Monday, August 10सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

लखनऊ विश्वविद्यालय में बनी मजार पर होने वाले उर्स पर रोक, परीक्षाओं का हवाला

Breaking News, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः लखनऊ विश्वविद्यालय में स्थित मजार पर वर्षों से होने वाले उर्स पर रोक लगा दी गई है। विश्वविद्यालय के प्राक्टर ने इस रोक पर परीक्षाओं का हवाला दिया है।
रायबरेली के जलालपुर माइनर के पास अज्ञात लाश मिली, गोली मारकर हत्या का अंदेशा

रायबरेली के जलालपुर माइनर के पास अज्ञात लाश मिली, गोली मारकर हत्या का अंदेशा

Breaking News, Today's Top four News, कानपुर
समरनीति न्यूज, रायबरेलीः जिले के के जलालपुर माइनर के पास अज्ञात लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। मरने वाले की उम्र लगभग 35 साल बताई जा रही है। उसके शरीर पर गोली लगने के निशान हैं। अंदेशा है कि उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है। ये भी हो सकता है कि मरने वाला युवक कहीं बाहर का रहने वाला हो। पुलिस उसकी पहचान का प्रयास कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों से सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पुलिस ने मौके पर लोगों को बुलाकर पहचान कराने का प्रयास किया। लेकिन कुछ पता नहीं चल सका कि युवक कौन है। पुलिस ने मौके से सबूत जुटाने की कार्यवाही करने के बाद शव को सील करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि कहीं और हत्या करने के बाद शव को हत्यारों ने यहां लाकर फेंक दिया हो। ताकि हत्याकांड का खुलासा न हो सके।...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उन्नाव दौरा आज, 3ः20 बजे पहुंचने का है कार्यक्रम

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज उन्नाव में रहेंगे। वे शाम करीब 3ः20 बजे तक उन्नाव पहुंचेंगे। वहां शहर और रऊ में दो जगहों पर जाने के बाद वे वापस लखनऊ लौट जाएंगे। सीएम लगभग 3 घंटे तक उन्नाव में रूकेंगे।
काला बुधवारः हमीरपुर में अलग-अलग हादसों में पांच लोगों की दर्दनाक मौत

काला बुधवारः हमीरपुर में अलग-अलग हादसों में पांच लोगों की दर्दनाक मौत

Breaking News, Feature, बुंदेलखंड, हमीरपुर
राष्ट्रीय राजमार्ग पर नरायनपुर कुंडौरा के पास कंटेनर की टक्कर से कार सवार तीन की मौत , दो गंभीर  समरनीति न्यूज, हमीरपुरः हमीरपुर के लिए बुधवार का दिन काला साबित हुआ। दो अलग-अलग हुए हादसों में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वाले पांचों व्यक्ति हमीरपुर के ही रहने वाले हैं। पांचों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। पहला हादसा हमीरपुर के जिले में नरायनपुर कुंडौरा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। कानपुर से लौटकर घर जा रहे थे सभी सुमेरपुर के रहने वाले कार सवार  वहां एक तेज रफ्तार अनियंत्रित चले जा रहे कंटेनर ने सामने से आ रही एक कार को तेज टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार क्षतिग्रस्त होकर दूर उछलकर  खड़ी हो गई और उसमें सवार तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके से कंटेनर चालक वाहन छोड...
बांदा में आठ माह बाद अदालत के आदेश पर दहेज हत्या का मामला दर्ज

बांदा में आठ माह बाद अदालत के आदेश पर दहेज हत्या का मामला दर्ज

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः तिंदवारी थाना क्षेत्र में लगभग आठ माह पहले हुई एक संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने आठ माह बाद दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। मृतका के पिता ने अदालत से लगाई गुहार, तब पुलिस ने दो के खिलाफ लिखा मुकदमा  पुलिस ने यह मुकदमा अदालत के आदेश पर दर्ज किया है। बताते हैं कि बबेरू थाना क्षेत्र के गांव कोदा निवासी रामदास ने अपनी बेटी बच्ची देवी की शादी तिंदवारी के कबीरनगर निवासी छोटे प्रसाद उर्फ छोटेलाल से वर्ष 2009 में की थी। आठ महीने पहले हुई थी विवाहिता की संदिग्ध मौत, पुलिस ने नहीं लिखी थी रिपोर्ट  उनका आरोप है कि 9 अक्टूबर 2017 को उनकी बेटी की ससुराल में हत्या कर दी गई। हत्या करने का कारण दहेज की मांग पूरी होना नहीं था। पीड़ित पिता ने हत्या का आरोप अपने दामाद और उसके ममेरे भाई बड़ालाला पर लगाया। आरोप है कि दोनों ने उनकी बेटी को हत्या करने के बाद फांसी पर लटका दिया। इ...
बुंदेलखंड में थाने के पास बाहुबली पर गोलियां बरसाईं, भतीजे की मौत

बुंदेलखंड में थाने के पास बाहुबली पर गोलियां बरसाईं, भतीजे की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, चित्रकूटः मऊ तहसील परिसर में दो पक्षों के बीच आज गोलियां चल गईं। गोली लगने से सपा नेता उग्रसेन का बेटा घायल हो गया है। घटना का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है। तहसील परिसर में थाने के सामने हुई गोलीबारी की घटना ने स्थानीय पुलिस की सुस्ती की पोल खोल दी है। वहीं लोगों में पुलिस के प्रति नाराजगी व्याप्त है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की और घायल को इलाज को जिला अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस छानबीन कर रही है। बताते हैं कि मऊ के बरगढ़ के रहने वाले बाहुबली सपा नेता उग्रसेन मिश्रा आज किसी काम से मऊ गए थे। उनके साथ में उनका भतीजा दुर्गेश मिश्रा व अन्य बंदूकधारी लोग भी थे। वे सभी काले रंग की स्कार्पियों पर सवार थे। बताते हैं कि दोपहर में जैसे ही उनकी गाड़ी तहसील गेट के पास पहुंची। बिल्कुल फिल्मी अंदाज में कुछ लोगों ने उन गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। काली स्कार्प...
7 को उन्नाव जाएंगे मुख्यमंत्री योगी, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर 

