Thursday, August 13सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

लखनऊ में न्यूरो सर्जन के खिलाफ रेप का मुकदमा, छात्रा बोली-नशीली दवा देकर बनाया वीडियो

लखनऊ में न्यूरो सर्जन के खिलाफ रेप का मुकदमा, छात्रा बोली-नशीली दवा देकर बनाया वीडियो

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी लखनऊ में एक प्रतिष्ठित डाक्टर का घिनौना चेहरा सामने आया है। बीटेक की छात्रा ने शहर के जाने-माने प्रतिष्ठित न्यूरो सर्जन और केजीएमयू के एचओडी डा. रवि देव के खिलाफ रेप व अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। राजधानी के महानगर थाने में यह मुकदमा दर्ज किया गया है। डाक्टर के अलावा सिपाही व एक अन्य पर भी रिपोर्ट  पीड़िता का आरोप है कि वह डॉ. रवि देव की मरीज थीं और डॉक्टर ने इलाज के दौरान नशीली दवा खिलाकर उसके साथ रेप किया। साथ ही उसकी अश्लील फोटो खींची और वीडियो भी बनाया। इसके बाद डाक्टर रवि देव उसको बदनाम करने की धमकी देकर 3-4 सालों तक उससे रेप और कुकर्म करता रहा। ये भी पढ़ेंः A mad dog with Gun ! गुरुग्राम में बड़ी वारदातः गार्ड ने जज की पत्नी और बेटे को बेरहमी से मारी गोली  पीड़ित युवती का आरोप है कि डाक्टर के बार-बार संबंध बनाने से वह गर्भवती हो...
लखनऊ में हरियाणवी डांसर सपना चौधरी समेत 5 पर F.I.R. दर्ज

लखनऊ में हरियाणवी डांसर सपना चौधरी समेत 5 पर F.I.R. दर्ज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः हरियाणवी डांसर सपना चौधरी समेत पांच लोगों के खिलाफ राजधानी लखनऊ में मुकदमा दर्ज हुआ है। यह मुकदमा आशियाना थाने में देर रात लिखा गया है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताया जाता है कि आयोजकों से विवाद के बाद सपना चौधरी आयोजित होने वाले डांडिया कार्यक्रम में हिस्सा लेने नहीं पहुंची थीं। स्मृति उपवन में था कार्यक्रम, सपना के न आने से हुआ हंगामा, तोड़फोड़  इस कारण कार्यक्रम स्थल पर बड़ा हंगामा हुआ था। लोगों ने तोड़फोड़ और पथराव किया था। इस कारण वहां भगदड़ मच गई थी। दरअसल, राजधानी के आशियाना इलाके में गत दिवस डांडिया नाइट्स विद सपना चौधरी का आयोजन होना था। सपना ऐन वक्त पर कार्यक्रम में नहीं पहुंचीं थीं। कार्यक्रम का टिकट ढाई हजार रुपए था और सपना ने पहुंचने से कार्यक्रम देखने पहुंचे हजारों की भीड़ बेकाबू हो गई थी। भीड़ ने ...
शादी से इंकार करने पर बौखलाए सिरफिरे आशिक ने शिक्षिका को घर में घुसकर मारा चाकू, गंभीर हालत में रेफर

शादी से इंकार करने पर बौखलाए सिरफिरे आशिक ने शिक्षिका को घर में घुसकर मारा चाकू, गंभीर हालत में रेफर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, फतेहपुर : हुसैनगंज कस्बा के छिवलहा रोड पर शनिवार देर शाम शादी करने से इंकार कर देने पर एक सिरफिरे आशिक ने सहायक अध्यापिका के घर में घुसकर उसपर चाकू से हमला कर दिया। चाकू शिक्षिका के चेहरे व पेट में घोंपकर आरोपी वहां से फरार हो गया। घटना के बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ शिक्षिका को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया है। शिक्षिका से शादी करना चाहता था आरोपी, इंकार पर बौखलाया   प्रतापगढ़ जिले के देवराम का पुरवा थाना मानिकपुर गांव निवासिनी शिक्षिका शुभ्रा मिश्रा पुत्री उमाशंकर स्थानीय हुसेनगंज थाने के औढ़ेरा प्राथमिक विद्यालय में सहायिका अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। ये भी पढ़ेंः गुरुग्राम में बड़ी वारदातः सुरक्षा गार्ड ने जज की पत्नी और बेटे को गोली मारी, दोनों की हालत गंभीर वहां हुसेनग...
लखनऊः सिरफिरे ने एनेक्सी के सामने पीएम मोदी के खिलाफ लगाए नारे फिर सड़क पर पढ़ी नमाज

