Monday, August 17सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

बांदाः मोबाइल पर बात करती थी पत्नी, शक्की मिजाज पति ने ढहाए सितम तो दे डाली जान

बांदाः मोबाइल पर बात करती थी पत्नी, शक्की मिजाज पति ने ढहाए सितम तो दे डाली जान

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः मोबाइल पर बात कर रही पत्नी को पति की डांट इतनी नगवार गुजरी कि उसने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद पूरा परिवार स्तब्ध रह गया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हांलाकि पुलिस अभी घटना में संदिग्ध परिस्थितियों से इंकार नहीं कर रही है। पुलिस का कहना है कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। देर रात पति ने देेखा पत्नी का शव   दूसरी ओर मायके पक्ष के लोगों ने भी विवाहिता की हत्या करके फांसी पर शव लटकाने का आरोप लगाया है। मायके वालों का कहना है कि पति शक्की था और विवाहिता के चरित्र पर शक करता था। बताया जाता है कि बांदा के मटौंध क्षेत्र के मरौली गांव की रहने वाली माया (22) का शव रविवार देर रात कमरे के भीतर छत की बल्ली के सहारे लटका मिला। पति भी वहीं ...
वृंदावन में बांदा के युवक की संदिग्ध हालात में मौत, आश्रम में लटका मिला शव

वृंदावन में बांदा के युवक की संदिग्ध हालात में मौत, आश्रम में लटका मिला शव

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, आगराः घर से तीर्थनगरी वृंदावन धार्मिक आयोजन के लिए गए युवक की वहां एक आश्रम में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना के हड़कंप मच गया और आनन-फानन में सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वृंदावन पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना दे दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। धार्मिक आयोजनों को लेकर था युवक का वहां आना-जाना  बताया जाता है कि वृंदावन में कोतवाली क्षेत्र के जुगलघाट इलाके में केश कात्यायनी सिद्धपीठ स्थित है। वहां बुंदेलखंड के बांदा जिले के गिरवां निवासी 19 वर्षीय श्याम कसेरिया ने कथित रूप से बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आश्रम के प्रबंधक आनंद सिद्धी को सुबह उस वक्त जानकारी हुई जब वह रोज की तरह उठकर कमरे से बाहर आए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। ये भी पढ़ेंः बुंदेली सियासतः बा...
बांदा में शिक्षक ने कविता लिखकर  मतदाताओं को किया मतदान के लिए प्रेरित

बांदा में शिक्षक ने कविता लिखकर मतदाताओं को किया मतदान के लिए प्रेरित

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में 90 प्रतिशत मदतान को लेकर काफी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। हर व्यक्ति इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहा है। जिले के एक शिक्षक ने मतदान की महत्ता को बड़े ही खूबसूरत ढंग से कविता केे माध्यम से कहा है। इस कविता को खूब पढ़ा और सराहा जा रहा है। वहीं लोग मतदान की महत्ता को भी भलिभांति समझ रहे हैं। मतदान को प्रेरित करती कविता.. मतदाता आप देश के मतदान कीजिए.. नब्बे से ज्यादा फीसदी मतदान कीजिए, बांदा की ऊंची देश में यूं शान कीजिए, साकार अपने मुखिया का फरमान कीजिए,  थोड़ा सा वक्त देश पर कुर्बान कीजिए।    मतदाता आप देश के मतदान कीजिए.. अपने मताधिकार की कीमत को जानिए,  बख्शी जो संविधान ने ताकत को जानिए, बनती है इससे देश की किस्मत को जानिए, जाया न चंद सिक्कों पर ईमान कीजिए।    मतदाता आप देश के मतदान कीजिए..  मतदाता तुम नहीं हो विधाता हो देश के, फैलाव तुम न...
राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने फिर बहाल की जम्मू-कश्मीर के 400 से ज्यादा नेताओं की सुरक्षा

राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने फिर बहाल की जम्मू-कश्मीर के 400 से ज्यादा नेताओं की सुरक्षा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः बीते दिनों पुलवामा हमले के बाद हटाई गई जम्मू-कश्मीर के 400 से ज्यादा नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था फिर से बहाल कर दी गई है। यह फैसला जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने लिया है। राज्यपाल मलिक ने कहा है कि हम किसी की भी सुरक्षा को खतरे में नहीं डालना चाहते हैं। बताते चलें कि पुलवामा हमले के बाद गृहमंत्रालय के आदेश पर मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने विवादित फ़ैसले के तहत 900 से ज़्यादा नेताओं की सुरक्षा हटा दी थी। पहले भी सुरक्षा हटाने के फैसले पर जताई थी नाराजगी  हालांकि राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने उस वक्त भी गृह मंत्रालय के इस फैसले पर नाराजगी जताई थी। बाद में इस मामले में जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक दलों ने निर्वाचन आयोग से शिकायत भी की थी। शिकायत में कहा गया था कि चुनाव के दौरान इस फैसले से मुख्यधारा के नेताओं की जान को खतरा और बढ़ गया है। ये भी पढ़ेंः जम्मू-कश...
अनिल अंबामी को फायदा पहुंचाने वाले सुप्रीमकोर्ट के दो कर्मचारी गिरफ्तार

