Monday, August 17सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

फेसबुक का कांग्रेस को झटका, पार्टी से जुड़े 687 पेज प्लेटफार्म सेे हटाए..

फेसबुक का कांग्रेस को झटका, पार्टी से जुड़े 687 पेज प्लेटफार्म सेे हटाए..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः सोशल मीडिया साइट फेसबुक ने कांग्रेस से जुड़े 687 पेजों और अकाउंट को हटा दिया है। फेसबुक ने कहा कि  वह सोशल मीडिया  प्लेटफॉर्म से देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस से जुड़े 687 पेजों और अकाउंट को हटा दिया है। फेसबुक का कहना है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इन पेजों से अप्रमाणिक सूचनाएं दी जा रही थीं। इसके साथ ही इन पेजों पर फर्जी तरीके से इंटरेक्शन भी बढ़ाया जा रहा था। फेसबुक पर 30 करोड़ से ज्यादा यूजर्स  मालूम हो  देश में फेसबुक के 30 करोड़ से अधिक यूजर्स हैं। फेसबुक के मुताबिक, उसकी जांच में पाया गया है कि लोगों ने फर्जी खातों का इस्तेमाल किया और अपने कंटेंट को फैलाने और अपनी पोस्ट पर इंटरेक्शन हासिल करने के लिए कई ग्रुपों को शामिल किया। इन पोस्टों में स्थानीय खबरें शामिल हैं। यही नहीं इन पोस्टों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भारतीय जनता पार्टी (...
जानिए अपनी लोकसभा सीट उन्नाव और उसका इतिहास..

जानिए अपनी लोकसभा सीट उन्नाव और उसका इतिहास..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
मनोज सिंह शुमाली, पॅालीटिकल डेस्कः उन्नाव लोकसभा क्षेत्र लखनऊ और कानपुर के बीच में बसा शहर है। यह एक बहुत बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है। इसके आसपास 3 औद्योगिक उप नगर हैं। यहां उन्नाव जिले का मुख्यालय है। यह शहर अपने चमड़े के काम के लिए, मच्छरदानी, और रसायन के लिए प्रसिद्ध है। कानपुर-लखनऊ क्षेत्र के अंतर्गत आने की वजह से इसके विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नया उपग्रह शहर ट्रांस गंगा शहर का निर्माण, उन्नाव को बड़ा औद्योगिक और ढांचागत क्षेत्र बनाने के लिए किया जा रहा है। लखनऊ, कानपुर, रायबरेली और हरदोई से घिरा है उन्नाव   उन्नाव जिला लखनऊ, कानपुर, रायबरेली और हरदोई से घिरा हुआ है। गंगा और सई नदी के बीच पडऩे वाले उन्नाव संसदीय क्षेत्र की पहचान कलम और तलवार के धनी जनपद के रूप में होती है। पंडित सूर्यकांत त्रिपाठी निराला और शहीदे आजम चंद्रशेखर, हसरत मोहानी ज...
बेटी की ससुराल में वृद्धा की सड़क पार करते वक्त ट्रक से कुचलकर मौत..

बेटी की ससुराल में वृद्धा की सड़क पार करते वक्त ट्रक से कुचलकर मौत..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, बांदाः बेटी की ससुराल पहुंची वृद्धा की सड़क पार करते समय ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। इसी तरह बाइक सवार तीन लोग भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शौच से लौटते वक्त हादसा   बताया जाता है कि अतर्रा के पथरा गांव निवासी रमकोरिया (75) रविवार दोपहर अपनी बेटी सुदामा से मिलने उसकी ससुराल कालिंजर थाना क्षेत्र के गणेशनपुरवा गई थीं। बताते हैं कि बीत शौच के लिए रास्ता पार करते समय एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसको रौंद दिया। 3 और लोग हादसे में घायल   इसस उनकी मौके पर मौत हो गी। वृद्धा के दामाद बाबूलाल ने घटना की जानकारी दी है। इसी तरह बिसंडा क्षेत्र के डभनी गांव निवासी मुन्ना (38) रविवार को शाम अपने पड़ोसी शारदा (60) और प्रेमचंद्र (50) गांव लौटते वक्त बाइक फिसलने से गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराय...
सीतापुरः दोस्तों ने ही किया था मनीष का कत्ल, शराबखोरी में बाइक बनी वजह

