Tuesday, November 3सही समय पर सच्ची खबर...

भारत

वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से पटका

वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से पटका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : भारत में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज शनिवार को हुए भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मुकालबे में भारत ने पाकिस्तान को जमकर धुना। भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया। भारत की इस टूर्नामेंट में यह लगातार तीसरी जीत है। भारत की लगातार जीत से जश्न का माहौल साथ ही भारत के इन तीन मैचों में अब 6 अंक हो गए हैं। अब टीम इंडिया का अगला मुकाबला 19 अक्टूबर को बांग्लादेश से पुणे में होगा। वहीं पाकिस्तान की टीम 20 तारीख को आस्ट्रेलिया के खिलाफ बंगलूरू में मैच खेलेगी। https://samarneetinews.com/bollywood-dharmendra-broke-silence-on-liplock-kiss-scene-with-shabana-this-thing/ आज हुए मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। भारतीय टीम ने पाकिस्तानी टीम को 42.5 ओवर में 191 रनों पर समेट दिया। बाद में बल्लेबाजी को उतरी...
UP : हमास-फलस्तीन का पक्ष लेने वाला मौलाना गिरफ्तार, 2 पर मुकदमा…Whatsapp स्टेट्स..

UP : हमास-फलस्तीन का पक्ष लेने वाला मौलाना गिरफ्तार, 2 पर मुकदमा…Whatsapp स्टेट्स..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुर : इस्राइल (Israel) और फलस्तीन (Palestine) के बीच जारी युद्ध को लेकर कस्बे में 2 लोगों ने सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक पोस्ट डाली। इसमें एक मौलाना भी शामिल है। पुलिस ने मौलाना समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखा है। मौलाना को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताते हैं कि मौलाना ने धार्मिक और सामाजिक सौहार्द खराब करने की कोशिश की। साथ ही दोनों हमास और फलस्तीन का पक्ष ले रहे थे। हमीरपुर में दर्ज हुआ मामला जानकारी के अनुसार कस्बा मोहल्ला हैदरिया के रहने वाले आतिफ चौधरी और चौधराना के सुहेल अंसारी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पिछली 8 अक्तूबर को फलस्तीन के समर्थन में एक पोस्ट डाली। 12 अक्तूबर को व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा कि इंशा अल्लाह...। https://samarneetinews.com/big-school-teacher-fell-in-love-with-10th-class-student-allegations-of-physical-relationship-in-kanpur/ ...
Kanpur : 10वीं के छात्र को दिल दे बैठी बड़े स्कूल की टीचर, बिगड़ी प्रेम-कहानी में शारीरिक संबंध और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप..

Kanpur : 10वीं के छात्र को दिल दे बैठी बड़े स्कूल की टीचर, बिगड़ी प्रेम-कहानी में शारीरिक संबंध और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर के कैंट क्षेत्र के एक बड़े स्कूल की टीचर 10वीं के छात्र को दिल दे बैठी। दोनों में रात-रातभर आईलवयू से लेकर अश्लील चैटिंग भी होने लगी। अब यह लव स्टोरी बिगड़ चुकी है। छात्र के पिता ने पुलिस के पास पहुंचकर टीचर पर उनके बेटे को यौन प्रलोभन देकर प्रेम जाल में फंसाने का आरोप लगाया है। यह भी आरोप लगाया है कि टीचर उनके बेटे पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रही है। साथ ही धर्म परिवर्तन भी कराना चाहती थी। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामला काफी चौंकाने वाला है और चर्चा में है। छात्र के पिता ने लगाए महिला टीचर पर ये गंभीर आरोप जानकारी के अनुसार उन्नाव के रहने वाले छात्र के पिता ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। उनका आरोप है कि स्कूल शिक्षिका उनके बेटे को प्रेम जाल में फंसाकर उसपर शारीरिक संबंध बनाने ...
Bihar Train Accident : बिहार ट्रेन हादसा, 4 लोगों की मौत और करीब 100 यात्री घायल

