Thursday, August 13सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

आजम खान का बड़ा बयान, एक नहीं कई माल्या भगा दिए विदेश

आजम खान का बड़ा बयान, एक नहीं कई माल्या भगा दिए विदेश

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, रामपुरः सपा नेता आजम खान का वित्त मंत्री अरुण जेटली समेत भाजपा और आरएसएस पर बड़ा बयान सामने आया है। रामपुर में मीडिया से मुखातिब आजम खान ने विजय माल्या के देश छोड़ने से पहले अरुण जेटली से मिलने की चर्चाओं पर कहा कि ये चर्चा नहीं, अब पर्चा है जो अब छप चुका है। आजम ने कहा कि यह बहुत बड़ा चार्ज है, सत्ता में बैठी भाजपा की सारी जिम्मेदारी है। आजम ने भाजपा और आरएसएस को बताया खतरनाक   आजम ने कहा कि बात एक विजय माल्या की नहीं, बल्कि न जाने कितने माल्या को देश से भगा दिया गया है। कहा कि, पूरे देश को कंगाल कर दिया गया, लूट लिया गया है। कहा कि यह सब हिंदू-मुस्लिम के नाम पर किया गया है। ये भी पढ़ेंः अमर सिंह का कार्यक्रम कराने पर मिली जान से मारने की धमकी.. वहीं आरएसएस द्वारा विपक्ष और मुस्लिम नेताओं को बातचीत के लिए बुलाए जाने पर आजम खान ने तंज कसते हुए कहा है कि नकबी, शाहनबाज, ...
पति की हत्यारोपी पत्नी के साथ ग्रामीणों का पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन, रात से जारी हंगामा

पति की हत्यारोपी पत्नी के साथ ग्रामीणों का पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन, रात से जारी हंगामा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः दो दिन पहले जिले के रामपुरकलां थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की पुलिस की पिटाई के कथित मामले में बीती रात से हंगामा मचा हुआ है। गांव के लोगों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा रखा है। हांलाकि पुलिस अधिकारी मौके पर हैं और जाम को खुलवाने का प्रयास कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि बिना पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मृतक गोविंद के शव का पोस्मार्टम होने तक उसका अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। बताते चलें कि इस मामले में पहले ही पुलिस ने मृतक की पत्नी माया व उसके पिता और भाई समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्जकर रखा है। यह मुकदमा मृतक के भाई रघुनंदन की ओर से दर्ज कराया गया था। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है जबकि मृतक की हत्यारोपी पत्नी माया अब पुलिस पर पति की पिटाई से मौत का आरोप लगा रही है। ये भी पढ़ेंः देखें वीडियोः दिल्ली से अपहरण, सीतापुर में हत्या और फिर हत्य...
कल फतेहपुर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

कल फतेहपुर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, फतेहपुरः जिले के हसनापुरसानी गांव में कल यानि 15 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचेंगे। उनके आने का कार्यक्रम 9.15 बजे का है। सरकारी कार्यक्रम के अनुसार सीएम योगी हेलीकॉप्टर द्वारा लखनऊ से सुबह 8.40 बजे फतेहपुर के लिए उड़ान भरेंगे। इसके बाद हसनापुर सानी हेलीपैड पर लगभग 9.15 बजे पहुंचेंगे। ये भी पढ़ेः राम मंदिर की बात करने वाले पहले गाय की सेवा करें- सीएम योगी वहां से कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री सुबह 9.20 बजे पहुंचेंगे। जहां सीएम वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये प्रातः 10.30बजे अधिकारियों से बातचीत करेंगे। इस दौरान सीएम योगी हसनापुर सानी गाँव में श्रमदान में 10.50 बजे हिस्सा लेने का कार्यक्रम है। इसके बाद वहां परिषदीय स्कूल में समीक्षा बैठक में लगभग 11 बजे हिस्सा लेंगे। वहां से कानपुर के लिए हेलीकॉप्टर से 11.30 बजे उड़ान भरेंगे।  ...
पुलिस अधीक्षक की गाड़ी देख भागे बदमाशों ने चलाईं गोलियां, खुद कप्तान ने संभाला मोर्चा

