Tuesday, November 3सही समय पर सच्ची खबर...

भारत

Lucknow : एटीएस ASP के खिलाफ रेप का मुकदमा, पत्नी और दोस्त भी आरोपी..

Lucknow : एटीएस ASP के खिलाफ रेप का मुकदमा, पत्नी और दोस्त भी आरोपी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : एटीएस में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक राहुल श्रीवास्तव के खिलाफ युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने एएसपी, उनकी पत्नी और चार दोस्तों समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखा है। आरोपों की पुलिस काफी समय से जांच कर रही थी, लेकिन शुक्रवार को युवती ने एक्स पर मामला पोस्ट किया तो अधिकारी एक्टिव हो गए। देर रात रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पूरा मामला राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार थाना क्षेत्र का है। Facebook पर हुई थी दोनों में जान-पहचान जानकारी के अनुसार प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही एक छात्रा का आरोप है कि फेसबुक के जरिये वर्ष 2018 में राहुल श्रीवास्तव से उसकी पहचान हुई थी। फिर मुलाकात हुई। तब वह नाबालिग थी। उसका कहना है कि राहुल ने भरोसा दिलाया था कि वह सिविल सर्विसेज की परीक्षा पास कराने में उसकी मदद करेगा। पु...
UP Politicss : अखिलेश बोले, मायावती की गारंटी कौन लेगा ? बसपा से गठबंधन के सवाल पर..

UP Politicss : अखिलेश बोले, मायावती की गारंटी कौन लेगा ? बसपा से गठबंधन के सवाल पर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शनिवार को यूपी के बलिया में एक कार्यक्रम में बसपा से गठबंधन को लेकर बड़ी बात कह दी। अखिलेश ने इशारों-इशारों में मायावती पर बड़ा निशाना साधा। लोकसभा चुनाव में बसपा से गठबंधन के सवाल पर सपा मुखिया अखिलेश ने कहा कि चुनाव के बाद की उनकी गारंटी कौन लेगा? पाला बदलने को लेकर किया इशारा दरअसल, सपा मुखिया का इशारा मायावती के पाला बदलने को लेकर था। उनका कहना था कि गठबंधन तो कर लें, लेकिन अगर चुनाव बाद मायावती फिर से पाला बदलकर भाजपा से जा मिलीं तो क्या होगा? इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी की https://samarneetinews.com/akhileshs-taunt-on-mayawati-said-bsp-tickets-are-decided-from-bjp-office/ न्याय यात्रा में शामिल होने पर भी जबाव दिया। उन्होंने कहा कि अभी यह कांग्रेस की यात्रा है, जब सीट बंटवारें को लेकर फैसला हो जाएगा, तो अपना सम...
यूपी के इन दो शहरों को सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू..

यूपी के इन दो शहरों को सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में बेहतर कार्य के लिए यूपी के दो शहरों को सम्मानित किया जाएगा। इन दो शहरों में वाराणसी और प्रयागराज को अवार्ड के लिए चुना गया है। यह पुरस्कार 11 जनवरी को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा दिया जाएगा। सर्वेक्षण की रैंकिंग की घोषणा भी 11 जनवरी को होगी। बीते वर्ष वाराणसी की थी 21वीं रैंक बताते चलें कि बीते वर्ष स्वच्छता सर्वेक्षण में वाराणसी की रैंकिंग 21 थी। हालांकि, इस बार अनुमान लगाया जा रहा है कि रैकिंग टाॅप-10 में होगी। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के दो शहर इस राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुने गए हैं। इनमें वाराणसी और प्रयागराज शामिल हैं। संबंधित पत्र शहरी आवासन एवं कार्य मंत्रालय की https://samarneetinews.com/in-up-6-youths-blackmailed-girl-student-and-gang-raped-her-doing-this-arbitrarily-for-two-years-fir/ संयुक्त...
UP : छात्रा से 6 युवकों ने किया गैंगरेप, अश्लील वीडियो बनाकर 2 साल से कर रहे थे ब्लैकमेल, अब वायरल..