Bihar Train Accident : बिहार ट्रेन हादसा, 4 लोगों की मौत और करीब 100 यात्री घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ (डेस्क न्यूज) : बिहार के बक्सर जिले में नार्थ-ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन रघुनाथपुर स्टेशन पर हादसे का शिकार हो गई। बताते हैं कि ट्रेन के छह डिब्बी पटरी से उतर गए। इसमें चार लोगों की मौत हो गई। वहीं 100 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में 20 की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताते हैं कि ट्रेन में अचानक ब्रेक लगाने के कारण यह हादसा हुआ। हादसे के बाद तुरंत ही आसपास के लोग और पुलिस टीम बचाव के लिए वहां पहुंची। घायलों को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। 20 लोगों को पटना रेफर किया गया है। ये भी पढ़ें : MP-राजस्थान समेत 5 राज्यों में चुनाव का ऐलान, 3 दिसंबर को आएंगे नतीजे https://samarneetinews.com/friend-and-boyfriend-murderer-in-jhansi-body-of-tuition-student-pallavi-found-on-railway-track/...
भड़काऊ नारेबाजी : AMU छात्रों पर FIR..फलस्तीन के समर्थन में निकाला था पैदल मार्च

भड़काऊ नारेबाजी : AMU छात्रों पर FIR..फलस्तीन के समर्थन में निकाला था पैदल मार्च

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : अलीगढ़ में एएमयू के छात्रों ने रविवार को फलस्तीन के समर्थन में भड़काऊ नारे लगाकर मार्च निकाला। पुलिस ने चार छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट लिखी है। बताया जाता है कि छात्रों ने डक पॉन्ड से बाब-ए-सैयद तक पैदल मार्च निकाला था। छात्रों ने फलस्तीन को आजाद करने की मांग भी की थी। आपत्तिजनक और भड़काऊ नारेबाजी का आरोप मामले में क्षेत्राधिकारी और चौकी इंचार्ज से रिपोर्ट मांगी गई तो चौकी इंचार्ज एसआई अजहर हसन की आख्या पर एएमयू के छात्र मोहम्मद खालिद , मोहम्मद आतिफ इफ्तेखार, मोहम्मद नावेद व कामरान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ये भी पढ़ें : अलीगढ़ में AMU छात्रों ने फिलिस्तीन के समर्थन में निकाला मार्च मामले में अलीगढ़ के एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक का कहना है कि थाना सिविल लाइंस के अंतर्गत रविवार शाम पुलिस को जानकारी हुई थी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी कैंपस में कुछ लोग ब...
अलीगढ़ में AMU छात्रों ने फिलिस्तीन के समर्थन में निकाला मार्च

अलीगढ़ में AMU छात्रों ने फिलिस्तीन के समर्थन में निकाला मार्च

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : इजरायल पर आतंकी संगठन हमास के बर्बरतापूर्ण हमले के बाद पूरी दुनिया स्तब्ध है। वहीं सोशल मीडिया पर कुछ लोग हमास का समर्थन कर रहे हैं तो कुछ इजरायल का। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इन हमलों की निंदा करते हुए संकट की इस घड़ी में इजरायल के साथ खड़े होने की बात कही है। वहीं दूसरी ओर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के छात्रों ने फिलिस्तीन के समर्थन में अल्लाहू अकबर के नारे लगाते हुए पैदल मार्च निकाला है। धार्मिक नारेबाजी भी की साथ ही फिलिस्तीन को आजाद करने की मांग जैसी बातें भी कीं। रविवार देर शाम एएमयू के डक पॉन्ड से बाब-ए-सैयद तक यह पैदल मार्च निकाला गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस संबंध में प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद वसीम अली का कहना है कि छात्रों ने पैदल मार्च निकाला है, लेकिन कोई भी ज्ञापन नहीं दिया है। ये भी पढ़ें : प्रयागराज में गंगा में डूबकर 5...
MP-राजस्थान समेत 5 राज्यों में चुनाव का ऐलान, 3 दिसंबर को आएंगे नतीजे

MP-राजस्थान समेत 5 राज्यों में चुनाव का ऐलान, 3 दिसंबर को आएंगे नतीजे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, समरनीति न्यूज (लखनऊ) : Assembly Election 2023 : मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। पांच राज्यों की कुल 679 विधानसभा सीटों पर चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। इसकी जानकारी मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने एक प्रेसवार्ता में दी।  छत्तीसगढ़ में दो चरणों में होगा मतदान उन्होंने बताया कि इस समय मध्यप्रदेश में 5.6 करोड़, मिजोरम में 8.52 लाख, छत्तीसगढ़ में 2.03 करोड़, राजस्थान में 5.2 करोड़ और तेलंगाना में 3.17 करोड़ मतदाता हैं। कहा कि अगर इन सभी को मिलाया जाए तो कुल 8.2 करोड़ पुरुष और 7.8 करोड़ महिला मतदाता हैं। आयोग ने ऐलान किया है कि मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को, राजस्थान में 23 नवंबर को, छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर को व तेलंगाना में 30 नंवबर को और मिजोरम में 7 नवंबर को मतदान होगा। इन सभी के नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे।  ये भी पढ़ें : सरकारी...
NRI Murder : ‘सीने पर बैठी मम्मी ने काटा डैडी का गला’, इंग्लैंड में शादी-दुबई में साजिश और यूपी में हत्या

