लखनऊः 12 घंटे मौत से लड़ने के बाद प्रापर्टी डीलर ने तोड़ा दम, बदमाशों ने बरसाई थीं गोलियां
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हुए हमले में घायल प्रापर्टी डीलर अशोक यादव ने मंगलवार तड़के सुबह दम तोड़ दिया। हमलावरों ने उनपर करीब 10 राउंड गोलियां चलाई थीं। इनमें से 3 उनको लगी थीं। उनकी हालत शुरू से गंभीर थी। ट्रामा सेंटर में उनका इलाज चल रहा था। पुलिस ने उनके बेटे की तहरीर पर रिपोर्ट लिखी है। उधर, पुलिस का कहना है कि 70-80 सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद अहम सुराग हाथ लगे हैं। साथ ही पुलिस मृतक प्रापर्टी डीलर के साथी से भी पूछताछ कर रही है।
दरअसल, सोमवार को राजधानी के मोहनलालगंज इलाके में एक प्रापर्टी डीलर के उपर बाइक सवार बदमाशों ने ताबतोड़ गोलियां चलाईं। गोलीबारी की यह घटना दिनदहाड़े हुई। गोली लगने से प्रापर्टी डीलर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उनको ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। बताया जाता है कि मोहनलालगंज के परवर पश्चिम के रहने वा...