टैक्स विभाग की एसआईबी टीम ने छापा मारकर लाखों रुपए की टैक्स चोरी पकड़ी है। यह छापा एक मोबाइल सप्लायर की फर्म पर पड़ा है। सेल टैक्स विभाग की टीमों ने गुरुवार शाम छापा मारकर कई घंटे तक दस्तावेजों की जांच की। सेल टैक्स अधिकारियों का कहना है कि इसी फर्म का एक आफिस हमीरपुर में भी बनाया गया था। छापेमारी की यह कार्रवाई दोनों जगहों पर की गई है। दोपहर में शुरू हुई छापेमारी, रात 10-11 बजे तक खंगाले दस्तावेज जानकारी के अनुसार ज्वाइंट कमिश्नर सेल टैक्स संतोष वर्मा के निर्देशन में डिप्टी कमिश्नर अवध कुमार पटेल के नेतृत्व में एसी जुबैर अहमद, अनिल वर्मा, जगदीश कुमार ने रोडवेज बस स्टैंड पर गुरुदेव होटल के पीछे स्थित सैमसंग मोबाइल सप्लायर सौरभ गुप्ता के कार्यालय पर छापा मारा। बताते हैं कि लखनऊ से आनलाइन टैक्स में चोरी की जानकारी पर यह छापा मारा गया। ये भी पढ़ें...
बांदा : ससुराल पहुंच युवक ने दी जान-बुजुर्ग को वाहन ने कुचला, एक और युवक..

बांदा : ससुराल पहुंच युवक ने दी जान-बुजुर्ग को वाहन ने कुचला, एक और युवक..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है। इनमें से एक युवक ने अपनी ससुराल पहुंचकर जान दे दी। वहीं दूसरे ने नशे में फांसी लगा ली। तीसरे को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। फतेहपुर से ससुराल आया था युवक जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के बक्छा बस स्टैंड के पास शहर कोतवाली क्षेत्र के कुरौली गांव के रामविशाल (60) खड़े थे। अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मारते हुए रौंद दिया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहचान कराकर परिजनों को जानकारी दी। मृतक के भतीजे मनोज का कहना है कि मृतक अविवाहित थे। https://samarneetinews.com/banda-harperclub-misleading-administration-not-even-agm-meeting-for-many-years/ नशे की हालत में लगा ली फांसी उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र ...