सीतापुरः दोस्तों ने ही किया था मनीष का कत्ल, शराबखोरी में बाइक बनी वजह

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः पिसावां थाना क्षेत्र में मनीष हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। खुलासे में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। मनीष की हत्या उसे के दो शराबी दोस्तों ने की थी। हत्या की वजह मनीष की बाइक निकली। पुलिस ने एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरा अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपी को जेल भेजा जा रहा है। बताया जाता है कि बीती 24 मार्च को पिसावां थाना क्षेत्र में बरगांवा गांव के पास खेतों में गन्ना कटाई का काम कर रहे मजदूरों को एक कंकाल मिला था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कपड़ों से पहचान सकी थी पत्नी   बाद में कंकाल की पहचान कपड़ों से मनीष निवासी नादन के रूप में उसकी पत्नी रिंकी ने की थी। रिंकी ने पति के लापता होने की सूचना भी थाने पर दर्ज करा रखी थी। कंकाल रूप शव की पहचान होने के बाद यह तय हो गया था कि...
प्रियंका गांधी आ रहीं हैं बांदा-चित्रकूट और जालौन बाया कानपुर..

प्रियंका गांधी आ रहीं हैं बांदा-चित्रकूट और जालौन बाया कानपुर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, कानपुर/बांदाः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपने तीन दिवसीय दौरे पर बुंदेलखंड आ रही हैं। उनका कार्यक्रम भी आ गया है। प्रियंका गांधी 3 अप्रैल को प्लेन से पहले कानपुर पहुंचेंगी। इसके बाद वहां जालौन के लिए रवाना होंगी। वह हवाई मार्ग से जालौन जाएंगी या सड़क मार्ग से, अभी यह तय नहीं है। सूत्रों का कहना है कि प्रियंका के बुंदेलखंड दौरे और ज्यादा से ज्यादा कारगर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। स्वागत में जुटे कांग्रेसी   एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी कानपुर कांग्रेस के शहर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने यह जानकारी दी। बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता उनके स्वागत को जगह-जगह तैयारियां कर रहे हैं। अगर प्रियंका सड़क मार्ग से जालौन जाती हैं तो उनका जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। बताया जाता है कि प्रियंका गांधी 3 अप्रैल को जालौन तथा 4 को महोबा-हमीरपुर और 5 को बांदा-चित्रकूट में रहेंगी। ...
बांदा में शादी के 30 दिन बाद 22 साल की प्रियंका की संदिग्ध हालात में मौत, आगरा में था मायका..

बांदा में शादी के 30 दिन बाद 22 साल की प्रियंका की संदिग्ध हालात में मौत, आगरा में था मायका..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः माता-पिता ढेरों सपने सजाने अपनी लाडली को मायके से शादी करके विदा करते हैं। कलेजे को टुकड़े को हजारों-लाखों आशिर्वाद देकर उसकी खुशी को हर संभव कोशिश करते हैं। ऐसा ही आगरा की प्रियंका खरे के माता-पिता ने भी एक माह पहले बांदा के देवर्षि खरे के साथ बेटी की शादी के वक्त कुछ ऐसा ही किया था, लेकिन उनको पता नहीं था कि जिस बेटी को वह खुशी-खुशी विदा कर रहे हैं उसकी 1 माह बाद ही ससुराल में संदिग्ध हालात में मौत हो जाएगी। अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रियंका के माता-पिता और परिवार वालों पर क्या गुजर रही होगी। एक सप्ताह पहले ही विदा होकर आई थी ससुराल  दरअसल, शहर के कैलाशपुरी निवासी देवर्षि खरे के घर में उसकी नवविवाहित पत्नी प्रियंका (22) की शव संदिग्ध हालात में कमरे में फांसी पर लटकता मिला। शादी को मुश्किल से एक महीना हुआ था और नवविवाहिता की संदिग्ध मौत कई सवाल छोड़ गई। सूचना पर ...
बांदा हार्पर क्लब में महिला सदस्यों ने मनाया होली मिलन..

बांदा हार्पर क्लब में महिला सदस्यों ने मनाया होली मिलन..

