Tuesday, August 11सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

वादाखिलाफी से आहत पूर्व भारतीय हाकी कप्तान शाहिद की पत्नी लौटाएंगी अवार्ड

वादाखिलाफी से आहत पूर्व भारतीय हाकी कप्तान शाहिद की पत्नी लौटाएंगी अवार्ड

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद
समरननीति न्यूज, वाराणसीः पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान की पत्नी  परवीन शाहिद अनदेखी से आहत होकर उनके पति को मिले पद्मश्री और अर्जुन अवार्ड सरकार को वापस लौटाएंगी। पूर्व हाकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी परवीन शाहिद का कहना है कि सरकार शाहिद को भूल गई है और उनसे किए बड़े-बड़े वादे भी। 2016 में पूर्व हाकी कप्तान की मौत हो गई थी। तब सरकार ने बड़े-बड़े वादे किए थे लेकिन पूरे न किए जाने से पूरा परिवार निराश है। बताते चलें कि भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रहते हुए शाहित ने 1980 में भारतीय टीम ने मास्को ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था। भारतीय हाकी के इतिहास में मोहम्मद शाहित एक बड़ा नाम है। 29 अगस्त 2016 को मरणोपरांत उनको यूपी सरकार ने लक्ष्मण अवार्ड दिया था। इसी तरह उनको यश भारती अवार्ड भी मिला था। पत्नी परवीन का कहना है कि डीरेका स्टेडियम को मोहम्मद शाहिद के नाम पर रखने का वादा किया गया था। इसके स...
लखऩऊ में सीबीआई के डिप्टी एसपी के खिलाफ महिला सहकर्मी ने दर्ज कराया छेड़छाड़ का मुकदमा

लखऩऊ में सीबीआई के डिप्टी एसपी के खिलाफ महिला सहकर्मी ने दर्ज कराया छेड़छाड़ का मुकदमा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः अबतक गली-मुहल्ले के गुंडों और सड़कछाप मजनुओं पर ही छेड़छाड़ के आरोप लगते थे लेकिन अब अधिकारियों के खिलाफ भी छेड़छाड़ के मामले सामने आ रहे हैं और मुकदमें दर्ज हो रहे हैं। राजधानी लखनऊ में सीबीआई के अधिकारी के खिलाफ अपनी ही सहकर्मी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि लखनऊ में तैनात सीबीआई के बड़े अधिकारी ने अपनी ही महिला सहकर्मी से छेड़छाड़ की। मामले में खुद पीड़िता ने लखनऊ के चिनहट थाने में सीबीआई अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने से बचती नजर आई पुलिस, काफी जद्दोजहद के बाद लिखी मुकदमा  हांलाकि सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने काफी टालमटोल के बाद मामला दर्ज किया है। इतना ही नहीं महिला को थाने और चौकी से लौटाया भी गया। सूत्र बताते हैं कि महिला को मुकदमा न लिखाने को कहा जा रहा था। इसके...
तीन तलाक के खिलाफ लड़ने वाली निदा खान का हुक्का-पानी बंद, निदा बोलीं, किसी का कापीराइट नहीं इस्लाम

तीन तलाक के खिलाफ लड़ने वाली निदा खान का हुक्का-पानी बंद, निदा बोलीं, किसी का कापीराइट नहीं इस्लाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनती न्यूज, बरेलीः तीन तलाक, हलाला और बहुविवाह जैसी सामाजिक कुप्रथाओं एंव कुरीतियों के खिलाफ अभियान छेड़ने वाली आला हजरात खानदान की पूर्व बहू निदा खान का धर्म के ठेकेदारों ने हुक्का-पानी बंद करने का हुक्म सुनाया है। इतना ही नहीं निदा की मौत के बाद उनको कब्रिस्तान में दफनाने पर भी लोक लगा दी गई है। बरेली की जामा मस्जिद के इमाम ने प्रेसकांफ्रेंस में दी जानकारी, मौत के बाद कब्रिस्तान में भी नहीं मिलेगी जगह  इस बात की जानकारी खुद जामा मस्जिद के इमान मुफ्ती खुर्शीद आलम ने आला हजरत की दरगाह परिसर में एक प्रेसकांफ्रेंस में मीडिया कर्मियों को दी। इमाम ने कहा कि निदा के खिलाफ फतवा जारी हो चुका है और अगर कोई मुसलमान निदा से मिलता है तो उसका भी मुस्लिम समाज से निष्कासन कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि निदा खान पर इस्लामिक कानून के खिलाफ जाने का आरोप है। फतवे के मुताबिक निदा ने इस्लाम के कानून क...
लापरवाही पर नपे संभल के एसपी राधे मोहन भारद्वाज और प्रतापगढ़ के एसपी संतोष सिंह, निलंबन की गिरी गाज

