Saturday, February 7सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर

आईपीएस सुरेंद्र दास सुसाइड केसः पूछतांछ में बेसुध हुईं पत्नी डा. रवीना सिंह  

आईपीएस सुरेंद्र दास सुसाइड केसः पूछतांछ में बेसुध हुईं पत्नी डा. रवीना सिंह  

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः आईपीएस सुरेंद्र दास सुसाइड केस में आज पुलिस की पूछतांछ के दौरान उनकी पत्नी रवीना सिंह बेसुध हो गईं। जांच अधिकारी के सवालों के जवाब नहीं दे पाईं और बस रोती रहीं। बाद में जांच अधिकारी ने उनको तनाव से बाहर आने तक दोबारा पूछतांछ की बात कहकर घर भेज दिया। हर सवाल के जवाब में रोती रहीं, तनावग्रस्त देख जांच अधिकारी ने घर भेजा  बताया जाता है कि मामले के जांच अधिकारी एसपी संजीव सुमन ने स्व. दास की पत्नी रवीना सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन पूछतांछ के दौरान डॉ. रवीना ने एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया। ये भी पढ़ेंः बड़ी खबरः कानपुर के एसपी पूर्वी, आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास ने जहर खाया, हालत गंभीर   वह पूरे समय सिर्फ रोती रहीं और बाद में बेसुध हो गई। जांच अधिकारी ने जब उनको जवाब न देने की स्थिति में पाया तो सवाल बंद कर दिए। किसी तरह उनको संभाला गया। उनके साथ आए ल...
केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा ड्यूटी में लगे दरोगा ने खुद को गोली से उड़ाया

केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा ड्यूटी में लगे दरोगा ने खुद को गोली से उड़ाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः फर्रुखाबाद में केंद्रीय वित्तराज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात दरोगा ने खुद को गोली मार जान दे दी। गोली मारने की घटना को दरोगा ने खुद अपनी ही सर्विस रिवाल्वर से अंजाम दिया। बताया जाता है कि मंगलवार को केंद्रीय वित्तराज्य मंत्री को फर्रुखाबाद पहुंचना था। मंत्री की अगुवाई के लिए दरोगा तार बाबू तरुण की ड्यूटी बार्डर पर लगाई गई थी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पुलिस लाइन में तैनात दरोगा तार बाबू की ड्यूटी बार्डर पर लगाई गई थी। केंद्रीय राज्य मंत्री के काफिले को स्कार्ड करने को लगी थी ड्यूटी, पंचर की दुकान में जाकर गोली मारी   शाहजहां जिले के बार्डर के थाना अल्लहगंज के कस्बा हुल्लापुर में उप निरीक्षक मंत्री के काफिले का इंतजार कर रहे थे। उनको मंत्री के काफिले को स्कार्ट करना था। बताते हैं कि इसी दौरान उप निरीक्षक तार बाबू एक पंक्चर की दुकान ...
कानपुर में महाबोधि एक्स. से यात्री का मोबाइल ले भागे चोर

कानपुर में महाबोधि एक्स. से यात्री का मोबाइल ले भागे चोर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः महाबोधि एक्स. संख्या 12398 में एक यात्री परिवार टप्पेबाजों का शिकार हो गया। यह परिवार के साथ दिल्ली से गया जा रहा था। बताया जाता है कि यात्री आनंद कुमार महाबोधि एक्सप्रेस के एस-7 कोच में अपने परिवार के साथ यात्रा कर रहे थे। वह अपने परिवार के साथ दिल्ली से गया जा रहे थे। इसी दौरान ट्रेन कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंची। वहां ट्रेन रुकने के बाद दोबारा चली। चलती ट्रेन में चोरों का शिकार बना दिल्ली से गया जा रहे परिवार का मुखिया  उस वक्त आनंद एस-7 कोच के गेट पर लगे चार्जिंग प्वाइंट पर अपना मोबाइल चार्ज कर रहे थे। इसी दौरान कोच में खड़े तीन युवक मरी कंपनी पुल के पास अचानक सक्रिय हुए। ये भी पढ़ेंः दिल्ली में एक और ढोंगी बाबा का काला कारनामा, नामी स्कूल की शिक्षिका से किया रेप इससे पहले कि यात्री आनंद कुछ समझ पाते तीन में एक युवक ने उनके हाथ पर झपट्टा मारकर मोबाइल ...
जेल मंत्री का बयान! यूपी की ओवरक्राउडेड जेलों से रिहा होंगे 2000 हजार कैदी

