Wednesday, August 19सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

आदर-सम्मान दें अखिलेश तो चुनाव बाद सहयोग को तैयार हैं हम – शिवपाल यादव

आदर-सम्मान दें अखिलेश तो चुनाव बाद सहयोग को तैयार हैं हम – शिवपाल यादव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॅालिटिकल डेस्कः पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चाचा एवं प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (पीएसपी) के प्रमुख शिवपाल यादव ने रविवार को बड़ी बात कही। हालांकि शिवपाल ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी का न तो सपा में विलय होगा और न ही वह खुद सपा में जाने वाले हैं। एक न्यूज एजेंसी से बातचीत करते हुए पीएसपी के प्रमुख शिवपाल ने कहा कि वह समाजवादी पार्टी से गठबंधन को तैयार हैं और इसके लिए पहले अखिलेश यादव को उनसे बात करनी होगी। चुनाव बाद साथ आने के संकेत  कहा कि चुनाव बाद अगर अखिलेश यादव उनसे बात करते हैं, उनको आदर और सम्मान देते हैं तो वह सहयोग पर विचार करेंगे। शिवपाल ने खुद पर लगे उन आरोपों को खारिज किया कि उन्हें बीजेपी की बी-टीम बताया जा रहा है। शिवपाल ने कहा कि उन्होंने हमेशा सपा में रहते हुए बीजेपी के खिलाफ आवाज उठाई है। कहा कि वह बीजेपी की बी-टीम हो ही नहीं सकते हैं। ये भी ...
बसपा ने 16 और उम्मीदवार उतारे मैदान में, पिस्टल पांडे के भाई समेत कई बाहुबलियों के रिश्तेदार..

बसपा ने 16 और उम्मीदवार उतारे मैदान में, पिस्टल पांडे के भाई समेत कई बाहुबलियों के रिश्तेदार..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॅालिटिकल डेस्कः लोकसभा चुनाव के पहले चरण के बाद बसपा ने एक और उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इस सूची में कुल 16 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। इनमें एक उम्मीदवार बीते वर्ष दिल्ली के एक बड़े होटल में पिस्टल लहराने वाले आशीष पांडे का भाई रीतेश पांडे भी है। रीतेश को बसपा ने अंबेडकर नगर सीट से लोकसभा का उम्मीदवार बनाया है। रितेश मौजूदा बसपा विधायक भी हैं और 2017 में अंबेडकरनगर की जलालपुर विधानसभा सीट से चुनाव जीते थे। मुख्तार अंसारी का भाई, हरिशंकर तिवारी का बेटा मैदान में.. बसपा ने बाहुबली मुख्तार अंसारी के बड़े भाई अफजाल अंसारी को गाजीपुर से उम्मीदवार बनाया है। अफजाल इस सीट से बीजेपी के वरिष्ठ नेता मनोज सिन्हा को टक्कर देंगे। वहीं बसपा ने पूर्वांचल एक और बाहुबली एवं पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी के बेटे भीष्म शंकर उर्फ कुशल को संत कबीरनगर से मैदान में उतारा है।...
मंत्री के विवादित बोल- पीएम मोदी लिपगार्ड लगाकर करते हैं मॅाडल्स की तरह कैटवाक

मंत्री के विवादित बोल- पीएम मोदी लिपगार्ड लगाकर करते हैं मॅाडल्स की तरह कैटवाक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॅालिटिकल डेस्कः लोकसभा चुनाव-2019 को लेकर राजनीतिक दलों का प्रचार-प्रसाद अपने चरम पर है। इन चुनाव में नेता एक-दसूरे पर कीचड़ ही नहीं उछाल रहे, बल्कि मर्यादा की सीमाएं भी लांघ रहे हैं। भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह, मेनका गांधी, साक्षी महाराज और संघमित्रा के साथ-साथ आजम खान के विवादित बोल सुन ही चुके हैं, अब कांग्रेस के एक मंत्री ने प्रधानमंत्री पर विवादित बयान दिया है। मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार के मंत्री लखन घनघोरिया ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होठों पर लिपगार्ड लगाते हैं और माडल्स की तरह कैटवॅाक करते हैं। मंत्री ने कहा, सज-संवर कर निकलते हैं प्रधानमंत्री   इतना ही नहीं सतना में सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण, अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री लखन घनघोरिया इससे आगे बढ़ गए। मंत्री ने कहा कि जिस देश में 70 फीसद से ज्यादा लोग गरीबी रेखा के नी...
पति की इस गंदी आदत से तंग पत्नी पहुंची कोर्ट, फिर हुआ ऐसा फैसला..

