Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊः 12 घंटे मौत से लड़ने के बाद प्रापर्टी डीलर ने तोड़ा दम, बदमाशों ने बरसाई थीं गोलियां

property dealar gun shot lucknow

समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हुए हमले में घायल प्रापर्टी डीलर अशोक यादव ने मंगलवार तड़के सुबह दम तोड़ दिया। हमलावरों ने उनपर करीब 10 राउंड गोलियां चलाई थीं। इनमें से 3 उनको लगी थीं। उनकी हालत शुरू से गंभीर थी। ट्रामा सेंटर में उनका इलाज चल रहा था। पुलिस ने उनके बेटे की तहरीर पर रिपोर्ट लिखी है। उधर, पुलिस का कहना है कि 70-80 सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद अहम सुराग हाथ लगे हैं। साथ ही पुलिस मृतक प्रापर्टी डीलर के साथी से भी पूछताछ कर रही है।

property dealar gun shot lucknow

दरअसल, सोमवार को राजधानी के मोहनलालगंज इलाके में एक प्रापर्टी डीलर के उपर बाइक सवार बदमाशों ने ताबतोड़ गोलियां चलाईं। गोलीबारी की यह घटना दिनदहाड़े हुई। गोली लगने से प्रापर्टी डीलर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उनको ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। बताया जाता है कि मोहनलालगंज के परवर पश्चिम के रहने वाले अशोक कुमार सेवानिवृत सैन्यकर्मी हैं।

property dealar gun shot lucknow

वर्तमान में वह प्रापटी डीलिंग का काम करते हैं। आज सोमवार सुबह वह अपनी स्कार्पियों गाड़ी से शहर में एक निजी स्कूल के पास खड़े थे। उसी वक्त पीछे से बाइक पर आए तीन बदमाशों ने बराबर में पहुंचकर उनपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। इस दौरान प्रापर्टी डीलर को तीन गोलियां लगीं। दो पेट में और एक हाथ में लगी। गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर इलाके में सनसनी फैल गई। इसके बाद बदमाश हवा में असलहा लहराते हुए फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उनको ट्रामा सेंटर ले जाकर भर्ती कराया। वहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

संबंधित खबरः फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजी राजधानी, प्रापर्टी डीलर पर बरसाईं गोलियां