Thursday, August 13सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

मौत के बावजूद नहीं छूटा गरीब महिला से जाति का दंश, बेटे को साइकिल से अकेले ले जाना पड़ा मां का शव

मौत के बावजूद नहीं छूटा गरीब महिला से जाति का दंश, बेटे को साइकिल से अकेले ले जाना पड़ा मां का शव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः देश में जाति के नाम पर भेदभाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। यहां तक कि अगर आप नीची जाति से हैं तो मृत्यु के बाद भी इसका असर दिखाई दे रहा है। यह बात साबित हुई है ओडिशा के एक गांव में हुई घटना के बाद। जहां 17 साल के एक बेटे को अपनी मां का शव साइकिल से अकेले ले जाना पड़ा। इसकी वजह थी कि वह आर्थिक रूप से बेहद कमजोर और छोटी जाति से था और गांव के लोगों ने बहिष्कार का हवाला देकर उसकी मदद से इंकार कर दिया। ओडिशा के कर्पबहल गांव का मामला   दरअसल, अमानवीयता की सारी हदें तोड़ने वाली यह घटना ओडिशा के कर्पबहल गांव की बताई जा रही है। बताते हैं कि गांव की जानकी सिंहानिया (45) पानी भरने के लिए गई थीं। वहां पैर फिसलकर जमीन पर गिरने के कारण उनकी जान चली गई। ये भी पढ़ेंः #ME TOO : एनआरआई शोध छात्रा ने BHU के प्रोफेसर पर लगाया यौन शोषण का आरोप, रिपोर्ट जानकी एक विधवा महिला थीं। वह...
दुस्साहसः वाहन चेकिंग के दौरान दरोगा पर बदमाशों ने चढ़ाई गाड़ी, गंभीर रूप से घायल

दुस्साहसः वाहन चेकिंग के दौरान दरोगा पर बदमाशों ने चढ़ाई गाड़ी, गंभीर रूप से घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, फिरोजाबादः बदमाशों का दुस्साहस सिर चढ़कर बोल रहा है। एक तरफ पत्रकारों पर हमला हो रहा है तो दूसरी ओर पुलिस खुद सुरक्षित नहीं है। फिरोजाबाद में गश्त के दौरान वाहन चेकिंग कर रहे एक दरोगा पर बदमाशों ने बोलेरो गाड़ी चढ़ा दी। इससे दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जाता है कि जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के जाटवपुरी चौराहे के पास थाने के दरोगा नवल सिंह रोड गश्त पर थे। एक गिरफ्तार, दो मौके से भाग निकले   इसी दौरान उनको एक बोलेरो गाड़ी संदिग्ध हालात में आते दिखाई दी। पुलिस पार्टी के साथ दरोगा नवल ने गाड़ी को रुकने का इशारा किया। लेकिन बदमाशों ने गाड़ी दरोगा के ऊपर चढ़ा दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गाड़ी में बैठे दो बदमाश मौके से भागने में सफल रहे। ये भी पढ़ेंः जालौन में तैनात उन्नाव के रहने वाले दरोगा की फते...
सुल्तानपुर में पत्रकार को घर में घुसकर मारी गोली, पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी

सुल्तानपुर में पत्रकार को घर में घुसकर मारी गोली, पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, सुल्तानपुरः जिले में हुई एक सनसनीखेज वारदात में एक पत्रकार को गोली मार दी गई। हमलावरों ने पत्रकार को उस वक्त गोली मारी जब वह बाजार से लौटकर घर पहुंचा था और घर के अंदर प्रवेश कर रहा था। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार दोनों हमलावर वहां से फरार हो गए। वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने अलर्ट जारी करते हुए तगड़ी छानबीन शुरू कर दी है। वहीं पत्रकारों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उधर, घायल पत्रकार को चिंताजनक हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया है। घटना से मचा हड़कंप   बताया जाता है कि शुक्रवार रात करीब सवा 9 बजे एक समाचार पत्र के संवाददाता दिनेश पांडे बाजार से अपने घर शहर के बढ़िया वीर मोहल्ले को लौट रहे थे। इसी दौरान घर के अंदर घुसते समय पीछे से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। ये भी पढ़ेंः सीबीआई के बाद अब ई़डी ने डीएम बी.चंद्रकला और...
सीबीआई के बाद अब ई़डी ने डीएम बी.चंद्रकला और खनिज अधिकारी मोइनुद्दीन, एमएलसी रमेश मिश्रा समेत 11 के खिलाफ लिखी FIR

सीबीआई के बाद अब ई़डी ने डीएम बी.चंद्रकला और खनिज अधिकारी मोइनुद्दीन, एमएलसी रमेश मिश्रा समेत 11 के खिलाफ लिखी FIR