पुलिस अधीक्षक की गाड़ी देख भागे बदमाशों ने चलाईं गोलियां, खुद कप्तान ने संभाला मोर्चा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, मुरादाबादः सँभल के गुंन्नौर कोतवाली क्षेत्र में बीती रात हुई एक वारदात में पुलिस अधीक्षक की गाड़ी देखकर लूट की स्कार्पियों लेकर जा रहे बदमाशों ने बैरियर तोड़कर भागने का प्रयास किया। स्थिति को समझते हुए एसपी ने खुद ही मोर्चा संभाल लिया और पुलिस फोर्स के साथ बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी। बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया। इसके बाद एसपी संभल यमुना प्रसाद ने खुद मोर्चा संभालते हुए पुलिस टीम के साथ जवाबी गोलियां चलाईं। इस दौरान मुदित शर्मा नाम के एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके दो साथी भागने में सफल रहे। वहीं बदमाशों की गोली लगने से एक इंस्पेक्टर विनोद कुमार और एक सिपाही घायल हो गए। पुलिस रातभर से जंगल में फरार हुए दो बदमाशों की तलाश में कांबिंग कर रही है। ये भी पढ़ेंः बड़ी खबरः कानपुर में अभी-अभी बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी से लू...
नोएडा में दोस्त ने पार्टी के बहाने बुलाया होटल, फिर युवती से गैंगरेप

नोएडा में दोस्त ने पार्टी के बहाने बुलाया होटल, फिर युवती से गैंगरेप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, नोएडाः नोएडा में एक युवती से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में युवती को उसी के दोस्त ने दिल्ली से पार्टी के बहाने एक होटल में बुलाया था। दोस्त ने पार्टी के बहाने दिल्ली से बुलाकर साथी के साथ मिलकर किया गैंगरेप  इसके बाद वहां उसके साथ गैंगरेप किया गया। वहां से किसी तरह बचकर निकली युवती ने परिवार के लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा। ये भी पढ़ेंः सपा विधायक की गुंडागर्दी, गैंगरेप पीड़िता के पिता से कहा कि मुकदमा वापस ले नहीं तो… गैंगरेप की यह वारदात नोएडा के सेक्टर 22 के डीलक्स गेस्ट हाउस में हुई है। गैंगरेप का शिकार हुई युवती का कहना है कि वहां उसे धोखे से शराब पिलाकर उसके साथ गैंगरेप किया गया है। ये भी पढ़ेंः अनपरा के मुख्य महाप्रबंधक ने युवती को लखनऊ के होटल में बंधक बना किया रेप, पुलिस के पहुंचने से पहले फरार शिकायत क...
पहाड़ पर फांसी पर फांसी पर लटका मिला शव, हत्या की आशंका

पहाड़ पर फांसी पर फांसी पर लटका मिला शव, हत्या की आशंका

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः नरैनी थाना क्षेत्र में एक 35 वर्ष व्यक्ति रामचंद का शव इलाके में एक पहाड़ी पर फांसी पर झूलता हुआ मिला।  मरने वाले का नाम पप्पू कहार निवासी के रूप में हुई है। उसके पिता का कहना है कि पड़ोस में बरुआ ग्राम में बेटे का साड़ू रहता है। रिश्तेदारी में जाने की बात कहकर निकला  वह एक दिन पहले अपनी साली से मिलने की बात कहकर निकला था। आज उसकी मौत की खबर मिली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ये भी पढ़ेंः हत्या के जुर्म मे दो भाइयों को आजीवन कारावास  ...
तीन शातिर लुटेरों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

तीन शातिर लुटेरों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले की पुलिस को आज एक बड़ी सफलता मिली। शहर कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने तीन शातिर लुटेरों को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया है। ये तीनों पास के हमीरपुर जिले के रहने वाले हैं और महोबा में ट्रक चालक और ड्राइवर को बंधक बनाकर लूट चुके हैं। ये भी पढ़ेंः बांदा में महिला से नशेबाज दबंग ने घर में घुसकर किया दुष्कर्म का प्रयास, शोर मचाने पर भागा पुलिस अधीक्षक एस.आनंद ने गुडवर्क करने वाली टीम को 25 हजार रूपए इनाम देने की घोषणा की है। लुटेरों के पास से तमंचा और कारतूस भी पुलिस को मिले हैं। इनकी पहचान सगीर अहमद उर्फ बबलू गद्दड़, जावेद उर्फ सोनू तथा आसिफ के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों को जेल भेज रही है।  ...
इलाहाबाद में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की मूर्ति हटाई गई, कांग्रेसी भड़के

