Thursday, June 11सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड

बांदा में पटाखा फैक्ट्री में धमाके से मरने वालों की संख्या हुई चार, मलबे में देर रात मिले 3 और शव

बांदा में पटाखा फैक्ट्री में धमाके से मरने वालों की संख्या हुई चार, मलबे में देर रात मिले 3 और शव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले से एक दिल दहला देने वाली बड़ी खबर आ रही है। बिसंडा में गुरुवार देर शाम हुए धमाके में मरने वालों की संख्या पांच पहुंच गई है। पहले 1 व्यक्ति की शव मिला था जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलसी हुई हालत में मिला था। मौके पर उच्चाधिकारियों की देख-रेख में चलाए जा रहे इस बचाव कार्य में देर रात मलबे से तीन और शव मिलने की जानकारी आ रही है। मरने वालों में महिला और बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं। देर रात तीन और शव मलबे से निकाले गए  थाना बिसंडा कस्बे में रिहायशी इलाके में एक घर में पटाखा बनाते समय हुए धमाका होने से आग लग गई। धमाका इतना भयंकर था कि मकान की दीवारें और छत पूरी तरह धराशाई हो गईं। धमाके की गूंज आसपास के इलाके तक सुनी गई। ये भी पढ़ेंः बांदा में खेल-खेल में मासूम भाईयों ने दौड़ा दिया ट्रैक्टर, एक ने मौके पर दम तोड़ा, दूसरा कानपुर रेफर इसके बाद वहां आग भी लग गई। मौके ...
जालौन में ट्रक-लोडर की टक्कर से चार लोगों की मौके पर मौत और पांच की हालत गंभीर

जालौन में ट्रक-लोडर की टक्कर से चार लोगों की मौके पर मौत और पांच की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड
ब्रैकिंगःः    समरनीति न्यूज, जालौनः जिले में हुए शुक्रवार सुबह हुए एक भीषण हादसे में लोडर-ट्रक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले के आला अधिकारी मौके पर हैं। शुक्रवार सुबह हुआ हादसा, मृतकों की शिनाख्त में जुटी पुलिस यह हादसा उरई कोतवाली क्षेत्र के गोविंदम ढावा के पास हुआ। हादसे में घायल लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और उनकी मदद की। बाद में सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। मरने वालों की शिनाख्त की जा रही है। मौके पर अफरा-तफरी मची हुई है। ये भी पढ़ेंः बांदा में भांजे की शादी से लौट रहे मामा की हादसे में मौत, पत्नी और बेटा-बेटी समेत चार घायल  ...
बांदा में पटाखा बनाते समय तेज धमाके से मकान धराशाई, 1 की जलकर मौत, दूसरा गंभीर, डीआईजी-एसपी मौके पर

बांदा में पटाखा बनाते समय तेज धमाके से मकान धराशाई, 1 की जलकर मौत, दूसरा गंभीर, डीआईजी-एसपी मौके पर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले से एक दिल दहला देने वाली बड़ी खबर आ रही है। थाना बिसंडा कस्बे में रिहायशी इलाके में एक घर में पटाखा बनाते समय हुए धमाक होने से आग लग गई। धमाका इतना भयंकर था कि मकान की दीवारें और छत पूरी तरह धराशाई हो गईं। धमाके की गूंज आसपास के इलाके तक सुनी गई। इसके बाद वहां आग भी लग गई। मौके पर एक व्यक्ती की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से झुलस गया है। रिहायशी इलाके में हो रहा था पटाखा बनाने का काम   बताया जा रहा है कि मौके पर भारी पुलिस बल और फायरब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने के काम में लगे हैं। अधिकारी भी मौके पर डटे हुए हैं। बताया जाता है कि आग लगने की यह घटना गुरुवार देर शाम लगभग 7 बजे हुई। इस दौरान घायल एक व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। आसपास के लोगों की भीड़ भी मौके पर जुटी हुई है। वहीं अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। ये भी पढ़ेंः बांदा में दर्दनाक हादस...
बांदा में वाराणसी-बिजनौर की महिला हाकी टीम के बीच हुई कांटे की टक्कर, 1-0 से जीत-हार

बांदा में वाराणसी-बिजनौर की महिला हाकी टीम के बीच हुई कांटे की टक्कर, 1-0 से जीत-हार

