Saturday, February 14सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर

कानपुरः किराने की दुकान से राशन में शराब की होम डिलीवरी, एक गिरफ्तार

कानपुरः किराने की दुकान से राशन में शराब की होम डिलीवरी, एक गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः लाकडाउन में लोगों की चालाकी के एक के बाद एक नए मामले खुलकर सामने आ रहे हैं। कानपुर में चममगंज इलाके में एक दुकानदार राशन की आड़ में शराब की होम डिलीवरी कर रहा था। इस खुलासा उस वक्त हुआ जब पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान उसकी कार को चेक किया। हालांकि, इस दौरान उसके दो साथी मौके से भाग निकले। बाद में पुलिस ने कार से 13 पेटी शराब बरामद की। दुकानदार ने पुलिस को बताया कि वह दोगुने दामों पर राशन में छिपाकर शराब की भी होम डिलीवरी कर रहा था। दो लोग भागने में कामयाब, तीन पर मुकदमा घटना के संबंध में कानपुर के सीसामऊ सीओ त्रिपुरारी पांडे ने बताया कि शुक्रवार सुबह संगीत टाकीज चौराहे पर चमनगंज थाने की पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी एक कार पर शक होने पर रोका गया। हालांकि, कार चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन बैरीकेडिंग के कारण वह भाग नहीं पाया। ये भी पढ़ेंः बांदाः सबकुछ लुटाकर अब का...
कानपुर में 8 और कोरोना पाॅजिटिव मिले, 91 हुई संक्रमितों की संख्या

कानपुर में 8 और कोरोना पाॅजिटिव मिले, 91 हुई संक्रमितों की संख्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः आज गुरुवार सुबह आई रिपोर्ट में कानपुर में आठ और कोरोना पाॅजिटिव मामलों की पुष्टि हो गई है। अब कानपुर में कोरोना पाॅजिटिव की कुल संख्या 91 पहुंच गई है। केजीएमयू लखनऊ की लैब से आई रिपोर्ट में इन 8 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। बताते हैं कि आज आई रिपोर्ट में कुली बाजार के रहने वाले कारोबारी के दिवंगत पिता का भी सैंपुल था। जांच रिपोर्ट में पता चला है कि बुजुर्ग को भी कोरोना था। इसके बाद कानपुर में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 3 हो गई है। कर्नलगंज के छह, कुली बाजार के दो मामले आज की रिपोर्ट के अनुसार कोरोना संक्रमितों में शहर के कर्नलगंज के छह तथा कुली बाजार के दो मामले हैं। कानपुर के सीएमओ डा. अशोक कुमार शुक्ला ने बताया है कि केजीएमयू लखनऊ की लैब को 132 नमूने जांच के लिए गए थे। इनमें से 8 की रिपोर्ट पाॅजिटीव आए हैं। इसके साथ ही शहर के 20 मोहल्लों...
यूपीः मासूम ने रोती आंखों से देखा मां का कत्ल, फिर रो-रोकर बताई भयानक दास्तां

यूपीः मासूम ने रोती आंखों से देखा मां का कत्ल, फिर रो-रोकर बताई भयानक दास्तां

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले में हुई एक ह्रदयविदारक घटना में एक युवक ने अपनी चाची की गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या की यह वारदात कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र में हुई। हत्यारे ने बड़ी ही बेरहमी से अपनी चाची का गला आरी से रेतकर उनकी हत्या की। हत्या का चौंकाने वाला पहलू यह है कि मासूम बच्चे ने अपनी मां की हत्या की इस वारदात को अपनी आंखों से रोते-बिलखते देखा। बाद में उसी ने पुलिस को पूरी घटना बताई। बच्चे ने पुलिस को बताया कि हत्या उसी के चचेरे भाई ने की है। आरोपी ट्रक ड्राइवर बताया जा रहा है। बच्चे की चीख सुनकर पहुंचे थे पड़ोसी  हत्या का कारण पुलिस पैसों के लेन-देन को बता रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पुलिस मौके पर जांच-पड़ताल में जुटी है। पुलिस की एक टीम हत्य...
फिरोजाबाद में दरोगा की हादसे में मौत, आगरा में थे तैनात और कन्नौज के मूलनिवासी

