बढ़ती अर्थव्यवस्था के बीच 2018 में करीब 5000 करोड़पतियों ने दूसरे देशों में बनाया आशियाना
समरनीति न्यूज, डेस्कः एक ओर भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है तो वहीं दूसरी ओर भारत से अमीरों के देश छोडऩे में भी भारी बढ़ोत्तरी हुई है। एक हलिया रिपोर्ट के मुताबिक 2018 में देश छोडऩे वाले अमीरों की संख्या के मामले में भारत दुनिया का तीसरा देश बन गया है। इकोनॉमिक टाइम्स में प्रकाशित खबर के अनुसार, साल 2018 करीब 5000 करोड़पति या उच्च संपत्ति वाले व्यक्तियों (हाई नेट वर्थ इंडिविजुअल्स) ने देश छोड़ दिया। यह संख्या देश के उच्च संपत्ति वाले व्यक्तियों की संख्या का कुल दो फीसदी हिस्सा है।
न्यू वर्ल्ड वेल्थ की रपट में खुलासा
न्यू वल्र्ड वेल्थ की रपट के अनुसार 2017 में 7,000 करोड़पतियों ने अपना स्थायी निवास किसी और देश को बना लिया। वर्ष 2016 में यह संख्या 6,000 और 2015 में 4,000 थी। अफ्रेशिया बैंक एंड रिसर्च फर्म न्यू वल्र्ड वेल्थ ने ग्लोबल वेल्थ माइग्रेशन रिव्यू, 2019 नामक...









