Sunday, August 16सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

सोशलमीडिया की दुनिया में प्रियंका गांधी की इंट्री, @priyankagandhi के नाम से बनाया अकाउंट

सोशलमीडिया की दुनिया में प्रियंका गांधी की इंट्री, @priyankagandhi के नाम से बनाया अकाउंट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः कांग्रेस महासचिव बनाए जान के बाद प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर इंट्री कर ली है। लखनऊ में अपने बड़े रोड-शो से पहले सोशल मीडिया की दुनिया में प्रियंका की इंट्री को काफी अहम माना जा रहा है। उनका अकाउंट बनने के बाद ही लगातार उनके फालोअर्स की संख्या बढ़ती जा रही है। बढ़ रही फालोअर्स की संख्या   प्रियंका गांधी वाड्रा का ट्विटर पर एकाउंट @priyankagandhi के नाम से हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा का यह ट्विटर अकाउंट 10 फरवरी को देर रात लगभग 10.45 मिनट पर बना है। ट्विटर पर प्रियंका की इंट्री धमाकेदार मानी जा रही है। बताते चलें कि इससे कुछ दिन पहले बहुजन समाजवादी पार्टी की नेता मायावती ने भी ट्विटर पर इंट्री की थी। उनके भी फालोअर्स की संख्या काफी तेजी से बढ़ी। ये भी पढ़ेंः2019 के चुनावी महासमर से पहले कांग्रेस में प्रियंका गांधी की अधिकारिक इंट्री, विपक्षियों में मची हलचल वही...
बांदा में भीषण हादसा, कार सवार माता-पिता और जवान बेटे की मौके पर ही मौत, मृतकों में प्रधानाध्यापिका शामिल

बांदा में भीषण हादसा, कार सवार माता-पिता और जवान बेटे की मौके पर ही मौत, मृतकों में प्रधानाध्यापिका शामिल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
हादसे के बाद मेडिकल कालेज में शवों के पास रोते-बिलखते परिजन। समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के गिरवां थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर और आल्टो कार की टक्कर में वैवाहिक समारोह से लौट रहे माता-पिता और उनके जवान बेटे की मौत हो गई। मरने वाली महिला बांदा में ही पूर्व माध्यामिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका बताई जा रही हैं जबकि उनके पति पूर्व फौजी थे। बताया जाता है कि गिरवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली कच्ची सड़क के पास पुआल से लदा हुआ ट्रैक्टर बांदा की ओर जा रहा था। नरैनी रोड पर हुआ दर्दनाक हादसा   हादसे के बाद मेडिकल कालेज में शवों के पास रोते-बिलखते परिजन। अचानक डिवाइटर आगे आने से ट्रैक्टर चालक का तेज ब्रैक लगाना बताया जा रहा है। इसी दौरान पीछे से नरैनी की ओर से आ रही आल्टो कार ट्राली में जा घुसी। कार में सवार लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। कार में स...
बांदा के आईपीएस राजा बाबू सिंह बने ग्वालियर जोन के पुलिस महानिरीक्षक

बांदा के आईपीएस राजा बाबू सिंह बने ग्वालियर जोन के पुलिस महानिरीक्षक

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, डेस्कः मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार राज्य की कानून व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर लगातार तबादलों का क्रम जारी रखे हुए है। रविवार को जारी तबादलों की सूची में मध्यप्रदेश में सरकार ने 17 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें बांदा के रहने वाले राजा बाबू सिंह को ग्वालियर जोन के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गृहजनपद बांदा में खुशी की लहर  अपनी तेजतर्रार छवि के लिए पहचाने जाने वाले श्री सिंह 1994 बैच के आईपीएस हैं और उनकी ग्वालियर तैनाती को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उधर, उनके गृह जनपद बांदा में उनकी तैनाती को लेकर चर्चा रही। लोगों ने उनको ग्वालियर तैनाती के लिए बधाई दी है। ये भी पढ़ेंः बांदा में भीषण हादसा, कार सवार माता-पिता और जवान बेटे की मौके पर ही मौत, मृतकों में प्रधानाध्यापिका शामिल उधर, मोबाइल पर हुई बातचीत में आईपीएस अधिका...
7 दिवसीय शिविर के तीसरे दिन महिला कालेज की छात्राओं ने किया अतिथियों संग बसंत पंचमी पूजन

7 दिवसीय शिविर के तीसरे दिन महिला कालेज की छात्राओं ने किया अतिथियों संग बसंत पंचमी पूजन