पति की इस गंदी आदत से तंग पत्नी पहुंची कोर्ट, फिर हुआ ऐसा फैसला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः पति की एक बुरी आदत से एक पत्नी बुरी तरह तंग आ गई। आखिरकार उसने पति से अलग होने की ठान ली और कानून की शरण ली। इस दंपति की लगभग 1 साल पहले ही शादी हुई थी। पत्नी की उम्र 23 साल है और पति की 25 साल बताई जा रही है। यह मामला भोपाल से जुड़ा है। पति के सात-आठ दिनों तक भी नहीं नहाने और गंदे रहने से तंग आकर पत्नी ने तलाक की अर्जी दी है। भोपाल कुटुंब न्यायालय की काउंसलर शैल अवस्थी ने मीडिया को बताया है कि इस दंपति ने आपसी सहमति से तलाक के लिए मामला दायर किया है। पारिवारिक सहमति से इंटरकास्ट थी मैरिज   भोपाल कुटुम्ब न्यायालय के न्यायाधीश आरएन चंद ने निर्देश दिए हैं कि अलग दोनों को तलाक चाहिए तो छह महीने पर अलग रहना होगा। इसके बाद उनको तलाक मिलेगा। दरअसल, महिला का कहना है कि लगातार कई-कई दिनों तक न नहाने से उसके पति से शरीर से बदबू आती है और साथ में रहना मुश्किल होता है। पत्नी क...
चेकअप के बहाने इंजीनियरिंग छात्रा से अश्लील हरकत कर बैठा डाक्टर, ऐसे हुआ खुलासा..

चेकअप के बहाने इंजीनियरिंग छात्रा से अश्लील हरकत कर बैठा डाक्टर, ऐसे हुआ खुलासा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः कभी भगवान का रूप माने जाने वाले डाक्टरों का रोज कोई न कोई कलयुगी रूप सामने आ रहा है। खासकर महिलाओं के प्रति उनके गिरते चरित्र के किस्से सुनने को मिल ही जा रहे हैं। नया मामला एनसीआर नोएडा का है। नोएडा में एक डाक्टर ने 20 साल की एक इंजीनियरिंग छात्रा का चेकअप करने के नाम पर उससे अश्लील हरकतें कर दीं। बताते हैं कि डाक्टर नोएडा में काफी फेमस है और होम्योपैथिक क्लीनिक चलाता है। 20 साल की इस इंजीनियरिंग छात्रा का आरोप है कि डाक्टर ने उसके साथ चेकअप के वक्त अश्लील हरकतें की हैं। पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर किया डाक्टर को गिरफ्तार  इस मामले में नोएडा सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह चौहान का कहना है कि इंजीनियरिंग की छात्रा को मिर्गी की बीमारी है और वह सेक्टर 27 के पार्श्वनाथ प्लाजा में स्थि एक क्लीनिक से इलाज करा रही है। इंस्पेक्टर राजवीर का कहना है कि छात्रा का ...
बांदा शहर में भीषण अग्निकांड, टायर के गोदाम में आग से लाखों का नुकसान, दीवारें चटकीं

बांदा शहर में भीषण अग्निकांड, टायर के गोदाम में आग से लाखों का नुकसान, दीवारें चटकीं

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर के छोटी बाजार में साइकिल कारोबारी के घर में बने टायर गोदाम में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। आग इतनी भीषण थी गोदाम की दिवारें और छत भी आग से चटक सी गई हैं। उधर, लोगों का कहना है कि सूचना देने के बावजूद फायरब्रिगेड की गाड़ियां करीब डेढ़ घंटे की देरी से मौके पर पहुंची और तब आग पर काबू पाया जा सका। इसे लेकर लोगों में नाराजगी भी है। साइकिल कारोबारी ने घर के दूसरे हिस्से में बना रखा था गोदाम   बताया जाता है कि शहर के छोटी बाजार निवासी अरविंद कुमार ओमर की चौक बाजार में साइकिल की दुकान है। अरविंद ने अपने घर के दूसरे हिस्से में टायर और ट्यूब का गोदाम बना रखा है। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से गोदाम में रखे टायर-ट्यूब ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई। गोदाम से धुआं उठते देख लोगों को इसकी...
मोदी सरकार में बैंकों ने 5 लाख करोड़ से ज्यादा का लोन बट्टा खाते में डाला..