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर के रायफल क्लब मैदान में हाकी प्रतियोगिता के चौथे दिन चार टीमों ने हिस्सा लिया। मैच शुरू होने से पहले मुख्य अतिथ के रूप में मौजूद मीनाक्षी गौड़ तथा समाजसेविका आशा सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान बिजनौर और वाराणसी की टीमों के बीच काटें की टक्कर हुई। इस दौरान वाराणसी की टीम ने बिजनौर की टीम को 1-0 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। गिरजा शंकर शर्मा टूर्नामेंट में खेले गए तीन मैच  इस मौके पर दूसरा मैच बालिकाओं की टीम के बीच हुआ। जिसमें बरेली और हरियाणा की टीमें आपस में भिड़ीं। हरियाणा की टीम ने 9-2 से मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली। इसके बाद तीसरा मैच उतराखंड के रूढ़की और गोरखपुर की टीमों के बीच हुआ। इस मुकाबले में रुढ़की की टीम ने गोरखपुर की टीम को 6-1 से हराकर अपनी जगह बनाई। इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष वासिफ जमा खां, सचिव...
बांदा में भांजे की शादी से लौट रहे मामा की हादसे में मौत, पत्नी और बेटा-बेटी समेत चार घायल

बांदा में भांजे की शादी से लौट रहे मामा की हादसे में मौत, पत्नी और बेटा-बेटी समेत चार घायल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः भांजे की शादी में शामिल होने मध्यप्रदेश के रीवा से बांदा आए मामा की आज हादसे के दौरान मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी और बेटा-बेटी समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। हादसा उस वक्त हुआ जब शादी के बाद ये लोग वापस घर लौटने के लिए अतर्रा स्टेशन टेंपो से जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अनियंत्रित होकर टेंपो पलट गया। शादी समारोह संपन्न होने के बाद लौट रहे थे रीवा  बताया जाता है कि मध्यप्रदेश के रीवा जिले के पनवार गांव निवासी बृजेंद्र प्रताप सिंह (43) अतर्रा थाना क्षेत्र के पिंडखर गांव निवासी अपने भांजे पंकज की शादी में शामिल होने परिवार समेत आए थे। वैवाहिक कार्यक्रम निपटने के बाद गुरुवार को सुबह परिवार के साथ टेंपो से पूरा परिवार अतर्रा रेलवे स्टेशन ट्रेन के लिए जा रहा था। ये भी पढ़ेंः हमीरपुर में सीबीआई ने पूर्व अपर...
बांदा में 19 साल के युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार के लोग नहीं बता पाए वजह

बांदा में 19 साल के युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार के लोग नहीं बता पाए वजह

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः एक 19 साल के युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मरने वाला युवक अपनी दुकान करता था और बीती रात दुकान बंद करने के बाद घर में जाकर सो गया। इसके बाद सुबह जब उसने कमरा नहीं खोला तो परिवार के लोगों ने वहां जाकर देखा। वहां के हालात देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। वहां युवक का शव रस्सी से छत के सहारे लटक रहा था। परिवार के लोगों का कहना है कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, इस बारे में उनको कुछ जानकारी नहीं है। उधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिवार के लोग नहीं बता पाए वजह बताया जाता है कि तिंदवारी के मुंगूस गांव का रहने वाला 19 साल का नीरज पुत्र राममनोहर अपने चार भाइयों में सबसे छोटा था। वह घर से लगी दुकान में परचून का सामान बेचा करता था। बताते हैं कि बीती रात रोज की तरह दुकान बंद ...
बांदा में कांग्रेसियों ने बलिदान दिवस के रूप में मनाई राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि

बांदा में कांग्रेसियों ने बलिदान दिवस के रूप में मनाई राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज बांदाः राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर आज उनको याद करते हुए विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने बापू को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी कार्यालय में इकट्ठा हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी बापू के चित्र पर फूल-मालाएं चढ़ाकर उनको नमन किया। कहा, आज सभी को बाबू के आदर्शों पर चलने की जरूरत इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला ने कहा कि सत्य-अहिंसा के सिद्धांत पर अडिग रहते हुए बापू ने भारत को अंग्रेजों से आजाद कराया। कहा कि आज सभी को बापू के आदर्शों पर चलने की जरूरत है। कहा कि अहिंसा के पुजारी बापू को जिन ताकतों ने मारा था वे आज भी समाज में जहर घोलने का काम कर रहे हैं। ये भी पढ़ेंः कानपुर में सपा नेता की अद्भुत पहल, बहन की शादी के कार्ड पर छपवाई अखिलेश यादव को चुनने की अपील.. इस मौके पर स्वतंत्रता सेनानी परिवार के हरिश्चंद...
इनोवेशन एंड स्टार्टअप में बोले पद्मश्री, तकनीक से खेती को व्यवसाय की तरह करें किसान, बदलेंगे हालात