अनिल अंबामी को फायदा पहुंचाने वाले सुप्रीमकोर्ट के दो कर्मचारी गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः देश के बड़े कारोबारी अनिल अंबानी को राफेल विमान सौदे में फायदा पहुंचाने के आरोप राहुल गांधी पूरा विपक्ष, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगाते रहे हैं लेकिन अब नया मामला सामने आया है। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने सोमवार को सुप्रीमकोर्ट के दो पूर्व कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों ने सुप्रीमकोर्ट में काम करते हुए उद्योगपति अनिल अंबामी को लिखा-पढ़ी में खेल करके फायदा पहुंचाया था। हांलाकि सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन ने दोनों को पहले ही बर्खास्त कर दिया था। चीफ जस्टिस ने पहले ही कर दिया था बर्खास्त  बताते चलें कि सुप्रीमकोर्ट में तैनात पूर्व असिस्टेंट रजिस्ट्रार मानव शर्मा और तपन कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवमानना का मामला दर्ज हुआ था। दोनों ने कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करते हुए अनिल अंबानी को व्यक्तिगत पेशी से फर्जी ढंग छूट दे दी थी। मामले के खुल...
बांदा मंडल के उप कृषि निदेशक अरुण कुमार सिंह को समारोह में दी गई विदाई 

बांदा मंडल के उप कृषि निदेशक अरुण कुमार सिंह को समारोह में दी गई विदाई 

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः चित्रकूटधाम मंडल के उप निदेशक कृषि एवं भूमि संरक्षण अरुण कुमार सिंह को उनके सेवानिवृत होने पर विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने विदाई दी। बताते चलें कि अरुण सिंह 13 जुलाई 2017 से बांदा जिले में तैनात थे। इस दौरान एक समारोह का आयोजन किया गया और सभी ने श्री सिंह के मिलनसार स्वभाग और उनकी ईमानदारी छवि को लेकर अपनी-अपनी राय रखीं। समारोह में अधिकारियों ने की अच्छे कार्य की सराहना  यह विदाई समारोह संयुक्त कृषि निदेशक कार्यालय के सभागार में दोपहर करीब 3 बजे हुआ। इस मौके पर संयुक्त कृषि निदेशक विवेक कुमार सिंह ने कहा कि अरुण सिंह ने पूरे मंडल ही नहीं बल्कि प्रदेश में अच्छे अधिकारियों में गिने जाते हैं। वे जहां भी रहे हैं सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन बड़ी ही लग्न और ईमानदारी के साथ कराया है। इस मौके पर उप-कृषि निदेशक अरविंद कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी डा. प्रमोद कुमार, ...
बुंदेलखंड में इस बार बीजेपी के लिए आसान नहीं राह, प्रियंका की आमद और गठबंधन ने बिगाड़ा खेल..

बुंदेलखंड में इस बार बीजेपी के लिए आसान नहीं राह, प्रियंका की आमद और गठबंधन ने बिगाड़ा खेल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, लोकसभा चुनाव -2019, हमीरपुर
प्रीति सिंह, पॅालिटिकल डेस्कः भारतीय जनता पार्टी भले ही उत्तर प्रदेश में 74 पार का नारा बुलंद कर रही हो लेकिन उसके लिए यह राह आसान नहीं है। खासकर यूपी वाले बुुंदेलखंड में तो बीजेपी की राह 2014 जितनी आसान कतई नहीं दिखाई दे रही है। दरअसल, सपा-बसपा गठबंधन ने बीजेपी का सारा समीकरण बिगाड़ दिया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वांचल और बुंदेलखंड में गठबंधन और कांग्रेस कड़ी चुनौती दे रही है। गठबंधन और कांग्रेस की चुनौती कम नहीं  बुंदेलखंड के परिप्रेक्ष्य में बात करें तो 2014 में चारों सीटों पर कब्जा करने वाली बीजेपी के लिए इस चुनाव में गठबंधन कड़ी चुनौती पेश कर रही है, तो वहीं कांग्रेस लड़ाई को त्रिकोणीय बना रही है। 2014 के चुनाव में मोदी लहर में बुंदेलखंड के 4 लोकसभा सीटों पर बीजेपी को कुल 19,19,551 वोट मिले थे, जबकि सपा और बसपा (दोनों को मिलाकर) को 18,21,027 मत मिले थे। यानी भाजपा को सपा-...
बुंदेली सियासतः बांदा में तीनों बड़े दलों का दल-बदलुओं पर दांव, कुछ ऐसे बन रहे समीकरण..

