Monday, November 9सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

हद पार : BJP विधायक को देनी पड़ी रिश्वत, शस्त्र लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए बाबू बोला..

हद पार : BJP विधायक को देनी पड़ी रिश्वत, शस्त्र लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए बाबू बोला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : सरकारी कार्यालयों में रिश्वतखोरी के मामले अक्सर सामने आ रहे हैं। इस बार एक बड़ा चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बुलंदशहर सदर के बीजेपी विधायक प्रदीप चौधरी को भी अपने शस्त्र लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए रिश्वत देनी पड़ी। बीजेपी विधायक ने जिलाधिकारी गाजियाबाद आरके सिंह को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है। बीजेपी विधायक ने कहा है कि तीन लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए शस्त्र लिपिक (असलाह बाबू) ने 35,500 रुपए रिश्वत ले ली। विधायक ने डीएम को पत्र लिखकर दी जानकारी बीजेपी विधायक का कहना है कि उन्होंने बाबू को अपना परिचय भी दिया। इसके बावजूद बाबू ने उनकी नहीं सुनी। विधायक का कहना है कि बाबू के दुस्साहस की हद तो तब हो गई, जब उसने यहां तक कह डाला कि बिना सुविधा शुल्क कोई काम नहीं होगा। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने सीडीओ को जांच सौंपी है। ये भी पढ़ें : Banda : बाहर...
प्रॉपर्टी डीलर की सरेआम गोली मारकर हत्या, एक अन्य घायल

प्रॉपर्टी डीलर की सरेआम गोली मारकर हत्या, एक अन्य घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में वृंदावन सेक्टर-19 इलाके में देर शाम एक प्रॉपर्टी डीलर की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली लगने से एक व्यक्ति घायल भी हो गया है। वारदात को अंजाम देकर हत्यारे हवा में पिस्टल लहराते हुए फरार हो गए। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए पहुंचाया। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। लखनऊ के वृंदावन सेक्टर में वारदात जानकारी के अनुसार निगोहां टिकरा गांव के रहने वाले अमित कुमार गौतम (35) प्रॉपर्टी डीलर थे। पीजीआई थाना क्षेत्र के वृंदावन सेक्टर-19 में होम सिटी इंफ्राटेक प्रालि के नाम से कार्यालय है। बताते हैं कि सोमवार देर शाम करीब 7 बजे दफ्तर से निकले। ये भी पढ़ें : काल बनी ओवरलोडिंग, बालू लदे ट्रकों की टक्कर से एक की मौत, दो कानपुर रेफर उनके कर्मचारी अतुल ने बाइक स्टार्ट की। जैसे ही अमित बाइक पर बैठे। पीछे से आए व...
’80 हराओ, बीजेपी हटाओ’.. अखिलेश यादव का नया नारा, सरकार पर निशाना.. 

’80 हराओ, बीजेपी हटाओ’.. अखिलेश यादव का नया नारा, सरकार पर निशाना.. 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बीजेपी जहां लोकसभा 2024 में सभी 80 सीटें जीतने का दावा कर रही हैं, तो वहीं विपक्ष 80 सीटें हराने की तैयारी में जुटा है। विपक्ष की सबसे मजबूत पार्टी सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने आज रविवार को कहा है कि यूपी की सभी लोकसभा सीटों पर बीजेपी को हराओ। अखिलेश यादव ने नारा दिया है कि ''80 हराओ, बीजेपी हटाओ''। कहा- पुलिस लूट रही चांदी, सांसद पर हो रहा मुकदमा यूपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बदतर हो चुकी है। पुलिस सत्ताधारी सांसद के खिलाफ केस दर्ज कर रही है। वहीं पुलिस चांदी भी लूट रही है। थाने से लूट का सामान बरामद हो रहा है। क्या यही भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार है !  #अस्सी_हराओ_बीजेपी_हराओ ये भी पढ़ें : UP : इंस्पेक्टर-दरोगा ने लूटी सर्राफा व्यापारी से 50 किलो चांदी, गिरफ्तार दरअसल, अखिलेश यादव कन्नौज में बीजेपी सांसद के खिल...
कानपुर : रेलवे यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष बने मनोज त्रिपाठी

