Thursday, April 9सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

ब्लाक प्रमुख संग कार्यकत्रियों ने मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन, विश्वकर्मा समाज के मेधावी सम्मानित

ब्लाक प्रमुख संग कार्यकत्रियों ने मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन, विश्वकर्मा समाज के मेधावी सम्मानित

Breaking News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, उन्नावः नवाबगंज क्षेत्र पंचायत सभागार में ब्लाक मुख्यालय अरुण सिंह ने सीडीपीओ नगमा बेगम, महिला स्वास्थय अधिकारी डा. रूचि त्रिपाठी के साथ श्रीगणेश प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर अजगैन कोतवाली प्रभारी अजयराज वर्मा भी मौजूद रहे। ब्लाक प्रमुख ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के कार्य लगन और मेहनत को देखते हुए उन्हें यशोदा मां का नाम दिया। ब्लाक प्रमुख ने कहा कि जैसे श्रीकृष्ण भगवान को जन्म देने वाली मां देवकी व पालने वाली मां यशोदा थीं, उसी तरह में आंगनबाड़ी सेविकाएं भी हैं  जो दूसरे बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण को लेकर सजग रहती हैं। अब से उन्हें नवाबगंज में यशोदा मां के नाम से भी पुकारा जाएगा। ब्लाक प्रमुख ने यशोदा मां का दिया नाम सीडीपीओ ने कहा कि महिलाओं को अपने स्वास्थ के प्रति जागरूक होना चाहिए। डा.रूचि त्रिपाठी ने कहा कि बालिकाओं की सुरक्षा क...
ट्रकों में भूसी के नीचे थी 90 लाख की शराब, पुलिस ने पकड़ा

ट्रकों में भूसी के नीचे थी 90 लाख की शराब, पुलिस ने पकड़ा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, उन्नावः जिले के सोहरामऊ थाना क्षेत्र में लखनऊ-कानपुर हाइवे पर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार दोपहर हिनौरा मोड़ पर घेराबंदी करके दो ट्रकों से 90 लाख की प्रतिबंधित शराब पकड़ी। यह शराब हरियाणा से रांची ले जाई जा रही थी। दोनों ट्रकों से पुलिस ने करीब 1400 पेटी बरामद की हैं। खास बात यह है कि धान की भूसी के नीचे शराब की पेटियां रखकर ले जाया जा रहा था। हरियाणा से रांची ले जा रहे दो गिरफ्तार सोहरामउ इंस्पेक्टर उमेश सिंह ने बताया कि पेटियों की अभी गिनती चल रही है। इंस्पेक्टर का कहना है कि 1400 पेटी अंग्रेजी शराब क्रेजी रोमियो है जिसकी कीमत लगभग 90 लाख रुपए है। पुलिस ने जांच के लिए आबकारी अधिकारियों को भी सूचित किया है। पुलिस द्वारा पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान हरियाणा महोली थाना खड़ग के बडाली गांव निवासी गुरुमेद व दिल्ली थाना बदली के समयपुर निवासी दीपक के रूप में हुई है। दोनों ...
बड़ी खबरः एसपी क्राइम की पत्नी ने जहर खाया, हालत बेहद गंभीर

बड़ी खबरः एसपी क्राइम की पत्नी ने जहर खाया, हालत बेहद गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः प्रदेश में तैनात एक पुलिस अधिकारी की पत्नी ने विवाद के बाद जहर खा लिया। उनको गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया, जहां आईसीयू में भर्ती हैं। उनकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के बड़े अधिकारी अस्पताल पहुंचे हुए हैं। घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही है। यह घटना इटावा जिले की है।  इटावा में तैनात हैं एसपी क्राइम महेश अत्री बताया जाता है कि इटावा में तैनात एसपी क्राइम महेश अत्री की पत्नी पल्लवी अत्री ने मंगलवार सुबह पारिवारिक विवाद के बाद जहर खा लिया। जानकारी होने पर एएसपी अत्री उनको लेकर आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत में सैफई मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। वहां उनकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। उनको आईसीयू में रखा गया है। जानकारी पर पुलिस और जिला प्रशासन के आ...
लखनऊः 12 घंटे मौत से लड़ने के बाद प्रापर्टी डीलर ने तोड़ा दम, बदमाशों ने बरसाई थीं गोलियां

लखनऊः 12 घंटे मौत से लड़ने के बाद प्रापर्टी डीलर ने तोड़ा दम, बदमाशों ने बरसाई थीं गोलियां

