Saturday, May 4सही समय पर सच्ची खबर...

गुजरात में वायुसेना का विमान जगुआर क्रैश, पायलट शहीद

भारतीय वायुसेना का फाइटर प्लेन जगुआर। (प्रतीकात्मक फोटो)

समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः  गुजरात में आज सुबह हुए एक दुखद हादसे में इंडियन एयरफोर्स का विमान जगुआर क्रैश हो गया। इसमें विमान के पायलट संजय चौहान शहीद हो गए। बताया जाता है कि विमान अपनी रूटीन उड़ान पर था। हादसे के बाद विमान का मलवा कई किमी दूर तक फैल गया। जिसको बाद में एयरफोर्स के जवानों ने अपने कब्जे में ले लिया।

गुजरात के जामनगर से सुबह साढ़े 10 बजे भरी थी उड़ान  

यह दुर्घटना गुजरात के बरेजा गांव के नजदीक हुई। विमान ने सुबह साढ़े 10 बजे उड़ान भरी थी। बताया जाता है कि पायलट संजय चौहान एयर कमोडोर के पद पर तैनात थे। दुर्घटना के बाद एयरफोर्स के जवान मौके पर पहुंचे। बताते हैं कि विमान दुर्घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। विमान ने जामनगर से उड़ान भरी थी।

इस घटना की जानकारी होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के रहने वाले एयरफोर्स के पायलट संजय चौहान की मृत्यु पर दुख जताया है।