Sunday, August 16सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

अखिलेश यादव बोले, EVM पर भरोसा नहीं, अमेरिका की तरह बैलेट पेपर से हो मतदान

अखिलेश यादव बोले, EVM पर भरोसा नहीं, अमेरिका की तरह बैलेट पेपर से हो मतदान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि देश की जनता को ईवीएम पर अब भरोसा नहीं रहा है। इसलिए अमेरिका की तरह देश में बैलेट पेपर से मतदान होना चाहिए। सपा अध्यक्ष ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा से टक्कर लेने के लिए सभई को साथ लेकर चलेंगे। कहा कि वर्ष 2022 के चुनाव में हमने यादवों और मुस्लिमों के वोट काटे जाने की बात उठाई थी। लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे अखिलेश इससे संबंधित 18 हजार शपथपत्र चुनाव आयोग को भेजे थे। एक भी अधिकारी पर चुनाव आयोग ने कार्रवाई नहीं की। दरअसल, अखिलेश यादव सपा मुख्यालय पर एक प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे। एक सवाल का जबाव देते हुए https://samarneetinews.com/transfer-of-42-asps-in-up-changes-in-many-districts-including-kanpur-sitapur-bijnor-read-complete-list/ अखिलेश ने कहा कि सपा का लक्ष्य भाजपा का हराना है। इसलिए सभी क...
Danish Ali : बसपा ने अमरोहा सांसद दानिश अली को पार्टी से निकाला, बताई यह वजह..

Danish Ali : बसपा ने अमरोहा सांसद दानिश अली को पार्टी से निकाला, बताई यह वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी ने अमरोहा से सांसद दानिश अली को पार्टी से निकाल दिया है। पार्टी ने दानिश को सस्पेंड करते हुए इसकी वजह भी पत्र जारी कर बताई है। पार्टी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण दानिश को पार्टी से बाहर किया गया है। पार्टी विरोध गतिविधियों में शामिल बताया बताते चलें कि अमरोहा के बसपा सांसद दानिश अली हाल ही में उस समय चर्चा में आ गए थे, जब संसद के भीतर भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने उनपर अमर्यादित टिप्पणी की थी। इसे लेकर संसद से लेकर सड़क तक हंगामा हुआ था। इसके बाद राहुल गांधी ने दानिश से मुलाकात भी की थी। आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर बिधूड़ी की काफी निंदा भी हुई थी। ये भी पढ़ें : अलीगढ़ : दरोगा ने थाने में चलाई गोली, फरियादी महिला के सिर में लगी-जमकर हंगामा  ये भी पढ़ें : यूपी में बड़ी घटना, हल्दी की रस्...
यूपी में 42 ASP के तबादले, कानपुर-सीतापुर-बिजनौर समेत कई जिलों के बदले, पढ़िए पूरी लिस्ट..

यूपी में 42 ASP के तबादले, कानपुर-सीतापुर-बिजनौर समेत कई जिलों के बदले, पढ़िए पूरी लिस्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
  आशा सिंह, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में आईपीएस के तबादलों के बाद पुलिस विभाग में फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। शासन ने देर रात 42 पीपीएस अधिकारियों यानी अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले किए हैं। प्रवीन रंजन बने सीतापुर के एएसपी तबादलों के क्रम में बिजनौर के एएसपी सिटी डा. प्रवीन रंजन सिंह को सीतापुर का एएसपी (दक्षिण) बनाकर भेजा गया है। वहीं सीतापुर के एएसपी (दक्षिण) नरेंद्र प्रताप सिंह को मुजफ्फरनगर का एएसपी (ग्रामीण) बनाकर स्थानांतरित किया गया है। इसी तरह कानपुर के अप पुलिस उपायुक्त राहुल मिठास को मैनपुरी का एएसपी नियुक्त किया गया है। संजय राय को प्रतापगढ़ पश्चिम का एएसपी नियुक्त किया गया है। अबतक वह अंबेडकर नगर जिले में इसी पद पर तैनात थे। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। ये भी पढ़ें : यूपी में 15 IPS के तबादले : महारा...
अलीगढ़ : दरोगा ने थाने में चलाई गोली, फरियादी महिला के सिर में लगी-जमकर हंगामा