फिरोजाबाद में दरोगा की हादसे में मौत, आगरा में थे तैनात और कन्नौज के मूलनिवासी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, फिरोजाबादः यूपी में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में एक सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई। यह हादसा बुधवार देर रात सब इंस्पेक्टर की कार हाइवे पर डिवाइडर से टकरा जाने के कारण हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सब इंस्पेक्टर को गंभीर हालत में अस्पताल भिजवाया। वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसा फिरोजाबाद जिले के मटसेना थाना क्षेत्र के दतावली गांव के पास हुआ। खुद ही चला रहे थे कार, आगरा में थी तैनाती बताया जाता है कि दरोगा विजय सिंह कार से आगरा से अपने घर जा रहे थे। वह खुद ही कार चला रहे थे। रास्ते में दतावली गांव के पास उनकी कार अनियंत्रित हो गई। इसके बाद कार डिवाइडर से टकराती हुई दूसरी ओर साइड में एक अन्य गाड़ी से जा टकराई। लोगों ने इसकी जानकारी तुरंत ही पुलिस को दी। ये भी पढ़ेंः अपडेटः थानाध्यक्ष ने थाने में फांसी लगाई, महकमे में मचा हड़कंप मौके पर...
कानपुर लाॅकडाउनः नहीं सुधरे लोग तो पुलिस ने उतारी आरती, खाने को दिया केला

कानपुर लाॅकडाउनः नहीं सुधरे लोग तो पुलिस ने उतारी आरती, खाने को दिया केला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुरः लाॅकडाउन तोड़ने की घटनाएं रोकने के लिए बुधवार को कानपुर पुलिस ने एक नया तरीका निकाला। शहर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी के बावजूद सड़क पर बेवजह घूमने वाले बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस ऐसे लोगों को काफी समझाया। फिर भी नहीं माने तो सख्ती की, उनको मुर्गा बनाया। इसके बाद उठक-बैठक भी लगाई। फिर भी लोग नहीं माने। बुधवार को लॉकडाउन तोड़ने वालों के साथ पुलिस अलग तरह से निपटी। जमकर वायरल हो रहा वीडियो कानपुर पुलिस का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जूही गौशाला के पास का यह वीडियो काफी चर्चा में है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि साकेत नगर चौकी इंचार्ज देवेंद्र कुमार ने फोर्स के साथ पहले लाकडाउन तोड़ने वाले युवाओं को पुलिस ने पहले रोका, फिर हाथ में पूजा की थाली लेकर उनकी आरती उतारी। उनपर फूल बरसाए और बाद में खाने के लिए एक-एक केला दिया। बाद में इसका वीडियो...
कानपुर में महिला दरोगा के पिता को कोरोना, पूरा थाना होगा अब क्वारंटाइन

कानपुर में महिला दरोगा के पिता को कोरोना, पूरा थाना होगा अब क्वारंटाइन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः मंगलवार को शहर में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शहर के एक थाने में तैनात महिला दरोगा के पिता की कोरोना जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई है। ऐसे में पूरा थाना संदेह के घेरे में आ गया है। अब पूरे थाने के स्टाफ को क्वारंटाइन करने की तैयारी चल रही है। थाना में कुल 85 पुलिस कर्मियों और एक सीओ को क्वारंटाइन किया जा रहा है। वहीं पिता की देखभाल करने वाली महिला दरोगा में भी संक्रमण की आशंका जताई जा रही है। कैंट के सीओ आरके चतुर्वेदी का कहना है कि इटावा की रहने वाली महिला दरोगा रेलबाजार थाने में तैनात हैं। इसकी जानकारी से पूरे महकमे में हड़कंप मच गया है। अधिकारी पूरी जानकारी करने में जुट गए हैं। कैंसर पीड़ित हैं महिला दरोगा के पिता बताया जाता है कि महिला दरोगा के पिता कैंसर से पीड़ित हैं और उनको तबियत बिगड़ने के बाद शहर बुलाया गया है। महिला दरोगा ने अपने पिता को 9 नंबर क्...
अपडेटः Corona Virus: लाॅकडाउन में सिपाही पर चाकू से हमला, आरोपी पकड़ा गया

अपडेटः Corona Virus: लाॅकडाउन में सिपाही पर चाकू से हमला, आरोपी पकड़ा गया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः कोरोना वायरस संकट से जूझ रही ताज नगरी आगरा में यह महामारी प्रचंड रूप धारण कर चुकी है, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी चिकित्सकों के साथ मिलकर लोगों को बचाने को जूझ रहे हैं। वहीं बड़ी संख्या में एक युवक ने पुलिस के सिपाही पर चाकू से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। घटना रविवार की बताई जा रही है। आरोपी की पहचान गैलाना रोड निवासी सचिन के रूप में हुई है।  रविवार को हुई घटना से मचा हड़कंप बताया जाता है कि रविवार को एक युवक ने पुलिस के सिपाही पर उस वक्त हमला कर दिया, जब वह लॉकडाउन के नियमों का पालन करा रहे थे। घटना आगरा के थाना हरीपर्वत इलाके श्री टाकीज के पास की है। वहां पुलिस ने बैरियर लगा कर सड़क पर आने-जाने वालों पर नजर रख रही है, ताकि लाकडाउन का पूरी तरह से पालन कराय...
खास खबरः यूपी में अगले 3 दिन बदले रहेंगे मौसम के मिजाज

