Monday, September 28सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

बांदा के कालिंजर में 200 रुपए के लिए पति-पत्नी में झगड़ा, एक की मौत

बांदा के कालिंजर में 200 रुपए के लिए पति-पत्नी में झगड़ा, एक की मौत

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में 200 रुपए के लिए पति और पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ी कि घटना का दुखद अंत हुआ। पत्नी का शव फांसी पर लटकता हुआ मिला। पति पर हत्या का आरोप लगा है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। मृतका के भाई ने जीजा पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना कालिंजर थाना क्षेत्र की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगी सच्चाई जानकारी के अनुसार, कालिंजर क्षेत्र के मसौनी रक्सी गांव के श्यामबाबू की पत्नी सुमन (20) का शव फांसी पर लटकता मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। ये भी पढ़ें: बांदा विकास भवन के पास बड़ा हादसा, युवक व बच्ची की मौत-दो कानपुर रेफर पति का कहना है कि पत्नी सुमन ने उसकी जेब से 200 रुपए निकाल लिए थे। इसी बात को लेकर उनमें विवाद हुआ। बताया कि...
हद हो गई! बांदा जिला अस्पताल में दो दिन से बत्ती गुल-सेवाएं ठप-मरीज बेहाल

हद हो गई! बांदा जिला अस्पताल में दो दिन से बत्ती गुल-सेवाएं ठप-मरीज बेहाल

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में स्वास्थ्य सेवाएं दम तोड़ती नजर आ रही हैं। बांदा के मंडलीय जिला अस्पताल में बीते दो दिन से बत्ती गुल है। बिजली संकट से सेवाएं ठप हैं और मरीज बेहाल। बताते हैं कि गुरुवार देर शाम तेज बारिश के बीच 33 केवी की अंडरग्राउंड लाइन में खराबी आ गई। इससे बांदा जिला अस्पताल की विद्युत सप्लाई ठप हो गई। सीटी स्कैन-ऑपरेशन थिएटर की सेवाएं प्रभावित 36 घंटे बीतने के बाद भी जिला अस्पताल की बिजली सप्लाई चालू नहीं हुई। इससे जिला अस्पताल में सीटी स्कैन, ऑपरेशन थिएटर और अन्य उच्च क्षमता वाली स्वास्थ्य सेवाएं लगभग ठप हो गईं। अंडरग्राउंड 33 केवी की लाइन बारिश में खराब दरअसल, जिला अस्पताल और महिला अस्पताल को निर्बाध आपूर्ति के लिए अलग से 33 केवी की लाइन बिछाई गई है। बताते हैं कि बारिश से अंडरग्राउंड केबल में तकनीकि खराबी आ गई। अस्पताल प्रशासन ने जनरेटर के सहारे वार्डों म...
क्या बबेरू MLA विशंभर यादव की होगी जांच? CM के बयान के बाद अटकलें तेज

क्या बबेरू MLA विशंभर यादव की होगी जांच? CM के बयान के बाद अटकलें तेज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा: बांदा की सियासत में इस समय हलचल मची है। खासकर बबेरू विधानसभा की राजनीतिक चर्चा में आ गई है। बांदा में इकलौते सपा विधायक विशंभर यादव को लेकर राजनीतिक गलियारों में अटकलें लग रही हैं।लोगों में चर्चा हो रही है कि क्या बबेरू सपा विधायक विशंभर यादव के खिलाफ कोई जांच होने वाली है? या बबेरू विधायक किसी जांच के घेरे में आने वाले हैं क्या? राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं दरअसल, लोगों के बीच यह सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि दो दिन पहले मुख्यमंत्री योगी ने बांदा में दिए अपने भाषण में एक बात कही थी। सीएम योगी ने जे.एन. काॅलेज मैदान में दिए भाषण में कहा था कि बांदा की बबेरू विधानसभा में सपा के विधायक हैं। ये भी पढ़ें: बड़ी खबर: यूपी में प्रशासक बने सभी जिला पंचायत अध्यक्ष वहां विकास कार्य नहीं हो रहे हैं, क्यों कि उनका (सपा विधायक) का काम जमीनों पर कब्जा करन...
कानपुर-लखनऊ हाइवे पर बड़ा हादसा, 3 रोडवेज बस यात्रियों की मौत