कानपुर : रेलवे यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष बने मनोज त्रिपाठी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : कामरेड मनोज त्रिपाठी एनसीआरएम यू के प्रयागराज मंडल कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत हुए हैं। वह एनसीआरएमयू सेंट्रल शाखा कानपुर के संयुक्त मंत्री थे। महामंत्री आरडी यादव की संस्तुति पर जोन के महाप्रबंधक ने प्रयागराज मंडल का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया है। माला पहनाकर किया स्वागत कानपुर प्रथम आगमन पर सेंट्रल शाखा के अध्यक्ष मनोज, शाखा मंत्री महेंद्र यादव, राजकुमार एवं कोऑपरेटिव बैंक के डायरेक्टर विक्रम सिंह के द्वारा महामंत्री का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही नवनियुक्त मंडल कार्यकारी अध्यक्ष कामरेड मनोज त्रिपाठी का माला पहनाकर स्वागत किया गया। संगठन के लिए पूरी निष्ठा ईमानदारी से काम करने के लिए आह्वान किया गया। ये भी पढ़ें : यूपी में बड़ी कार्रवाई : इंस्पेक्टर समेत 7 पुलिसकर्मी बर्खास्त ये भी पढ़ें : साली से इश्क-ससुर से याराना, फिर ऐसे हुआ 4 लोगों का नरसंहार, म...
यूपी में बड़ी कार्रवाई : इंस्पेक्टर समेत 7 पुलिसकर्मी बर्खास्त

यूपी में बड़ी कार्रवाई : इंस्पेक्टर समेत 7 पुलिसकर्मी बर्खास्त

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। यूपी पुलिस के एक इंस्पेक्टर सहित 7 पुलिस कर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया है। वाराणसी में स्थित गुजरात की एक फर्म के कार्यालय से 1.40 करोड़ की डकैती के मामले में शासन ने बड़ा एक्शन लिया है। बर्खास्त होने वाले पुलिस कर्मियों में तत्कालीन भेलूपुर थाने के इंस्पेक्टर रमाकांत दुबे, दरोगा सुशील कुमार, महेश कुमार और उत्कर्ष चतुर्वेदी के अलावा सिपाही महेंद्र कुमार पटेल, कपिल देव पांडेय व शिवचंद्र शामिल हैं। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। यह है पूरा मामला बताते चलें कि बैजनत्था क्षेत्र की आदि शंकराचार्य कॉलोनी में गुजरात की फर्म का आफिस है। बीती 29 मई की रात वहां डाका पड़ा। डकैत 1.40 करोड़ रुपए लूट ले गए। सूचना पर भेलूपुर थाने की पुलिस ने प्रभावी एक्शन नहीं लिया। बाद में लावारिस कार की डिकी से 92.94 लाख रुपए से ...
‘धीरेंद्र शास्त्री धर्म के ठेकेदार नहीं, आसाराम बापू और रामरहीम जैसे उदाहरण भी’- परमहंसाचार्य

‘धीरेंद्र शास्त्री धर्म के ठेकेदार नहीं, आसाराम बापू और रामरहीम जैसे उदाहरण भी’- परमहंसाचार्य

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : धीरेंद्र शास्त्री को धर्म का ठेकेदार न मानिए, उनके बयान बेतुके हैं। इनके पीछे आसाराम और राम-रहीम जैसे उदाहरण भी हैं। ये बातें जगतगुरु परमहंसाचार्य ने कहीं। अयोध्या में उनका बयान सामने आया है। जगतगुरु ने लोगों से अपील की है कि धीरेंद्र शास्त्री में निष्ठा रखिए, लेकिन उनको सनातन धर्म का ठेकेदार न मानिए। क्योंकि इसके पीछे राम रहीम और आसाराम बापू जैसे लोगों के उदाहरण भी हैं। कहा- सनातन धर्म का कोई ठेकेदार न हुआ है न होगा जब ऐसे लोगों पर आरोप लगते हैं तो इनके जैसों को मानने वाले खुद को ठगा महसूस करते हैं और सनातन धर्म के प्रति उदासीनता आती है।जगतगुरु परमहंसाचार्य ने कहा कि किसी भी कथावाचक के पास कितनी ही भीड़ क्यों न आए, सनातन धर्म का ठेकेदार नहीं हो सकता। सनातन धर्म के प्रति आस्था रखने वाले प्रत्येक व्यक्ति की धर्म के प्रति जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म ...
UP : अमरोहा-फिरोजाबाद में नए डीएम, 6 IAS के तबादले

UP : अमरोहा-फिरोजाबाद में नए डीएम, 6 IAS के तबादले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में 6 आईएएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। फिरोजाबाद और गोंडा समेत कई जिलों में नए डीएम तैनात किए गए हैं। वहीं कानपुर विकास प्राधिकरण के वीसी अरविंद कुमार सिंह को बलरामपुर का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में फिरोजाबाद के जिलाधिकारी रवि रंजन को हटा दिया गया है। राजेश त्यागी अमरोहा के नए डीएम गोंडा के डीएम उज्ज्वल कुमार को फिरोजाबाद का नया डीएम बनाया गया है। वहीं निदेशक नगरीय निकाय नेहा शर्मा को गोंडा जिले का डीएम बनाया गया है। राजेश त्यागी विशेष सचिव उच्च शिक्षा को अमरोहा का जिलाधिकारी बनाया गया है। कानपुर जिलाधिकारी विशाख जी को कानपुर विकास प्राधिकरण का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। ये भी पढ़ें : चिराग तले अंधेरा : बांदा में BDA के सामने अवैध दुकानें, आखिर किसका संरक्षण..? https://samarneetinews.com/banda-huge-hospital-on-green-b...
UP : इंस्पेक्टर-दरोगा ने लूटी सर्राफा व्यापारी से 50 किलो चांदी, गिरफ्तार