लापरवाही पर नपे संभल के एसपी राधे मोहन भारद्वाज और प्रतापगढ़ के एसपी संतोष सिंह, निलंबन की गिरी गाज

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के दो पुलिस अधीक्षकों को निलंबित कर दिया है। यह निलंबन कार्य में शिथिलता पाए जाने पर किया गया है। बताते हैं कि निलंबन की यह कार्रवाई क्रमशः संभल जिले में श्रीमति मेघा यादव पत्नी पप्पू यादव तथा प्रतापगढ़ जिले में कुमारी प्रतिमा यादव पुत्री सुधाकर यादव की मौतों और इन मामलों में स्थानीय पुलिस द्वारा बरती गई लापरवाही व गैरजिम्मेदारी के चलते हुई है। मुख्यमंत्री ने संभल के एसपी राधे मोहन भारद्वाज तथा प्रतापगढ़ के एसपी संतोष कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दोनों निलंबित अधिकारियों के स्थान पर नए अधिकारियों की तैनाती भी कर दी गई है। आईपीएस यमुना प्रसाद को संभल जिले का एसपी बनाया गया है।वहीं आईपीएस देव रंजन वर्मा को प्रतापगढ़ का एसपी बनाया गया है। इस कार्रवाई से पूरे पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है। बताया जा रहा...
150 पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में घोड़ी चढ़कर शान से बारात ले निकला संजय जाटव

150 पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में घोड़ी चढ़कर शान से बारात ले निकला संजय जाटव

Breaking News, Today's Top four News, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कासगंजः ठाकुर बाहुल्य वाले जिले के निजामपुर गांव में आखिरकार डेढ़ सौ पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में संजय जाटव और शीतल की शादी सकुशल हो गई। इसके बाद पुलिस ने भी राहत की सांस ली और परिवार के लोगों ने भी खुशी मनाई। बारात में गांव और क्षेत्र के दलित समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए और लोगों ने बारात में जमकर मजे किए। अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि बारात को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से एलर्ट था और हर स्थिति पर नजर रखी जा रही थी। उन्होंने कहा कि दुल्हन की विदाई तक गांव निजामपुर में पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल बना रहा। इतना ही नहीं शादी के बाद भी पुलिस बल तैनात रहा। इसके साथ ही गांव में 80 साल से किसी दलित को घोड़ी न चढ़ने देने का पाखंड आखिरकार टूट गया। बताते चलें कि बीते कई महीनों से इस शादी को लेकर ठाकुर बाहुल्य आबादी वाला यह गांव सुर्खियों में ब...
कानपुर के गोविंदनगर इलाके के दादानगर नाले में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

कानपुर के गोविंदनगर इलाके के दादानगर नाले में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

Breaking News, Today's Top four News, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः  शहर के गोविंदनगर इलाके में एक नाले में अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला है। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जाता है कि गोविंदनगर के 20 फिट गहरे दादानगर नाले में लोगों ने एक शव को देखा। जल्द ही आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। गोविंदनगर पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को किसी तरह बाहर निकलवाया। इसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जाएगी। शव की शिनाख्त कराने का भी प्रयास किया जाएगा। वहीं पोस्टमार्टम से यह स्पष्ट हो जाएगा कि उसकी मौत कैसे हुई है। हालांकि मामला हत्या का लग रहा है।  ...
चित्रकूट में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक से टकराया टेंपो, 8 से 10 हुई मरने वालों की संख्या, 2 और ने दम तोड़ा