खास खबरः यूपी में अगले 3 दिन बदले रहेंगे मौसम के मिजाज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, खेत किसान, बुंदेलखंड, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः उत्तर प्रदेश में शनिवार को हुई हल्की बूंदाबांदी और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि ने मौसम का मिजाज बदलकर रख दिया। हर कोई बरसात की उम्मीद छोड़ चुका था और बीते कुछ दिनों से कड़क धूप अच्छी-खासी गर्मी का भी एहसास करा रही थी। ऐसे में अचानक बारिश ने प्रदेश के कई हिस्सों में लोगों को अचंभित कर दिया। मौसम विभाग की माने तो ऐसा जम्मू-कश्मीर पर पश्चिमी विक्षोभ बना होने के कारण हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों तक इसी तरह मौसम में हलचल बनी रहेगी। मौसम विभाग ने जताई संभावना पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी उत्तर प्रदेश पर बने कम दबाव के चलते मौसम में यह बदलाव होगा। अलग-अलग स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश होगी। कुछ जगहों पर धूल भरी आंधी भी आ सकती है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता का कहना है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में कम दबाव वाला क्षेत्र होने के कारण ...
ब्रैकिंग न्यूज कानपुरः व्यापारी समेत दो और पाॅजिटिव मिले, अपार्टमेंट सील

ब्रैकिंग न्यूज कानपुरः व्यापारी समेत दो और पाॅजिटिव मिले, अपार्टमेंट सील

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुरः शनिवार रात दो और कोरोना पाॅजिटिव मामले सामने आने के बाद एक अपार्टमेंट को सील किया गया है। इन दो मामलों में इनमें से एक शहर के किदवईनगर निवासी कलक्टरगंज के एक 50 वर्षीय गल्ला कारोबारी हैं। बताते हैं कि उनका भतीजा कुछ दिन पहले ही हांगकांग से लौटकर आया है। विदेश से वापसी के बाद भतीजे को 14 दिन तक क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। हांगकांग से लौटा था हाल ही में भतीजा इसके बाद दिल्ली से वह कानपुर लौटा है। दूसरा मामला मछरिया इलाके का है। इसके बाद अब कानपुर में कोरोना पाॅजिटिव की संख्या कुल 31 पहुंच गई है। बताया जाता है कि किदवई नगर के चंद्रगंगा अपार्टमेंट में एच ब्लाक में रहने वाले गल्ला कारोबारी की शनिवार शाम को पाजिटिव रिपोर्ट आने के बाद चिकित्सकों ने उनको शीघ्र ही हैलट के कोविड-19 में शिफ्ट कर दिया। अपार्टमेंट सील, आवाजाही पर लगी रोक वहीं प्रशासन ने तेजी से काम करत...
लाॅकडाउनः कानपुर के रेल ड्राइवर बने गरीब-जरुरतमंदों के मसीहा

लाॅकडाउनः कानपुर के रेल ड्राइवर बने गरीब-जरुरतमंदों के मसीहा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः देश में कोरोना संकट के चलते लाॅकडाउन लगा है। ऐसे में गरीब और जरुरतमंदों के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। वहीं कुछ ऐसे लोग भी हैं जो कोरोना के खिलाफ चल रही इस जंग में स्वेच्छा से गरीबों और जरुरतमंदों के लिए खड़े हो गए हैं। कानपुर के लोको पायलट यानी मालगाड़ी के ड्राइवर हैं जो इस वक्त गरीबों और जरुरतमंदों को खाने के पैकेट बांट रहे हैं। खास बात यह है कि इस काम को ये लोग बड़ी ही लगन और ईमानदारी के साथ कर रहे हैं। खुद खाना बनाकर पहुंचा रहे लोगों तक मतलब साफ है कि समय पर जरुरतमंदों तक समय से खाना पहुंचाकर समाज के प्रति अपनी निष्ठा भी जाहिर कर रहे हैं। यही वजह है कि हर कोई इनकी समाजसेवा को देखकर दंग है। मालगाड़ी ड्राइवरों का ग्रुप कर रहा नेक काम कानपुर में कानपुर के बिहार रेल समाज से जुड़े हुए कार्यकर्ता रेल सेवा और देश सेवा के साथ-साथ समाज सेवा में भी सराहनीय कार्य ...