UP : इंस्पेक्टर-दरोगा ने लूटी सर्राफा व्यापारी से 50 किलो चांदी, गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर देहात : उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के इंस्पेक्टर, दरोगा और हेड कांस्टेबल ने व्यापारी का पीछा किया। औरैया के इस सर्राफा व्यापारी से पुलिस कर्मियों ने 50 किलो चांदी लूट ली। महकमे में व्यापारी के आरोपों से हड़कंप मच गया। एसपी कानपुर देहात ने इंस्पेक्टर और दरोगा के आवास से चांदी बरामद कराई है। दोनों पुलिस कर्मियों, इंस्पेक्टर और दरोगा को औरैया पुलिस को सौंप दिया गया है। वहीं हेड कांस्टेबल फरार बताया जा रहा है। घटना से पूरे महकमे में हड़कंप मच गया है। आगरा के रहने वाले हैं सर्राफा व्यापारी कहा जा रहा है कि आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ औरैया में मुकदमा दर्ज होगा। वहीं से उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। वहीं फरार सिपाही की तलाश की जा रही है। सर्राफा व्यापारी का नाम मनीष सोनी है, जो कि आगरा के रहने वाले हैं। घटना के समय वह आगरा से फतेहपुर जा रहे थे। आरोपी पुलिस कर्मियों...
लोकसभा2024 : क्या बीजेपी सांसदों पर भारी पड़ेंगे विधायक..?

लोकसभा2024 : क्या बीजेपी सांसदों पर भारी पड़ेंगे विधायक..?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो : लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में सभी राजनीतिक दल अपने-अपने कील-काटें दुरुस्त करने में लगे हैं। सबसे ज्यादा तैयारियां सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी की ओर से चल रही हैं। हालांकि, बीजेपी के सामने सबसे बड़ी चुनौती इस बार टिकट वितरण की होगी। इसकी वजह है कि बीजेपी के तमाम मौजूदा सांसदों के लिए उनके अपने ही चुनौती बने हुए हैं। बात साफ है। सांसदों की लोकसभा के विधायक ही टिकट की दौड़ में उनपर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं। लोकसभा-2024 में पार्टी के लिए टिकट वितरण चुनौती पार्टी आला कमान खुद इस बात को समझ रहा है। ज्यादातर लोकसभा क्षेत्र के विधायक ही अपने सांसद के खिलाफ टिकट के लिए किसी न किसी तरह से दम लगा रहे हैं। इन विधायकों का सपना विधानसभा से कूदकर लोकसभा में जाने का है। इनमें ज्यादातर ऐसे हैं जो अति महत्वाकांक्षा का शिकार हैं। यही वजह है कि इस समय उत्तर प्रदेश में...
सीएम योगी ने घायल बच्ची को चाकलेट देकर पुचकारा, जीवा हत्याकांड में लगी थी गोली

सीएम योगी ने घायल बच्ची को चाकलेट देकर पुचकारा, जीवा हत्याकांड में लगी थी गोली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में कोर्ट रूम में हुए कुख्यात संजीव जीवा के दुस्साहसिक हत्याकांड की गूंज दूसरे दिन भी सुनी गई। विपक्ष ने सरकार को घेरने का काम किया, तो मुख्यमंत्री ने मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज इस हत्याकांड में बदमाशों की गोली से घायल बच्ची को देखने ट्रामा सेंटर पहुंचे। बच्ची को चाकलेट देकर उसे पुचकारा भी। जीवा हत्याकांड में बच्ची को भी लगी थी गोली सीएम योगी ने घायल बच्ची का हाल जानने के साथ-साथ उसके परिजनों से भी मुलाकात की। डेढ़ साल की बच्ची एससी-एसटी कोर्ट रूम में हुए हत्याकांड के दौरान गोली लगने से घायल हो गई थी। इस हत्याकांड के दौरान बदमाशों की गोली से एक पुलिसकर्मी कमलेश और लाल मोहम्मद भी घायल हुए थे। संबधित खबर पढ़ें : लखनऊ में कुख्यात संजीव जीवा की गोली मारकर हत्या, मुख्तार अंसारी का था करीबी दोनों क...