बुंदेली सियासतः बांदा में तीनों बड़े दलों का दल-बदलुओं पर दांव, कुछ ऐसे बन रहे समीकरण..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
मनोज सिंह शुमाली, पॉलिटिकल डेस्कः यह कोरा इत्तेफाक नहीं है बल्कि वोटों के जातीय समीकरण के सहारे जीत की नैय्या पार लगाने की कवायद है कि तीनों बड़े दलों ने बाहर से आए दल-बदलुओं पर दांव खेला है। फिर चाहे कांग्रेस हो, भाजपा हो, या फिर सपा-बसपा गठबंधन। एक और खास बात यह है कि बांदा लोकसभा सीटों से जिन तीन प्रत्याशियों को उतारा गया है वे तीनों कभी न कभी सपा के पूर्व सांसद रहे हैं। श्यामाचरण गुप्त और आरके सिंह पटेल बांदा-चित्रकूट संसदीय सीट से सपा सांसद रह चुके हैं तो बालकुमार पटेल मिर्जापुर सीट से सपा सांसद रह चुके हैं। ऐसे में तीनों ही दलों में कहीं न कहीं ''बाहरी और घर का'', वाला फेक्टर काम करेगा। श्यामाचरण ने फिर लौटकर नहीं देखा, अब क्या जनता.. थोड़ा विस्तार से बात करें तो सपा-गठबंधन के उम्मीदवार श्यामाचरण गुप्त हैं। उनकी पहचान राजनेता कम और व्यवसाई के रूप में ज्यादा है। चर्चा है कि श्यामाचर...
जानिए बुंदेलखंड और जानिए अपनी लोकसभा सीट बांदा को..

जानिए बुंदेलखंड और जानिए अपनी लोकसभा सीट बांदा को..

Breaking News, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, लोकसभा चुनाव -2019
मनोज सिंह शुमाली, पॉलीटिकल डेस्कः बुंदेलखंड भारत के मध्य का भाग है, जो उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश में पड़ता है। इसका विस्तृत इतिहास है। उत्तर प्रदेश के सात जिलों चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर, जालौन, झांसी और ललितपुर का भू-भाग बुंदेलखंड कहलाता है। लगभग 29 हजार वर्ग किलोमीटर में फैले इस इलाके में कुल 24 तहसीलें, 47 ब्लाक और जनसंख्या लगभग एक करोड़ है। हालांकि राजनीतिक स्तर पर जिस पृथक राज्य की परिकल्पना है उसमें तेइस जिले हैं जिनमें मप्र के भिंड, मुरैना, शिवपुरी, गुना, विदिशा, रायसेन, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, ग्वालियर, दतिया, जबलपुर, टीकमगढ़, भिंड, छतरपुर, पन्ना और सतना भी शामिल हैं। चुनावों में महत्वपूर्ण हो जाता बुंदेलखंड  बुंदेलखंड चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शायद इसीलिए चुनाव करीब आते ही यहां राजनीतिक दलों की आवाजाही बढ़ जाती है। इस क्षेत्र के साथ सबसे बड़ी विडंबना है कि...
बांदा में संदिग्ध हालात में फांसी पर लटका मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

बांदा में संदिग्ध हालात में फांसी पर लटका मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज,बांदाः शहर में एक महिला का शव घर में संदिग्ध हालात में फांसी पर लटकता मिला है। परिजनों का कहना है कि पारिवारिक कलह के चलते महिला ने फांसी लगा ली है। उधर, मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे हैं। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बच्चों के रोने से हुई परिजनों को जानकारी   बाताया जाता है कि निवासी नुनिया मोहाल कटरा शहरकोतवाली के देवेंद्र सोनकर की पत्नी रिंकी सोनकर (30) कल रात सोने के लिए कमरे में गई थी। उसके साथ उसकी मासूम बेटी भी सो रही थी। देर रात बच्ची के कमरे से रोने की आवाज आई तो ससुर राजकुमार ने बहू को आवाज दी। जवाब न मिलने पर खिड़की से झांककर देखा तो अंदर बहू का शव फांसी पर लटक रहा था। परिवार के बाकी लोगों ने किसी तरह शव को उतारा। बाद में घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बा...