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ/बांदाः बुंदेलखंड के हमीरपुर जिले में अवैध खनन कराने के मामले में तत्कालीन डीएम बी.चंद्रकला समेत 11 लोगों के खिलाफ सीबीआई के बाद अब ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय ने भी मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में जिन 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है उनमें हमीरपुर के तत्कालीन खनिज अधिकारी मोइनुद्दीन भी शामिल हैं। मोइनुद्दीन पर ईडी का शिकंजा कसने की संभावना के तहत अब बांदा में भी सरगर्मियां देखी जा रही हैं क्योंकि खनिज अधिकारी मोइनुद्दीन बांदा का रहने वाला है। बताया जाता है कि बुंदेलखंड के हमीरपुर जिले में अवैध खनन कराने के मामले में सीबीआई तत्कालीन हमीरपुर डीएम एवं 2009 बैच की आईएएस अधिकारी बी.चंद्रकला समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांचकर रही है। लखनऊ स्थित ईडी मुख्यालय पर दर्ज हुआ मुकदमा   अब इस मामले में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने भी मुकदमा लिख लिय...
हत्यारे गुरमीत रामरहीम को पत्रकार हत्याकांड में मिली उम्रकैद की सजा, अब जेल में रहेगा जिंदगीभर

हत्यारे गुरमीत रामरहीम को पत्रकार हत्याकांड में मिली उम्रकैद की सजा, अब जेल में रहेगा जिंदगीभर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः हत्यारा बाबा गुरमीत रामरहीम अब ताउम्र जेल में ही रहेगा। सीबीआई की विशेष अदालत ने उसे पत्रकार हत्याकांड मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई है। इतना ही नहीं राम रहीम समेत चार अन्य दोषियों को भी इस मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। खास बात यह है कि रामरहीम की उम्रकैद की सजा दुष्कर्म के मामले में पहले मिल चुकी 20 साल की सजा पूरी होने के बाद शुरू होगी। यह सजा जज जगदीप सिंह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए फैसला सुनाते हुए दी है। सभी आरोपियों पर 50 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है। सीबीआई ने मांगी थी फांसी की सजा   बताते चलें कि सीबीआई ने पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड के मामले में गुरमीत राम रहीम के लिए फांसी की सजा मांगी थी। बताते चलें कि अदालत ने बीते शुक्रवार को ही इस हत्याकांड में बाबा राम रहीम के अलावा निर्मल, किशनलाल और कुलदीप को दोषी करार दिया था। य...
उन्नाव में दर्दनाक हादसाः घर से हंसी-खुशी निकले पति-पत्नी और मासूम की कुछ पलों बाद ही मौत

उन्नाव में दर्दनाक हादसाः घर से हंसी-खुशी निकले पति-पत्नी और मासूम की कुछ पलों बाद ही मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, उन्नाव/कानपुरः अनहोनी कब काल बनकर झपट ले, कुछ कहा नहीं जा सकता। उन्नाव-कानपुर हाइवे पर हुए एक दर्दनाक हादसे में घर से सफर पर निकले एक पति-पत्नी और उनके दुधमुंहे बच्चे की मौत हो गई। यह परिवार अपनी रिश्तेदारी में एक खुशी के मौके पर शामिल फार्च्यूनर गाड़ी से जा रहा था। मृतकों में नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख अरुण सिंह के भतीजे हर्ष वर्धन सिंह (22) उर्फ लकी पुत्र बालेंद्र सिंह तथा उनकी पत्नी ऋषा (20) तथा उनकी एक माह की बेटी शामिल है। गुरुवार सुबह कानपुर-लखनऊ हाइवे पर पक्षी विहार के पास हुआ हादसा   बताया जाता है कि तीनों गुरुवार सुबह करीब 5 बजे घर से फार्च्यूनर गाड़ी से फिरोजाबाद के लिए निकले थे। फिरोजाबाद में हर्षवर्धन की ससुराल है। ब्लाक प्रमुख अरुण सिंह ने बताया है कि वहां उनके भतिजे हर्षवर्धन की ससुराल में एक बच्चे का जन्म हुआ था। उसी खुशी के मौके पर शामिल होने ये लोग घर से सुब...
लखनऊ-कानपुर समेत छह डाक्टरों के अस्पतालों पर इनकम टैक्स की रेड, हापुड़-मेरठ-मुरादाबाद में भी कार्रवाई

