Monday, May 6सही समय पर सच्ची खबर...

साक्षी महाराज ने किया पूर्व विधायक की प्रतिमा का अनावरण और बोले..

पूर्व विधायक स्व. हेमराज लोधी की प्रतिमा को माला पहनाते सांसद साक्षी महाराज व ब्लाक प्रमुख अरुण सिंह।

समरनीति न्यूज, उन्नावः विकासखंड नवाबगंज के पक्षी बिहार पर्यटन स्थल के समीप आयोजित स्व. हेमराज लोधी प्रतिमा का स्थापना समारोह आज सांसद सच्चिदानंद श्री हरि साक्षी महराज व ब्लॉक प्रमुख अरुण सिंह व पूर्व प्रत्याशी पुरवा उत्तम चंद्र लोधी की मौजूदगी में मनाया गया। इस मौके पर स्व. विधायक हेमराज लोधी की प्रतिमा का अनावरण किया गया। बताते चलें कि पिछले कई वर्षों से स्व विधायक हेमराज लोधी की प्रतिमा पक्षी बिहार के समीप स्थापित थी जिसे कुछ समय पूर्व अराजक तत्वों द्वारा खंडित कर दिया गया था। आज सांसद साक्षी महराज व ब्लॉक प्रमुख श्री सिंह ने प्रतिमा का अनावरण किया।

कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे सैकड़ों ग्रामीण और अन्य पार्टी नेता भी 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद साक्षी महाराज ने कहा हेमराज बहुत नेक व ईमानदार इंसान थे। उनको भूलना नहीं चाहिए। कहा कि आज  नवाबगंज विकास के नाम से जाना जाता है। यहां के ब्लाक प्रमुख अरुण सिंह, जिस तरह से विकास कार्य कराने में ईमानदारी दिखा रहे हैं, वैसा ही काम सबको करना चाहिए।

ये भी पढ़ेंः ललितपुर के एसडीएम ने होमगार्ड की रायफल से खुद को गोली मारी, मौके पर मौत 

वहीं ब्लॉक प्रमुख अरुण सिंह ने कहा कि स्व. हेमराज सभी के आदर्श थे। कहा कि सभी को उनके आदर्शों पर चलना चाहिए। कहा कि नवाबगज का नाम विकास की लिस्ट में नंबर-1 पर रखेंगे। कहा कि क्षेत्र के विकास में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। ईमानदारी से केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

ये भी पढ़ेंः लोकसभा-2019 में सौ प्रतिशत मतदान केंद्रों पर होगा VVPAT का इस्तेमाल 

उन्होंने कहा  सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थी को मिल रहा है और विकासखण्ड व नगर पंचायत नवाबगंज में किसी प्रकार की धन उगाही नहीं हो रही है। लोगों को योजनाओं का पूरा-पूरा लाभ मिले यही हमारे प्रयास हैं।

ये भी पढ़ेंः विवेक तिवारी का रविवार सुबह बैकुंठधाम में हुआ अंतिम संस्कार

इस दौरान प्रधान अभयेन्द्र सिंह, प्रधान सजीवन सिंह, बीडीसी राजकुमार पांडे, सभासद आँशू मिश्रा, प्रधान सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रधान नरेंद्र लोधी ने किया। आयोजन नगर अध्यक्ष दिलीप लश्करी व सभासद बांकेलाल द्वारा किया गया।