लखनऊः सिरफिरे ने एनेक्सी के सामने पीएम मोदी के खिलाफ लगाए नारे फिर सड़क पर पढ़ी नमाज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः बीती रात एनेक्सी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जहां अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे वहीं दूसरी ओर बाहर सड़क पर एनेक्सी के सामने एक सिरफिरा व्यक्ति प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर रहा था। इतना ही नहीं इस ने जमकर नारेबाजी करने के बाद सड़क पर ही नमाज पढ़ना भी शुरू कर दिया। अंदर एनेक्सी में अफसरों संग मीटिंग ले रहे थे सीएम योगी   इससे सड़क पर बुरी तरह से जाम लग गया। इस सिरफिरे व्यक्ति की वजह से लोगों को खासी दिक्कत हुई। बताते चलें कि बीती रात रात एनेक्सी में अंदर सीएम योगी अफसरों के साथ मीटिंग ले रहे थे। इसी दौरान एक सिरफिरे व्यक्ति ने एनेक्सी के सामने नारेबाजी करते हुए रोड जाम कर दी। ये भी पढ़ेंः जालौन में दिनदहाड़े नाबालिग लड़की छात्रा का अपहरण, मचा हड़कंप    लखनऊ के ऐशबाग का रहने वाला रफीक नाम का यह व्यक्ति प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ नारेब...
अब रिवाल्वर-राइफल के लाइसेंस को ज्यादा ढीली करनी होगी जेब..

अब रिवाल्वर-राइफल के लाइसेंस को ज्यादा ढीली करनी होगी जेब..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः बीते लंबे समय से यूपी में शस्त्र लाइसेंस पर रोक हट चुकी है। ऐसे में लोग बड़ी संख्या में शस्त्र लाइसेंस बनवाने की तैयारी में हैं। आपको बताते चलें कि इस बार शस्त्र लाइसेंस की प्रक्रिया पहले से अलग होगी। इतना ही नहीं रिवाल्वर, रायफल और बंदूक का लाइसेंस लेने के लिए आपको ज्यादा जेब ढीली करनी होगी। क्योंकि सरकार ने इसके फार्म फीस लेकर दूसरी औपचारिकताओं में खर्च होने वाली फीस में भी बढ़ोत्तरी कर दी है। पुराने सभी आवेदन निरस्त, नए सिरे से होंगे आवेदन  शस्त्र लाइसेंस के लिए शासनादेश जारी होने के बाद पूर्व आवेदकों को भी नया आवेदन करना होगा। दरअसल शासनादेश के तहत पुराने सभी लाइसेंस के आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं। रिवाल्वर, पिस्टल और रायफल के लिए लाइसेंस के आवेदन की फीस बढ़ा दी गई है। ये भी पढ़ेंः कलयुगी मां का राक्षसी रूप, 4 मासूमों को बांधकर जिंदा जलाया, खुद को भी फूंका,...
14 साल से उम्रकैद काट रहे कानपुर के कैदी पर फतेहगढ़ जेल में हमला, कन्नौज में तोड़ा दम

14 साल से उम्रकैद काट रहे कानपुर के कैदी पर फतेहगढ़ जेल में हमला, कन्नौज में तोड़ा दम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कन्नौजः फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे 71 वर्षीय कैदी की कन्नौज के जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसपर साथी कैदी द्वारा देर रात ईंट से हमला कर दिया था। इससे वह बुरी तरह से घायल था। परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के अकबरपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर लाटा गांव के गौरी शंकर शुक्ला बंद थे। फतेहगढ़ जेल में बैरक में साथी कैदी ने ईंटों से किया हमला  वह बीते 14 साल से फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में सजा काट रहे थे। उन्हें सुप्रीम कोर्ट ने हत्या के एक मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई थी। बताते हैं कि बीती देर रात जब वह बैरक में सो रहे थे। तभी उनके साथ बैरक में ही बंद चंद्र प्रकाश पांडे ने ईंट से उनपर सोते समय हमला कर दिया। ये भी पढ़ेंः जेल मंत्री का बयान! यूपी की ओवरक्राउडेड जेलों से रिहा होंगे 2000 ...
विवेक तिवारी हत्याकांडः कल्पना को नगर निगम में ओएसडी की नौकरी

विवेक तिवारी हत्याकांडः कल्पना को नगर निगम में ओएसडी की नौकरी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः लखनऊ में बीते दिनों पुलिस की गोली से मारे गए एप्पल कंपनी के मैनेजर विवेक तिवारी की पत्नी को नगर निगम में ओएसडी की नौकरी मिल गई है। उनको नियक्तिपत्र भी सौंप दिया गया है। बताते चलें कि विवेक तिवारी की बीते दिनों सिपाही प्रशांत चौधरी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में दो सिपाही आरोपी थे और दोनों को सरकार पहले ही बर्खास्त करके जेल भेज चुकी है। डिप्टी सीएम की मौजूदगी में नगर आयुक्त ने सौंपा नियुक्तपत्र  इतना ही नहीं लखनऊ नगर निगम के नगर आयुक्त ने आज स्वर्गीय विवेक की पत्नी कल्पना तिवारी को नौकरी का नियुक्तिपत्र भी सौंप दिया। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा की मौजूदगी में नगर निगम आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी ने कल्पना तिवारी को नियुक्ति पत्र सौंपा। ये भी पढ़ेंःलखनऊ दो सगे भाईयों के हत्यारोपी शिवम ने खुद को गोली से उड़ाया अब कल्पना तिवारी नगर निगम में ओएसडी के पद पर निय...
लखनऊ दो सगे भाईयों के हत्यारोपी शिवम ने खुद को गोली से उड़ाया