अलीगढ़ : दरोगा ने थाने में चलाई गोली, फरियादी महिला के सिर में लगी-जमकर हंगामा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : एक बेहद गैरजिम्मेदार, अनुशासनहीन दरोगा की कारगुजारी से महिला की जान पर बन आई है। यह दरोगा थाने में हाथ में पिस्टल लेकर ट्रायल ले रहा था, तभी गोली चल गई। दरोगा की पिस्टल से चली यह गोली वहां पासपोर्ट वैरिफिकेशन को पहुंची महिला की सिर में लगी। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं दरोगा थाने से फरार हो गया है। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है, जो भी वीडियो देख रहा है वह दरोगा की करतूत की निंदा कर रहा है। दरोगा निलंबित, हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज एसएसपी ने फरार दरोगा को निलंबित कर दिया है। वहीं परिवार के लोगों ने दरोगा पर जानबूझकर गोली मारने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार अलीगढ़ के तुर्कमान हड्डी गोदाम के पास रहने वाली इशरत निगात (55) पत्नी शकील अहमद अपने बेटे के साथ दोपहर को कोतवाली गई थीं। पासपोर्ट वैरिफिकेशन के लिए गई थीं...
यूपी में बड़ी घटना, हल्दी की रस्म निभा रहीं महिलाओं पर दीवार गिरी, 5 की मौत-17 घायल

यूपी में बड़ी घटना, हल्दी की रस्म निभा रहीं महिलाओं पर दीवार गिरी, 5 की मौत-17 घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में आज एक बड़ी दर्दनाक घटना हो गई। हल्दी की परंपरा निभा रहीं महिलाओं पर दीवार गिर गई। इससे एक बच्चे और दो महिलाओं समेत 5 की मौत हो गई। वहीं 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे से चीख-पुकार मच गई। घायलों को आनन-फानन अस्पताल पहुंचाया गया। खुशियां चीख-पुकार की बीच मातम में बदल गईं। यह दर्दनाक घटना मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र के मदापुर समसपुर की है। 17 महिलाएं हादसे में गंभीर रूप से घायल जानकारी के अनुसार वहां स्थित सकेरे रास्ते के पास एक खाली प्लाट है। शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे अचानक वहां की दीवार गिर गई। दीवार के पास ही गांव की महिलाएं एक युवती की बारात जाने से एक दिन पहले यानी आज हल्दी की परंपरा निभा रही थीं। https://samarneetinews.com/up-board-2024-10th-and-12th-exams-from-22nd-february-end-on-9th-march/ दीवार की चपेट में आकर वहां करीब 23 लोग दब...
यूपी बोर्ड 2024 : 22 फरवरी से होंगी 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं, 9 मार्च को खत्म..

यूपी बोर्ड 2024 : 22 फरवरी से होंगी 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं, 9 मार्च को खत्म..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी हो गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की डेट शीट जारी हो गई है। बोर्ड परीक्षाएं 22 फरवरी 2024 से शुरू होकर 9 मार्च 2024 को ख़त्म होंगी। दो शिफ्टों में होंगी परीक्षाएं यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं का यह पूरा कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर भी दिया गया है। यूपी बोर्ड के सचिव दिव्य कांत शुक्ला की ओर से यह जानकारी दी गई है। 2024 हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 8.30 से 11.45 बजे तक होगी। वहीं दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 तक होगी। ये भी पढ़ें : यूपी में 15 IPS के तबादले : महाराजगंज-हाथरस के एसपी समेत 15 बदले, पढ़िए पूरी लिस्ट..  ये भी पढ़ें : UP में 6 IAS के तबादले, ...
UP में 6 IAS के तबादले, विजय किरन आनंद को बड़ी जिम्मेदारी..

UP में 6 IAS के तबादले, विजय किरन आनंद को बड़ी जिम्मेदारी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 6 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आईएएस अधिकारी विजय करन आनंद की प्रशंसा की थी। तबादलों के इस क्रम में प्रभारी महानिदेशक स्कूल शिक्षा श्री आनंद को वर्ष 2025 में आयोजित होने वाले प्रयागराज महाकुंभ मेले का अधिकारी नियुक्त किया गया है। बताते हैं कि बीते करीब 1 साल से उनपर मेला अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी था। IAS कंचन वर्मा बनीं महानिदेशक स्कूल शिक्षा इसी तरह महानिरीक्षक निबंधन कंचन वर्मा को महानिदेशक स्कूल शिक्षा बना दिया गया है। सचिव माध्यमिक शिक्षा डा. रूपेश कुमार को प्रभारी निरीक्षक निबंधन का दायित्व दिया गया है। विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा सुखलाल भारती को https://samarneetinews.com/15-ips-transferred-in-up-15-including-sp-of-maharajganj-hathras-changed/ विशेष सचिव माध्यमिक श...
यूपी में 15 IPS के तबादले : महाराजगंज-हाथरस के एसपी समेत 15 बदले, पढ़िए पूरी लिस्ट..

