समरनीति न्यूज, हरदोईः जिले की देहात कोतवाली क्षेत्र में महोलिया शिवपार में एक भक्त ने मन्नत पूरी होने पर मंदिर में गर्दन काट ली। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पतला में गंभीर हालत में इलाज चल रहा।
समरनीति न्यूज, लखनऊः उत्तर प्रदेश पर आतंकी हमले का साया मंडरा रहा है। खुफिया एजेंसियों ने इसको लेकर सूबे के पुलिस मुख्यालय को एलर्ट कर दिया है। वहीं प्रदेश की पुलिस ने सभी रेलवे स्टेशनों, भीड़भाड़ वाले इलाकों के साथ ही महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। इतना ही नहीं सूबे की खुफिया एंजेसियां भी अलर्ट हो गई हैं। यूपी एसटीएफ और एटीएस के अधिकारी भी ज्यादा सक्रिय हो गए हैं।
जम्मू में सक्रिय आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने दी धमकी
यह धमकी जम्मू कश्मीर में सक्रिय खतरनाक आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने दी है। आतंकी संगठन ने सीरियल बम धमाकों की धमकी दी है। इसको लेकर खुफिया एजेंसियां बेहत चौकन्ना हो गई हैं। वहीं यूपी पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था टाइट कर दी है। प्रदेश को हाई अलर्ट पर रखा गया है। खासकर आगरा, मेरठ, लखनऊ और वाराणसी में ज्यादा सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है क्योंकि वहां आ...
खेत में बकरी चरती देख, देने लगा गालियां तो युवक ने जानलेवा लाठियां बरसाईं
समरनीति न्यूज, सीतापुरः जिले के पिसावां थाना क्षेत्र में नशे में धुत एक शराबी को गाली देना काफी महंगा पड़ा। नशे में गाली देने पर उसकी पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद हत्यारोपी वहां से फरार हो गया। घटना से गांव में सभी लोग स्तब्ध हैं। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना क्षेत्र के सहियापुर गांव निवासी अंकित शुक्ला पुत्र राम दुलारे पड़ोसी गांव शराब पीने गया था। वहां से शराब पीकर वह अपने गांव आ रहा था। रास्ते में उसके गन्ने के खेत में कुछ बकरियां फसल चल रही थीं।
घटना के बाद मौके से भागा आरोपी, पुलिस ने तलाश में शुरू की छापेमारी
यह देख कर वह रुक गया और बकरी पालने वाले लोगों को भला बुरा कहते हुए गालियां बकने लगा। पास ही मौजूद गांव का विनोद मिश्रा पुत्र बाबूराम ने गालियां सुनते ही अंकित के ऊपर ता...
सहायक बंदोबस्त अधिकारी ने कहा, वीडियो पुराना है, उक्त लेखपाल अब बरेली में है तैनात
समरनीति न्यूज, सीतापुरः मंगलवार को एक लेखपाल द्वारा किसान से घूस लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में लेखपाल के साथ ही विभाग का एक अन्य कर्मी भी नजर आ रहा है। वीडियो में लेखपाल हाथ में कुछ रुपए पकड़कर किसान से कम पैसे होने की बात कहने के साथ ही और रुपयों की मांग कर रहा है। यह वीडियों सोशल मीडिया से लेकर सभी जगहों पर तेजी से फेल रहा है। लोगों का कहना है कि यह तहसीलों में फेले
किसान के द्वारा हाथ जोड़े जाने पर वह और 500 की मांग कर रहा है। संबंधित लेखपाल का नाम सर्वेश कुमार बताया जा रहा है। सहायक बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी सुरेश कुमार जायसवाल के मुताबिक यह आरोपी लेखपाल इस दौरान बरेली जिले में कानूनगो के पद पर तैनात है।
संबंधित वीडियो पुराना है क्योंकि वीडियो में सीतापुर जिले के चकबं...
