Saturday, November 7सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

योगी सरकार का बड़ा फैसला, 826 ब्लॉक प्रमुख भी बने प्रशासक..

योगी सरकार का बड़ा फैसला, 826 ब्लॉक प्रमुख भी बने प्रशासक..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में सरकार ने ग्राम प्रधानों, जिला पंचायत अध्यक्षों के बाद 826 ब्लॉक प्रमुखों को भी प्रशासक बना दिया है। हालांकि, ब्लाक प्रमुख कोई नीतिगत फैसला नहीं ले पाएंगे। बल्कि रूटीन काम करते रहेंगे। इस संबंध में योगी आदित्यनाथ सरकार ने रविवार दोपहर 826 ब्लॉक प्रमुखों की प्रशासक बनाकर नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। सरकार ने रविवार को जारी किया आदेश बताते हैं कि उत्तर प्रदेश के इतिहास में यह पहली बार हुआ है। जब सरकार ने जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुखों और ग्राम प्रधानों को एक साथ प्रशासक नियुक्त कर दिया है। पंचायती राज विभाग के अनुसार, ब्लॉक प्रमुखों की पहली बैठक 20 जुलाई 2021 को हुई थी। रविवार को उनका पांच साल का कार्यकाल पूरा हो रहा है। ये भी पढ़ें: बड़ी खबर: यूपी में प्रशासक बने सभी जिला पंचायत अध्यक्ष https://samarneetinews.com/jila-panchayat-adhyaksh-app...
सोनम वांगचुक को अस्पताल उठा ले गई पुलिस-अभिजीत दीपके का अनशन शुरू

सोनम वांगचुक को अस्पताल उठा ले गई पुलिस-अभिजीत दीपके का अनशन शुरू

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क: दिल्ली पुलिस आज तड़के सुबह सोनम वांगचुक को अनशन स्थल से उठाकर अस्पताल ले गई। बीती 28 जून से सोनम वांगचुक दिल्ली में जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे थे। उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। भूख हड़ताल को आज 21वां दिन शुरू हो चुका था। इस बीच सीजेपी के अभिजीत दीपके ने अनशन शुरू कर दिया है। अब सीजेपी के अभिजीत दीपके ने शुरू किया अनशन बताते हैं कि वांगचुक ने ड्रिप या मुंह के जरिए कोई भी तरल पदार्थ या दवा लेने से इंकार कर दिया है। दूसरी ओर उनकी पत्नी गीतांजलि जे अंगमो ने कहा है कि बिना सहमति के उनके पति को कुछ न दिया जाए। वहीं सीजेपी (कॉकक्रोच जनता पार्टी) ने एक्स हैंडल पर लिखा है कि अभिजीत दीपके अनिश्चित कालीन अनशन पर बैठ गए हैं। आगे लिखा है कि 20 जुलाई को होने वाला 'चलो संसद मार्च' अपने तय कार्यक्रम और समय पर होगा। दिल्ली पुलिस के डीसीपी ने इस मामले में एक्स है...
यूपी में बड़ा एनकाउंटर, दो बदमाश ढेर-दो सिपाही भी घायल-एक रेफर

यूपी में बड़ा एनकाउंटर, दो बदमाश ढेर-दो सिपाही भी घायल-एक रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में आज एक बड़ा एनकाउंटर हुआ है। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में आज शुक्रवार दिनदहाड़े पुलिस एनकाउंटर में दो बदमाश ढेर हो गए। वहीं दो पुलिस कर्मियों को भी गोलियां लगी हैं। एक पुलिस कर्मी को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया है। बताते हैं कि दोनों बदमाश ट्रेन से गाजियाबाद से झारखंड जा रहे थे। सूचना पर पुलिस और एसओजी की टीम ने दोनों को स्टेशन पर पकड़ने की कोशिश की। दोनों ट्रेन से उतरकर भाग निकले। दिन में 12 बजे के आसपास मुठभेड़ यह एनकाउंटर आज दोपहर लगभग 12 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, वांछित बदमाशों की लोकेशन संबलपुर एक्सप्रेस में मिलने के बाद इटावा एसओजी ने शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की तलाश ली। बताते हैं कि बदमाश ट्रेन से उतकर भाग निकले। ये भी पढ़ें: यूपी में बड़ी कार्रवाई, GST महिला उपायुक्त 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार  पीछा करने पर पुलिस...
‘भगवान श्रीकृष्ण पांच वक्त के नमाजी’ कहने वाले मौलाना के खिलाफ FIR..