लखनऊ दो सगे भाईयों के हत्यारोपी शिवम ने खुद को गोली से उड़ाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः कुछ दिन पहले लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में दो सगे भाइयों की हत्या के मुख्य आरोपी शिवम सिंह ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। घटना के वक्त पुलिस उसे गिरफ्तार करने राजधानी के गोमतीनगर के विरामखंड इलाके में पहुंची थी। दबिशे के दौरान यह घटना हुई। पुलिस ने मामले में दूसरे आरोपी चीना को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी कलानिधि नैथानी के अनुसार सीओ हजरतगंज अभय कुमार मिश्र की टीम एंटी डकैती सेल के साथ सगे भाइयों के हत्यारोपी की गिरफ्तारी को पहुंची थी। दबिश के दौरान पुलिस को देखकर उठाया कदम  यह दबिश गोमती नगर के विरामखंड इलाके में दी गई थी। सादे वर्दी में पुलिस को देखकर आरोपी शिवम ने अवैध तमंचे से खुद को गोली मार ली। इस दौरान पुलिस ने शिवम के दूसरे साथी चीना को गिरफ्तार कर लिया है। संबंधित मुख्य खबर ः लखनऊ में सरेआम दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या एसएसपी ने जानकारी दी है कि...
बांदा में अपह्रत व्यवसाई के घर लौटने की चर्चाओं का बाजार गर्म, परिजनों ने किया इंकार

बांदा में अपह्रत व्यवसाई के घर लौटने की चर्चाओं का बाजार गर्म, परिजनों ने किया इंकार

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः बुंदेलखंड के बांदा शहर से बीते दिनों अगवा हुआ टाइल्स कारोबारी सकुशल घर लौट आया है। इस तरह की चर्चाएं आज दिनभर बांदा शहर में छाई रहीं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में भी अपह्रत प्रदीप से वापस घर लौट आने की खबरें छपीं। लेकिन न तो पुलिस ने इसकी पुष्टि की और न ही अपह्रत के परिजनों ने। परिवार के लोग प्रदीप के लौटने की बात से साफ इंकार करते रहे। वहीं पुलिस अधिकारियों ने भी जानकारी से इंकार किया। परिवार के लोगों का अपह्रत के लौटने से इंकार  बताते चलें कि बांदा के अतर्रा में रहने वाले टाइल्स कारोबारी प्रदीप सिंह सेंगर उर्फ नीलू को बदमाशों ने बीती 21 सितंबर को रात लगभग साढ़े 8 बजे उस समय अगवा कर लिया था जब वह चिल्ला रोड स्थित अपनी टाइल्स के शोरूम पर मौजूद थे। बांदा शहर से कारोबारी के अपहरण की वारदात ने सभी को हिलाकर रख दिया था। खासकर व्यापारी वर्ग के लोग और पुलिस महकमे के लोग सक...
बुंदेलखंडः भाजपा विधायक ने खनिज अधिकारी को सर्किट हाउस के कमरे में बंद करके पीटा

बुंदेलखंडः भाजपा विधायक ने खनिज अधिकारी को सर्किट हाउस के कमरे में बंद करके पीटा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः बुंदेलखंड के बांदा जिले में एक सत्ताधारी भाजपा विधायक द्वारा जिला खनन अधिकारी को कमरे में बंद करके पीटने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। खास बात यह है कि खनिज अधिकारी ने विधायक पर प्रति खदान 25 लाख रुपए अवैध रंगदारी मांगने का आरोप भी लगाया है। मामले में जिलाधिकारी के आदेश पर पुलिस ने भाजपा विधायक व उसके साथियों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। खनिज अधिकारी ने भाजपा विधायक समेत छह के खिलाफ लिखाई रिपोर्ट  बताया जाता है कि मंगलवार देर शाम लगभग 8 बजे बांदा की तिंदवारी विधानसभा से भाजपा विधायक ब्रजेश प्रजापति ने जिला खनिज अधिकारी शैलेंद्र सिंह पटेल को बातचीत के लिए मवई सर्किट हाउस बुलाया था। वहां दोनों के बीच बातचीत हुई। ये भी पढ़ेंः महोबा में अवैध खनन पर वर्चस्व को लेकर बालू माफियाओं में गोलियां चलीं  खनिज अधिकारी का आरोप है कि विधायक प्रजापति ने उनस...