समरनीति न्यूज, हमीरपुरः जिले के थाना बिवांर क्षेत्र के उमरी गाँव निवासी राजीव उर्फ राजू अनुरागी (26) पुत्र जगन्नाथ वैद्य ने पेड़ की डाल में लटकर जान दे दी। युवक के पिता ने बताया है कि उनका बेटा बीएससी का छात्र था और अभिनव प्रज्ञा परस्नातक महाविद्यालय में पढ़ता था। वह बीएससी फाइनल का छात्र था जो बीते दिनों घोषित हुए परीक्षा परिणाम में फेल हो गया था और तभी से अवसादग्रस्त था। उन्होंने बताया कि वह तभी से गुमसुम सा रहता था।
बीएससी फाइनल इयर का था छात्र, अभिनव प्रज्ञा परस्नातक महाविद्यालय से कर रहा था पढ़ाई
बताया कि बीती सोमवार की रात वह गर्मी का बहाना कर जानवर बाड़ा में सोने चला गया। पिता ने यह कहते हुए रोका भी कि वहाँ बिजली नहीं है लेकिन वह पेड़ के नीचे खुली हवा में सोने की बात कहकर वहां से चला गया। वह तड़के लगभग चार बजे बेटे को देखने वहां पहुंचे तो उसका शव पेड़ से झूल रहा था। परिजनों की स...
समरनीति न्यूज, हरदोईः जिले के मल्लावा थाना क्षेत्र में बीती देर रात हुए एक दर्दनाक हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि सभी दैनिक मजदूर थे जो मजदूरी पर काम करके ट्रैक्टर से कन्नौज से हरदोई लौट रहे थे।
मल्लावा थाना क्षेत्र में हुआ हादसा, मरने वाले सभी दैनिक मजदूर
बताते हैं कि कन्नौज-बिलग्राम मार्ग पर बिलग्राम की ओर आ रहे ट्रैक्टर में सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज लगी कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। उसमें बैठे सात लोगों मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों की पहचान ट्रैक्टर चालक राकेश सिंह (30), अहिबरन सिंह (42), विकास (40), महासागर (25), गुड्डू (31), रामचेला (39) तथा बबलू (27) के रूप में हुई है। सभी मल्लावा कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले बताए जाते हैं। ...
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः गुजरात में आज सुबह हुए एक दुखद हादसे में इंडियन एयरफोर्स का विमान जगुआर क्रैश हो गया। इसमें विमान के पायलट संजय चौहान शहीद हो गए। बताया जाता है कि विमान अपनी रूटीन उड़ान पर था। हादसे के बाद विमान का मलवा कई किमी दूर तक फैल गया। जिसको बाद में एयरफोर्स के जवानों ने अपने कब्जे में ले लिया।
गुजरात के जामनगर से सुबह साढ़े 10 बजे भरी थी उड़ान
यह दुर्घटना गुजरात के बरेजा गांव के नजदीक हुई। विमान ने सुबह साढ़े 10 बजे उड़ान भरी थी। बताया जाता है कि पायलट संजय चौहान एयर कमोडोर के पद पर तैनात थे। दुर्घटना के बाद एयरफोर्स के जवान मौके पर पहुंचे। बताते हैं कि विमान दुर्घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। विमान ने जामनगर से उड़ान भरी थी।
इस घटना की जानकारी होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के रहने वाले एयरफोर्स के पायलट संजय चौहान की मृत्यु पर दुख जताया है।...
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट ने एससी/एसटी कर्मचारियों को प्रमोशन में आरक्षण दिए जाने के मामले में राहत दी है। देश की सर्वोच्च अदालत के इस फैसले से देश के उन लाखों कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है जिनके उपर डिमोशन का का खतरा मंडरा रहा था।
इतना ही नहीं सर्वोच्च अदालत के इस फैसले से केंद सरकार के कर्मचारियों के प्रमोशन का रास्ता भी साफ हो गया है। सर्वोच्च अदालत ने 17 मई को पंजाब हाईकोर्ट के जरनैल सिंह बनाम लक्ष्मी नारायण गुप्ता मामले में दिए फैसले को पलट दिया।...
पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट, अदालत के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
समरनीति न्यूज, सीतापुरः अभी उन्नाव में भाजपा विधायक पर गैंगरेप के आरोप और बवाल की आग ठंडी भी नहीं पड़ी थी कि एक और भाजपा नेता पर दलित महिला से दुर्ष्कम का एक और मामला प्रकाश में आया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस मामले में भी पुलिस का रवैया रिपोर्ट नहीं लिखने वाला रहा और महीनों तक पुलिस मामले को दबाए रही। पुलिस की कर्तव्यहीनता से आहत पीड़ित दलित महिला ने आखिरकार अदालत की शरण ली। बाद में अदालत के आदेश पर भाजपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई करेंगे।
सीतापुर के मिश्रिख मंडल (देहात)का अध्यक्ष का भी है गैंगरेप का आरोपी
आरोपी भाजपा नेता सीतापुर के मिश्रिख देहात मंडल का अध्यक्ष है और रुतबेदार नेता होने के कारण पुलिस उसपर कार्रवाई से बचती नजर आ रही है। बत...