‘भगवान श्रीकृष्ण पांच वक्त के नमाजी’ कहने वाले मौलाना के खिलाफ FIR..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: भगवान श्रीकृष्ण पांच वक्त के नमाजी ऐसा कहने वाले मौलाना के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में FIR हुई है। इटावा के मौलाना जरजिस अंसारी के खिलाफ अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने FIR कराई है। इससे पहले महासभा के कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर प्रदर्शन भई किया। साथ ही मौलाना की गिरफ्तारी की मांग उठाई है। यह है पूरा मामला दरअसल, मौलाना जरजिस अंसारी ने झारखंड में एक कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण को पक्का मुसलमान बताया था। मौलाना ने कहा था कि भगवान श्रीकृष्ण पांच वक्त के नमाजी थे। ये भी पढ़ें: योगी और शाह की मुलाकात-दिल्ली से यूपी तक अटकलें तेज इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। लोगों में इस बात को लेकर आक्रोश रहा कि मौलाना ने सनातन धर्म का अपमान किया। साथ ही धार्मिक सौहार्द्र बिगाड़ने की कोशिश की। उधर, इंस्पेक्टर विक्रम सिंह का कहना है कि आर...
यूपी में बड़ी कार्रवाई, GST महिला उपायुक्त 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

यूपी में बड़ी कार्रवाई, GST महिला उपायुक्त 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी विजिलेंस की वाराणसी टीम ने आज बड़ी कार्रवाई की है। जीएसटी की एक महिला अधिकारी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। विजिलेंस टीम ने उपायुक्त अंबिका को 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई चेतगंज स्थित दादा रेस्टोरेंट के पास हुई है। यह है पूरा मामला जानकारी के अनुसार, विजिलेंस से एक व्यवसाई ने लिखित शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि उससे फाइल निस्तारण के लिए उपायुक्त अंबिका ने 50 हजार रुपए रिश्वत मांगी। यह रिश्वत जीएसटी  विजिलेंस को जांच में आरोप सही मिले। बुधवार को उपायुक्त अंबिका को 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया। ये भी पढ़ें: UP: दो शहरों के हाटलों में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट के खुलासे-दिल्ली, नोएडा-बंगाल की लड़कियां..  https://samarneetinews.com/sex-rackets-exposed-in-hotels-in-meerut-and-varanasi/ htt...
UP: दो शहरों के हाटलों में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट के खुलासे-दिल्ली, नोएडा-बंगाल की लड़कियां..

UP: दो शहरों के हाटलों में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट के खुलासे-दिल्ली, नोएडा-बंगाल की लड़कियां..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीत न्यूज, लखनऊ: यूपी के दो बड़े शहरों में दो होटलों पर पुलिस ने छापे मारते हुए बड़ी कार्रवाई की है। दोनों होटलों से दो हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट के खुलासे हुए। पुलिस ने दोनों ही जगहों से दिल्ली, नोएडा और वेस्ट बंगाल से बुलाई गईं लड़कियों के साथ युवकों को पकड़ा। एक मामला पश्चिमी यूपी के मेरठ का है। वहीं दूसरा वाराणसी का है। मेरठ और वाराणसी में बड़े खुलासे जानकारी के अनुसार, मेरठ के कंकरखेड़ा इलाके के ड्रीम हॉलिडे होटल में पुलिस ने छापा मारा। वहां तुरंत ही हल्ला मच गया। हाई प्रोफाइल लड़कियां और लड़के भागने लगे। पुलिस ने मौके से चार लड़कियों और एक युवक को पकड़ा। कमरों की तलाशी में पुलिस ने आपत्तिजनक चीजें भी बरामद कीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पता चला है कि पकड़ी गईं चारों लड़कियां दिल्ली और गाजियाबाद की रहने वाली हैं। इन लड़कियों को रकम देकर देह व्...
योगी और शाह की मुलाकात-दिल्ली से यूपी तक अटकलें तेज