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हुए हमले में घायल प्रापर्टी डीलर अशोक यादव ने मंगलवार तड़के सुबह दम तोड़ दिया। हमलावरों ने उनपर करीब 10 राउंड गोलियां चलाई थीं। इनमें से 3 उनको लगी थीं। उनकी हालत शुरू से गंभीर थी। ट्रामा सेंटर में उनका इलाज चल रहा था। पुलिस ने उनके बेटे की तहरीर पर रिपोर्ट लिखी है। उधर, पुलिस का कहना है कि 70-80 सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद अहम सुराग हाथ लगे हैं। साथ ही पुलिस मृतक प्रापर्टी डीलर के साथी से भी पूछताछ कर रही है। दरअसल, सोमवार को राजधानी के मोहनलालगंज इलाके में एक प्रापर्टी डीलर के उपर बाइक सवार बदमाशों ने ताबतोड़ गोलियां चलाईं। गोलीबारी की यह घटना दिनदहाड़े हुई। गोली लगने से प्रापर्टी डीलर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उनको ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। बताया जाता है कि मोहनलालगंज के परवर पश्चिम के रहने वा...
मायावती को बड़ा झटकाः राजस्थान में बसपा के सभी 6 विधायक कांग्रेस में शामिल

मायावती को बड़ा झटकाः राजस्थान में बसपा के सभी 6 विधायक कांग्रेस में शामिल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः बसपा सुप्रीमो मायावती को तगड़ा झटका लगा है। राजस्थान में उनकी पार्टी के सभी छह विधायक अब कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। सोमवार रात बसपा के सभी छह विधायकों ने सत्तारुढ़ दल कांग्रेस का हाथ थामते हुए अपने विलय का पत्र विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी को सौंपा है। विधानसभा अध्यक्ष जोशी ने भी इसकी पुष्टि की है। इसके साथ राजस्थान की राजनीतिक में बसपा को बेहद तगड़ा झटका लगा है। आने वाले निकाय चुनाव में बसपा का पत्ता साफ माना जा रहा है। ये हैं कांग्रेस में शामिल होने वाले बसपा के छह विधायक कांग्रेस में शामिल होने वाले विधायकों में जोगेंद्र सिंह अवाना, राजेंद्र सिंह, लखन सिंह मीणा, संदीप यादव, वाजिब अली तथा दीपचंद शामिल हैं। बताते चलें कि 200 सदस्य वाली राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस के 100 विधायक हैं। अब कांग्रेस के बाद 106 विधायक हो गए हैं, यानि बहुमत से 6 ज्यादा विधायक। इतना ह...
कानपुर में मुख्यमंत्री योगी ने की शहर को प्लास्टिक-पालीथिन मुक्त बनाने की अपील

कानपुर में मुख्यमंत्री योगी ने की शहर को प्लास्टिक-पालीथिन मुक्त बनाने की अपील

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः अपने तय शुदा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज कानपुर के शास्त्रीनगर के सेंट्रल पार्क पहुंचे। यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि अब देश से एक-एक घुसपैठिया बाहर होगा। केंद्र में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने अनुच्छेद 370 व 35 ए को खत्म करके बड़ा एतिहासिक कदम उठाया है। इससे जल्द ही देश के भीतर आतंकवाद पर भी लगाम कसेगी। मुख्यमंत्री योगी सोमवार को शास्त्रीनगर के सेंट्रल पार्क में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। जल्द ही मेट्रो चलाने की बात कही उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने वर्षों तक राजनीतिक लाभ के लिए धारा-370 और 35-ए को नहीं हटाया। इससे आतंकवाद को बढ़ावा मिला। सीएम योगी ने कहा कि गंगा की अविरलता और निर्मलता तब देखने को मिली जब प्रयागराज में कुंभ का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि अब कानपुर में जल्द ही मेट्रो ट्रेन दौड़...
फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजी राजधानी, प्रापर्टी डीलर पर बरसाईं गोलियां

फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजी राजधानी, प्रापर्टी डीलर पर बरसाईं गोलियां