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम एवं द्वितीय इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन भी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान डा सबीहा रहमानी व ज्योति मिश्रा के नेतृत्व में छात्राओं ने दलित बस्ती हरतौल तलैया एवं ऊंट मोहाल में लैंगिक विषमता का सर्वेक्षण किया। बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ विषय पर जागरूकता फैलाई  साथ ही बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ विषय पर भी जागरूकता फैलाई गई। इस मौके पर बसंत पंचमी के मौके पर छात्राओं ने मां सरस्वती का पूजन किया। प्राचार्य डा. बालकृष्ण पांडे व उनकी पत्नी रमा देवी मुख्य अतिथि रहे। इस मौके पर विनोद कुमार, प्रवक्ता डा सत्यम मिश्रा, आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ेंः फतेहपुर में ओवरलोड बालू लदे ट्रक का टायर फटने से रोडवेज सवार मां-बेटी समेत छह की मौत, 45 यात्री घायल...
11 फरवरी को राहुल के साथ लखनऊ में रोड-शो करेंगी प्रियंका, उत्साहित कांग्रेसी स्वागत की तैयारियों में जुटे

11 फरवरी को राहुल के साथ लखनऊ में रोड-शो करेंगी प्रियंका, उत्साहित कांग्रेसी स्वागत की तैयारियों में जुटे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी लखनऊ में आगामी 11 फरवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पहुंच रहे हैं। उनके आगमन को लेकर उत्साहित कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ता पूरे जोश से तैयारियों में जुटे हुए हैं। वहीं अमौसी एयरपोर्ट से लेकर कांग्रेस मुख्यालय माल एवेन्यू तक राहुल और प्रियंका के रोड-शो का चार्ट तैयार हो चुका है। महासचिव बनने के बाद पहली बार लखनऊ आ रहीं प्रियंका कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मानना है कि राहुल और प्रियंका का यह रोड-शो आने वाले लोकसभा चुनावों पर गहरा प्रभाव छोड़ेगा। बताते चलें कि कांग्रेस पार्टी की महासचिव बनने के बाद प्रियंका गांधी का यह पहला लखनऊ दौरा है। इसलिए कांग्रेसी भी स्वागत में कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं। ये होगा राहुल-प्रियंका का रूट चार्ट वह महासचिव बनने के बाद पहली बार लखनऊ आ रही हैं। इसलिए अंदाजा लगाया जा सकता है कि लंबे स...
एनसीपी नेता शरद पवार ने कहा ‘मैं नितिन गडकरी के लिए चिंतित हूं’

एनसीपी नेता शरद पवार ने कहा ‘मैं नितिन गडकरी के लिए चिंतित हूं’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः एनसीपी यानि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लेकर चिंता जाहिर की है। कम शब्दों में उन्होंने बहुत कुछ कह दिया। उनके इस बयान से सियासी हल्के में सरगर्मियों तेज हो गई हैं और इसके कई मायने निकाले जा रहे हैं। दरअसल,  पवार ने शनिवार को कहा है कि वह गडकरी के लिए चिंतित हैं। इसकी वजह है कि गडकरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित विकल्प के रूप में पेश किया जा रहा है। पवार के इस बयान से राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पार्टी नेतृत्व पर टिप्पणियों को लेकर चर्चा में आए गडकरी  दरअसल, भाजपा के वरिष्ठ नेता गडकरी हाल ही में उस वक्त सुर्खियों में आ गए थे जब भाजपा के तीन राज्यों (मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान) में विधानसभा चुनाव हारने के बाद उन्होंने शीर्ष नेतृत्व पर कटाक्ष किए थे। ये भी पढ़ेंः संपर्क फार स...
..इस नई योजना से युवाओं को स्वरोजगार देगी योगी सरकार, मिलेगा लाखों का अनुदान भी