UP : छात्रा से 6 युवकों ने किया गैंगरेप, अश्लील वीडियो बनाकर 2 साल से कर रहे थे ब्लैकमेल, अब वायरल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के शाहजहांपुर जिले में एक छात्रा से छह युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि लगभग दो साल तक छात्रा को उसके अश्लील वीडियो और फोटो से ब्लैकमेल करते हुए आरोपी उससे मनमानी करते रहे। अब छात्रा के अश्लील वीडियो और फोटोज भी वायरल कर दिए। शर्मिंदगी से आहत छात्रा की पढ़ाई भी छूट गई। छात्रा के पिता की तहरीर पर एसपी के आदेश पर छह युवकों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। आरोपियों ने पारिवारिक स्थिति का उठाया फायदा जानकारी के अनुसार मिर्जापुर क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति का कहना है कि वह काम के सिलसिले में अधिकतर बाहर रहते हैं। घर में उसकी मानसिक रूप से बीमार पत्नी और एक 15 साल की बेटी तथा एक बेटा रहते हैं। पारिवारिक स्थिति का फायदा उठाते हुए आरोपी नीरज ने बहला-फुसलाकर उसकी बेटी से दुष्कर्म किया। फिर आरोपी ने छात्रा के अश्लील वीडियो https://samarn...
CM Yogi : हाथ में राइफल-टैंक की सवारी, नए अंदाज में मुख्यमंत्री योगी..

CM Yogi : हाथ में राइफल-टैंक की सवारी, नए अंदाज में मुख्यमंत्री योगी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : Know Your Army Festival राजधानी लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ का नया अंदाज देखने को मिला। सीएम योगी हाथ में राइफल लिए और टैंक की सवारी करते दिखाई दिए। मौका था सेना दिवस के मौके पर 'Know Your Army Festival-2024' के उद्घाटन कार्यक्रम का। लखनऊ में 3 दिन तक होने वाले इस कार्यक्रम का उद्घाटन भी सीएम योगी ने ही किया। मुख्यमंत्री बोले, युवाओं के लिए बड़ा अवसर सीएम योगी ने इस दौरान सेना के अधिकारियों से विभिन्न हथियारों और सैन्य सामानों को लेकर बातचीत की। उत्सुकता से सभी से जुड़ी जानकारी भी ली। हाथ में गन लेकर निशान भी साधा। इससे पहले उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित भी किया। मुख्यमंत्री योगी ने भारतीय सेना को सहृदय बधाई दी। कहा कि इस आयोजन से हमारे युवाओं को भारतीय सेना को जानने और उनके शौर्य और पराक्रम के साक्षात्कार का अवसर प्राप्त होगा। सीएम योगी ने कहा कि भारतीय...
यूपी में एनकाउंटर : 1 लाख का ईनामी विनोद उपाध्याय ढेर, एसटीएफ ने..

यूपी में एनकाउंटर : 1 लाख का ईनामी विनोद उपाध्याय ढेर, एसटीएफ ने..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी एसटीफ ने गोरखपुर के कुख्यात माफिया विनोद उपाध्याय को बीती देर रात एनकाउंटर में मार गिराया। बताते हैं कि एसटीएफ टीम के साथ गुरुवार देर रात सुल्तानपुर जिले में 1 लाख के ईनामी कुख्यात बदमाश की मुठभेड़ हो गई। जबावी गोलीमारी में वह मारा गया। दरअसल, पुलिस को इस बदमाश की हत्या, हत्या के प्रयास और जमीनें कब्जाने जैसे कई मामलों में तलाश थी। बताते हैं कि डिप्टी एसपी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व वाली टीम के साथ मुठभेड़ में वह मारा गया है। सुल्तानपुर में हुआ एनकाउंटर बताया जाता है कि मारा गया बदमाश मूलरूप से मयाबाजार थाना महाराजगंज, अयोध्या का था। बाद में गोरखपुर में उसने अपराध की दुनिया में अपना सिक्का जमाया। यूपी के टॉप 61 माफियाओं की सूची में https://samarneetinews.com/big-news-of-up-in-banda-rape-murder-case-against-9-including-banda-medical-college-principal/ ...
बड़ी खबर : यूपी में स्कूली बच्चों के स्कूटी-बाइक चलाने पर रोक, पकड़ने पर 25 हजार जुर्माना-3 साल की सजा

बड़ी खबर : यूपी में स्कूली बच्चों के स्कूटी-बाइक चलाने पर रोक, पकड़ने पर 25 हजार जुर्माना-3 साल की सजा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बड़ा फैसला किया है। सरकारी व निजी स्कूलों में 18 साल से उम्र के छात्र-छात्राओं के स्कूटी-बाइक या कार चलाने पर सख्ती से रोक लगा दी है। शासन ने इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों को आदेश जारी किए हैं। अब कोई स्कूली छात्र या छात्रा बाइक-स्कूटी और चार पहिया वाहन चलाते पकड़े गए तो वाहन स्वामी को दंडित किया जाएगा। उसपर 25 हजार रुपए का जुर्माना और 3 साल तक की सजा दी जाएगी। बच्चों को करेंगे यातायात नियमों के प्रति जागरूक बच्चों के खिलाफ स्कूलों में रोड सेफ्टी क्लब बनेंगे। हर कक्षा में एक विद्यार्थी को रोड सेफ्टी कैप्टन बनाया जाएगा। हर सप्ताह में स्कूल में कम से कम एक पीरियड ऐसा होगा, जिसमें विद्यार्थियों को सड़क दुर्घटनाओं के प्रति जागरूक किया जाएगा। शासन ने निर्देश दिए हैं कि हर स्कूल में नोडल शिक्षक भी ...
दिल्ली में बांदा DM दुर्गा शक्ति नागपाल पुस्कृत, शजर पत्थर को राष्ट्रीय पहचान