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर के स्थानीय हार्पर क्लब प्रांगण में महिला हार्पर क्लब सदस्यों ने होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान गेम-शो के साथ-साथ राधा कृष्ण की गोपिकाओं के साथ रासलीला व फूलों व गुलाल की होली भी खेली गई। कृष्ण की रास लीला का भी आयोजन  राधाकृष्ण रास के समूह नृत्य, डांडिया रास व होली नृत्य का आयोजन किया गया। कृष्ण जी की राधा बनकर उनके साथ नृत्य के लिए होड़ मची रही। इसम के पर आशा सिंह, संतोष ओमर, प्रीति शर्मा, वंदना तिवारी, मीरा गुप्ता, नूतन गुप्ता, सुनीता पटेल, सीमा नंदा, प्रियंका बारद्वाज आदि मौजूद रहीं। ये भी पढ़ेंः सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, पापा ने देर से लिया फैसला, उम्मीद है कि कांग्रेस में नहीं पड़ेंगे अलग-थलग.....
बांदा मंडल के उप कृषि निदेशक अरुण कुमार सिंह हुुए सेवानिवृत

बांदा मंडल के उप कृषि निदेशक अरुण कुमार सिंह हुुए सेवानिवृत

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः चित्रकूटधाम मंडल के उप निदेशक कृषि एवं भूमि संरक्षण, अरुण कुमार सिंह आज सेवानिवृत हो गए। अपनी ईमानदार छवि के लिए पहचान रखने वाले श्री सिंह की बांदा जिले में पोस्टिंग 13 जुलाई 2017 को हुई थी। अपने कार्यकाल के दौरान श्री सिंह ने किसानहित की कई योजनाओं का शानदार ढंग से क्रियान्वयन कराया। सरकारी योजनाओं का कराया क्रियान्वयन  बताया जाता है कि खेत-तालाब योजना भी उन्हीं के समय में लागू हुई और सफल भी रही। वाराणसी, लखनऊ और अन्य जगहों पर तैनात रह चुके श्री सिंह ने इस मौके पर कहा कि बांदा में तैनाती के दौरान उनको किसानों के लिए काम करने का भरपूर मौका मिला। उन्होंने कहा कि बांदा की मिट्टी बेहद उपजाऊ है और हर फसल के लिए अच्छी है लेकिन यहां सबसे बड़ी समस्या सिंचाई की है। ये भी पढ़ेंः बांदा में थाने के पास युवक की लाश मिलने से सनसनी फैली, 4 दिन से लापता था, हत्या की आशंका ...
कानपुर के जेल विजिटर बने वरिष्ठ अधिवक्ता अनूप द्विवेदी

कानपुर के जेल विजिटर बने वरिष्ठ अधिवक्ता अनूप द्विवेदी

Breaking News, Today's Top four News, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिला न्यायाधीश वीके श्रीवास्तव के आदेश से बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अनूप द्विवेदी को जेल विजिटर नियुक्त किया गया है। उनके साथ उरुसा हबीब भी जेल विजिटर बनाए गए हैं। सुशील पांडे का त्यागपत्र स्वीकृत  साथ ही सुशील पांडे का त्यागपत्र स्वीकार करते हुए उनको कार्यमुक्त कर दिया गया है। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव कल्पना द्वितीय ने दी है। उधर, नए जेल विजिटरों को उनके समर्थकों ने बधाईयां दी हैं। ये भी पढ़ेंः जानिए अपनी लोकसभा सीट कानपुर (नगर) और इससे जुड़ीं खास बातेें.....
7 साल में 3 गुना बढ़ गई अमित शाह की संपत्ति..

7 साल में 3 गुना बढ़ गई अमित शाह की संपत्ति..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
प्रीति सिंह, पॉलिटिकल डेस्कः भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को गांधीनगर सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन भरने के साथ अमित शाह ने अपनी संपत्ति की भी जानकारी दी। अमित शाह के हलफनामे से पता चलता है कि उनकी संपत्ति पिछले सात साल में तीन गुना बढ़ी है। हलफनामे के मुताबिक, शाह और उनकी पत्नी की चल और अचल संपत्ति 2012 के 11.79 करोड़ रुपये से बढ़कर 38.81 करोड़ रुपये हो गई है। इसके अनुसार, 38.81 करोड़ रुपये की संपत्ति में 23.45 करोड़ रुपये की विरासत में मिली संपत्ति, चल और अचल संपत्ति भी शामिल है। वजह बताई खेती, सैलरी और किराया.. मालूम हो कि 2016-17 में राज्यसभा के सांसद के तौर पर नामाकंन दाखिल करते वक्त अमित शाह ने अपनी सालाना आय जहां 43, 68,450 रुपये और पत्नी सोनल शाह की कमाई 1,05,84,450 रुपये दिखाई थी, वहीं 2017-18 में अमित शाह की कमाई बढ़कर 53,90,970 रुपये हुई,...