जेल मंत्री का बयान! यूपी की ओवरक्राउडेड जेलों से रिहा होंगे 2000 हजार कैदी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, फतेहपुरः प्रदेश की जेलें क्षमता से ज्यादा बंदियों की मौजूदगी के कारण पूरी तरह से ओवरक्राउडेड हो चुकी हैं। ऐसे में सरकार ने अब 10 साल से ज्यादा की उम्रकैद की सजा काट चुके कैदियों को रिहा करने की योजना तैयार की है। इससे जेल को भी राहत मिलेगी और साथ ही बंदियों की सुधार की दिशा में भी काम होगा। ये बातें रविवार को फतेहपुर पहुंचे जेल राज्यमंत्री जय कुमार जैकी का बड़ा बयान सामने आया है। जेलमंत्री बोले, ओवरक्राउडेड जेलों में 54 फीसदी ज्यादा कैदी हैं बंद  जेल मंत्री जैकी ने कहा कि जेलों की हालत ओवरक्राउडेड हो चुकी है और इस समय जेलों में 54 प्रतिशत तक ओवर क्राउडेड है। ऐसे में जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे ऐसे कैदियों को रिहा किया जाएगा। ये भी पढ़ेंः बाराबंकी में थानेदार और मुंशी की प्रताड़ना से तंग आ महिला सिपाही ने मौत को लगाया गले, मुकदमा  रिहा वही कैदी होंगे जिनको 12 ...
साक्षी महाराज ने किया पूर्व विधायक की प्रतिमा का अनावरण और बोले..

साक्षी महाराज ने किया पूर्व विधायक की प्रतिमा का अनावरण और बोले..

Breaking News, Today's Top four News, कानपुर
समरनीति न्यूज, उन्नावः विकासखंड नवाबगंज के पक्षी बिहार पर्यटन स्थल के समीप आयोजित स्व. हेमराज लोधी प्रतिमा का स्थापना समारोह आज सांसद सच्चिदानंद श्री हरि साक्षी महराज व ब्लॉक प्रमुख अरुण सिंह व पूर्व प्रत्याशी पुरवा उत्तम चंद्र लोधी की मौजूदगी में मनाया गया। इस मौके पर स्व. विधायक हेमराज लोधी की प्रतिमा का अनावरण किया गया। बताते चलें कि पिछले कई वर्षों से स्व विधायक हेमराज लोधी की प्रतिमा पक्षी बिहार के समीप स्थापित थी जिसे कुछ समय पूर्व अराजक तत्वों द्वारा खंडित कर दिया गया था। आज सांसद साक्षी महराज व ब्लॉक प्रमुख श्री सिंह ने प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे सैकड़ों ग्रामीण और अन्य पार्टी नेता भी  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद साक्षी महाराज ने कहा हेमराज बहुत नेक व ईमानदार इंसान थे। उनको भूलना नहीं चाहिए। कहा कि आज  नवाबगंज विकास के नाम से जाना जाता है। यह...
..जब अचानक धू-धू कर जल उठी स्लीपर बस, यात्रियों ने कूद-कूदकर बचाई अपनी जानें

..जब अचानक धू-धू कर जल उठी स्लीपर बस, यात्रियों ने कूद-कूदकर बचाई अपनी जानें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, आगराः जिले के नामनेर चौराहे पर शुक्रवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब एक बस अचानक धू-धूकर जलने लगी। आग ने देखते ही देखते भयानक रूप ले लिया। बस में लगभग 40 से 50 यात्रियों ने किसी तरह बस से कूदकर अपनी जान बचाई। लोगों ने फायरब्रिगेड और पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड को भी आग पर काबू करने में लंबा समय लग गया। आगरा के रकाबगंज थाना क्षेत्र में नामनेर चौराहे की घटना  सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड जबतक कोशिश करके आग बुझाती, बस पूरी तरह से जलकर राख हो चुकी थी। घटना थाना रकाबगंज क्षेत्र में नामनेर चौराहे की है। जिस बस में आग लगी है वह स्लीपर कोच बताई जा रही है। ये भी पढ़ेंःशासन ने 9 वरिष्ठ आईएएस अफसरों के तबादले किए, कुछ के कार्यक्षेत्र बदले बताया जाता है कि आग इतनी भयानक थी कि इसे बुझाने के लिए दमकल कई गाड़ियों को लगना पड़ा। आग लगने के कारणो...
‘स्वच्छता मिशन का सपना हर नागरिक के कर्तव्यनिर्वहन से होगा पूरा’

‘स्वच्छता मिशन का सपना हर नागरिक के कर्तव्यनिर्वहन से होगा पूरा’

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, उन्नावः नवाबगंज कस्बा स्थित श्याम लाल इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स द्वारा भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत रैली निकालकर ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश दिया गया। रैली का समापन विकासखंड मुख्यालय स्थित क्षेत्र पंचायत कार्यालय के स्व. राम नरेश विमल सभागार में ब्लॉक प्रमुख अरुण सिंह की अध्यक्षता में किया गया। एनसीसी कैडेट्स ने निकाली स्वच्छता संदेश देने को रैली   ब्लॉक प्रमुख श्री सिंह ने एनसीसी कैडेट्स को बोधित करते हुए कहा कि सभी नागरिकों को अपनी अपनी जिम्मेदारियों निर्वहन करना चाहिए। अगर क्षेत्र का प्रत्येक नागरिक अपने घर व आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखे तो भारत सरकार के 'स्वच्छत भारत मिशन' का सपना अपने आप ही पूरा हो जाएगा। ये भी पढ़ेंः सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद में नमाज का मामला पांच जजों वाली बेंच को नहीं भेजा जाएगा श्री सिंह ने कैडे...
खुले में शौचमुक्त घोषित हुआ कन्नौज, प्रभारी मंत्री ने की घोषणा..