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः अभी कुछ दिन पहले राजधानी के पाश इलाके में ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर प्रापर्टी डीलर सुनील पर हमले की घटना को लोग भूले भी नहीं थे कि आज फिर दिनदहाड़े एक प्रापर्टी डीलर पर बदमाशों ने गोलियां बरसाईं। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका थर्रा उठा और लोगों में जबरदस्त दहशत फैल गई। मोहनलालगंज इलाके में वारदात  दरअसल, सोमवार को राजधानी के मोहनलालगंज इलाके में एक प्रापर्टी डीलर के उपर बाइक सवार बदमाशों ने ताबतोड़ गोलियां चलाईं। गोलीबारी की यह घटना दिनदहाड़े हुई। गोली लगने से प्रापर्टी डीलर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उनको ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। बताया जाता है कि मोहनलालगंज के परवर पश्चिम के रहने वाले अशोक कुमार सेवानिवृत सैन्यकर्मी हैं। वर्तमान में वह प्रापटी डीलिंग का काम करते हैं। आज सोमवार सुबह वह अपनी स्कार्पियों गाड़ी से शहर में एक निजी स्...
देखिए तस्वीरें- चित्रकूटः मारा गया 6 लाख का इनामी डकैत बबुली कोल और उसका खास इनामी लवलेश भी

देखिए तस्वीरें- चित्रकूटः मारा गया 6 लाख का इनामी डकैत बबुली कोल और उसका खास इनामी लवलेश भी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, चित्रकूटः कई सालों से उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की पुलिस की लिए मुसीबत बना दहशत का पर्याय 6 लाख का इनामी डकैत बबुली कोल मारा गया। खबर है कि वह गिरोह में फिरौती की रकम के बंटबारे के दौरान हुए गैंगवार में गोली लगने से मरा है। उसके साथ उसका दाहिना हाथ कहे जाने वाला डकैत लवलेश कोल भी मारा गया है। लवलेश पर भी डेढ़ लाख का इनाम घोषित था। बताते हैं कि दोनों की लाशें पुलिस ने जंगल से बरामद कर ली हैं। मध्यप्रदेश पुलिस का कहना है कि बदमाश एनकाउंटर में मारा गया है। वहीं क्षेत्र में आम चर्चा है कि दोनों बदमाश आपसी गैंगवार में मारे गए हैं। आपसी गैंगवार में मारे गए दोनों बदमाश बताया जा रहा है कि बीते शनिवार रात गैंग के लाले कोल डकैत ने फिरौती की रकम के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में अंधाधुंध गोलियां चलाईं। इसके बाद बाकी सदस्यों ने भी गोलियां चलाईं। इस गैंगवार में गैंग का सरदार बबुली कोल...
कुछ घंटे बाद कानपुर पहुंच रहे मुख्यमंत्री योगी

कुछ घंटे बाद कानपुर पहुंच रहे मुख्यमंत्री योगी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः कुछ घंटे बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर के शास्त्रीनगर पहुंच रहे हैं। उप चुनाव से पहले सीएम यहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही शहर में 4.8 अरब रुपए के विकास कार्यों का भी शिलान्यास भी करेंगे। पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर   सीएम के आगमन की तैयारियों को लेकर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी बेहद सतर्क हैं। मौके पर अभी से प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी पहुंचे हुए हैं जो व्यवस्था का बारीकि से जायजा ले रहे हैं। बताते चलें कि कानपुर की गोविंदनगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। ये भी पढ़ेंः सीएम का डंडाः चित्रकूट के CMO व CMS दोनों नपे, बांदा के दो डाक्टर भेजे गए चित्रकूट...
कानपुर: परिवर्तन ग्रीनथान-2019 के अंतिम चरण में गंगा बैराज-सिंहपुर मार्ग पर वृहद पौधरोपण

कानपुर: परिवर्तन ग्रीनथान-2019 के अंतिम चरण में गंगा बैराज-सिंहपुर मार्ग पर वृहद पौधरोपण

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर में परिवर्तन संस्था द्वारा चलाए गए "परिवर्तन ग्रीनथान-2019" कार्यक्रम के अंतिम चरण में गंगा बैराज-सिंहपुर रोड पर आज रविवार को वृहद स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में परिवर्तन के सदस्यों के अलावा सेना के सदस्य और एनसीसी कैडेट्स तथा ज्योति मूक एवं बधिर स्कूल बिठूर, के बच्चे मौजूद रहे। साथ ही शहर के अन्य लोग भी पौधरोपण में शामिल हुए। बच्चों की खिल-खिलाहट और उत्साह ने कार्यक्रम में खुशी का माहौल बना दिया। इस मौके पर डीजी कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स तथा माउंट कार्मेल स्कूल के बच्चों के साथ शहरवासियों ने करीब 350 पौधे लगाए। साथ ही मुख्य अतिथि कर्नल एके रॉय द्वारा भी पौधरोपण किया गया। परिवर्तन के अनिल गुप्ता ने कहा कि संस्था इस रोड पर लगाए गए लगभग सभी 950 पौधों का 2 साल तक हर तरह से संरक्षण करेगी। पौधों की पूरी देखभाल की जाएगी। इस मौ...