मोदी सरकार में बैंकों ने 5 लाख करोड़ से ज्यादा का लोन बट्टा खाते में डाला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः बैंकों की डूबती कश्ती को किनारे लगाने के लिए मोदी सरकार ने कर-दाताओं के पैसे दिए तो वहीं बैंक, भारी संख्या में लोन न चुकाने वालों के कर्ज को ठंडे बस्ते में डाल रही है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक राइट ऑफ (बट्टा खाते में डालना) किए गए कुल लोन का करीब 80 फीसदी हिस्सा पिछले पांच सालों में (अप्रैल 2014 से) राइट ऑफ किया गया। अप्रैल 2014 से लेकर अब तक में कुल 5,55,603 करोड़ रुपये का लोन राइट ऑफ किया गया है। जानकारी के मुताबिक वित्त वर्ष 2018-2019 के दौरान बैंकों ने दिसंबर 2018 में ही 1,56,702 करोड़ रुपये के बैड लोन को राइट ऑफ (बट्टा खाते में डालना) किया है। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार.. इस हिसाब से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 10 सालों में सात लाख करोड़ से ज्यादा के बैड लोन को राइट ऑफ किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, बैड लोन य...
कानपुर में चालक की झपकी पर पलटी बस, नेपाल से दिल्ली जा रहे 11 घायल, एडीजी ने जाना हाल

कानपुर में चालक की झपकी पर पलटी बस, नेपाल से दिल्ली जा रहे 11 घायल, एडीजी ने जाना हाल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः नेपाल से दिल्ली जा रही एक बस चालक को झपकी आ जाने के कारण शनिवार तड़के सुबह लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर पलट गई। इस दौरान बस में सवार 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक प्रेमप्रकाश ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया है। यह हादसा एक्सप्रेस-वे पर बिल्हौरअरौल के पास बस के डिवाइडर से टकराने के बाद हुआ। डिवाइडर से टकराने के बाद फटा टायर  बताया जाता है कि नेपाल निवासी चालक मोहन सिंह प्राइवेट बस लेकर नेपाल से लेकर दिल्ली के लिए जा रहा था। इसी दौरान कानपुर जिले की सीमा में आगरा एक्सप्रेस-वे पर तड़के सुबह लगभग 4 बजे ड्राइवर को झपकी आ गई। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। ये भी पढ़ेंः लखनऊ STF ने कानपुर में IPL सट्टा के अंतरराष्ट्रीय रैकेट का किया भंडाफोड़, पेट्रोलपंप मालिक निकला सर...
मोदी के नामांकन को ऐतिहासिक बनाने में जुटी बीजेपी..

मोदी के नामांकन को ऐतिहासिक बनाने में जुटी बीजेपी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॅालिटिकल डेस्कः भारतीय जनता पार्टी पीएम नरेन्द्र मोदी के नामांकन को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियों में जुटी हुई है। तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए खुद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह वाराणसी पहुंचे थे। उन्होंने संगठन के साथ तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श भी किया। जानकारी के मुताबिक मोदी नामांकन से पहले बनारस में गंगा की पूजा करेंगे। मालूम हो कि 26 अप्रैल के पीएम मोदी का नामांकन होगा। नामांकन को खास बनाने के लिए बीजेपी दिन-रात जुटी हुई है। तैयारियों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह बनारस पुहंचे थे। देर रात हरहुआ स्थित गोकुलधाम में नामांकन को ऐतिहासिक बनाने के लिए संगठन के साथ बैठक की। इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के अलावा प्रदेश और काशी के संगठन पदाधिकारी शामिल रहे। नामाकंन के पहले मोदी करेंगे रोड शो   नामांकन से एक...
अली और बजरंगबली पर मायावती की दो टूक नसीहत, सावधान..

अली और बजरंगबली पर मायावती की दो टूक नसीहत, सावधान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
पॉलिटिकल डेस्कः 'अली' और 'बजरंग बली' विवाद में बसपा सुप्रीमो मायावती भी कूद गई है। रामनवमी के अवसर पर आज उन्होंने ट्वीट कर कहा कि 'चुनावी फायदे के लिए बजरंगबली और अली का विवाद पैदा करने वाली ताकतों से सावधान रहने की जरूरत है। इसके साथ ही देशवासियों को मायावती ने रामनवमी की शुभकामनाएं दी। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि 'ऐसे समय में जब लोग श्रीराम के आदर्शों का स्मरण कर रहे हैं, तब चुनावी स्वार्थ के लिए बजरंग बली और अली का विवाद और टकराव पैदा किया जा रहा है। कहा, विवाद पैदा करने वाली ताकतों से रहेें सावधान   ऐसा विवाद पैदा करने वाली ताकतों से सावधान रहने की जरूरत है। वहीं जलियांवाला बाग के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए बीएसपी सुप्रीमो ने कहा, 'जलियांवाला बाग त्रासदी के आज 100 वर्ष पूरे हो गए। आजादी के लिए अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों को श्रद्धा-सुमन अर्पित और उनके परिवारों के प...