Tuesday, September 15सही समय पर सच्ची खबर...

7 को उन्नाव जाएंगे मुख्यमंत्री योगी, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

उन्नावः  7 जून को मुख्यमंत्री उन्नाव के दौरे पर जाएंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सीएम के कार्यक्रम में प्रशासन कोई भी कोर-कसर बाकी नहीं रखना चाहता है। जिलाधिकारी रवि कुमार ने अधिकारियों को जारी किए निर्देशों में कहा है कि सभी अपनी जिम्मेदारियों का पालन करें।

इनको जो काम सौंपा गया है उसे पूरे अनुशासन से पूरा करें। प्रशासन ने हेलीपैड समेत सभी तैयारियां पुख्ता करने को कमर कस ली है। माना जा रहा है कि सीएम उन्नाव के सिकंदरपुर कर्ण ब्लॉक के अचलगंज में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

इस दौरान उनका ग्राम स्वराज अभियान के तहत सिकन्दरपुर सरोसी के रउ-करना गांव का निरीक्षण करने की भी जानकारी दी जा रही है। सीएम किसानों से खरीद संबंधी जानकारी ले सकते हैं। प्रशासनिक अधिकारी ने बताया है कि निराला प्रेक्षाग्रह में प्रधानों से मुलाकात भी कर सकते हैं।