कानपुर-लखनऊ हाइवे पर बड़ा हादसा, 3 रोडवेज बस यात्रियों की मौत

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: शनिवार को कानपुर-लखनऊ हाइवे पर एक बड़ा हादसा हो गया। इसमें 3 रोडवेज बस यात्रियों की मौत हो गई। बस के परिचालक की हालत गंभीर है। यह हादसा उन्नाव जिले में आज तड़के सुबह हुआ है। जानकारी के अनुसार, रोडवेज बस ने पहले हाइवे पर आगे चल रहे डंपर को टक्कर मारी। बस से उतरकर डेंट देख रहे थे बस यात्री इसके बाद कुछ यात्री बस से उतरकर बस के क्षतिग्रस्त हिस्से को देखने लगे। तभी चालक ने बस को तीज से पीछे कर दिया। बताते हैं कि बस चालक ने लापरवाही बरतते हुए चार लोगों को कुचल दिया। ये भी पढ़ें: बांदा में उन्नाव का शातिर कैदी पुलिस अभीरक्षा फरार, चार हेड कांस्टेबलों पर कार्रवाई तीन की मौके पर ही मौत हो गई। एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी है। घायल बस का परिचालक बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान बस्ती के मदनपुर के स्वामी प्रसाद (40) , अयोध्या के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र...
बड़ी खबर: यूपी में प्रशासक बने सभी जिला पंचायत अध्यक्ष

बड़ी खबर: यूपी में प्रशासक बने सभी जिला पंचायत अध्यक्ष

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी से बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक नियुक्त कर दिया है। सरकार ने शुक्रवार रात इस संबंध में आदेश भी जारी किया है। बताते चलें कि सभी जिलाध्यक्षों का कार्यकाल खत्म हो रहा था। शनिवार को पूरा हो रहा सभी का कार्यकाल दरअसल, प्रदेश के सभी 75 जिला पंचायत अध्यक्षों का 5 वर्षीय कार्यकाल शनिवार को पूरा हो रहा था। चुनावों को आगे टाल दिया गया है। ऐसे में नई व्यवस्था बनने तक जिला पंचायत अध्यक्षों को ही प्रशासक बना दिया गया है। ये भी पढ़ें: ‘उन्हें कब्रिस्तान पसंद है..’ बांदा में CM Yogi का इशारों में अखिलेश पर बड़ा हमला बताते चलें कि वर्ष 2021 में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हुए थे। निर्वाचित अध्यक्षों की पहली बैठक 12 जुलाई 2021 को आयोजित हुई थी। 11 जुलाई को सभी का कार्यकाल पूरा हो रहा था। ये भी पढ़ें: लखनऊ: ARTO ललित कुमार के घर...
बांदा में CM Yogi: कालूकुआं चौराहे पर अनावरण-पुलिस लाइन में पौधरोपण

बांदा में CM Yogi: कालूकुआं चौराहे पर अनावरण-पुलिस लाइन में पौधरोपण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहर में कालूकुआं चौराहे पर महारानी अवंती बाई की प्रतिमा का अनावरण किया। साथ ही पुलिस लाइन में वृक्षोरपण भी किया। बताते चलें कि कालूकुआं चौराहे पर कई महीनों से अनावरण की लोगों को प्रतिक्षा थी। इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। यहां से सीएम योगी प्रभारी मंत्री और अन्य नेताओं के साथ पं. जेएन कालेज में जनसभा को संबोधित करने के लिए रवाना हो गए। पुलिस लाइन में सीएम ने किया वृक्षारोपण इससे पहले पुलिस लाइन में हेलीकाॅप्टर से उतरने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनात ने वृक्षारोपण भी किया। डीएम अमित आसेरी और एसपी पलाश बंसल समेत अन्य अधिकारी व नेतागण मौजूद रहे। संबंधित खबरें पढ़ें: बांदा में सीएम योगी, 710 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास संबंधित खबरें पढ़ें: ‘उन्हें कब्रिस्तान पसंद है..’ बां...
‘उन्हें कब्रिस्तान पसंद है..’ बांदा में CM Yogi का इशारों में अखिलेश पर बड़ा हमला