..इस नई योजना से युवाओं को स्वरोजगार देगी योगी सरकार, मिलेगा लाखों का अनुदान भी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को स्वरोजगार देने के लिए योगी सरकार ने प्रदेशभर में रोजगार उन्नमुलख महात्मा गांधी खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना की शुरूआत की है। इस योजना की लखनऊ में शुरूआत हो चुकी है। वहीं तीनों केंद्रों पर इसे लेकर सभी तैयारियां भी पूरी की जा चुकी हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए लखनऊ के तीनों केंद्रों के प्रभारी डा. संजीव सिंह चौहान ने बताया कि इस योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2018-19 में कुल 240 लोगों को तीन दिवसीय शिविरों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा। यूपी के सभी जिलों में योजना की शुरूआत  इन तीन दिवसीय शिविरों में वहीं शिक्षित बेरोजगार प्रतिभाग कर सकेंगे जिनकी आयु 20 साल से ज्यादा होगी। वह कम से कम हाईस्कूल पास भी होना चाहिए। डा. चौहान ने बताया है कि इसके लिए इच्छुक युवाओं को एक फार्म भरना होगा और फार्म भरने के साथ आधार कार्ड की कापी भ...
दुस्साहसः बांदा शहर के पाश इलाके में दिनदहाड़े प्रिंसिपल के घर से लाखों के जेवर-नगदी चोरी

दुस्साहसः बांदा शहर के पाश इलाके में दिनदहाड़े प्रिंसिपल के घर से लाखों के जेवर-नगदी चोरी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर के पाश इलाके में दिनदहाड़े बेखौफ चोरों ने दुस्साहस करते हुए लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया। शहर के पाश इलाके में हुई चोरी की इस घटना ने लोगों को हिलाकर रख दिया। बताते हैं कि चोर घर का ताला तोड़कर घर में घुस गए और लाखों की नगदी और जेवर चोरी करके लेकर गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां छानबीन की। पुलिस चोरी के खुलासे में जुटी है। ड्यूटी पर गए थे पति-पत्नी   बताया जाता है कि शहर के बीचों-बीच स्थित आर्य कन्या स्कूल के पास में पाश कॉलोनी है। वहां किराए के मकान में रहने वाले एलआईसी के विकास अधिकारी मुकेश गुप्ता अपनी पत्नी प्रधानाध्यापिका श्रीमती मनोज के साथ रहते हैं। ये भी पढ़ेंः बांदा में हाइवे पर हादसाः बहन की शादी में जा रहे दोस्तों की कार पेड़ से टकराई, 1 की मौत व 3 घायल शनिवार को दोनों पति-पत्नी रोज की तरह अपनी-अपनी ड्यूटी पर गए हुए...
अनियंत्रित स्कूल बस खड़े ट्रक से जा टकराई, आधा दर्जन घायल हुए बच्चों में एक की हालत गंभीर, रेफर

अनियंत्रित स्कूल बस खड़े ट्रक से जा टकराई, आधा दर्जन घायल हुए बच्चों में एक की हालत गंभीर, रेफर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, जालौनः जालौन में एक स्कूल बस ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक को टक्कर मार दी। इससे बस में सवार लगभग आधा दर्जन बच्चे घायल हो गए हैं। सभी घायल बच्चों को इलाज के लिए पहले पास के स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां एक बच्चे की हालात गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।  एमएल कान्वेंट स्कूल के हैं बच्चे  बताया जाता है कि जालौन के एमएल कान्वेंट स्कूल की एक बस आज रोज की तरह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में अनियंत्रित होकर बस सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा टकराई। इससे बस पर सवार करीब आधा दर्जन बच्चे घायल हो गए। बताते हैं कि आसपास के ग्रामीणों की मदद से घायल बच्चों को किसी तरह बाहर निकाला गया। बच्चों को जालौन के स्वास्थ केंद्र ले जाया गया। वहां घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया।  ये भी पढ़ेंःजालौन में ट्रक-लोडर की टक्कर से चार लोगों क...
बांदा में भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा, कर्जमाफी से बेहतर है निश्चित आमदनी योजना

बांदा में भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा, कर्जमाफी से बेहतर है निश्चित आमदनी योजना

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की बैठक में आज यहां लोकसभा चुनाव तैयारियों पर चर्चा की गई। साथ ही निश्चित आमदनी योजना (यूनिवर्सल इनकम स्कीम) को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। यह बैठक पीली कोठी स्थित जिला कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि किसानों को 6 हजार रुपए वार्षिक अच्छा निर्णय है। कार्यकर्ताओं के साथ तैयारियों पर चर्चा  इससे उनकी स्थिति में सुधार होगा। कहा कि कर्जमाफी से किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होता। वरना इसकी बार-बार जरूरत नहीं पड़ती। बैठक के अंत में उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने को कहा। ये भी पढ़ेंः बड़ी खबरः बांदा के बिसंडा में पति ने पत्नी और 4 साल के बेटे का गला रेता, बेटे की मौत-पत्नी गंभीर कहा कि चुनाव ...