इनोवेशन एंड स्टार्टअप में बोले पद्मश्री, तकनीक से खेती को व्यवसाय की तरह करें किसान, बदलेंगे हालात

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः खेती किसानों की मजबूरी नहीं बल्कि मजबूती बननी चाहिए। इसके लिए किसानों को नई तकनीकि को अपनाकर खेतों की व्यवसाय के रूप में करना चाहिए। तभी किसान अपनी आर्थिक और सामाजिक स्थिति को सुदृढ़ कर सकेंगे। ये बातें आज यहां राजकीय मेडिकल कालेज के प्रेक्षागृह में इनोवेशन एंड स्टार्ट-अप सम्मिट के समापन समारोह में मुख्य अतिथि पद्मश्री राम सरन वर्मा ने कहीं। इनोवेशन एंड स्टार्ट अप सम्मिट का समापन    उन्होंने कहा कि इस सम्मिट के आयोजन से यहां के किसानों को काफी फायदा हो सकता है। किसान इस तकनीक को अपनाकर खेती को बेहतर ढंग से कर सकते हैं। इससे उनकी आमदनी में काफी अधिक बढ़ोत्तरी होगी। उन्होंने बताया कि पहले उनको गेहूं के सर्वाधिक उत्पादन का पुरस्कार मिला था लेकिन अब उन्हें सबसे अधिक केला उत्पादक के रुप में जाना जाता है। ये भी पढ़ेंः झोपड़ी में रहते हैं यह गरीब विधायक, जनता चंदा कर बन...
कानपुर में बोले अमित शाह, बीजेपी नहीं भ्रष्टाचार के लिए हुआ सपा-बसपा गठबंधन, कांग्रेस पर भी निशाना

कानपुर में बोले अमित शाह, बीजेपी नहीं भ्रष्टाचार के लिए हुआ सपा-बसपा गठबंधन, कांग्रेस पर भी निशाना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर की धरती क्रांतिकारी है। पिछली बार 2014 में भी चुनाव प्रचार की शुरुआत कानपुर से ही हुई थी। अबकी बार भी शुरूआत यहीं से हो रही है। हम फिर जीतेंगे। अभी 73 सीटें हैं और अब 74 लेकर दिल्ली आना है। ये बातें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज कानपुर के रेलवे मैदान में कहीं। यहां बूथस्तर सम्मेलन में आए शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता और मोदी जी के राजनीतिक प्रसार-प्रचार को रोकने के लिए गठबंधन हुआ है। कानपुर-बुंदेलखंड के बूथ अध्यक्षों से कहा बूथ जीतो-यूपी जीतो  शाह ने कानपुर और बुंदेलखंड क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों और पदाधिकारियों के साथ 'बूथ जीतो, यूपी जीतों' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बुधवार को सपा-बसपा गठबंधन और कांग्रेस पर जमकर हमला किया। यूपी से 74 सीटों को जीतने का दावा करने के साथ शाह ने कहा कि यह गठबंधन बीजेपी के खिलाफ नहीं है ब...
झोपड़ी में रहते हैं यह गरीब विधायक, जनता चंदा कर बनवा रही पक्का घर  

झोपड़ी में रहते हैं यह गरीब विधायक, जनता चंदा कर बनवा रही पक्का घर  

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः नेताओं खासकर जनप्रतिनिधियों के घरों में अकूत संपत्ति के किस्से तो आपने बहुत सुने-पढ़े होंगे। लेकिन अब हम आपको एक ऐसी खबर पढ़ाने जा रहे हैं जिसको पढ़कर आपको एक बार अचंभा जरूर होगा। जी हां, अगर आपसे कहा जाए कि देश में एक विधायक ऐसे भी हैं जिनके पास अपना घर तक बनाने के पैसे नहीं हैं तो आपको निश्चित रूप से पहली बार में शायद यकीन नहीं होगा। लेकिन यह बात सौ फीसद सच है। मध्यप्रदेश के श्योरपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं सीताराम   दरअसल, मध्यप्रदेश के श्योरपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट से विधायक सीताराम ऐसी ही मुफलिसी का नाम हैं जिनके पास घर बनाने के पैसे नहीं हैं और वह परिवार के साथ झोपड़ी में रहते हैं। एक मूलवासी यानि आदिवासी परिवार से ताल्लुक रखने वाले सीताराम के पास पक्का मकान नहीं है। वह भाजपा विधायक हैं और कांग्रेस के कद्दावर नेता रामनिवास ...