‘उन्हें कब्रिस्तान पसंद है..’ बांदा में CM Yogi का इशारों में अखिलेश पर बड़ा हमला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत
मनोज सिंह शुमाली, बांदा: आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुंदेलखंड के दो दिवसीय दौरे के क्रम में चित्रकूट से बांदा पहुंचे। बांदा में सीएम योगी ने इशारों-इशारों में बिना नाम लिए अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला। सीएम योगी ने कहा कि 'उन्हें कब्रिस्तान पसंद हैं। इसलिए धार्मिक स्थल पसंद नहीं आते।' सीएम योगी  अपने संबोधन की शुरूआत 'सियावर रामचंद्र की जय, पवनपुत्र हनुमान की जय, वृंदावन वाले बिहारी लाल की जय' बोलकर की। जनसभा में मौजूद भीड़ भी उत्साहित नजर आई। सीएम योगी बोले-कुछ लोगों को धार्मिक स्थल पसंद नहीं सीएम योगी ने कहा कि उन्हें कब्रिस्तान और वक्फ की चिंता है। इसलिए वह धार्मिक स्थलों और विरासत का अपमान करते हैं। ऐसे लोग भारत को वैभवशाली होते देखना पसंद नहीं करते। इन लोगों को मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी का मंदिर अच्छा नहीं लगता। ये भी पढ़ें: यूपी कैबिनेट फैसले: जलालाबाद अब परशुरामपुर...
बांदा में सीएम योगी, 710 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

बांदा में सीएम योगी, 710 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस समय बांदा में है। बांदा के पंडित जेएन कालेज मैदान में मुख्यमंत्री योगी ने 710 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर रहे हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी ने कालूकुआं चौराहा पर महारानी अवंती बाई की प्रतिमा का लोकार्पण भी किया। इस दौरान बांदा के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: यूपी कैबिनेट फैसले: जलालाबाद अब परशुरामपुरी, होमगार्ड्स को मुफ्त इलाज https://samarneetinews.com/up-cabinet-decisions-jalalabad-renamed-parashurampuri/  ...
बांदा: पूर्व सांसद विशंभर निषाद का अनशनकारी किसानों को समर्थन

बांदा: पूर्व सांसद विशंभर निषाद का अनशनकारी किसानों को समर्थन

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में किसान चकबंदी समस्या को लेकर बीते कई दिनों से अनशन पर बैठे हैं। बांदा में अशोक लाट तिराहे पर किसानों का यह अनशन चर्चा में है। सपा के पूर्व राज्यसभा सासंद विशंभर निषाद अनशनकारियों से मिले। साथ ही उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। हालांकि, बांदा प्रशासन कई बार किसानों को मनाने की कोशिश कर चुका है। फिर भी किसानों ने अनशन खत्म नहीं किया। किसान चकबंदी व्यवस्था में अनिमितता के आरोप किसानों पर लगा रहे हैं। ये भी पढ़ें: बांदा में अखिलेश यादव पर बरसे मंत्री सूर्य प्रताप शाही, दिया यह बड़ा बयान.. चकबंदी में अनियमितता के आरोपों को लेकर कई दिनों से किसान आमरण अनशन पर बैठे हैं। अनशन स्थल पर पहुंचकर सपा नेता विशंभर निषाद ने किसानों की समस्याएं दूर करने की मांग प्रशासन से की। ये भी पढ़ें: ‘3 दिन में अयोध्या छोड़ें चंपत राय’, अयोध्या बार एसोसिएशन का अल्टीमे...
आज बांदा आ रहे CM Yogi, पुलिस लाइन में उतरेगा हेलीकाॅप्टर-पढ़ें पूरा कार्यक्रम..

आज बांदा आ रहे CM Yogi, पुलिस लाइन में उतरेगा हेलीकाॅप्टर-पढ़ें पूरा कार्यक्रम..

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बांदा आ रहे हैं। मुख्यमंत्री हेलीकाॅप्टर से चित्रकूट से सुबह 10:50 बजे बांदा पुलिस लाइन में बने हेलीपैड पर पहुंचेंगे। वहां से कार से पंडित जवाहर लाल नेहरू डिग्री काॅलेज जाएंगे। कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री वहां 709 करोड़ की 229 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। 709 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास जानकारी के अनुसार, सुबह 10:35 बजे चित्रकूट एयरपोर्ट से बांदा के लिए हेलीकाॅप्टर से उड़ान भरेंगे। 10:50 बजे बांदा पुलिस लाइन में बने हेलीपैड पर सीएम योगी का हेलीकाॅप्टर उतरेगा। ये भी पढ़ें: यूपी कैबिनेट फैसले: जलालाबाद अब परशुरामपुरी, होमगार्ड्स को मुफ्त इलाज वहां जनसभा स्थल पर लगभग 1 घंटे जनता को संबोधित करने का कार्यक्रम है। वहां करीब 12 बजे मुख्यमंत्री का काफइला पुलिस लाइन पहुंचेगा। वहां से हेलीकाॅप्टर से सी...