योगी और शाह की मुलाकात-दिल्ली से यूपी तक अटकलें तेज

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आज मंगलवार को दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात हुई। देर शाम दोनों नेताओं की इस मुलाकात से दिल्ली से यूपी तक अटकलें तेज हो गई हैं। बताते हैं कि मुख्यमंत्री योगी नई दिल्ली स्थित अमित शाह के आवास पर पहुंचे। वहां दोनों नेताओं के बीच लगभग 40 मिनट तक बंद कमरे में बातचीत हुई। राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज माना जा रहा है कि यूपी में होने वाले चुनावों को लेकर पार्टी की रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ है। बताते चलें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी कुछ दिन पहले यूपी आए थे। ये भी पढ़ें: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे: राजनाथ सिंह-गडकरी-CM Yogi ने किया शुभारंभ कुल मिलाकर भाजपा चुनावी तैयारियां तेज हैं। सीएम योगी और अमित शाह की मुलाकात से संगठन में बदलाव के भी कयास लगाए जा रहे हैं। बहरहाल, 2027 के चुनावों को लेकर बीजेपी पूरी तरह ...
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे: राजनाथ सिंह-गडकरी-CM Yogi ने किया शुभारंभ

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे: राजनाथ सिंह-गडकरी-CM Yogi ने किया शुभारंभ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे आज से शुरू हो गया है। सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। मंगलवार यानी आज से कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आम लोगों के वाहन भी रफ्तार भर सकेंगे। 3 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास भी लखनऊ से कानपुर तक का सफर सिर्फ 45 मिनट में पूरा कर लेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी की मौजूदगी में 4850 करोड़ की 3 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी हुआ। सरोजनी नगर स्थित कैप्टन मनोज पांडेय सैनिक स्कूल में उद्घघाटन हुआ। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गडकरी ने हरदोई-लखनऊ 32 किमी के चौड़ीकरण के फायदे भी बताए। उद्घघाटन के मौके पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, उन्नाव जिला पंचायत अध्यक्ष ...
यूपी में PCS के बंपर तबादले, 181 पीसीएस अफसर इधर से उधर

यूपी में PCS के बंपर तबादले, 181 पीसीएस अफसर इधर से उधर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में पीसीएस अधिकारियों के बंपर तबादले हुए हैं। योगी सरकार ने 181 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। सिर्फ 12 घंटे के भीतर सरकार ने कुल 363 पीसीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया है। शासन के आदेश के तहत कई तहसीलों के एसडीएम बदल दिए गए हैं। दूसरे जिलों में भेजे गए ज्यादातर अधिकारी ज्यादातर एसडीएम को दूसरे जिलों में भेजा गया है। कई पीसीएस अधिकारियों को विकास प्राधिकरणों, नगर निगमों के अलावा दूसरे संस्थानोंकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये भी पढ़ें: लखनऊ: ARTO ललित कुमार के घर छापा-कई किलो सोना-चांदी और कैश बरामद लखनऊ, अयोध्या, सीतापुर, बाराबंकी, बांदा, गोरखपुर, वाराणसी, हरदोई, बुलंदशहर और अन्य जिलों में भी अधिकारियों को स्थानांतरित किया गया है। अधिकारियों की पूरी तबादला सूची नीचे पढ़ें:  ये भी पढ़ें: यूपी: मानसून पड़ा सुस्त-इ...
“राममंदिर RSS कार्यालय” शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान

“राममंदिर RSS कार्यालय” शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का बयान सामने आया है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा है कि वर्तमान स्वरूप में अयोध्या का राम मंदिर आरएसएस का कार्यालय बनकर रह गया है। उन्होंने कहा कि जब राम मंदिर पूर्ण रूप से बन जाएगा तब सभी दर्शन को जाएंगे। साथ ही उन्होंने गौरक्षा की अपील भी लोगों से की। सभी से गौरक्षा की अपील बताते चलें कि गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने के लिए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती यूपी के जिलों में यात्रा निकाल रहे हैं। इसी यात्रा के दौरान रायबरेली में उन्होंने राम मंदिर के संबंध में अपने विचार रखे। ये भी पढ़ें: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक  स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने पूरे प्रदेश में लोगों से अपील की है कि गाय की रक्षा करें। जोर देकर कहा कि गाय को माता मानने वालों का निश...