यूपी में 15 IPS के तबादले : महाराजगंज-हाथरस के एसपी समेत 15 बदले, पढ़िए पूरी लिस्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : यूपी में योगी आदित्यनाख सरकारने बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। महाराजगंज, अंबेडकरनगर और हाथरस के पुलिस अधीक्षक समेत 15 आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। साथ ही बांदा के डीआईजी विपिन मिश्रा समेत को भी हटा दिया गया है। उनको डीआईजी पीएसी वाराणसी बनाकर भेजा गया है। डा. कौस्तुभ बने अंबेडकर नगर के SP वहीं डीआईजी पीएसी अजय कुमार सिंह को चित्रकूटधाम मंडल, बांदा का नया डीजाईजी बनाया गया है। इसी क्रम में अपर पुलिस आयुक्त पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद भारती सिंह को डीआईजी पीटीएस मेरठ के पद पर https://samarneetinews.com/indecent-photo-of-inspector-sitting-in-police-station-in-kanpur-went-viral-sp-took-this-action/ नियुक्त किया गया है। एसपी पीटीएस मुरादाबाद रहीं कल्पना सक्सेना को पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद तथा महाराजगंज के एसपी डा. ...
‘जेल में मुख्तार की हत्या करा सकती है यूपी पुलिस’, बेटे ने यह आशंका जताकर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका

‘जेल में मुख्तार की हत्या करा सकती है यूपी पुलिस’, बेटे ने यह आशंका जताकर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : पूर्वांचल के माफिया मुख्तार अंसारी को डर है कि बांदा जेल में यूपी पुलिस उसकी हत्या करा सकती है। मुख्तार के बेटे उमर अंसारी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। इसमें उन्होंने अपने पिता मुख्तार को यूपी की जेल में न रखने की मांग की है। याचिका में कहा गया है कि यूपी पुलिस किराए के हत्यारों से मुख्तार की हत्या करा सकती है। इसलिए मुख्तार को राज्य से बाहर की जेल में रखा जाए। पहले पत्नी ने हाई कोर्ट में दाखिल की थी याचिका संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत दायर याचिका में अपील की गई है कि पूर्व विधायक अंसारी को उत्तर प्रदेश के बाहर गैर-बीजेपी शासित राज्य की किसी भी जेल में स्थानांतरित कर दिया जाए। याचिता में कहा गया है कि विश्वनीय जानकारी मिली है कि बांदा जेल में मुख्तार की https://samarneetinews.com/daughter-in-law-nikhat-bano-arrested-from-chitrakoot-jail-sued-agai...
#ElectionResults : सीएम योगी बोले, 3 राज्यों में प्रचंड जीत मोदी की गारंटी पर..

#ElectionResults : सीएम योगी बोले, 3 राज्यों में प्रचंड जीत मोदी की गारंटी पर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : आज चार राज्यों में विधानसभा चुनावों का रिजल्ट आ गया है। इनमें से 3 में भाजपा की आंधी सी चली। तीनों राज्यों में भाजपा ने शानदार ढंग से बहुमत हासिल किया। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भाजपा की जीत से उत्साहित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी बात कही। सीएम योगी ने सभी कार्यकर्ताओं को भी दी बधाई उन्होंने X पर लिखा है कि मोदी की गारंटी पर जनता के विश्वास की गारंटी का परिणाम है। मुख्यमंत्री योगी ने कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी। उधर, यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि 3 राज्यों के नतीजों से साफ है कि भारत के मन में मोदी हैं। मुख्यमंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं भी दीं। ये भी पढ़ें : मध्यप्रदेश-राजस्थान में भाजपा की आंधी, छत्तीसगढ़ में फिर कांग्रेस आगे, तेलंगाना में.....