Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

11 फरवरी को राहुल के साथ लखनऊ में रोड-शो करेंगी प्रियंका, उत्साहित कांग्रेसी स्वागत की तैयारियों में जुटे

रोड शो के दौरान राहुल गांधी-प्रियंका गांधी वाड्रा। (फाइल फोटो)

समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी लखनऊ में आगामी 11 फरवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पहुंच रहे हैं। उनके आगमन को लेकर उत्साहित कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ता पूरे जोश से तैयारियों में जुटे हुए हैं। वहीं अमौसी एयरपोर्ट से लेकर कांग्रेस मुख्यालय माल एवेन्यू तक राहुल और प्रियंका के रोड-शो का चार्ट तैयार हो चुका है।

महासचिव बनने के बाद पहली बार लखनऊ आ रहीं प्रियंका

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मानना है कि राहुल और प्रियंका का यह रोड-शो आने वाले लोकसभा चुनावों पर गहरा प्रभाव छोड़ेगा। बताते चलें कि कांग्रेस पार्टी की महासचिव बनने के बाद प्रियंका गांधी का यह पहला लखनऊ दौरा है। इसलिए कांग्रेसी भी स्वागत में कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं।

प्रियंका गांधी वाड्रा।

ये होगा राहुल-प्रियंका का रूट चार्ट

वह महासचिव बनने के बाद पहली बार लखनऊ आ रही हैं। इसलिए अंदाजा लगाया जा सकता है कि लंबे समय से प्रियंका गांधी वाड्रा की कांग्रेस में इंट्री का इंतजार कर रहे कार्यकर्ता कितना उत्साहित होंगे।

ये भी पढ़ेंः 2019 के चुनावी महासमर से पहले कांग्रेस में प्रियंका गांधी की अधिकारिक इंट्री, विपक्षियों में मची हलचल

बताया जा रहा है कि अमौसी एयरपोर्ट से लेकर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय माल एवेन्यू तक रूट चार्ज तैयार हो चुका है। अमौसी एयरपोर्ट से निकलने के बाद राहुल और प्रियंका की गाड़ियों का काफिला पुराना मोड़ से कानपुर रोड होते हुए अवध हास्पिटल चौराह पहुंचेगा। वहां से आलम बाग चौराहा से नत्था होटल तिराहा(चारबाग), हुसैनगंज, बर्लिंगटन चौराहा होते हुए ओडियन सिनेमा के सामने से कैसरबाग चौराहा पहुंचेगा।

प्रियंका गांधी वाड्रा।

जीपीओ पर महापुरुषों की प्रतिमाओं पर होगा माल्यार्पण

वहां से लालबाग, हजरतगंज, जीपीओ पर पहुंचेगा। वहां माहत्मा गांधी, सरदार पटेल व डा भीमराव तथा बाबा अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।

ये भी पढ़ेंः प्रियंका ने कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर संभाली महासचिव की कुर्सी, पहले पति को छोड़ा ईडी दफ्तर 

इसके बाद डीएसओ चौराहा, राजभवन के सामने से होते हुए वीवीआईपी गेस्टहाउस के सामने से दाहिनी तरफ मुड़कर लालबहादुर शास्त्री मार्ग होते हुए पार्टी मुख्यालय (माल एवेंयू) पहुंचेंगे। बताया जाता है कि जगह-जगह पर कांग्रेस पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा होने वाले स्वागत के लिए स्थल चिंहित हो चुके हैं।

रोड शो के दौरान राहुल गांधी-प्रियंका गांधी वाड्रा। (फाइल फोटो)

जगह-जगह होगा स्वागत  

संपूर्ण प्रदेश से नेता व उत्साही कार्यकर्ताओं के लखनऊ पहुचने का क्रम जारी है। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता डा. उमाशंकर पाण्डेय की ओर से जानकारी दी गई है कि उत्तर प्रदेश के कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजबब्बर, सांसद लगातार तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद सुषिमा देव भी लखनऊ पहुंची हैं।