NRI Murder : ‘सीने पर बैठी मम्मी ने काटा डैडी का गला’, इंग्लैंड में शादी-दुबई में साजिश और यूपी में हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : एनआरआई सुखजीत सिंह हत्या कांड में शनिवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंकज कुमार श्रीवास्तव ने उसकी पत्नी रमनदीप कौर को फांसी और पत्नी के प्रेमी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इस हत्या कांड की बर्बरता खुद सुखजीत के बड़े बेटे ने सुनाई। कुल 16 गवाहों में सुखजीत का बेटा अर्जुन सिंह चश्मदीत गवाह है। बताते हैं कि उसकी गवाही काफी खास रही। परिवार के खिलाफ जाकर की सुखजीत से लवमैरिज इंग्लैंड में रमनदीप ने परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ जाकर पहले तो सुखजीत से लव मैरिज की। फिर दो बच्चे होने के बाद उसके दोस्त मिट्ठू से प्यार करने लगी। दुबई से मिट्ठू के साथ शुरू हुए अवैध संबंधों में रोड़ा बन रहे पति सुखजीत की शाहजहांपुर यूपी में हत्या कर डाली। दो बच्चों के बाद उसके दोस्त मिट्ठू से बना लिए संबंध जानकारी के अनुसार बहुचर्चित सुखजीत सिंह हत्या कांड में  एनआरआई पत्नी रमनदीप कौर ...
Asian Games 2023 : मेरठ में घर लौटीं विजेता बेटियां पारूल और अन्नू, जोरदार स्वागत

Asian Games 2023 : मेरठ में घर लौटीं विजेता बेटियां पारूल और अन्नू, जोरदार स्वागत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, दुनिया, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली मेरठ की खिलाड़ी बेटियों, पारूल चौधरी और अन्नु रानी का शहर में जोरदार ढंग से स्वागत हुआ। मेरठ की बेटी पारूल चौधरी ने जैसे ही मेरठ की धरती पर कदम रखा। अपने दोनों मेडल गोल्ड और सिल्वर पिता के गले में पहना दिए। यह देख वहां मौजूद लोग भावुक हो गए। पारूल ने कहा पिता को समर्पित हैं दोनों मेडल पारूल ने कहा कि यह दोनों मेडल उनके पिता कृष्णपाल को समर्पित हैं, क्यों कि जिस तरह पिता ने सेवा की है, उसके बिना यह संभव नहीं था। बताते चलें कि पारूल ने 3000 मी स्टेपल चेज में रजत और 5000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता है। इसी तरह एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता जेवलिन थ्रोवर खिलाड़ी अन्नु रानी का भी गांव वापसी जबरदस्त ढंग से स्वागत हुआ। अन्नू पर जगह-जगह बरसाए गए फूल बेटी के स्वागत के लिए ग्रामीणों ने सुबह से ही तैयारियां शुरू कर दी थी...
UP : NRI की हत्या में पत्नी को फांसी, प्रेमी को उम्रकैद

UP : NRI की हत्या में पत्नी को फांसी, प्रेमी को उम्रकैद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के शाहजहांपुर जिले में हुई एनआरआई सुखजीत सिंह हत्या कांड में बड़ा फैसला आया है। मृतक की पत्नी रमनदीप कौर को फांसी की सजा हुई है। वहीं उसके प्रेमी मिट्ठू को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंकज श्रीवास्तव ने 5 अक्तूबर को दोनों को दोषी पाया था। इसके बाद शनिवार को दोनों दोषियों को सजा सुनाई गई है। यह है पूरा मामला, ऐसे रची पत्नी व प्रेमी ने हत्या की साजिश जानकारी के अनुसार बंडा के बसंतापुर के मूल निवासी सुखजीत इंग्लैंड के डर्बिशायर में रहते थे। उनकी मां वंश कौर गांव बसंतापुर में फार्म हाउस पर रहकर खेती देखती थीं। बताते हैं कि इसी बीच सुखजीत की पंजाब के कपूरथला के मिट्ठू सिंह से दोस्ती हो गई। फिलहाल वह दुबई में रह रहा था। बताया जाता है कि मिट्ठू अक्सर सुखजीत से मिलने इंग्लैड जाता था। वहीं रुकता भी था। अवैध संबंधों के लिए पत्नी ने प्रेमी...