खुले में शौचमुक्त घोषित हुआ कन्नौज, प्रभारी मंत्री ने की घोषणा..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कन्नौजः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत कन्नौज जिले को आज एक बड़ी उपलब्धि हांसिल हुई। आखिरकार जिला खुले में शौचमुक्त घोषित कर दिया गया। यह घोषणा खुद जिले के प्रभारी मंत्री संदीप सिंह ने की। 2012 बेस लाइन सर्वे के अनुसार जिले को 2 लाख पांच हजार शौचालयों निर्माण का लक्ष्य दिया गया था। इसके सापेक्ष 85.42 प्रतिशत शौचालय की फोटो अप्रूब्ड के बाद जिले को खुले में शौच मुक्त होने की घोषणा की गई। इस मौके पर प्रदेश की खनन राज्यमंत्री अर्चना पांडेय भी मौजूद रहीं। लगभग 17 लाख की आबादी वाले कन्नौज को प्रदेश में 11वां स्थान  लगभग 17 लाख की आबादी वाले कन्नौज जिले को प्रदेश में शौचालय निर्माण में 11वां स्थान मिला है। शासनादेश के अनुसार जिन जिलों में शौचालय निर्माण की स्थिति 80 प्रतिशत से ऊपर है उन जिलों को खुले में शौचमुक्त घोषित किया जा सकता ...
हमीरपुर-प्रतापगढ़ के एडिशनल पर गाज, दोनों हटे, गोरखपुर व कानपुर-रामपुर समेत 13 एएसपी के तबादले

हमीरपुर-प्रतापगढ़ के एडिशनल पर गाज, दोनों हटे, गोरखपुर व कानपुर-रामपुर समेत 13 एएसपी के तबादले

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः  हमीरपुर और प्रतापगढ़ के एडिश्नल एसपी पर आखिरकार गाज गिर ही गई। दोनों ही जगह के एएसपी को हटा दिया गया है। इस दौरान प्रदेश सरकार ने सूबे के 13 एडिश्नल एसपी के तबादले किए हैं। इनमें गोरखपुर, कानपुर और रामपुर के एएसपी भी शामिल हैं। एडिश्नल एसपी अजीत कुमार सिन्हा को अभिसूचना विभाग से एएसपी कुंभ मेला इलाहाबाद बनाया गया है। ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी को एडिशनल एसपी गोरखपुर दक्षिणी से हटा दिया गया है। उनको उप सेनानायक, 36वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी बनाया गया है। कई एडनिश्नल को पीएसी में भेजा गया, कई को जिलों की कमान  एडिशनल एसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव को पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ से हटाकर एडिशनल एसपी गोरखपुर दक्षिणी बनाया गया है। वहीं एडिशनल एसपी अरुण कुमार सिंह को गौतमबुद्ध नगर के एसपी सिटी के पद से हटाकर एडिशनल एसपी रामपुर के पद पर तैनात किया गया है। ये भी ...
गोलीकांड में घायल बांदा के प्रधानाचार्य ने कानपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम

गोलीकांड में घायल बांदा के प्रधानाचार्य ने कानपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, कानपुरः हाल ही में अज्ञात अपराधियों के हमले में गोली लगने से घायल हुए बांदा के एक कांवेंट स्कूल के प्रधानाचार्य की कानपुर में आज इलाजे के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत की खबर से उसके परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। उधर, पुलिस का कहना है कि गोली चलाने वाले अपराधियों की तलाश की जा रही है। बांदा के अर्तरा में मारी थी अपराधियों ने 23 सितंबर को गोली  बताते चलें कि बीती 23 सितंबर रविवार को अतर्रा के एक कांवेंट स्कूल के प्रधानाचार्य देवी शंकर (50) को अपराधियों ने उस वक्त गोली मार दी थी जब वह बाइक से कहीं से लौट रहे थे। गोली मारने की घटना को अपराधियों ने बड़े ही शातिराना अंदाम में उस समय नारायणी रोड पर अंजाम दिया था जब मौके पर गणेश विसर्जन के जुलूस को लेकर गहमागहमी बनी हुई थी। संबंधित मुख्य खबरः कांवेंट स्कूल के प्रधानाचार्य को सरेआम गोली मारी, गंभीर हाल में रेफर गोली लगने के ब...