7 को उन्नाव जाएंगे मुख्यमंत्री योगी, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर 

Breaking News, कानपुर, लखनऊ
उन्नावः  7 जून को मुख्यमंत्री उन्नाव के दौरे पर जाएंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सीएम के कार्यक्रम में प्रशासन कोई भी कोर-कसर बाकी नहीं रखना चाहता है। जिलाधिकारी रवि कुमार ने अधिकारियों को जारी किए निर्देशों में कहा है कि सभी अपनी जिम्मेदारियों का पालन करें। इनको जो काम सौंपा गया है उसे पूरे अनुशासन से पूरा करें। प्रशासन ने हेलीपैड समेत सभी तैयारियां पुख्ता करने को कमर कस ली है। माना जा रहा है कि सीएम उन्नाव के सिकंदरपुर कर्ण ब्लॉक के अचलगंज में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। इस दौरान उनका ग्राम स्वराज अभियान के तहत सिकन्दरपुर सरोसी के रउ-करना गांव का निरीक्षण करने की भी जानकारी दी जा रही है। सीएम किसानों से खरीद संबंधी जानकारी ले सकते हैं। प्रशासनिक अधिकारी ने बताया है कि निराला प्रेक्षाग्रह में प्रधानों से मुलाकात भी कर सकते हैं।...
उन्नाव गैंगरेप मामलाः सीबीआई ने पीड़िता के पिता पर रिपोर्ट लिखाने वाले टिंकू को किया गिरफ्तार

उन्नाव गैंगरेप मामलाः सीबीआई ने पीड़िता के पिता पर रिपोर्ट लिखाने वाले टिंकू को किया गिरफ्तार

Breaking News, Today's Top four News, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, उन्नावः  उन्नाव गैंगरेप मामले में पुलिस ने पीड़िता के पिता के खिलाफ फर्जी रिपोर्ट लिखाने वाले टिंकू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि टिंकू ने ही पीड़िता के पिता के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई थी। यह रिपोर्ट 3 अप्रैल को लिखाई गई थी जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता के पिता को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने पीड़िता के पिता के पास से एक तमंचा बरामद किया था। इस रिपोर्ट के आधार पर पीड़िता के पिता को फर्जी ढंग से जेल भेजने के मामले में तत्कालीन माखी एसओ और दरोगा पहले ही जेल में हैं। बताते चलें कि मामले में विधायक कुलदीप सिंह, विधायक का भाई अतुल सेंगर, तत्कालीन माखी एसओ अशोक भदौरिया, दरोगा कामता प्रसाद सिंह, पहले ही जेल में हैं। देर रात टिंकू को भी सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है।  टिंकू की गिरफ्तारी से अनुमान लगाया जा रहा है कि आगे चलकर और बड़े खुलासे हो सकते हैं।...
महोबा में धर्म परिवर्तन कराकर लड़की बेचने वाला धोखेबाज पादरी गिरफ्तार

महोबा में धर्म परिवर्तन कराकर लड़की बेचने वाला धोखेबाज पादरी गिरफ्तार

Breaking News, Today's Top four News, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, महोबाः महोबा में धर्म परिवर्तन मामले में आरोपी पादरी दीपक कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि पादरी ने उसकी शादी कराकर पहले धर्म परिवर्तन कराया। फिर उसे बेच दिया है। लड़की को बरामद करने के लिए पुलिस की टीम लुधियाना रवाना हो गई है। परिजनों ने आरोप लगाया था कि उनके साथ पादरी ने धोखा किया है। घर के मुखिया की मौत पर हमदर्दी जताने जाता था पादरी, धोखेबाज निकला   मामला महोबा के सुभाषनगर से जुड़ा है। वहां की दलित हिंदू युवती के पिता तुलसीदास की लगभग पांच साल पहले मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि चर्च के पादरी दीपक कुमार ने दवाब बनाकर और झांसा देकर पूरे परिवार का धर्म परिवर्तन करा दिया। इतना ही नहीं युवती की झूठी शादी कराकर उसे 1 लाख में बेच डाला। परिजनों का कहना है कि घर के मुखिया की मौत के बाद पादरी दीपक हमदर्दी जताने के बहाने घर आने-जाने लगा। परिवार के लोग उसपर ...
राजधानी लखनऊ में प्रापर्टी डीलर से मांगी रंगदारी, गोमतीनगर इलाके का है मामला

राजधानी लखनऊ में प्रापर्टी डीलर से मांगी रंगदारी, गोमतीनगर इलाके का है मामला

Breaking News, Today's Top four News, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी लखऩऊ में एक प्रापर्टी डीलर से रंगदारी मांगे जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित प्रापर्टी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी और मामले में कार्रवाई की मांग की है।  इसके बाद पुलिस महकमे के होश उड़ गए हैं। बताया जाता है कि प्रापर्टी डीलर वरुण शुक्ला से डेढ़ लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई है। इतना ही नहीं फोन पर मांगी गई इस रंगदारी मांगने वाले ने खुद को माफिया डान बताया है। साथ ही धमकी दी है कि अगर अगर मांगी हुई रंगदाई नहीं दी गई तो वह उनको गोली मार देगा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।...