चित्रकूट में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक से टकराया टेंपो, 8 से 10 हुई मरने वालों की संख्या, 2 और ने दम तोड़ा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, चित्रकूटः जिले में हुए एक भीषण हादसे में एक तेज रफ्तार ट्रक और टेंपों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपों के परखच्चे उड़ गए। मरने वालों में इंटरमीडिएट की 8 छात्राएं शामिल , टेंपो चालक और एक अन्य की भी मौत  इससे टेंपों में सवार आठ लोगों की मौके पर ही दर्दनाक तरीके से मौत हो गई। मरने वालों में ज्यादातर बच्चे हैं। हादसे के वक्त टेंपों में सवार लोग उछलकर दूर-दूर जा गिरे। घटना से कोहराम मचा गया। बताते हैं कि यह हादसा चित्रकूट के बरगढ़ थाना क्षेत्र में आने वाले सुजेता कालोनी के पास हुआ। तेज रफ्तार डंफर और सामने से आ रहे टेंपों में भिड़ंत हो गई। टेंपों में स्कूली बच्चे और छात्राएं थीं। बताया जा रहा है कि मरने वालों में चार छात्राएं भी शामिल हैं। पुलिस ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ...
कानपुर के स्वरूपनगर में महिला सिपाही मिनी चौधरी की संदिग्ध हालात में मौत, हास्टल में मिली लाश

कानपुर के स्वरूपनगर में महिला सिपाही मिनी चौधरी की संदिग्ध हालात में मौत, हास्टल में मिली लाश

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के स्वरूपनगर थानाक्षेत्र में एक महिला सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव हास्टल में मिला है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। बताते हैं कि मिनी  चौधरी (25) कानपुर के चमनगंज थाने में तैनात थीं। 2016 बैच में भर्ती हुईं मिनी इस समय कानपुर के स्वरूपनगर इलाके में बने एक हास्टल में रहा करती थीं। इसी हास्टल में पांच अन्य महिला सिपाही भी रहती थीं। आज  हास्टल के कमरे में उनका शव पड़ा मिला। हास्टल के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी (पश्चिम)  ने बताया है कि सिपाही मिनी चौधरी के पति भी सेना में हैं। बताया कि उनके शव का पैनल पोस्टमार्टम होगा। साथ ही उसकी वीडियो रिकार्डिंग भी कराई जाएगी। सात साल पहले उनकी शादी हुई थी।   ...
बलिया के उभाव थाना क्षेत्र में महिला शिक्षिका समेत तीन को बदमाशों ने मारी गोली, सनसनी

बलिया के उभाव थाना क्षेत्र में महिला शिक्षिका समेत तीन को बदमाशों ने मारी गोली, सनसनी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, बलियाः जिले के उभाव थाना क्षेत्र में पत्नी को स्कूल छोड़े जाने रहे युवक समेत व एक महिला समेत तीन लोगों को बदमाशों ने गोली मार दी। दिनदहाड़े हुई घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। आसपास के ग्रामीणों ने गोलियों की आवाज सुनकर बदमाशों को ललकारा। इसके बाद ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े तो बदमाश वहां से फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी वहां पहुंच गए। बताते हैं कि घटना उभाव थाना क्षेत्र के हाहानाला क्षेत्र के पास हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी की है। वहीं घायलों को गंभीर हालत में वाराणसी भिजवाया गया है। बताते हैं जिस महिला को गोली लगी है वह महिला अध्यापिका है और सुबह पति के साथ स्कूल जा रही थीं। बताते चलें कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर भले ही दावे किए जा रहे हों लेकिन बदमाशों का दुस्साहस फिर भी बढ़ा हुआ है। उधर, पुलिस क...
ललितपुर में 14 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर जान दी, महरौनी क्षेत्र के कंचनपुरवा की घटना

ललितपुर में 14 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर जान दी, महरौनी क्षेत्र के कंचनपुरवा की घटना

Breaking News, Today's Top four News, बुंदेलखंड, ललितपुर
समरनीति न्यूज, ललितपुरः जिले के महरौनी थाना क्षेत्र में एक 14 साल की किशोरी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना का कारण परिजन अज्ञात बता रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। बताते हैं कि महरौनी के थाना क्षेत्र के कंचनपुरवा गांव में एक 14 साल की किशोऱी ने फांसी लगा ली। परिवार के लोगों को जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का कहना है कि घर में ऐसी कोई बात नहीं हुई है कि जिसके कारण यह माना जा सके कि लड़की ने जान दे दी है। फिर भी पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।      ...