इलाहाबाद में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की मूर्ति हटाई गई, कांग्रेसी भड़के

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, इलाहाबादः देश के देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु की मूर्ति आज यहां कुम्भ के निर्माण कार्यों के चलते बालसन चौराहे से हटा दी गई। प्रशासन के इस कदम से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। कांग्रेसियों ने इसपर भारी नाराजगी जताते हुए इस मामले में कांग्रेस हाईकमान के सामने उठाने की बात कही है। साथ ही कांग्रेसियों ने इस दौरान योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कुंभ के निर्माण कार्यों के चलते हटाने का दिया हवाला, पास के पार्क में शिफ्ट की गई  कांग्रेसियों ने आरोप लगाया है कि यह घटनाक्रम एक विचारधारा के खिलाफ साजिश का परिणाम है। कांग्रेसियों ने कहा है कि बोरे और रस्सी में बांधकर क्रेन से देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की मूर्ति को हटाना उनका अपमान है। ये भी पढ़ेंः खास खबरः अटल बिहारी बाजपेई की शख्शियत से जुड़ीं कुछ अनसुनी-अनकहीं दास्त...
अखिलेश और शिवपाल को नौटंकी का कलाकार बोल गए यूपी के ये कैबिनेट मंत्री..

अखिलेश और शिवपाल को नौटंकी का कलाकार बोल गए यूपी के ये कैबिनेट मंत्री..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कन्नौजः यूपी के कैबिनेट मंत्री-दुग्ध विकास लक्ष्मी नारायण चौधरी ने आज कन्नौज में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व उनके चाचा शिवपाल यादव पर बड़ा बयान दिया है। अखिलेश यादव और उनके चाचा के बीच विवाद पर उन्होंने कहा कि नौटंकी में तरह-तरह के कलाकार होते हैं और यह विवाद उनके (अखिलेश-शिवपाल) परिवार की नौटंकी है। कन्नौज में काऊ मिल्क प्लांट का निरीक्षण करने के दौरान दिया बयान  कहा कि अब इसमें पता नहीं कि कौन नायक है और कौन खलनायक है। इतना ही नहीं कैबिनेट मंत्री चौधरी ने ये बातें कन्नौज जिले में काऊ मिल्क प्लांट के निरीक्षण के दौरान कहीं। दरअसल, कैबिनेट मंत्री यहां काऊ मिल्क प्लांट का निरीक्षण करने के लिए कन्नौज आए हुए थे। ये भी पढ़ेंः कैराना में सपा की जीत पर कालिख पोत रहा समाजवादी विधायक, कार्रवाई से बचने को निकला विदेश इससे पहले मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने एक लाख लीटर प्...
अब बिजली चोरों की खैर नहीं, लगाम कसेंगे स्मार्ट मीटर..

अब बिजली चोरों की खैर नहीं, लगाम कसेंगे स्मार्ट मीटर..

Breaking News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कन्नौजः जिले में बिजली चोरी रोकने के लिए अब हाईटेक और स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। इन मीटरों को विभाग के विशेष एप्स से जोड़ा जाएगा। इस खास स्मार्ट मीटर की खास बात यह होगी कि इससे छेड़छाड़ होते ही इसका संदेश विभागीय अधिकारियों के मोबाइल पर तुरन्त पहुंच जाएगा। साथ ही  मीटर की रीडिंग भी कार्यालय में बैठे-बैठे देख ली जाएगी। 1 अक्टूबर से शुरू होगी नए मीटर लगाने की प्रक्रिया   स्मार्ट मीटर लगाने की शुरुआत सबसे पहले नगरी क्षेत्र से की जाएगी। इसमें भी पहले वह क्षेत्र चुने जाएंगे जहां बिजली चोरी की ज्यादा आशंका रहती है स्मार्ट मीटर लगाने की योजना 1 जुलाई से शुरू होनी थी लेकिन कुछ तकनीकी कारणों के चलते इसको शुरू नही किया जा सका। अब अक्टूबर से इसकी शुरुआत होगी। ये भी पढ़ेंः अपनी ही विजिलेंस से हारा बिजली विभाग, चोरों पर FIR की बजाए सेटिंग-गेटिंग से सुलट रहे मामले कन्नौज में बिजल...