लखनऊ-कानपुर समेत छह डाक्टरों के अस्पतालों पर इनकम टैक्स की रेड, हापुड़-मेरठ-मुरादाबाद में भी कार्रवाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ/कानपुरः यूपी के कई शहरों में इनकम टैक्स की प्राइवेट डाक्टरों के अस्पतालों पर छापेमारी जारी है। एसपीएम हास्पिटल एंड तरौमा सेंटर के डा. महेश चंद्रा शर्मा के ठिकानों पर छापेमारी की है। इस छापेमारी से पूरे सूबे में हड़कंप मच गया है। यह छापेमारी प्रदेश के छह शहरों में हुई है। छापेमारी से प्रदेशभर में हड़कंप   कानपुर की तरह ही लखनऊ के चरक हास्पिटल के डा. रतन कुमार सिंह समेत मुरादाबाद के जेपीएमसी हास्पिटल एंड पैथालाजी के डा. प्रेम कुमार खन्ना के ठिकानों पर छापे पड़े हैं। बताया जा रहा है कि अधिकारियों ने वहां कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं। ये भी पढ़ेंः कानपुर में पूर्व कांग्रेस विधायक अजय कपूर और उसके भाई विजय कपूर के घर ईडी का छापा इसी तरह मेरठ के न्यूरो फिजिशियन डा. भूपेंद्र चौधरी, डा. राजीव मोतियानी तथा डा. गुलाब गुप्ता नोएडा के यहां छापेमारी हुई है। इसी तरह हापुड...
पहले शाही स्नान से पूर्व कुंभ मेले के दिगंबर अखाड़े के टेंट में आग लगी, 4-5 लोग झुलसे-लाखों का नुकसान

पहले शाही स्नान से पूर्व कुंभ मेले के दिगंबर अखाड़े के टेंट में आग लगी, 4-5 लोग झुलसे-लाखों का नुकसान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, प्रयागराजः कुंभ के पहले शाही स्नान से पहले दिगंबर अखाड़ा के पंडाल में आग लग गई। आग लगने का कारण खाना बनाते समय गैस सिलेंडर का फटना बताया जा रहा है। बताते हैं कि आग ने बहुत तेजी से पूरे अखाड़े के टेंट को अपनी चपेट में ले लिया। हांलाकि कुछ ही देर में मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। इस तरह आग को फैलने से रोक दिया गया। गैस सिलेंडर फटने से हुआ हादसा   बताया जाता है कि सोमवार को प्रयागराज में कुंभ मेले के दिगंबर अखाड़े के टेंट में आग लग गई। आग खाना बनाते समय लगी। इस दौरान खाना बना रहे चार-पांच लोग भी आग की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गए। ये भी पढ़ेंः कानपुर में पूर्व कांग्रेस विधायक अजय कपूर और उसके भाई विजय कपूर के घर ईडी का छापा बताया जा रहा है कि पंडाल के अंदर रखे महात्माओं का काफी सामान और रुपए-पैसे जलकर राख हो गए हैं। इतन...
यूपी के बाद गठबंधन की राह पर बिहार, तेजस्वी ने लिया माया से आशीर्वाद, कहा- मोदी के आगे घुटने न टेकने के कारण जेल में पिता

यूपी के बाद गठबंधन की राह पर बिहार, तेजस्वी ने लिया माया से आशीर्वाद, कहा- मोदी के आगे घुटने न टेकने के कारण जेल में पिता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः लोकसभा चुनाव 2019 से पहले यूपी में राजनीतिक समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। इनका असर देशभर की राजनीतिक पर पड़ना शुरू हो गया है। राजधानी लखनऊ में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने बसपा सुप्रीमो मायावती से मुलाकात की। यह मुलाकात लगभग 1 घंटे 20 मिनट तक चली। इस बैठक को यूपी से लेकर बिहार तक गठबंधन के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि अबतक इसकी अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।  मुलाकात के बाद बीजेपी पर जमकर बोला हमला   इस मुलाकात में तेजस्वी यादव ने मायावती के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद भी लिया। साथ ही कहा कि मायावती काफी बड़ी नेता हैं और उनसे काफी कुछ सीखने को मिलता है। बैठक के बाद मायावती और तेजस्वी दोनों मीडिया से भी मिले। मीडिया के सामने दोनों नेताओं ने बीजेपी के खिलाफ जमकर हमला बोला।  ये भी पढ़ेंः मायावती-अखिलेश ने संयुक्त प्रेसवार्ता में किया ...
जालौन में तैनात उन्नाव के रहने वाले दरोगा की फतेहपुर में हादसे मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने मारी कार में टक्कर

जालौन में तैनात उन्नाव के रहने वाले दरोगा की फतेहपुर में हादसे मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने मारी कार में टक्कर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, फतेहपुर/जालौनः जिले में हुए आज एक हादसे में जालौन में तैनात दरोगा की मौत हो गई। यह हादसा कार में ट्रक की टक्कर लगने से हुआ। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त दरोगा उन्नाव अपने गृह जनपद जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उनकी मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया है। फतेहपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रक ने मारी कार में टक्कर   बताया जाता है कि जालौन के कदौरा थाने में तैनात दरोगा विजय प्रताप सिंह (45) बीती रात जालौन से उन्नाव जा रहे थे। वह उन्नाव जिले थाना बारा सगवर के भर्तीपुर गांव के रहने वाले थे। वहां जाते समय रास्ते में फतेहपुर जिले के बकेवर थाने के नामामऊ गांव के पास उनकी कार में ट्रक ने टक्कर मार दी। ये भी पढ़ेंः फतेहपुर में रक्षा बंधन मनाकर लौट रहे मामा-भांजे की हादसे में दर्दनाक मौत सूचन...