दिल्ली में बांदा DM दुर्गा शक्ति नागपाल पुस्कृत, शजर पत्थर को राष्ट्रीय पहचान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, बांदा : भारत सरकार की ओर से आत्मनिर्भर भारत उत्सव समारोह का आयोजन किया गया। इसमें एक जिला एक उत्पाद के तहत राष्ट्रीय पुरस्कार भी दिए गए। इस अवसर पर बांदा जिले को शजर पत्थर उत्पाद के रूप में राष्ट्रीय पहचान मिली। वहीं शजर उत्पाद को प्रोत्साहन देने के लिए बांदा की डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को पुस्कृत किया गया है। दिल्ली में विदेश मंत्री ने किया सम्मानित यह पुस्कार  दिल्ली में विदेश मंत्री द्वारा दिया गया। जानकारी के अनुसार विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बांदा डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को पुरस्कृत किया है। बांदा के लोगों के साथ-साथ यहां के शजर https://samarneetinews.com/lok-sabha-2024-no-identity-no-identity-election-field-only-with-help-of-hoardings/ कारीगरों के लिए यह अपने आप में बड़ी बात है। जिले की पहचान अब शजर के रूप में भी ह...
बड़ी खबर : ट्रक चालकों की हड़ताल खत्म, सरकार और ट्रांसपोर्टरों में बनी यह बात..

बड़ी खबर : ट्रक चालकों की हड़ताल खत्म, सरकार और ट्रांसपोर्टरों में बनी यह बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : हिट एंड रन कानून के खिलाफ ट्रक चालकों की हड़ताल खत्म हो गई है। मोटर व्हीकल एक्ट (Motor Vehicles Act) के तहत हिट-एंड-रन मामले में नए कानून के विरोध में वाहन चालकों की हड़ताल खत्म हो गई है। दरअसल, इस मुद्दे पर केंद्र सरकार और आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के बीच समझौता हो गया है। इसके बाद यूनियन ने चालकों से हड़ताल खत्म कर काम पर लौटने की अपील की है। इसके साथ ही ट्रक चालकों की हड़ताल खत्म हो गई है। माना जा रहा है कि बुधवार को जनजीवन सामान्य हो जाएगा। सरकार-AIMTC के बीच मीटिंग के बाद फैसला बताते चलें कि नए कानून के विरोध में देशभर में चालकों ने हड़ताल करते हुए चक्का जाम कर दिया था। आज मंगलवार शाम इसे लेकर ट्रांसपोर्टर और केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला के बीच एक बैठक हुई। इसमें दोनों के बीच बात बन गई। ये भी पढ़ें : UP News : उपद्रव में बदल रहा ट्रक चालकों का प...
IIT-BHU : गैंगरेप आरोपी भाजपा से निष्काषित, 2 महीने बाद गिरफ्तारी पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा

IIT-BHU : गैंगरेप आरोपी भाजपा से निष्काषित, 2 महीने बाद गिरफ्तारी पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : भाजपा ने वाराणसी में IIT बीएचयू परिसर में छात्रा से गैंगरेप के तीनों आरोपियों को पार्टी से निकाल दिया है। वाराणसी के जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि, पार्टी ने यह साफ नहीं किया है कि तीनों किस पद पर थे, लेकिन इतना साफ किया है कि तीनों को पार्टी से निकाल दिया गया है। वहीं 60 दिन तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के सवाल पर चुप्पी साध रखी है। उधर, कांग्रेस, सपा ने सरकार को घेरा है। 1 नवंबर को हुई थी छात्रा के साथ घटना बताते चलें कि IIT बीएचयू परिसर में बीती 1 नवंबर को छात्रा से उस समय तीन युवकों ने गन प्वाइंट पर गैंगेरप किया था। जब छात्रा अपने दोस्त के साथ जा रही थी। तीनों ने दोनों को रोककर गालियां बकीं। फिर छात्रा के दोस्त को भगा दिया था। इसके बाद छात्रा को गन प्वाइंट पर लेकर उसे न्यूड किया था। इसके बाद उसका अश्लील वीडियो बनाते हुए...